209625
ढिलावल गांव में डीएम ने गेहूं की फसल काटकर किया क्रॉप कटिंग का शुभारंभ
Farrukhabad, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी डॉ वी के सिंह के निर्देशन में तहसील सदर परगना पहाड़ा के ढिलावल गांव में एक किसान विश्वनाथ के खेत में क्रॉप कटिंग की गई। जिलाधिकारी ने भी गेहूं की कटाई कर क्रॉप कटिंग का शुभारंभ किया। साथ ही महेंद्र सिंह IAS एवं Trainee Deputy District Magistrate आशीष भारद्वाज को क्रॉप कटिंग का प्रशिक्षण दिया गया। क्रॉप कटिंग से 18.600 किलोग्राम गेहूं का उत्पादन हुआ। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी व तहसील कर्मी मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्वालियर के पीएचई कॉलोनी पार्क में कार स्टंट, बच्चों- राहगीर खतरे में
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर वार्ड 07 की पीएचई कॉलोनी के नवनिर्मित पार्क में कार से स्टंटबाजी कार के दरवाजे खोलकर बाहर लटकते और दरवाजों पर खड़े होकर स्टंट करते दिखे युवक पार्क के अंदर तेज रफ्तार में कार दौड़ाकर लगाए जा रहे चक्कर पार्क में बच्चों और राहगीरों की जान को खतरा टूटी बाउंड्री और चौकीदार नहीं होने से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा स्थानीय लोगों ने पार्षद और निगम से कई बार की शिकायत, लेकिन नहीं हुई कार्रवाई वीडियो सामने आने के बाद पुलिस और नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल0
0
Report
तमिलनाडु बनाम उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय रिंग टेनिस फाइनल आज
Karauli, Rajasthan:तीसरी सीनियर पुरुष एवं महिला तथा सब-जूनियर राष्ट्रीय रिंग टेनिस प्रतियोगिता मे हो रहे रोमांचक मुकाबले, करौली। मुंशी त्रिलोक चंद्र माथुर स्टेडियम में आयोजित हो रही तीसरी सीनियर पुरुष एवं महिला तथा सब-जूनियर राष्ट्रीय रिंग टेनिस प्रतियोगिता में टीम मुकाबलों के सेमीफाइनल खेले गए। इनमें तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश की टीमों ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। अब खिताबी मुकाबले में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी, जबकि तीसरे स्थान के लिए राजस्थान और उत्तराखंड के बीच मैचा खेला जाएगा।0
0
Report
करौली में फिट इंडिया साइकिल रैली, स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Karauli, Rajasthan:फिट इंडिया अभियान के तहत करौली में निकाली साइकिल रैली, दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश जिला करौली युवा PROGRAM? लेख नहीं; फिट इंडिया अभियान के तहत रविवार को करौली में ''संडे ऑन साइकिल'' कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में फिट इंडिया के 100वें संस्करण के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, जवानों, विद्यार्थियों और आमजन ने उत्साह से भाग लिया। प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक कार्यालय से हुई। यहां से साइकिल सवार कलेक्ट्री सर्किल और गुलाब बाग होते हुए मुंशी त्रिलोक चंद्र माथुर स्टेडियम पहुंचे। पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रामकुमार कस्वां के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतराम मीना, छुट्टनलाल, एसटी-एससी सेल के सीओ, संचित निरीक्षक पुलिस लाइन सहित विभिन्न थानों के थानाधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल हुए। इनके साथ विद्यार्थी और आमजन ने भी साइकिलिंग में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आमजन को नियमित व्यायाम तथा शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। साइकिलिंग के माध्यम से फिटनेस के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। करौली पुलिस की ओर से बताया गया कि जनभागीदारी से जुड़े ऐसे आयोजनों के जरिए युवाओं और आमजन को स्वस्थ, सक्रिय और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
जोधपुर में तेज रफ्तार कार शोरूम शटर में घुसी, हादसा
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. 12वीं रोड चौराहे से जलजोग चौराहे की तरफ जाते समय तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हुई। अनियंत्रित कार एक बंद शोरूम के शटर में घुस गई। कार की टक्कर से शोरूम का शटर टूट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सड़क पर कार के अनियंत्रित होने से हुए इस हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।0
0
Report
सरदारशहर में भीषण सड़क हादसा: पति-पत्नी की मौत, कई घायल
