209621
चित्रकूट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 4 ट्रक लुटेरों को किया गिरफ्तार
Chitrakut, Uttar Pradesh:चित्रकूट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए देवांगना घाटी के पास लूटे गए सीमेंट से लदे 22 चका ट्रेलर ट्रक मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से एक चार पहिया गाड़ी, लूटा गया सीमेंट लदा ट्रक, अवैध तमंचा, कारतूस और कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह घटना 15 जून की बताई जा रही है और कर्वी कोतवाली क्षेत्र का मामला है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने जस्टिस पुष्पेंद्र भाटी, राजस्थान को गर्व
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश डॉ. जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए जाने का वारंट जारी होने के बाद जोधपुर के न्यायिक जगत में खुशी का माहौल है। न्याय की राजधानी जोधपुर से लंबे समय से जुड़े रहे जस्टिस भाटी को देर रात से ही न्यायिक अधिकारियों, हाईकोर्ट के न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और मित्रों की ओर से बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया। रविवार सुबह जस्टिस भाटी के निवास पर बधाई देने वालों की लंबी कतार नजर आई। न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता उनके निवास पहुंचे और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उनकी पत्नी जस्टिस डॉ. नूपुर भाटी ने भी बधाई देने पहुंचे लोगों का अभिवादन किया। परिवार में उनकी माताजी, बड़ी बहन और अन्य परिजनों ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई। जस्टिस भाटी के मित्रों और शुभचिंतकों का कहना है कि उनका जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त होना राजस्थान के न्यायिक जगत के लिए गौरव की बात है। उम्मीद है कि सोमवार को राजस्थान हाईकोर्ट में उनका विदाई एवं रेफरेंस कार्यक्रम होगा। इसके बाद बुधवार को जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट में उनके मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण समारोह होने की संभावना है। गौरतलब है कि राजस्थान से जुड़े जस्टिस अरुण भंसाली वर्तमान में इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश हैं। अब जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी की नियुक्ति के बाद राजस्थान न्यायिक जगत से जुड़े दो न्यायाधीश देश के अलग-अलग हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी संभालेंगे।0
0
Report
सोनभद्र में मारपीट के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी भी बरामद
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुकदमे में नामजद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, 31 अगस्त को बहुआर गांव में किराने की दुकान पर सामान लेने गए युवक के साथ लाठी-डंडे से मारपीट की गई थी। बीच-बचाव करने पहुंची महिला के साथ भी मारपीट और घर तक पीछा कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बहुआर गांव में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अनिल कुमार पाठक, श्रीप्रकाश उर्फ शिवम पाठक, सुनील पाठक, निलेश उर्फ राजन पाठक और पंकज त्रिपाठी उर्फ लिप्पू शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, बहुआर-बासौली मोड़ पुलिया के पास गश्त के दौरान पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद की गई। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।0
0
Report
अलवर कचहरी में तलाक के मामले पर हमला, अपहरण की कोशिश; तीन गिरफ्तार
Alwar, Rajasthan:तलाक की सलाह लेने कचहरी पहुंचे युवक और महिला मित्र पर हमला, अपहरण की कोशिश; तीन आरोपी गिरफ्तार अलवर। शहर के कचहरी परिसर में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पत्नी से तलाक के मामले में कानूनी सलाह लेने पहुंचे एक युवक और उसकी महिला मित्र पर ससुराल पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर दोनों को घसीटकर जबरन गाड़ी में डालकर ले जाने का प्रयास करने लगे। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे अधिवक्ताओं ने दोनों को छुड़ाया और तीन आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अखैपुरा थाना इंचार्ज संजय शर्मा ने बताया कि मौके से सुरेंद्र, अंकित और कृष्णकुमार निवासी रसवाड़ा, नौगांवा को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पीड़ित सोनू वर्मा पुत्र जोरमल वर्मा निवासी भजीट ने पुलिस को बताया कि वह अपनी महिला मित्र माही निवासी देहरादून के साथ अधिवक्ता कृष्ण कुमार शर्मा के पास पत्नी से तलाक की अर्जी और कानूनी सलाह लेने पहुंचा था। इसी दौरान उसका ससुर राकेश कुमार, सास कविता, पत्नी मधु, चाचा ससुर मनोज व कृष्ण, मामा ससुर लच्छी राम, ताऊ ससुर और पप्पू सहित अन्य लोग वहां पहुंच गए। