फर्रुखाबाद में करंट लगने से युवक की गई जान, परिवार में मचा कोहराम
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम घाटमपुर में करंट लगने से 32 वर्षीय युवक की जान चली गई। सुबह करीब 5:30 बजे युवक घर में लगी पावर चारा मशीन पर चारा काटने गया था। चारा काटते समय अचानक करंट लगने से उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लोहिया ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी गई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमरोहा में महसूस किये गये भूकंप के झटके 4.4 तिव्रता से आये भूकंप के झटके।
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा के गजरौला नौगावां हसनपुर सहित अलग-अलग जगह 10:25 मिट पर महसूस किया गये भूकंप के झटके जनपद में 4.4 तिव्रता से रिकोर्ड किया गया वही लोग अपने घरों से निकलकर बाहर खड़े हो गए यह भूकंप के झटके जनपद अमरोहा में नहीं बल्कि दिल्ली एनसीआर से लेकर तमाम अलग-अलग जगह पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
