Back
फर्रुखाबाद के कायमगंज में सोशल मीडिया पोस्ट पर पीटाई से कक्षा सात के छात्र ने फांसी लगा ली
ASARUN SINGH
Jan 25, 2026 05:30:44
Farrukhabad, Uttar Pradesh
फर्रुखाबाद
सोशल मीडिया की लत बन गई आकाश के गले की फांसी का फंदा. सोशल मीडिया पोस्ट के बाद कक्षा 7 के छात्र की पिटाई, आहत होकर लगाई फांसी — हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर. फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट करने के बाद कुछ युवकों द्वारा पीटे जाने से आहत होकर कक्षा सात के एक छात्र ने फांसी लगा ली. गंभीर हालत में उसे लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है । फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक घटना कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के पचरोली महादेवपुर गांव की है जहां गांव के निवासी आदेश कुमार का पुत्र कौशल ने गांव की एक लड़की और एक लड़के का फोटो एक साथ एडिट कर फेसबुक स्टेटस और इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. इस पोस्ट को देखने के बाद फोटो में दिख रहे लड़के ने अपने कुछ साथियों के साथ कौशल के घर पहुंचकर उसके साथ मारपीट की. उन्होंने कौशल का मोबाइल भी छीन लिया. पड़ोसियों और ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद हमलावर कौशल का मोबाइल वहीं छोड़कर चले गए. मारपीट की इस घटना के बाद कौशल के माता-पिता ने उसको डांटा. इससे आहत होकर कौशल ने अपने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और मफलर से फंदा लगा कर फांसी पर लटक गया. कौशल की मां के चिल्लाने पर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर कौशल को फंदे से उतारा और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कायमगंज पहुंचाया गया. जहां सीएचसी प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया. लोहिया अस्पताल में कौशल को इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर एन हूडा ने उपचार के दौरान बताया है कि युवक की हालत सीरियस होने के कारण हायर सेंटर रिफर किया जा रहा है. पिता आदेश ने बताया कौशल को उसके साथ ही पढ़ने वाले लड़को ने उसे मारा है जिससे आहत होकर उसने फांसी लगा ली है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
WMWaqar Manzoor
FollowMar 12, 2026 00:45:150
Report
MMMAYANK MAYANK
FollowMar 11, 2026 23:16:260
Report
CSCharan Singh
FollowMar 11, 2026 23:16:080
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 11, 2026 23:15:570
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 11, 2026 23:15:420
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 11, 2026 23:15:330
Report
0
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowMar 11, 2026 19:00:360
Report
KKKamal Kumar
FollowMar 11, 2026 19:00:230
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowMar 11, 2026 18:49:390
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowMar 11, 2026 18:49:260
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:560
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:470
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:130
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:47:550
Report