Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Farrukhabad209625

फर्रुखाबाद के कमालगंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन यात्री पर दबंगों का हमला, डेढ़ लाख की लूट

Jun 20, 2024 13:10:06
Farrukhabad, Uttar Pradesh

फर्रुखाबाद के कमालगंज रेलवे स्टेशन के पास दबंगों ने कालिंद्री एक्सप्रेस से आ रहे एक बाजार फाइनेंस कर्मचारी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। दबंगों ने उसके पास से डेढ़ लाख रुपए की नगदी भी छीन ली। घायल कर्मचारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HBHeeralal Bhati
Feb 26, 2026 11:47:05
Jalore, Rajasthan:आहोर-जालोर जालोर जिले के आहोर क्षेत्र में साकरणा पुलिये के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ऐलाना से साकरणा अपनी बच्ची को छोड़ने जा रहे 60 वर्षीय काना राम पुत्र भभुता राम सेन की बाइक अचानक असंतुलित होकर नदी में गिर गई。 हादसे में काना राम की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक पर उनके साथ एक बच्ची भी थी, जिसे मामूली चोटें आई हैं। वहीं साथ मौजूद दो अन्य मासूमों को खरोच तक नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने काना राम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी है तथा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Feb 26, 2026 11:46:56
Jalalpura, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी के कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में झांसी के सांसद अनुराग शर्मा शामिल हुए। इस बैठक में कई बिंदुओं की समीक्षा की गई, जनपद में चल रही भारत सरकार की योजनाओं पर चर्चा की गई और जिन योजनाओं की प्रगति ठीक नहीं है उन विभागों को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने विद्युत विभाग के अलावा पेयजल योजना के कार्य और कार्य प्रणाली पर असंतोष जाहिर किया है। बैठक में विधायक गरौठा जवाहर लाल राजपूत, सदर विधायक रवि शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, एमएलसी राम निरंजन, डीएम मृदुल चौधरी, एसएसपी मूर्ति और मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद के अलावा कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद सांसद अनुराग शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कई बिंदुओं पर चर्चा की गई है, बहुत सारी चीजों पर हमने सरकार से आग्रह किए थे, विशेष रूप से कुछ नई योजनाएं आ रही हैं, जैसे कि जी राम जी उसमें बहुत सारे काम हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि झांसी में आने वाली गर्मी की वजह से हमारे यहां जो दो बड़ी समस्या होगी बिजली और पानी, पानी को लेकर बैठक में सियोर किया गया कि तीन पेयजल योजना पीछे चल रहीं हैं, उनको मार्च तक पूरा करने की कोशिश में लगे हैं। सांसद ने कहा कि जहां-जहां दिक्कत रहेगी वहां टैंकर से पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। बिजली एक जटिल समस्या है, इसको लेकर 132 केवी का नया सब स्टेशन सैंक्शन हो गया है, जो ट्रांसपोर्ट नगर में बनाया जाएगा, इसके तैयार होने से लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा।
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Feb 26, 2026 11:46:38
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद एनआईटी सेक्टर-22 में आंगनबाड़ी पर खराब राशन बांटने के आरोप। फरीदाबाद में सरकार की ओर से बच्चों के बेहतर पालन-पोषण, पोषण आहार और प्रारम्भिक शिक्षा के लिए आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किए जाते हैं। इन केंद्रों पर बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ पौष्टिक भोजन भी उपलब्ध कराया जाता है। फरीदाबाद के एनआईटी क्षेत्र से जो तस्वीर सामने आई है, उसने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि यहाँ बच्चों को खराब और एक्सपायरी डेट की मूंगफली दी जा रही है।जिसमें आप वीडियो में देख सकते हैं मूंगफली में कीड़े घूमते देखे जा रहे हैं। जिससे बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आंगनबाड़ी में बच्चों को दिए जा रहे मूंगफली की एक्सपायरी डेट निकल चुकी होती है ,कीड़े घूमते दिखाई दे रहे हैं। जिसके चलते परिजनों को वह सामान कूड़ेदान में फेंकना पड़ता है। अधिकारी समय-समय पर केंद्रों का निरीक्षण नहीं करते, जिससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मनमानी कर रही हैं और कहा कि सरकार की ओर से अच्छा और पौष्टिक राशन भेजा जाता है, लेकिन स्थानीय स्तर पर लापरवाही बरती जा रही है। उनका कहना है कि अगर समय पर जांच हो तो सच्चाई सामने आ सकती है। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी केंद्र नियमित रूप से नहीं खुलता, जिससे बच्चों की पढ़ाई और पोषण दोनों प्रभावित हो रहे हैं लोगों ने मांग की है कि संबंधित अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण कर खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारी मंजू श्योराण ने कहा कि उन्हें इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच के लिए टीम गठित की जाएगी। यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जो भी कमियां हैं उन्हें तत्काल प्रभाव से दूर कराया जाएगा।
0
