209601
जहानगंज में बीआरसी में शिक्षक पर चलाई गई गोली
Fatehgarh, Uttar Pradesh:जहानगंज के बीआरसी कार्यालय में एक शिक्षक पर गोली चला दी। घटना में विश्राम सिंह नामक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि महिला के भेष में आए एक युवक ने गोली चलाई और फरार हो गया। घायल शिक्षक को पहले सीएचसी, फिर जिला अस्पताल और अंत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें गंभीर स्थिति के कारण उच्च केंद्र रेफर कर दिया गया। एएसपी डॉ. संजय सिंह ने जल्द घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जबलपुर के हनुमानताल में मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या
Jabalpur, Madhya Pradesh:एंकर।जबलपुर में हनुमान ताल इलाके में मूर्तिकार की हत्या गोली मारकर की गई हत्या गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में लगा था मूर्तिकार मूर्तिकार मनोज उर्फ बब्बा सोनकर की आरोपियों ने की हत्या हनुमानताल पुलिस ने किया मामला दर्ज पीठ में मारी गोली अस्पताल में किया गया मृत घोषित इलाके की कुछ लोगों से था विवाद गणेश प्रतिमा बना रहा था मूर्तिकार देर रात अचानक पीठ पर मारी गोलियां इलाके में दहशत का माहौल हनुमान ताल पुलिस मामले की जांच में जुटी बाइट आयुष जाखड़ ए एस पी0
0
Report
रतलाम के राम मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान आग लगी, बड़ा हादसा टला
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के सेलाना रोड स्थित राम मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान रात 12 बजे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जन्मोत्सव के बीच मंदिर की ऊपरी गैलरी में आतिशबाजी की जा रही थी। इसी दौरान सजावट के लिए लगाए गए सामान में अचानक आग लग गई। उस वक्त गैलरी और मंदिर की छत पर महिला, पुरुष और बच्चे समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। आग की लपटें उठते ही वहां हड़कंप मच गया और लोग सुरक्षित जगह की ओर भागने लगे। कुछ लोगों ने तत्परता दिखाते हुए जल्द ही आग पर काबू पा लिया। इस दौरान बिजली के लिए की गई वायरिंग भी जल गई। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद मटकी फोड़ आयोजन शुरू हुआ。0
0
Report
हरिद्वार में सूरीनाम राजदूत हनीशा जयराम ने गंगा आरती में भाग लिया
Noida, Uttar Pradesh:Haridwar (Uttarakhand): Suriname Ambassador Hanisha Jairam Visits Haridwar, Participates In Ganga Aarti At Har Ki Pauri कृष्ण जन्माष्टमी पर हरिद्वार पहुंचीं सूरीनाम की राजदूत हनीशा जयराम राजदूत हनीशा जयराम ने मां गंगा की आरती में प्रतिभाग किया और गंगा पूजन किया。0
0
Report
Advertisement
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने राहत सामग्री का निर्देश दिया
Lakhisarai, Bihar:ANCHOR - लखीसराय. बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा देर शाम लखीसराय आने के क्रम में बड़हिया, खूँटहा सहित विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. खूँटहा में अचानक बढ़े जलस्तर के कारण प्रभावित जनजीवन को लेकर मंत्री ने स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं. मंत्री ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को प्रभावित परिवारों तक तत्काल आवश्यक राहत सामग्री और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जलस्तर और बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए तथा प्रभावित इलाकों का नियमित निरीक्षण किया जाए. साथ ही जरूरतमंद परिवारों की आवश्यकताओं के अनुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए.0
0
Report
सीआईबी, रेसुब पोस्ट गोण्डा व कोतवाली नगर की संयुक्त टीम द्वारा रेल संपति चोरी करने वाले के विरुद्ध क