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और सोनू व माही के साथ मारपीट करने लगे। दोनों को अधिवक्ता की सीट से घसीटकर बाहर खड़ी ब्रेजा गाड़ी में जबरन डालने का प्रयास किया गया। हंगामा देखकर आसपास मौजूद अधिवक्ता मौके पर पहुंचे और दोनों को छुड़ाने की कोशिश की। इसी दौरान वकीलों ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पथराव में वकील की आंख पर चोट विवाद के दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने अधिवक्ताओं के साथ भी हाथापाई की और पथराव कर दिया। पथराव में एडवोकेट हितेश मोखरी की आंख पर गंभीर चोट आई। वहीं एडवोकेट पंकज सावरिया का मोबाइल फोन छीनकर दूर फेंक दिया गया। घटना के बाद कचहरी परिसर में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। बाइट्स ..वकील देहरादून से अलवर आया था सोनू जानकारी के अनुसार सोनू शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता है। वह पिछले कुछ महीनों से देहरादून में काम कर रहा था। शुक्रवार को वह माही के साथ देहरादून से अलवर आया था और एक होटल में ठहरा था। सोनू के अनुसार उसने खुद फोन कर अपने परिजनों और ससुराल पक्ष को कचहरी में तलाक की अर्जी दाखिल करने की जानकारी दी थी। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग कचहरी पहुंचे। वहां सोनू को दूसरी महिला के साथ देखकर विवाद बढ़ गया और मारपीट की घटना हो गई।0
0
Report
Advertisement
बारिश बनी आफत: बेलगड़ नाले ने रामनगर-हल्द्वानी मार्ग रोका
Noida, Uttar Pradesh:बारिश बनी आफत! बेलगड़ नाला उफान पर, रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर एक घंटे तक थमा यातायात रामनगर एंकर.-रामनगर में लगातार हो रही बारिश के बाद आज सुबह रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर स्थित बेलगड़ नाला अचानक उफान पर आ गया,नाले में तेज बहाव के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा. नाले में पानी का बहाव बढ़ने के कारण वाहन चालकों को सड़क के दोनों ओर रुकने के लिए मजबूर होना पड़ा देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटे बाद जब नाले का जलस्तर और पानी का बहाव कुछ कम हुआ, तब जाकर यातायात दोबारा शुरू हो सका। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बारिश के मौसम में बेलगड़ नाला हर साल परेशानी का कारण बनता है,तेज बारिश के दौरान नाले में अचानक पानी बढ़ जाता है, जिससे रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर आवाजाही प्रभावित होती है। कई बार वाहन चालक और यात्री नाले के तेज बहाव के बीच फंस जाते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है. बेलगड़ नाले की समस्या लंबे समय से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है, लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान हर बार यही स्थिति सामने आती है, लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है. आज भी करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा, हालांकि पानी का बहाव कम होने के बाद सड़क पर यातायात सामान्य हो गया. अब सवाल यह है कि हर बरसात में आफत बनने वाले बेलगड़ नाले की समस्या का स्थायी समाधान आखिर कब होगा?0
0
Report
चित्रकूट में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के बीच राहत कार्य तेज
Noida, Uttar Pradesh:जनपद चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित परिवारों के मध्य0
0
Report
गंगा के जलस्तर बढ़ने से छपरा के सिंगही गांव बाढ़ की चपेट में
Chapra, Bihar: ganga nadi ke badhte jalstar se chapra sadar prkhand ke dumi panchayat ka singhi gaon baadh ki chapet me hai. gaon mein baadh ka pani phailne ke saath kai gharon mein pani ghus gaya hai. iske chalte gramin ghar chhodकर NH-19 ke kinare sharan lene ko majboor hain. graminon ke mutabik, kareeb ek saptaah se ve baadha ki samasya se joojh rahe hain. gharo mein pani ghusne se rozmarra ki zindagi prabhavit ho gayi hai. graminon ne rahat samagri, bhojan, peyjal aur dawa ki uplabdhata ki kafi sankhya me kami ki shikayat ki hai. vahaan pashupalakon ke samne pashuon ke chare ka bhi sankat bana hua hai. haalarm ki raah se ganga ke jalstar me kuch kami aane se logon ne rahat ki saans li hai, lekin jin gharo ke aas-paas abhi bhi pani jama hai, wahan pareshani barkarar hai. graminon ka kehna hai ki pani nikale tak unhe kafi mushkiliyon ka samna karna padega. baadh prabhavit logon ne prashasan se tatkal rahat samagri, bhojan, dawa, peyjal aur pashu chare ki vyavastha karane ki maang ki hai. vahin aapsa prabandhan vibhag ki aur se prabhavit ilakon me rahat pahunchane ka kaam lagataar jaari hai.0
