Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
उमर अब्दुल्ला पर हत्या के प्रयास: पास से गोली चली, सुरक्षा टीम ने उसे रोक दिया
WMWaqar Manzoor
Mar 12, 2026 00:45:15
In a Post On X Chief Minister Omar Abdullah Said "Allah is kind. My father had a very close shave. The details are sketchy at the moment but what is known is that a man with a loaded pistol was able to get within point blank range & discharge a shot. It was only the close protection team that deflected the shot & ensured that the assassination attempt failed. There are more questions than answers at the moment including but not limited to how someone was able to get this close to a Z+ NSG protected former CM.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NPNavratan Prajapat
Mar 12, 2026 02:17:53
Churu, Rajasthan:बरजांगसर गांव में शादी की खुशियां मातम में बदली, पिकअप व बाइक की भिड़ंत में दो जनों की मौत, 1 घायल सरदारशहर के बरजांगसर गांव में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने शादी वाले घर की खुशियों को मातम में बदल दिया। बरजांगसर की ओर जा रही एक मोटरसाइकिल को जैतसीसर और बरजांगसर के बीच में तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो जनों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यहाँ डॉ. किशन सिहाग और डॉ. संदीप चाहर ने जांच के बाद बरजांगसर निवासी 20 वर्षीय देवेन्द्र पुत्र शिवभगवान पारीक और सरदारशहर के वार्ड 23 निवासी 16 वर्षीय कार्तिक शर्मा पुत्र सीताराम पारीक को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। हादसे में घायल बरजांगसर निवासी 20 वर्षीय भरत पुत्र दीपक पारीक के सिर में गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं, पिकअप सवार जैतसीसर निवासी विजयपाल स्वामी को मामूली चोटें आई थीं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में ग्रामीणों और परिजनों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर राजकीय उपजिला अस्पताल पहुंची भानीपुरा पुलिस ने मामले की जानकारी ली है। गुरुवार को परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस शवो का पोस्टमार्टम करवा कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी।
0
comment0
Report
ANAbhishek Nirla
Mar 12, 2026 02:02:37
Jamui, Bihar:जमुई टाउन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला स्थित विद्यालय में खेलने के दौरान एक युवक ने 10 वर्षीय छात्र के साथ अश्लील हरकत की और अप्राकृतिक यौनाचार का प्रयास किया। गनीमत रही की किसी तरह छात्र ने भाग कर जान बचाई और घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। उसके बाद आरोपित युवक बिहारी मोहल्ला निवासी टिंकू सिंह के पुत्र आर्यन सिंह को पड़कर परिवार वालों ने बुधवार की देर शाम टाउन थाना की पुलिस के हवाले कर दिया और लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित परिवार ने बताया कि उनका बच्चा हमेशा की तरह बुधवार को भी पढ़ाई के लिए विद्यालय गया था। टिफिन में सभी बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान आर्यन सिंह आया और विद्यालय के ही एक खाली पड़े कमरे में बच्चे को पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा और उसका का कपड़ा खोलकर अप्राकृतिक यौनाचार का भी प्रयास किया गया। पीड़ित परिवार ने आगे बताया कि उक्त आरोपित आर्यन सिंह कई बच्चों के साथ ऐसी हरकत पूर्व में भी कर चुका है। वह हमेशा विभिन्न प्रकार के नशे में चूर रहता है। उन्होंने टाउन थाना की पुलिस से आरोपित आर्यन सिंह पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वही टाउन थाना की पुलिस आरोपी आर्यन सिंह से पूछताछ कर रही है। वही पूछताछ के बाद आगे कार्रवाई करेगी。
0