Gonda, Uttar Pradesh:सीआईबी, रेसुब पोस्ट गोण्डा व कोतवाली नगर की संयुक्त टीम द्वारा रेल संपति चोरी करने वाले के विरुद्ध की गई कार्रवाई गोंडा।निरीक्षक रेसुब अनिरुद्ध राय व निरीक्षक उदय राज के कुशल नेतृत्व में रेल संपति की चोरी करने वालों की धरपकड़ के दौरान 02 व्यक्तियों को गोण्डा रेलवे स्टेशन पूर्वी से पिकअप से रेल संपत्ति चोरी कर लेकर जाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया ।गिरफ्तार अभियुक्तों में राज सिंह उर्फ हिमांशु सिंह,आजाद नगर (नियर कोल्ड स्टोर), नगर कोतवाली,गोण्डा,विष्णु यादव कन्सापुर,कोतवाली गोंडा। के कब्जे से 132 मीटर टुकड़े केबिल व काटने हेतु कटर कीमत- 37000/बरामद किया गया।0
0
Report
सaharanpur में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रहीम उर्फ नन्ने गिरफ्तार
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जनपद के थाना कुतुबशेर पुलिस ने शुक्रवार शाम मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी वांछित हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार बदमाश लूट के मुकदमे में वांछित था। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम थाना कुतुबशेर पुलिस टीम बाबूपुर पुलिया, अंबाला रोड पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कुम्हारहेड़ा नहर पटरी की ओर से मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों बाइक मोड़कर भागने लगे। पीछा करने पर उनकी मोटरसाइकिल ग्राम ईकड़ी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर फिसलकर गिर गई। पुलिस का दावा है कि इसके बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की कॉम्बिंग जारी है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान अब्दुल रहीम उर्फ नन्ने पुत्र नूरहसन, निवासी मोहल्ला अफगानान, थाना तीतरों, सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, उसके कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा और एक खोखा कारतूस, लूटा गया मोबाइल फोन, 2,110 रुपये नकद और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार अब्दुल रहीम के खिलाफ सहारनपुर के विभिन्न थानों में लूट, चोरी और जानलेवा हमले जैसे गंभीर अपराधों के कुल 15 मुकदमे दर्ज हैं। वह थाना तीतरों का हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास और फरार साथी के बारे में जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय के मटिहानी में बाढ़ से गांव टापू, पलायन तेज
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में बाढ़ का पानी काफी तबाही मचाना शुरू कर दिया है। अब बाढ़ का पानी गांव और घरों में प्रवेश कर जाने से गांव छोड़कर लोग पलायन करने को मजबूर हो गए हैं। घर और मुख्य सड़क पर भी बाढ़ का पानी पूरी तरह से फैल गया है और सड़क पर कमर भर से अधिक पानी लगा हुआ है साथ ही साथ तकरीबन 2 हज़ार से अधिक घरों में पानी प्रवेश कर जाने के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो चुका है। मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं जिससे लोग त्राहिमाम होने लगे हैं। खोरामपुर और छितरौर पंचायत में पिछले पांच दिनों से बाढ़ का पानी गांव में प्रवेश कर चुका है। करीब दो हजार घरों में पानी घुस गया है, जबकि 50 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। लोग अब अपना घर छोड़कर ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं। सड़कों पर घुटने से भी ज्यादा पानी जमा है और जहां कभी लोग पैदल चला करते थे, वहां अब नाव चल रही है। जी मीडिया की एक्सक्लूसিভ तस्वीरें, जहां हमारे संवाददाता ने कमर से ज्यादा पानी में उतरकर बाढ़ की जमीनी हकीकत और लोगों का दर्द कैमरे में कैद किया है। यह तस्वीरें बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के खोरामपुर और छितरौर पंचायत की हैं, जहां पिछले पांच दिनों से लगातार बाढ़ का पानी गांव में जमा है। चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। बाढ़ के पानी ने गांव को पूरी तरह टापू में