Churu, Rajasthan:सरदारशहर में भीषण सड़क हादसा दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, कई घायल बीकानेर रोड पर भादासर के पास हुआ हादसा, गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर किया रेफर सरदारशहर। बीकानेर रोड पर भादासर के पास रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में रावतसर के रामपुरा निवासी पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहाँ चिकित्सकों ने पति-पत्नी को मृत घोषित कर दिया। दोनों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। वहीं, हादसे में घायल लोगों का अस्पताल में उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में दो घायलों को चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। दूसरी कार में सवार लोगों को भी गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है。0
0
Report
पश्चिम बंगाल के मदरसों में अब सिर्फ रविवार को ही साप्ताहिक अवकाश
Noida, Uttar Pradesh:पश्चिम बंगाल के मान्यता प्राप्त मदरसों में अब से शुक्रवार समेत किसी भी कार्यदिवस को नियमित साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। पश्चिम बंगाल मदरसा शिक्षा बोर्ड ने सभी मान्यता प्राप्त मदरसों को 2026 के शिक्षा सत्र को लागू करने का निर्देश दिया है। नए आदेश के अनुसार, अब से रविवार ही एकमात्र साप्ताहिक अवकाश होगा। रविवार के अलावा सप्ताह के अन्य सभी कार्य दिवसों में मदरसे खुले रहेंगे और शैक्षणिक व प्रशासनिक काम यथावत चलेंगे। हालांकि, धार्मिक त्योहारों, राष्ट्रीय अवकाश और सरकार या सक्षम प्राधिकारी द्वारा घोषित अन्य विशेष अवसरों पर अवकाश जारी रहेगा। बोर्ड ने सभी मदरसों के प्रमुखों और प्रबंधन समितियों को तुरंत इस आदेश को लागू करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। पश्चिम बंगाल के मदरसों में अब शुक्रवार को छुट्टी नहीं दी जाएगी, सरकार ने एक आदेश जारी किया है。0
0
Report
Advertisement
खंडवा में रामेश्वर शर्मा के बयान: 2031 तक भारत बनेगा दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा के मंच पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का बड़ा बयान। बोले- एक-एक सिंदूर का अपमान का बदला नहीं लेंगे, तब तक ऑपरेशन सिंदूर बंद नहीं होगा। भारत 2031 तक दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनेगा। खंडवा शहर के बड़ा बम चौराहे पर शहीदों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में भोपाल के बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने पाकिस्तान, आतंकवाद, धर्म और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर तीखे बयान दिए। उन्होंने कहा कि जब तक एक-एक सिंदूर के अपमान का बदला नहीं दिया जाएगा ऑपरेशन सिंदूर जारी रहना चाहिए। उन्होंने देशभक्ति, सैनिकों के सम्मान और आतंकवाद के मुद्दे पर स्पष्ट कहा कि भारत की ताकत, सेना और देश की एकता पर भरोसा जताते हुए नागरिकों को सेना के साथ खड़ा रहना चाहिए। विधायक ने 2031 के बाद भारत की वैश्विक ताकत के बारे में दावा किया कि आने वाले समय में भारत दुनिया के सबसे मजबूत देशों में शामिल होगा। रामेश्वर शर्मा ने महिला आरक्षण संबंधी बिल पास होकर रहेगा, यह कहा।0
0
Report
उज्जैन चिमनगंज मंडी: 5 हजार रुपए हफ्ता मांगने पर गिरफ्तार आरोपी छोटू दुबे
Ujjain, Madhya Pradesh:कोली ट्रेडिंग दुकान पर पहुंचकर आरोपी ने की थी रुपयों की मांग चिमनगंज मंडी पुलिस ने आरोपी अर्पित उर्फ छोटू दुबे को गिरफ्तार किया आरोपी के खिलाफ पहले से मारपीट, चोरी और आबकारी सहित 9 मामले दर्ज उज्जैन की चिमनगंज सब्जी मंडी में एक व्यापारी से हर महीने 5 हजार रुपये हफ्ता मांगने और रुपये देने से मना करने पर उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने व्यापारी को जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत मिलने के बाद चिमनगंज मंडी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, कमल कॉलोनी निवासी अरुण कोली चिमनगंज मंडी में कोली ट्रेडिंग नाम से दुकान संचालित करते हैं। 27 नवंबर को दोपहर अर्पित उर्फ छोटू दुबे उनकी दुकान पर पहुंचा और दुकान चलाने के बदले हर महीने 5 हजार रुपये देने की मांग की। व्यापारी ने जब रुपये देने से मना किया तो आरोपी ने गाली-गलौच शुरू कर दी और थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की। जाते समय आरोपी व्यापारी को जान से खत्म करने की धमकी भी देकर गया। इसके बाद व्यापारी ने चिमनगंज मंडी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हफ्ता मांगने, मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कमल कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय अर्पित उर्फ छोटू दुबे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से मारपीट, चोरी, गाली-गलौच और आबकारी एक्ट सहित कुल 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।0
0