comment0
Report
RTRAJ TAKIYA
Mar 12, 2026 02:02:08
Rohtak, Haryana:एमडीयू मे बढ़ा विवाद ,पूर्व कुलपति को नोटिस जारी होने के बाद भी आवास नहीं छोड़ा देर रात सामान लेने 3 कंटेनर पूर्व कुलपति आवास पर गए तो छात्र नेताओं ने जताया विरोध हरियाणा की एमडीयू यूनिवर्सिटी एक बार फिर सुर्खियों मे है ताजा मामला रोहतक। एमडीयू कुलपति पद से 20 फरवरी को सेवानिवृत्त हुए प्रो. राजबीर सिंह से वीसी आवास खाली कराने का मामला विवादों में घिर गया है। विवि की पांच सदस्यीय कमेटी भी बुधवार शाम तक इसका हल नहीं निकाल सकी छात्र नेताओं ने पूर्व वीसी के प्रदर्शन भी किया प्रो. सिंह के मुताबिक, वे आवास खाली करने जा रहे हैं महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) के सर्वाधिक समय तक वीसी रहे प्रो. राजबीर सिंह के आखिरी दिनों के कई फैसले विवादास्पद रहे। इस कारण यूनिवर्सिटी के शिक्षकों और छात्र नेताओं का एक तबका उनके खिलाफ अभी तक आक्रोशित है। उनके सामने चुप्पी साधे रखने वाले भी अब मुखर हैं पूर्व वीसी निजी सामान का बिल दिखाएं और ले जाएं छात्राओं ने तो आवास खाली नहीं करने पर प्रदर्शन भी किया है। रजिस्ट्रार डॉ. कृष्णकांत ने प्रो. राजबीर सिंह को आवास खाली करने के लिए 9 मार्च को पत्र भी लिखा था। कहा, 20 फरवरी को कार्यकाल पूरा हो जाने के बाद अभी तक आवास खाली नहीं हुआ है। उन्होंने आवास जल्द खाली करके विवि की सभी चीजों का विवरण संबंधित अधिकारियों को सौंपने का अनुरोध किया है। रजिस्ट्रार ने जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ब्रांच और संपत्ति विभाग को निर्देश दिया है कि वीसी आवास में मौजूद सामान का स्टॉक रजिस्टर से मिलान करके उसे कब्जे में लेना सुनिश्चित करें।
0
comment0
Report
AKAshok Kumar1
Mar 12, 2026 02:01:56
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Mar 12, 2026 02:01:40
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ के समीप ढींगसी टोल के पास आज गुरुवार सुबह करीब 4:00 बजे एक निजी बस ट्रोले से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार 13 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए झालावाड़ के एसआरजी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस के अनुसार, यह निजी बस बुधवार रात 9 बजे इंदौर से जयपुर के लिए रवाना हुई थी। सुबह करीब 4 बजे ढींगसी टोल के समीप यह हादसा हुआ। घायलों में इंदौर निवासी जितेंद्र, सुमित, संगीता, बाबूलाल, मांगीलाल और प्राची सहित कुल 13 लोग शामिल हैं। सभी यात्री इंदौर से जयपुर की ओर जा रहे थे। दुर्घटना किस कारण हुई, इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है। सुकेत थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है。
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Mar 12, 2026 02:01:27
Baran, Rajasthan:बारां जिला अस्पताल से फरार हत्या का आरोपी 24 घंटे में फिर पकड़ा, लापरवाही पर हेड कांस्टेबल सहित 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड बारां जिला अस्पताल से फिल्मी अंदाज में फरार हुआ हत्या का आरोपी पुलिस की पकड़ से ज्यादा देर दूर नहीं रह सका। डीएसटी स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मात्र 24 घंटे के भीतर फिर से डिटेन कर लिया। वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने लापरवाही के आरोप में हेड कांस्टेबल सहित कुल 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। छीपाबड़ौद थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के मामले में आरोपी बबलू पिछले 19 वर्षों से फरार चल रहा था। आरोपी पर 20 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। हाल ही में पुलिस की स्पेशल टीम ने उसे मध्यप्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार कर छीपाबड़ौद पुलिस को सौंपा था, जहां