comment0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
Feb 26, 2026 11:46:07
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी की बिटिया पर आया जर्मन युवक का दिल, सात समंदर पार से बारात लेकर दुल्हनिया लेने पहुंचा विदेशी दूल्हा, हिंदू रीति-रिवाज से rचाई शादी बाराबंकी जिले में इन दिनों एक 'विदेशी शादी' स्थानीय लोगों के बीच चर्चा और कौतूहल का विषय बनी हुई है। जनपद की होनहार बेटी रुलन वर्मा, जो उच्च शिक्षा के लिए विदेश गई थीं, वहां एक जर्मन युवक के साथ परिणय सूत्र में बंध गई हैं। प्यार की यह कहानी सात समंदर पार जर्मनी से शुरू होकर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी तक पहुंच गई, जहां दोनों ने भारतीय संस्कृति और हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाईं। इस अनोखे विवाह को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां विदेशी मेहमानों ने भी भारतीय परंपराओं का जमकर लुत्फ उठाया। जानकारी के मुताबिक रेलवे में असिस्टेंट इंजीनियर राज कुमार वर्मा की पुत्री रुलन वर्मा ने फ्रांस से पीएचडी करने के बाद वर्तमान में ऑस्ट्रिया के वियाना विश्वविद्यालय में प्रोफेसर व वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत हैं। इसी दौरान उनकी मुलाकात जर्मनी के एक युवक से हुई, जो बाद में प्रेम में बदल गई। विवाह के लिए दूल्हा अपने परिवार के 16 सदस्यों के साथ विशेष रूप से भारत पहुंचा। बाराबंकी के एक होटल रॉयल रियलाइटमें आयोजित इस समारोह में हल्दी, मेहंदी और जयमाला जैसी सभी रस्में पारंपरिक तरीके से निभाई गईं। इस दौरान विदेशी दूल्हा भारतीय शेरवानी में बेहद आकर्षक लग रहा था और अपनी कार के सनरूफ से निकलकर भारतीय गानों पर थिरकते हुए अपनी खुशी का इजहार कर रहा था। दुल्हन के चाचा और कुर्मी नेता आरसी पटेल ने बताया कि यह गौरव की बात है कि बाराबंकी की प्रतिभाएं वैश्विक स्तर पर नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जर्मनी से आए मेहमानों को भारतीय पहनावा, विशेषकर साड़ियां और यहां का खान-पान बेहद पसंद आया। हालांकि उन्हें हिंदी नहीं आती थी, लेकिन भारत के प्रति अपना प्रेम जताते हुए विदेशी मेहमान 'आई लव माई इंडिया' कहते नजर आए। पूरे हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुई इस शादी के बाद दुल्हन अपने पति के साथ जर्मनी के लिए विदा हो गई है। विदेशी दूल्हे और भारतीय दुल्हन की यह जोड़ी अब न सिर्फ दो परिवारों, बल्कि दो देशों की संस्कृतियों के मिलन का प्रतीक बन गई है।
0
comment0
Report
RKRAJESH KUMAR
Feb 26, 2026 11:39:33
Noida, Uttar Pradesh:स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन…आज किशनगंज स्थित मेरे आवास पर देश के माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री Amit Shah जी के पावन आगमन पर अपने परिवार सहित अंगवस्त्र एवं स्मृति-चित्र भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनका यह स्नेहिल आगमन न केवल व्यक्तिगत रूप से, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए सम्मान और प्रेरणा का प्रतीक है। माननीय अमित शाह जी का मार्गदर्शन, उनका आत्मीय स्नेह और उनका प्रेरणादायी व्यक्तित्व सदैव जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की नई ऊर्जा प्रदान करता है। निस्संदेह, यह आत्मीय भेंट एवं उनका सान्निध्य एक स्मरणीय पल के रूप में सदैव हृदय में अंकित रहेगा और जनसेवा के प्रति हमारे संकल्प को और अधिक दृढ़ करेगा।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Feb 26, 2026 11:38:49
0
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Feb 26, 2026 11:38:30
Jaipur, Rajasthan:सीनियर आईपीएस अधिकारी राहुल प्रकाश ने आज गुरुवार को जयपुर रेंज आईजी के पद का कार्यभार संभाला.इससे पहले इस पद पर रहे एचजीआर सुहासा का एडीजी (प्रशिक्षण) के पद पर तबादला होने पर उन्हें विदाई दी गई.पदभार संभालने के बाद आईजी राहुल प्रकाश ने कहा कि इस साल पुलिस मुख्यालय ने महिलाओं, बच्चों और वंचित वर्ग के खिलाफ अपराध पर लगाम लगाने की प्राथमिकता तय की है.यही प्राथमिकता जयपुर रेंज में भी है.कमजोर वर्ग और महिलाओं व बच्चों के खिलाफ अपराध पर लगाम लगाई जाएगी.राहुल प्रकाश इससे पहले जयपुर कमिश्नरेट में स्पेशल कमिश्नर (ऑपेरशन) के पद पर थे.पिछले दिनों आई तबादला सूची में उनका ट्रांसफर जयपुर रेंज आईजी के पद पर किया गया है.वे पहले भी इस पद पर रहे हैं.उन्होंने कहा, जयपुर रेंज के जिलों में नशे की तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई भी उनकी प्राथमिकता है.नशे की तस्करी और उसकी प्रवृत्ति को जड़ से खत्म करने की दिशा में प्रयास किया जाएगा.सड़क हादसों में कमी लाने के मकसद से जयपुर रेंज में लेन ड्राइविंग का प्रयोग शुरू किया गया था.वह सफलतापर्वुक चल रहा है.सड़क सुरक्षा पर प्रभावी काम आगे भी किया जाएगा.उन्होंने कहा, संगठित अपराध की समस्या पूरे राजस्थान में है.उसका जयपुर रेंज भी एक अहम हिस्सा है.उसके ऊपर भी अंकुश लगाया जाएगा.संगठित माफिया, गैंग, अवैध हथियार, गैंग से जुड़े गुर्गों पर भी नियोजित तरीके से सिलसिलेवार कार्रवाई की जाएगी.उन्होंने कहा, लेन ड्राइविंग सिस्टम जयपुर रेंज में दो चरणों में लागू किया गया था.पहले चरण में कोटपूतली-बहरोड़ इलाके में यह व्यवस्था पहले लागू की गई थी.