0
Report
Advertisement
भागलपुर में गंगा का सैलाब शहर तक पहुँचा, दीपनगर में बाढ़ से लोग फंसे
Naya Chak, Bihar:एंकर -भागलपुर में गंगा का सैलाब अब शहर की चौखट तक पहुंच गया है। नगर निगम के वार्ड संख्या 21 स्थित दीपनगर महादलित बस्ती में बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस चुका है। हालात ऐसे हैं कि जिन घरों में कभी परिवार जमीन पर बैठकर खाना खाते थे, बच्चे खेलते थे और रात को चैन से सोते थे आज उसी घर में तीन से चार फीट पानी भरा है। पूरी जिंदगी अब एक छोटी सी चौकी पर सिमट गई है। उसी चौकी पर बच्चे हैं, वहीं खाना है, वहीं कपड़े हैं और उसी पर पूरा परिवार रात-दिन गुजारने को मजबूर है। चारों तरफ पानी और बीच में जिंदगी बचाने की जद्दोजहद दीपनगर की ये तस्वीरें बाढ़ का दर्द बयां कर रही हैं।0
0
Report
चूरू में गोवंश के हमले से बाइक सवार घायल, जयपुर रैफर
Churu, Rajasthan:गोवंश के हमले में बाईक सवार घायल, चूरू में गोवंश के हमले लगातार बढ़ते जा रहे है शनिवार रात शहर की राजकीय शारदा स्कूल के पास गोवंश के हमले में बाईक सवार घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में लोगों ने राजकीय भर्तिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड पहुंचाया जहाँ चिकित्स्कों ने प्राथमिक उपचार के बाद बाईक सवार को जयपुर रैफर कर दिया. मिली जानकारी अनुसार बाईक सवार शख्स शहर की शेखावत कॉलोनी निवासी सलीम है जो निजी एम्बुलेंस ऑपरेटर है शनिवार रात किसी काम से नई सड़क जा रहा था की तभी राजकीय शारदा स्कूल के पास गोवंश ने बाईक सवार सलीम पर हमला कर दिया. गोवंश के हमले में बाईक सवार सलीम के सिर में गहरी चोट आई है सलीम पर गोवंश के हमले की ख़बर मिलते ही आपातकालीन वार्ड में कॉलोनी वासियों की भारी भीड़ जूट गयी वही सूचना पर वार्ड 20 से पार्षद प्रत्याशी विजय कुमार शर्मा भी अस्पताल पहुंचे और घायल सलीम के स्वास्थ्य की जानकारी ली.0
0
Report
बल्लभगढ़ सेक्टर-62 की बदहाल सड़कों पर जलभराव, लोग समस्याओं से जूझ रहे
Faridabad, Haryana:स्टोरीबल्लभगढ़ सेक्टर-62 में बदहाल सड़कों से लोग परेशान, बारिश में गड्ढे बन जाते हैं जलभराव का कारण बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ के सेक्टर-62 में इन दिनों सड़कों की खस्ताहालत स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। बारिश होते ही सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क की हालत लंबे समय से खराब है और कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने के कारण उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बाइक सवारों के गिरने और वाहनों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा लगातार बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं, बावजूद इसके संबंधित अधिकारी और प्रशासन इस समस्या की ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण और मरम्मत के लिए सरकारी स्तर पर बजट जारी होने के बावजूद जमीनी स्तर पर काम की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का यह भी कहना है कि कई बार सड़क बनने के कुछ समय बाद ही उसके टूटने की शिकायत सामने आने लगती है। इससे सरकारी धन के इस्तेमाल और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठते हैं। आखिरकार खराब सड़क का खामियाजा आम जनता को ही भुगतना पड़ता है। अब स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग मौके का निरीक्षण कर सड़क की स्थिति को जल्द सुधारे, गड्ढों को भरा जाए और बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या का भी स्थायी समाधान किया जाए। अब देखना होगा कि अधिकारियों की ओर से सेक्टर-62 की इस बदहाल सड़क को कब तक दुरुस्त कराया जाता है और लोगों को इस परेशानी से कब राहत मिलती है।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव: नदी बढ़ने पर ग्रामीणों ने बांस-बल्ली से अस्थाई पुल बना दिया
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव उम्मीदें टूटी तो ग्रामीणों ने खुद बनाया bansu ka pul। सई नदी का जलस्तर बढ़ने से कट गया था मार्ग。 रसूलपुर -अकबरपुर मार्ग का हिस्सा कट गया。 आवागमन बाधित होने पर ग्रामीणों ने प्रशासन से उठाई थी मांग。 प्रशासन की तरफ से कोई इंतजाम होता ना देख ग्रामीणों ने खुद उठाए कदम。 अब खुद बांस बल्ली के सहारे बना रहे हैं अस्थाई पुल。 सई नदी का चल स्तर बढ़ने से बाढ़ की जद में हैं हसनगंज तहसील के कई गांव。0