Report
उज्जैन में पुलिस ने पैदल भ्रमण से निगरानी सख्त की
Ujjain, Madhya Pradesh:सीएसपी पुष्पा प्रजापत और थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने पुलिस टीम के साथ किया पैदल भ्रमण गुंडा तत्वों और निगरानी बदमाशों की गतिविधियों की ली जानकारी पान दुकानों पर गोगो की जांच कर दुकानदारों को दी समझाइश उज्जैन में अपराधों पर अंकुश लगाने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया है। इसी के तहत चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों ने टीम के साथ अलग-अलग इलाकों में पैदल भ्रमण किया। इस दौरान निगरानी बदमाशों और गुंडा तत्वों की चेकिंग की गई, वहीं पान दुकानों पर भी गोगो की जांच की गई। सीएसपी पुष्पा प्रजापत और चिमनगंज मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाटीदार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में निकले। पुलिस ने निगरानी बदमाशों और गुंडा तत्वों की गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही पान दुकानों पर पहुंचकर गोगो की जांच की और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। इस दौरान दुकानदारों और आम लोगों को समझाइश दी गई कि वे किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल न हों और क्षेत्र में शांति बनाए रखने में सहयोग करें। पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील इलाकों का भी जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह का पैदल भ्रमण और चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा。0
0
Report
Advertisement
उज्जैन पुरानी रंजिश: पिस्टल धमकी और गाड़ी तोड़फोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार
Ujjain, Madhya Pradesh:पुरानी रंजिश में पिस्टल दिखाकर दी जान से मारने की धमकी, स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार चिमनगंज मंडी पुलिस ने फरार आरोपी युवराज सिंह उर्फ हैप्पी को पकड़ा मामले में अब तक 5 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी आरोपी के खिलाफ पहले से मारपीट और अन्य अपराधों के 3 मामले दर्ज उज्जैन में पुरानी रंजिश के चलते पिस्टल और चाकू दिखाकर धमकाने और स्कॉर्पियो गाड़ी में तोड़फोड़ करने के मामले में चिमनगंज मंडी पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से फरार था। पुलिस ने उसे पांड्याखेड़ी ब्रिज के पास से पकड़ा है। इस मामले में अब तक चार पुरुष और एक महिला आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी थी। पुलिस के मुताबिक, मोहन नगर निवासी मदनलाल तला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने उन्हें पिस्टल और चाकू दिखाकर धमकाया और उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी में तोड़फोड़ की। शिकायत के आधार पर चिमनगंज मंडी थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। इसी मामले में पुलिस ने फरार आरोपी युवराज सिंह उर्फ हैप्पी उर्फ लक्की ठाकुर (21), निवासी अतिरिक्त विश्व बैंक कॉलोनी, उज्जैन को पांड्याखेड़ी ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से चिमनगंज मंडी और देवासगेट थाने में मारपीट सहित अन्य धाराओं में कुल तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है。0
0
Report
कवर्धा में बिजली तार से ट्राली में आग, एक एकड़ धान जलकर खाक
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा में बिजली के तार से ट्राली में लगी आग, किसान का एक एकड़ का धान जलकर खाक कवर्धा। कबीरधाम जिले के कवर्धा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बोधाईकुंडा में एक किसान की मेहनत की कमाई पलभर में आग की भेंट चढ़ गई। खेत से धान लेकर घर लौट रहे किसान दीपचंद वर्मा की ट्राली में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्राली में रखा पूरा धान जलकर राख हो गया。 किसान के मुताबिक, रास्ते में बिजली का तार काफी नीचे झूल रहा था। इसी दौरान तार में शॉर्ट सर्किट होने से ट्राली में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्राली का चक्का भी जल गया और धान को बचाने का मौका तक नहीं मिला। बताया जा रहा है कि ट्राली में करीब एक एकड़ खेत का धान रखा हुआ था। इस हादसे से किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद किसान के सामने मेहनत की कमाई गंवाने का संकट खड़ा हो गया है।0
0
Report
कुशीनगर में चोरी की घटनाएं: दो दुकानों से नगदी-सम्पत्ति चोरी, व्यापारी विरोध
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - चोरों ने दो दुकानों को बनाया निशाना - नगदी और दुकान का सामान चोरी। - चोरों ने मिठाई की दुकान से 11 किलो पनीर और मिठाइयां भी की चोरी - चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर चोरी का भी किया प्रयास - लगातार चोरी की घटनाओं से नाराज व्यापारियों ने किया विरोध प्रदर्शन - नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के भुजौली शुक्ल चौराहे की घटना。0