तब्दील कर दिया है। हालत यह है कि लगभग दो हजार घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। सड़कों पर घुटने से भी ज्यादा पानी जमा है, आवागमन पूरी तरह प्रभावित है और लोगों को आने-जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। कई परिवार घर छोड़कर ऊंचे स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं, तो कुछ लोग मजबूरी में अपने घरों की छत पर रहने को विवश हैं। बाढ़ ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पूरी तरह अस्त-वस्त कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ का पानी गांव में घुसने के बावजूद जिला प्रशासन की ओर से राहत और बचाव के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि पानी लगातार बढ़ रहा है और ऐसे में उन्हें अपने परिवार और सामान की सुरक्षा की चिंता सता रही है। जी मीडिया के कैमरे में कैद ये तस्वीरें बाढ़ की भयावहता की कहानी बयां कर रही हैं। कमर से ज्यादा पानी में उतरकर जी मीडिया के रिपोर्टर ने मौके से एक्सक्लूसिव रिपोर्टिंग की है, जहां बाढ़ प्रभावित लोगों की परेशानी को कैमरे के सामने लाया गया है। घर डूब रहे हैं और सड़कें डूब चुकी हैं लोग पलायन कर रहे हैं। और अब जिंदगी बचाने के लिए ऊंचे स्थानों का सहारा लिया जा रहा है।0
0
Report
जन्माष्टमी पर मंत्रमुग्ध नृत्य-भजन: मध्यप्रदेश में कृष्ण लीलाओं की झलक
Damoh, Madhya Pradesh:संस्कृति मंत्रालय के भव्य आयोजन में दिखाई दी कृष्ण लीलाएं, भजनो और नृत्य नाटिकाओं ने मन मोहा, संस्कृति मंत्री ने कहा जहां जहां भगवान कृष्ण ने लीलाएं की सरकार कर रही उन क्षेत्रों का विकास... एंकर/ देश भर में धूमधाम और आस्था के साथ मनाई गई जन्माष्टमी में हर तरफ भक्तिमय माहौल दिखाई दिया तो प्रदेश सरकार ने भी इस दिन को खास बनाने के लिए हर जिला मुख्यालय पर धार्मिक सांस्कृतिक आयोजन किए। दमोह में मानस भवन में संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित समारोह में प्रदेश और देश के ख्यातिनाम कलाकारों ने भजन और नृत्य नाटिकाओं की प्रस्तुति दी और इनमें भगवान कृष्ण की लीलाओं को मंच पर उकेरा। समारोह में प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटेल सहित जिले के जनप्रतिनिधियों और अधिकारी कर्मचारियों के साथ शहर के कलाप्रेमियों ने हिस्सा लेकर भक्ति रस का आनंद लिया। इस अवसर पर मंत्री धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जन्माष्टमी पर प्रदेश भर में सरकार ने ऐसे आयोजन किए है ताकि लोग प्रभु श्री कृष्ण के जीवन से सीख ले सकें, उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार अपने सूबे में जिस जिस स्थान से भगवान कृष्ण का नाता रहा उन स्थलों की विकसित करने का काम कर रही है, उज्जैन के सांदीपनी आश्रम से इसकी शुरूआत हुई है और सरकार हर स्थल तक पहुंचेगी ताकि लोग इन स्थलों पर पहुंचकर भगवान कृष्ण से प्रेरणा ले सकें। बाइट/ धर्मेंद्र सिंह लोधी ( संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री एमपी) बाइट/ रंजीता पटेल ( अध्यक्ष जिला पंचायत दमोह)0
0
Report
TET पात्रता परीक्षा: आवेदन की अंतिम तारीख 18 सितम्बर तक बढ़ी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल TET पात्रता परीक्षा से जुड़ी हुई बड़ी खबर TET के परीक्षा के आवेदन की तारीख बढाई गई 4 सितंबर से बढ़ाकर 18 सितंबर की गई आवेदन की अंतिम तारीख TET के कम आवेदन आने के बाद कर्मचारी चयन मंडल ने लिया फैसला करीब डेढ़ लाख शिक्षकों में से ढाई हजार शिक्षकों ने किया था अबतक आवेदन आवेदन की थी आज अंतिम तारीख0
0
Report
Advertisement
भोपाल: जन्माष्टमी पर सीएम मोहन यादव ने जेल सुधार का बड़ा एलान
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा ऐलान जेल में बंद जो बंदी सजा काट रहे हैं उनकी एक महीने की सजा होगी कम मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी घोषणा की भोपाल सेंट्रल जेल में पहुंचे मुख्यमंत्री ने किया ऐलान0