से उसे छबड़ा जेल भेज दिया गया। तबीयत खराब होने के कारण आरोपी को बारां जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां पुलिस और चालानी गार्ड की निगरानी में उसका इलाज चल रहा था। लेकिन मंगलवार को आरोपी अस्पताल के कमरे की खिड़की तोड़कर चालानी गार्ड को चकमा देते हुए फरार हो गया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना के बाद एसपी अभिषेक अंदासु ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार सहित चार चालानी गार्डों को सस्पेंड कर दिया। साथ ही आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित की गईं। बाइट:- अभिषेक अंदासु, पुलिस अधीक्षक बारां。
0
comment0
Report
KPKAILAS PURI
Mar 12, 2026 02:00:57
Pimpri-Chinchwad, Maharashtra:आख़ाती देशों में चल रहे युद्ध के कारण आठ हजार सूक्ष्म और लघु उद्यम फिर से संकट में पड़ गए हैं. Pimpri-Chinchwad शहर के पास स्थित उद्योग क्षेत्र में LPG गैस की आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे बनकर तैयार माल के निर्यात में भी बाधा आ रही है. पिछले 12 दिन से ईरान–इज़राइल–अमेरिका के युद्ध के कारण गैस आपूर्ति देशभर प्रभावित है. इसका बड़ा असर सूक्ष्म और लघु उद्योग क्षेत्र पर पड़ रहा है. Pimpri-Chinchwad एक उद्योग नगरी है, जहाँ MIDC क्षेत्र में हजारों छोटे बड़े व्यवसाय चलते हैं. टाटा, बजाज, महिंद्रा जैसी बड़ी कंपनियाँ वहीं हैं, जिन्हें छोटे पार्ट सप्लायर्स वाली इंडस्ट्री पर बड़ा असर पड़ा है. इंडस्ट्री के लिए LPG गैस की आवश्यकता है, पर औद्योगिक क्षेत्र में LPG गैस आपूर्ति बंद रहने से कंपनियों को बड़ा नुकसान हो रहा है. साथ ही कई कंपनियों से बाहर भेजे गए कंटेनर पोर्ट पर फंसे हुए हैं, जिससे रोजाना नुकसान हो रहा है. केंद्र और राज्य सरकार से तात्कालिक ध्यान देकर 50% LPG गैस आपूर्ति की मांग पिंपरी चिंचवड स्मॉल स्केल इंडस्ट्री एसोसिएशन ने पत्रकार परिषद में की है.
0
comment0
Report
PTPawan Tiwari
Mar 12, 2026 01:45:35
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जनपद में बुधवार देर शाम से अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और घना कोहरा छा गया। कोहरे और धुंध के कारण सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई है, जिससे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। देर रात तक कोहरे की चादर छाई रहने से यातायात की रफ्तार भी काफी धीमी हो गई है। कोहरे के चलते मुख्य मार्गों और ग्रामीण सड़कों पर वाहन चालकों को आगे का रास्ता साफ दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में लोग हेडलाइट और फॉग लैंप जलाकर सावधानी के साथ यात्रा कर रहे हैं। खासकर हाईवे और प्रमुख मार्गों पर वाहन धीरे-धीरे चलते नजर आए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। धुंध के कारण कई जगहों पर दृश्यता बेहद कम हो गई है। ऐसे में तीखे मोड़ और संकरे रास्तों वाले इलाकों में हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। वाहन चालकों को काफी सतर्कता के साथ वाहन चलाना पड़ रहा है। कई जगहों पर दोपहिया वाहन चालक भी सावधानी बरतते हुए कम रफ्तार में चलते दिखाई दिए。 स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्च के महीने में इस तरह का घना कोहरा कम ही देखने को मिलता है। अचानक मौसम में आए इस बदलाव ने लोगों को भी हैरान कर दिया है। देर रात और सुबह के समय बाहर निकलने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत महसूस हो रही है। मौसम के इस बदले मिजाज का असर जनजीवन पर भी देखने को मिल रहा है। कोहरे के कारण सुबह और रात के समय सड़कों पर यातायात सामान्य से कम नजर आ रहा है। वहीं प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस भी वाहन चालकों से अपील कर रही है कि कोहरे के दौरान तेज गति से वाहन न चलाएं और सुरक्षित दूरी बनाकर ही यात्रा करें。 फिलहाल बलरामपुर में कोहरे और धुंध का असर बना हुआ है। यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो गुरुवार सुबह तक भी लोगों को कोहरे का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके。 पीटीसी भी