0
Report
Advertisement
सहारानपुर नागल में सादी वर्दी पुलिस बनाम गन्ना कोल्हू मजदूर: धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल
Saharanpur, Uttar Pradesh:नागल में पुलिस और कोल्हू संचालकों में धक्का-मुक्की, विडियोviral लेनदेन के मामले को लेकर सादी वर्दी में ताबिश देने गई पुलिस का कोल्हू संचालकों के साथ धक्का मुक्की का वीडियो वायरल, पांच आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर तीन आरोपियों के खिलाफ की शांति भंग की कार्रवाई सहारनपुर जनपद के थाना चिलकाना पुलिस के द्वारा सीमा से बाहर जाकर एक व्यक्ति के साथ की गई मारपीट के बाद पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर सहारनपुर एसएसपी ने मामले का संज्ञान लेकर थाना प्रभारी सहित तीश पुलिस कर्मियों को सस्पेंड करने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि थाना नागल क्षेत्र की गांगनोली पुलिस चौकी पर तैनात तीन पुलिस कर्मियों के द्वारा लेनदेन के एक मामले को लेकर शनिवार दोपहर सादी वर्दी में गांव बसेड़ा स्थित मुरसलीन निवासी पहाड़पुर के गन्ना कोल्हू पर दबिश के दौरान मुरसलीन से कहासुनी होने पर कोल्हू में काम कर रहे अन्य व्यक्तियों के द्वारा पुलिस की पहचान न होने कारण दोनों पक्षों में धक्का मुक्की होने लगी। घटना के बाद मामले की पूरी सूचना पुलिसकर्मी द्वारा चौकी प्रभारी संजय राणा सहित थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव को दिए गई पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पांच कोल्हू कर्मीयों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने दो आरोपियों को निर्दोष मानते हुए छोड़ दिया जबकि मुस्लिम गुरु तथा सुफियान के विरुद्ध शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की। घटना का किसी व्यक्ति द्वारा बनाया गया वीडियो भी वायरल कर दिया गया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चर्चा है कि कोल्हू ठेकेदार मुरसलीन पर देवबंद के गांव नन्हेड़ा खुर्द निवासी किसी व्यक्ति के कुछ रुपए उधर थे उधारी के पैसों को लेकर उसे व्यक्ति के द्वारा गांगनोली चौकी प्रभारी को तहरीर दी थी।0
0
Report
हमीरपुर NH-34 पर ट्रक टायरों में आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया नियंत्रण
Chanwal, Himachal Pradesh:ब्रेकिंग हमीरपुर:- चलते हुए तेज रफ्तार ट्रक के टायरों में अचानक लगी आग, ट्रक के पिछले टायरों में आग, लगातार चलने के कारण टायर गर्म होने से आग लगने की आशंका, टायरों में आग लगने के बाद ट्रक चालक ने आग बुझाने का किया प्रयास, सूचना पर समय से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर पाया काबू, समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टला, ट्रक में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सदर कोतवाली क्षेत्र के NH-34 लक्ष्मीबाई तिराहे का मामला।0
0
Report
योगी ने गोरखपुर में अवैध कब्जे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए
Gorakhpur, Uttar Pradesh:रिपोर्ट: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी। स्लग: गोरखपुर में जमीन कब्जाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं। एंकर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और संवेदनशीलता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सीएम ने कहा कि कमजोर और असहाय लोगों की जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री खुद लोगों के बीच पहुंचे और एक-एक कर उनकी शिकायतें सुनीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। पारिवारिक जमीन विवादों में आपसी संवाद के जरिए न्यायपूर्ण समाधान कराने और सभी पक्षों की हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि इलाज में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। अधिकारियों को मेडिकल एस्टीमेट की प्रक्रिया जल्द पूरी कर शासन को भेजने का निर्देश दिया। जनता दर्शन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर मत्था टेका। इसके बाद मंदिर परिसर स्थित गोशाला पहुंचे। यहाँ उन्होंने गोवंश को दुलार किया और अपने हाथों से गुड़ खिलाया। इस दौरान एक गोवंश को गुड़ खिलाते हुए मुख्यमंत्री ने स्नेहपूर्वक पूछा, 'हो गया न, और खाएगा?' गौरतलब है कि शनिवार शाम गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम किया था। रविवार को जनता दर्शन के बाद उनकी दिनचर्या मंदिर की परंपराओं के अनुरूप रही।0
0
Report
Advertisement