0
Report
महुआ के फर्नीचर दुकान लूट की कोशिश नाकाम, दुकानदार ने एक बदमाश पकड़ा
Hajipur, Bihar:वैशाली के महुआ में फर्नीचर दुकान को लूटने पहुंचे बदमाशों की कोशिश नाकाम हो गई। हथियार के बल पर लूट की कोशिश के दौरान दुकानदार ने साहस दिखाते हुए एक बदमाश को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से देशी कट्टा बरामद हुआ है, जबकि दूसरा बदमаш फरार हो गया।मामला महुआ थाना क्षेत्र के मगरू चौक का है। दो बदमाश फर्नीचर दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचे थे। दोनों ने दुकानदार से सामान दिखाने को कहा।दुकानदार जैसे ही सामान दिखाने के लिए आगे बढ़ा, बदमाशों ने पीछे से हथियार निकाल लिया और लूट की कोशिश शुरू कर दी।इसी दौरान दुकानदार और उसके सहयोगी ने हिम्मत दिखाई और एक बदमाश को मौके पर ही पकड़ लिया। हालांकि, मौका पाकर उसका दूसरा साथी फरार हो गया।घटना की सूचना तुरंत महुआ थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए आरोपी को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया।वहीं, फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। महुआ एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने पकड़े गए आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।0
0
Report
धामी ने देहरादून में हनुमान अंश स्पेशल स्क्रीनिंग देखी
Noida, Uttar Pradesh:Dehradun (Uttarakhand): CM Pushkar Singh Dhami watches ‘Hanuman Ansh’ film based on Neem Karoli Baba of Kainchi Dham at Centrio Mall / Visuals सोर्स एएनआई देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के सेंट्रियो मॉल में फ़िल्म 'हनुमान अंश' की स्पेशल स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया।यह फ़िल्म कैंची धाम के सम्मानित आध्यात्मिक संत नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कहते हैं, "बाबा नीम करौली महाराज पर 'हनुमान अंश' नाम की एक फ़िल्म बनी है... यह एक बहुत ही आध्यात्मिक फ़िल्म है जिसे हर किसी को देखना चाहिए। जिन लोगों ने उन्हें महसूस किया है या उनके बारे में पढ़ा है, वे उन्हें भगवान हनुमान का ही एक रूप मानते हैं। यह एक आध्यात्मिक और पारिवारिक फ़िल्म है इसमें बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है कि कैसे भगवान के प्रति सच्ची भक्ति से उनका आशीर्वाद और कृपा ज़रूर मिलती है। बच्चों को भी यह फ़िल्म देखनी चाहिए... क्योंकि यह जगह उत्तराखंड से गहराई से जुड़ी है, इसलिए हम चाहते हैं कि राज्य में ज़्यादा से ज़्यादा लोग इसे देखें इसीलिए हम इसे टैक्स-फ़्री करेंगे।"0
0
Report
Advertisement
हल्दी छपरा में सीमेंटेड मकान ढह, चार लोग मलबे में, एक की हालत गंभीर
Danapur, Bihar:मनेर के हल्दी छपरा में बाढ़ का कहर, भरभराकर गिरा सीमेंटेड मकान मकान में सो रहे चार लोग मलबे में दबे, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन तीन सुरक्षित निकले, एक की हालत गंभीर—निजी अस्पताल में भर्ती बाढ़ के कहर के बीच पटना के मनेर स्थित हल्दी छपरा के नयका टोला गांव में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक सीमेंटेड मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के वक्त मकान में परिवार के चार लोग सो रहे थे, जो मलबे में दब गए। ग्रामीणों की सूचना मिलते ही बाढ़ राहत के लिए तैनात SDRF की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने मलबे में दबे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। वहीं मनोज सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। SDRF की टीम और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें मलबे से निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मनोज सिंह अपने परिवार के साथ हल्दी छपरा स्थित पुश्तैनी मकान में सो रहे थे, तभी अचानक मकान भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।0