0
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Feb 26, 2026 11:37:59
Jamshedpur, Jharkhand:केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिवंगत वीर सोरेन को श्रद्धांजलि पूर्व मुख्यमंत्री चपाई सोरेन के दिवंगत पोता वीर सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए देश के कई प्रमुख नेता पहुंचे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस कठिन समय में ढांढस बंधाया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी मौजूद रहे। वहीं, RSB Global के चेयरमैन एस. के. बेहरा ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा के दौरान पूरे माहौल में शोक और संवेदना का वातावरण बना रहा। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की。
0
comment0
Report
STSumit Tharan
Feb 26, 2026 11:37:39
Jhajjar, Haryana:बड़ौली का दीपेन्द्र के बयान पर जुबानी हमला कहा: कांग्रेस है नामदारों की और भाजपा है केवल कामगारों की पार्टी :दीपेन्द्र को मिला है अपने पिता भूपेन्द्र हुड्डा का नाम,इसीलिए करते है ब्यानबाजी :झज्जर में भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करने के दौरान मीडिया से कर रहे थे बड़ौली बातचीत :निकाय व पंचायत चुनाव में राजस्थान में दो बच्चों की सीमा खत्म करने के सवाल का दिया जवाब :बड़ौली बोले,हर प्रदेश की होती है अलग स्थिति,जनता की भावनाओं को पढ़कर अध्ययन के बाद होगा इस पर हरियाणा में फैसला :590 करोड़ के बैंक घोटाले पर दुष्यन्त द्वारा पीएम को सीबीआई जांच के लिए लिखी चिट्ठी के सवाल पर बोले बड़ौली कहा: ब्याजसुधा वसूल चुकी है सरकार,चल रही है हर स्तर पर जांच,जो होंगे दोषी उन सभी पर होगी कार्यवाहीं :हरियाणा में बिगड़ी कानून व्यवस्था के सवाल पर बोले बड़ौली,कहा: कानून कर रहा है अपना काम : सीएम के सख्त आदेश,अब समय रहते होती है कार्यवाहीं,गरीब का हक पहुंच रहा है गरीब के घर :एसटीएफ के बाद अब हरियाणा में हो रहा है एटीएफ का गठन,विदेशों में बैठकर अपराध करने वालों पर कसा जा सकेगा शिकंजा :बड़ौली बोले,हरियाणा नौजवान,किसान और सैनिकों का प्रदेश,यहां पर दहशत फैलाकर जीना मुश्किल हीं नहीं बल्कि नामुमकिन
0
comment0
Report
RKRaj Kishore
Feb 26, 2026 11:36:49
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय जिले के कबैया थाना क्षेत्र में नन बैंकिंग कंपनी द्वारा की गई कथित ठगी के विरोध में सैकड़ों महिलाओं ने बायपास रोड जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। मामला कबैया थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव का है, जहां किराए के मकान में संचालित लक्ष्मी कैप्टिल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी पर महिलाओं से धोखाधड़ी का आरोप लगा है। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि कंपनी के प्रतिनिधियों ने उन्हें पांच हजार रुपये जमा करने पर 24 घंटे के भीतर डेढ़ लाख रुपये खाते में मिलने का लालच दिया था। इस योजना में गांव और आसपास के क्षेत्रों की करीब एक हजार परिवारों की महिलाएं शामिल हो गईं। लेकिन तय समय के बाद जब महिलाएं कार्यालय पहुंचीं तो वहां ताला लटका मिला। इससे नाराज महिलाओं ने बायपास रोड पर जाम लगाकर करीब एक घंटे तक हंगामा किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कबैया थाना पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। कबैया थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि पीड़ित महिलाओं को थाना बुलाकर आवेदन लिया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला नन बैंकिंग से जुड़ी ठगी का बताया जा रहा है。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top