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Mar 12, 2026 01:30:36
Chittorgarh, Rajasthan:रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का 9वाँ दिन प्रश्नकाल में डिप्टी CM विजय शर्मा, मंत्री श्याम बिहारी, मंत्री गुरु खुशवंत देंगे सवाल के जवाब मंत्री केदार कश्यप, गुरु खुशवंत साहेब, ओपी चौधरी पत्रों को पटल पर रखेंगे आज सदन में लगाए जाएंगे दो ध्यानाकर्षण विधायक पुन्नू लाल मोहले जर्जर सड़कों को लेकर लगाएंगे ध्यानाकर्षण विधायक चातुरी नंद, लखेश्वर बघेल कृषि विकास एवं किसान कल्याण से जुड़ा ध्यानाकर्षण लगाएंगे विधायक दिलीप लहरिया, सावित्री मंडावी, ललित चंद्राकर, इंद्रशाह मंडावी करेंगे याचिकाओं की प्रस्तुति मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अनुदान मांगों पर होगी चर्चा मंत्री लखन लाल देवांगन, मंत्री टंक राम वर्मा के विभाग की अनुदान मांगों पर होगी चर्चा
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Mar 12, 2026 01:15:41
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के बागेश्वर धाम पीठाधीश पं. धीरेंद्र कृष्ष शास्त्री ने वर्ष 2020 से 2023 के बीच सामूहिक कन्या विवाह के माध्यम से विवाह बंधन में बंधी बेटियों से मुलाकात की। बेटियों और दामादों को सामने देखकर बाबा बागेश्वर भावुक हो उठे और उनका हालचाल पूछते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि आज बेटी और दामाद के साथ भेंट करने से मन अत्यंत प्रसन्न हुआ है। नातिन नातियों को देखकर बाबा बागेश्वर ने कहा कि इन्हें सनातन का सिपाही बनाएं, बच्चों को संस्कारों की शिक्षा दें। बागेश्वर धाम में आयोजित बेटी दामाद सम्मेलन में शामिल हुई बेटियों ने कहा कि आज उन्हें इतनी खुशी है कि वह अपने मुंह से बयां नहीं कर सकती। देश में शायद ही कहीं इस तरह का कार्यक्रम आयोजित हुआ होगा क्योंकि विवाह सम्मेलनों से जिनके विवाह होते हैं उनकी खैर खबर दोबारा लेने वाला कोई नहीं होता। बेटियों ने भी बड़े आदर और प्रेम से अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान कई बेटियों की आंखें भी नम हो गईं, क्योंकि वह अपने धर्म पिता से मिलने आई थीं।
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Mar 12, 2026 01:15:20
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के सटई थाना क्षेत्र की पड़रिया चौकी के ग्राम पड़रिया में स्थित एक ट्रांसफॉर्मर निर्माण एवं रिपेयर फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई,आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में उसने विकराल रूप ले लिया और पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। घटना से आसपास के इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।फैक्ट्री थाने से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आग लगने की सूचना मिलते ही पड़रिया चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे,पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।फैक्ट्री में ट्रांसफॉर्मर से जुड़े सामान और ऑयल होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। आग के कारण आसपास के खेतों और फसलों को भी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।पुलिस और दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किया फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन का कहना है कि आग पर नियंत्रण के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा और मामले की जांच की जाएगी.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top