209625
फर्रुखाबाद में खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर हुआ खाक
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद के कोतवाली क्षेत्र में एक घर में चूल्हे पर खाना बनाते समय आग लग गई जिससे घर के सामान में भारी नुकसान हो गया। घटना के दौरान पड़ोसियों ने समरसेबिल से आग पर पानी की डाला व दीवार को तोड़कर पानी डालने के करीब एक घंटे कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घर की निवासी और उनका परिवार इस हादसे से बच निकले।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जम्मू में अमरनाथ यात्रा के लिए ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण और RFID कार्ड जारी, बैच कल रवाना
Aram Pora, Ganderbal, Jammu, Jammu and Kashmir: On-the-spot registration and RFID card issuance for the Amarnath Yatra have begun in Jammu. All preparations for the first batch of pilgrims have been completed. Jammu and Kashmir Lieutenant Governor Manoj Sinha will flag off the first batch of Amarnath Yatra pilgrims tomorrow0
0
Report
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ राजीव कॉलोनी में छत पर सो रहे युवक पर गोली, गंभीर
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के बल्लभगढ़ की राजीव कॉलोनी में छत पर सो रहे एक युवक को अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। बल्लभगढ़ की राजीव कालोनी में देर रात छत पर सो रहे एक युवक के सिर में अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले बादशाह खान सिविल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान राजीव कॉलोनी निवासी विपिन के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। वारदात के समय विपिन घर की छत पर सो रहा था। इसी दौरान किसी ने उसके सिर में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर स्वजन मौके पर पहुंचे और उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो Sका है कि गोली किसने और किस वजह से मारी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और वारदात के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घायल का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है。0
0
Report
जनदर्शन के दौरान कलेक्टर ने नागरिक समस्याओं का तुरंत निराकरण के निर्देश दिए
Muju, Jeonbuk State:मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने आम नागरिकों की समस्याएं सीधे सुनीं। समय-सीमा बैठक के साथ आयोजित इस जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, मुआवजा, आवास, जाति प्रमाण-पत्र, अवैध कब्जा और राजस्व संबंधी समस्याओं सहित कई आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम और अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार ने भी नागरिकों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में भूमि विवाद, नाम सुधार, मुआवजा, धान जप्ती, फर्जी खरीदी-बिक्री, आवास योजना, रेलवे मुआवजा, जाति प्रमाण-पत्र और पटवारी की कार्यशैली से जुड़े कई मामले सामने आए। कलेक्टर ने कहा कि जनदर्शन शासन और जनता के बीच विश्वास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा आवेदकों को कार्रवाई की जानकारी भी समय पर उपलब्ध कराई जाए।0
0
Report
Advertisement
नरसिंहपुर में नाबालिग से शोषण, गर्भपात के बाद राजा लोधी गिरफ्तार; नवजात DNA टेस्ट
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर में एक नाबालिक लड़की के द्वारा बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है। तेंदूखेड़ा थाने से मिली जानकारी के अनुसार नरसिंहपुर जिले का राजा लोधी नामक युवक एक नाबालिग बच्ची के साथ कई दिनों तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस बात का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग मासूम लड़की गर्भ से हो गई और एक बच्चे को जन्म दे दिया। घर वालों ने जब लड़की से पूछताछ की तो उसने बताया कि राजा लोधी नामक लड़का उसके साथ कई दिनों से डराकर शारीरिक शोषण करता था। पुलिस ने मासूम लड़की और परिजनों की शिकायत पर राजा लोधी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया है। बहरहाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी सहित नवजात बच्चे का डीएनए टेस्ट करने के लिए भी भेजा है।0
0
Report
औरंगाबाद में वैन पलटकर नहर में गिरी, दर्जन भर बच्चे अस्पताल में भर्ती
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:औरंगाबाद में स्कूल वैन के पलटकर नहर में गिर जाने की वजह से वैन सवार दर्जन भर बच्चे घायल हो गए हैं। घटना अंबा नबीनगर रोड पर कुटुंबा थाना क्षेत्र के तमसी मोड़ के पास की है। आसपास के लोगों ने सभी घायल बच्चों को तत्काल कुटुंबा रेफरल अस्पताल पहुंचाया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद तीन को बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक सभी बच्चों की स्थिति नियंत्रण में है। दुर्घटनाग्रस्त यह वैन सेंट जेवियर हाई स्कूल की थी जो महुआधाम की तरफ से बच्चों को अंबा ला रही थी तभी अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी जिससे यह हादसा हो गया। इधर हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।0
0
Report
रायबरेली में छात्र गुटों के विवाद के बाद बेल्ट से पिटे छात्र वीडियो वायरल
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में छात्र गुटों के विवाद के बाद बेल्ट से पिटे छात्र वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो कोतवाली थाना इलाके में कचेहरी रोड पर बैसवारा ढाबा के सामने का बताया जा रहा है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी शिव शंकर सिंह ने बताया कि आपस में सभी मित्र हैं। किसी बात को लेकर नराजगी हुई थी। उसके एक छात्र को कई मित्रों ने मिलकर पीटा है। उन्होंने कहा कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि वह यह नहीं बता सके कि पिटने और पीटने वाले कौन हैं।0
