UP में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र में सड़क पर पानी भरा वहीं बिजली भी हुई बंद
Kaimganj, Uttar Pradesh:शमसाबाद-ढाई गांव मार्ग पर चौरा गांव के सामने करीब 100 मीटर तक सड़क पर पानी भरा है। अधिकारियों के निर्देश के बावजूद बैरिकेडिंग नहीं की गई, जिससे लोग जोखिम उठाकर निकल रहे हैं। गहरे पानी में बाइकें बंद हो रही हैं। हुसैनपुर उपकेंद्र सहित लगभग 15 गांवों की बिजली 30 जुलाई शाम से बंद है। जेई जुनैद आलम ने बताया कि बाढ़ को देखते हुए सभी लाइनमैन को निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नज़र रखे हुए है और आवश्यक कदम उठा रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