0
Report
नीमकाथाना में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिर सजे, भक्तों की भीड़ भारी
Sikar, Rajasthan:श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर उल्लास: नीमकाथाना शहर में सजे ठाकुरजी के मंदिर, जगह जगह हुए आयोजन, कृष्ण मय हुआ नीमकाथाना। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में विशेष तैयारियां की गईं. श्रद्धालुओं ने व्रत रखा और मंदिरों में दर्शन किए. मंदिरों में भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया. शहर के श्याम मंदिर में खास श्रृंगार किया गया. सवेरे से श्रद्धालु दर्शन कर रहे थे. मंदिर पर रोशनी की गई. डीएसपी ऑफिस के पास राम, हनुमान मंदिर में भगवान का श्रृंगार फूलों से किया गया. शाम 7 बजे से कार्यक्रम शुरू हुए और रात 12 बजे तक चले. कई आकर्षक झांकियां निकलीं. हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी. करीब 40 हजार से ज्यादा लोगों ने मंदिरों में दर्शन किए. श्याम मंदिर में भी हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. कई मनमोहन झांकियां सजाई गईं. डीएसपी ऑफिस के पास श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव भी मनाया गया।0
0
Report
जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में जन्माष्टमी पर भक्तों का जमावड़ा
Jaipur, Rajasthan:Anchor-भाद्रपद कृष्ण अष्टमी पर शुक्रवार को छोटी काशी कृष्ण भक्ति में डूबी रही। गुब्बारों, फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजे मंदिरों में सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ता रहा। गोविंददेवजी, गोपीनाथजी सहित शहर के प्रमुख मंदिरों में तड़के से ही भक्तों की कतारें लग गईं। आराध्य गोविंददेवजी मंदिर में जन्माष्टमी पर लाखों श्रद्धालुओं ने ठाकुरश्रीजी के दर्शन किए। मंगला झांकी सुबह 4:30 बजे शुरू होनी थी, लेकिन श्रद्धालु एक घंटे पहले ही तड़के 3:30 बजे मंदिर पहुंचने लगे। सुबह 6:45 बजे तक चली मंगला झांकी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इसके बाद दिन की अन्य झांकियों में भी श्रद्धालु पहुंचे, हालांकि मंगला झांकी की तुलना में भीड़ कम रही। रात 11 बजे के बाद मंदिर में एक बार फिर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी। रात 12 बजे कृष्ण जन्म के साथ ही मंदिर परिसर 31 तोपों की हवाई गर्जना और शंखनाद से गूंज उठा। वेदपाठी ब्राह्मणों ने सस्वर वेदपाठ किया। भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य के दर्शन के लिए श्रद्धालु अपलक खड़े रहे और जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। कृष्ण जन्म के बाद महंत अंजन कुमार गोस्वामी ने शालिग्राम भगवान का पूजन कर ठाकुरजी का पंचामृत अभिषेक किया। अभिषेक में 425 लीटर दूध, 365 किलो दही, 11 किलो घी, 85 किलो बूरा और 11 किलो शहद का उपयोग किया गया। अभिषेक के दौरान श्रद्धालु ठाकुरजी के दर्शन करते रहे। इसके बाद ठाकुरजी को पंजीरी, लड्डू और खिरसा का भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं की मंदिर से वापसी करीब डेढ़ बजे तक जारी रही। इस तरह तड़के 3:30 बजे से अगले दिन करीब डेढ़ बजे तक लगभग 22 घंटे तक मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। जन्माष्टमी के अवसर पर डिप्टी सीएम दिया कुमारी, राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया, घनश्याम तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने गोविंददेवजी मंदिर पहुंचकर ठाकुरश्रीजी के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। गोविंददेवजी के साथ गोपीनाथजी सहित शहर के प्रमुख मंदिरों में भी जन्माष्टमी पर विशेष सजावट और धार्मिक आयोजन हुए। मंदिरों में दिनभर कृष्ण भक्ति के रंग दिखाई दिए और देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही0
0
Report
Advertisement