0
Report
Advertisement
कुत्ते की नहा‑ने की वायरल वीडियो: मालिक ने खुशी से निभाई रस्म
Noida, Uttar Pradesh:dog bath0
0
Report
सक्ती थाने की चोरी में तीन गिरफ्तार, 10 हजार रु बरामद, बाइक भी जप्त
Sakti, जिला सक्ती थाना डभरा पुलिस द्वारा चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रार्थी कमलेश अजगले साकिन खुरघाटी द्वारा थाना डमरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई की शराब लेने शराब भट्ठी डभरा गया था जो अज्ञात चोर द्वारा पाकिट मारी कर दिया है पर्स मे 10000 रु होना बताया । रिपोर्ट पर थाना डभरा में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मुखबिर की सूचना पर संदेह के आधार पर 03 व्यक्तियों को पूछताछ करने पर अपना नाम *1 अजीत सहिस 2 राहुल सहिस 3 इरफ़ान सभी खरसिया जिला रायगढ़ का होना बताया। आरोपियो से चोरी किये हुए कुल 10000 रु मे से 5000रु को बरामद किया गया तथा घटना में प्रयुक्त एक बिना नंबर की मोटर सायकल हीरो स्प्लेंडर नंबर सी जी 13 एफ 3583 को जप्त किया गया। तीनो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, प्रकरण में विवेचना जारी है।0
0
Report
महेश कश्यप का मनीष कुंजाम पर तीखा हमला: खनन विरोध में आरोप-प्रत्यारोप
Jagdalpur, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा में लोह अयस्क खनन को लेकर जारी विरोध के बीच बस्तर सांसद महेश कश्यप ने बस्तरिया राज मोर्चा के नेता मनीष कुंजाम पर तीखा हमला बोलला है, सांसद ने कहा मनीष कुंजाम जल जंगल जमीन के नाम पर सिर्फ विरोध की राजनीति करते है, और आर्थिक लाभ प्राप्त करते है, सांसद ने आरोप लगाते हुए कहा खनन के साथ ही मनीष कुंजाम ने इसे पहले स्लेरी पाइपलाइन बिछाने का विरोध किया था यहां तक कि रोड, रेललाइन विस्तार और स्कूल निर्माण का भी विरोध करते थे सांसद ने मनीष कुंजाम पर नक्सलवाद का सपोर्ट करने का भी आरोप लगाया, सांसद के आरोपों के जवाब में पूर्व विधायक एवं बस्तरिया राज मोर्चा के संस्थापक मनीष कुंजाम ने पलटवार किया उन्होंने कहा बस्तर सांसद महेश कश्यप को कोई जानकारी नहीं है, बस्तरिया राज मोर्चा से जुड़े हुए लोग बिकने वाले नहीं है, मनीष कुंजाम ने कहा हम बस्तर के जरूरी मुद्दे उठाने का काम करते है और हमें आजतक कोई खरीद नहीं पाया।0
0
Report
Advertisement
पपी से जुड़ी खबर नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
रांची के लोकभवन में सूचना आयुक्तों की शपथ, चार नई नियुक्तियाँ
Ranchi, Jharkhand:रांची स्थित लोकभवन में कुछ देर में झारखंड में नव नियुक्त सूचना आयुक्तों को शपथ दिलाया जायेगा। राज्य सरकार ने अनुज सिंह, अमूल्य नीरज खलको, तनुज खत्री और शिव पूजन पाठक की नियुक्ति सूचना आयुक्त के पद पर किया है। लंबे समय से सूचना आयुक्त का पद रिक्त था।0
0
Report
म Mokama Mor गाँव में अधेड़ की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल के मोकामा थाना अंतर्गत मोर गांव में अपराधियों ने एक अधेड़ के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। भूखन यादव गांव में भोज खाने के बाद रात लगभग 11:00 बजे घर लौटे थे। वे घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर दालान में सोने चले गए। अपराधियों ने सोने के दौरान उनके सिर में दो गोली मार दी, जिसमें एक गोली उनके कान के पास और दूसरा कनपटी में लगी है। वे तीन वर्षों से अकेले दालान में रहते थे। उनकी रात बारह बजे किसी से फोन पर बात भी हुई थी। जब उनकी पत्नी सुबह पांच बजे दालान गई तो उन्हें बिस्तर पर मृत पड़ा देखा। आसपास लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। दालान के आसपास खेत में घोड़े और लोगों के पैर के निशान भी मिले हैं। बाइट मृतक के परिजन रामकृष्ण, एसडीपीओ 1, बाढ़0
0
Report
Advertisement
नवादा में 11kV तार गिरने से किशोर की मौत, लापरवाही के आरोप
Nawada, Bihar:नवादा: खेत में टूटी बिजली लाइन से 16 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों ने लगाया बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप नवादा जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के गोइठाडीह गांव में बिजली विभाग की कथित लापरवाही से एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में गिरी 11 हजार वोल्ट की टूटी लाइन की चपेट में आने से 16 वर्षीय गोविंद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक जोगिंदर राजवंशी का पुत्र था। कैसे हुआ हादसा परिजनों के मुताबिक, गोविंद खेत की तरफ गया था। तभी पहले से टूटी पड़ी बिजली की नंगी तार से उसका संपर्क हो गया। करंट लगते ही उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। पुलिस कार्रवाई सूचना पर पहुंची कादिरगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों व ग्रामीणों का आरोप मृतक के परिजनों और गांववालों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि क्षेत्र में कई जगह बिजली की जर्जर तारें लटक रही हैं। विभाग को बार-बार शिकायत के बावजूद मरम्मत नहीं की जाती। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजे की मांग की है। विभाग पर उठे सवाल इस घटना के बाद नवादा में बिजली लाइनों के रखरखाव पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में पुरानी लाइनें, नंगे तार और नियमित मेंटेनेंस की कमी से हादसे बढ़ रहे हैं। ग्रामीणों ने पूरे जिले में जर्जर तारों का सर्वे कराकर उन्हें बदलने और खेतों-बस्तियों के पास सुरक्षा उपाय पुख्ता करने की मांग की है।0
0
Report
गिल्ली डंडा: खेल की पुरानी जड़ों को फिर से पहचानते लोग
Noida, Uttar Pradesh:Gilli Danda0
0
Report
सूचना उपलब्ध नहीं: समाचार पाठ नहीं मिला
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