0
Report
औरैया की सात बेटियाँ: माँ को मुखाग्नि देकर बदला समाज का नजरिया
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया से एक ऐसी खबर सामने आई है जो समाज की रूढ़िवादी सोच पर करारा प्रहार है। यहां सात बेटियों ने अपनी मां को अंतिम विदाई देकर ये साबित कर दिया कि फर्ज बेटा-बेटी नहीं देखता। पिता के जाने के बाद जिस मां ने सातों बेटियों को अकेले पाला, उसकी चिता को मुखाग्नि भी सबसे छोटी बेटी ने दी。 तस्वीरें औरैया की हैं। जहां बेटियों ने रिवाजों को पीछे छोड़कर फर्ज को आगे रखा। बताया जा रहा है कि परिवार के मुखिया पिता का निधन कई साल पहले हो गया था। तब सामाजिक परम्परा के चलते अंतिम संस्कार के लिए भतीजे का सहारा लेना पड़ा था। उसके बाद मां ने अकेले दम पर संघर्ष करते हुए अपनी सात बेटियों की परवरिश की। मां ही उन बेटियों के लिए पिता भी थी और पूरी दुनिया भी。 वक्त बीता और मां भी इस दुनिया को छोड़ गई। सातों बहनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अंतिम संस्कार की तैयारी हुई तो सवाल उठा - मुखाग्नि कौन देगा? परम्परा के मुताबिक पुरुष रिश्तेदारों की तरफ देखा जाने लगा। तभी सबसे छोटी, सातवीं बेटी आगे आई और उसने कहा - जब मां ने हमें बेटे की तरह पाला पोशा कमी महसूस नहीं होने दी, तो आखिरी वक्त में हम किसी और का सहारा क्यों लें? फिर जो हुआ उसने वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम कर दीं। सातों बहनों ने मिलकर अपनी मां की अर्थी को कंधा दिया। और श्मशान घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ सबसे छोटी बेटी ने अपनी मां को मुखाग्नि दी। ये सिर्फ एक अंतिम संस्कार नहीं था, ये एक संदेश था। संदेश कि संतान का प्यार और जिम्मेदारी लिंग की मोहताज नहीं होती। औरैया की इन सात बेटियों ने आज समाज को आईना दिखा दिया है। सच ही कहा गया है, फर्ज का फर्ज रूढ़ियों पर भारी है। इन बेटियों ने सिर्फ अपनी मां को मुखाग्नि नहीं दी, बल्कि समाज में बेटियों को लेकर जो सोच है, उसे भी अग्नि दी है।0
0
Report
चित्राकूट में सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत सामग्री वितरित
Noida, Uttar Pradesh:Chitrakoot (UP): Chief Minister Yogi Adityanath visits flood-affected areas in Chitrakoot and distributes relief material.0
0
Report
Advertisement
अमेठी: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का एक दिवसीय दौरा, उद्घाटन और बैठकें
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आज अमेठी एक दिवसीय दौरा, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दोपहर करीब राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान जायस पहुंचेगें, SC बोस हॉस्टल,होमी भाभा एवं विद्यासागर हॉस्टल का करेंगे उद्घाटन, वहीं उद्घाटन के बाद पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे, बीजेपी जिला महामंत्री भगीरथी मौर्य के आवास पर मुलाकात के साथ साथ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे0
0
Report
बांदा ट्रामा सेंटर में जलशक्ति राज्यमंत्री ने औचक निरीक्षण कर दवा निर्देशों पर सख्ती दिखायी
Banda, Uttar Pradesh:एंकर- बांदा जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मरीजों को बाहर की दवाएं लिखे जाने की शिकायत पर राज्यमंत्री ने नाराजगी जताई और स्वास्थ्य अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। VO/ उत्तर प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने बांदा के ट्रामा सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। बाहर से दवा लिखे जाने की शिकायत पर उन्होंने अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को अस्पताल से ही जरूरी दवाएं उपलब्ध karai जाएं और इलाज के लिए आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।0
0
Report
दतिया उपचुनाव जीतने वाले घनश्याम सिंह ने शपथ ली, 16वीं विधानसभा सदस्य बने
Bhopal, Madhya Pradesh:दतिया विधानसभा उपचुनाव में विजयी हुए कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह ने लिया शपथ मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ लिया दतिया उपचुनाव में जीत के बाद घनश्याम सिंह औपचारिक तौर पर 16वीं विधानसभा के सदस्य के रूप में अपना कार्यभार संभालेंगे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर दिलवाया शपथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद0
0
Report
Advertisement
