209625
फर्रुखाबाद में देर रात बंद घर में हुई चोरी, चांदी के जेवरात व नगदी सहित करीब चार लाख रुपए की चोरी
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद शहर के कायमगंज क्षेत्र में एक डरावनी घटना सामने आई है जहां देर रात बंद घर में घुसकर चोरों ने महिला रानी देवी के घर से सोने चांदी के जेवरात सहित करीब चार लाख रुपए की चोरी की। रानी देवी ने बताया कि चोरों ने ताला तोड़कर घर में घुसा और बहुमूल्य जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए। पुलिस जांच कर घटना के पीछे के कारणों को तलाश रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
योगी सरकार संविदाकर्मियों के लिए आउटसोर्स कमीशन बनाएगी; 11 लाख प्रभावित
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- योगी सरकार ने संविदाकर्मियों के लिए आउटसोर्स कमीशन बनाने का फैसला लिया है, इससे बिचौलियों और एजेंसियों की shोषण नीति पर लगाम कसी जाएगी, साथ ही संविदाकार्मियों की भर्ती प्रक्रिया को भी पारदर्शी बनाया जाएगा, यूपी में इस फैसले से करीब 11 लाख संविदाकर्मी प्रभावित होंगे और उनके परिवार पर भी सीधा असर पड़ेगा, क्या ये फैसला चुनाव में बीजेपी के पक्ष में माहौल बना सकता है0
0
Report
दक्षिण कोलकाता में बारिश के बाद जल जमाव, visuals के साथ
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): WATERLOGGING IN PARTS OF SOUTH KOLKATA AFTER RAINFALL / VISUALS0
0
Report
दतिया के बाद जबलपुर में कांग्रेस समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया
Jabalpur, Madhya Pradesh:दतिया में कांग्रेस की जीत के बाद जबलपुर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट, पूर्व विधायक संजय यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव गांधी चौक पहुंचे और यहां पर कांग्रेसियों ने पटाखे फोड़कर मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया। तरुण भनोट ने कहा कि जनता की जीत है और जनता बदलाव चाहने लगी है, भाजपा से जनता ऊब चुकी है। दतिया में कांग्रेस की जीत बताती है कि अब आम आदमी कांग्रेस को चाहने लगा है और आने वाले समय में पूरे प्रदेश और देश में परिवर्तन की लहर आने वाली है।0
0
Report
Advertisement
पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से सेवाएं ठप, सरकार क्या करेगी समाधान?
Betul, Madhya Pradesh:एंकर- मध्य प्रदेश में पटवारी संघ के आह्वान पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पटवारी अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। बैतूल जिले में आज बड़ा असर देखने को मिला,जहां 475 पटवारियों ने सामूहिक रूप से अपने बस्ते तहसील कार्यालय में जमा कर दिए और जिला मुख्यालय पर धरने पर बैठ गए। वर्षों से लंबित मांगों के निराकरण न होने से नाराज पटवारियों ने अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है. पटवारियों की इस हड़ताल के पीछे कई अहम मांगें हैं। सबसे प्रमुख मांग है कैडर रिव्यू,जिसके तहत वेतन विसंगतियों को दूर करने की बात कही जा रही है। इसके अलावा लंबे समय से पदोन्नति से वंचित पटवारियों को समयमान वेतनमान और प्रमोशन देने की मांग भी प्रमुख है। अन्य मांगों में नायब तहसीलदार विभागीय परीक्षा आयोजित करना,पटवारियों को जज प्रोटेक्शन एक्ट के दायरे में लाना और लंबित मानदेय एवं योजनाओं का भुगतान शामिल है। इस अनिश्चितकालीन हड़ताल का सीधा असर आम जनता और राजस्व विभाग के कामकाज पर पड़ेगा।ऑनलाइन सेवाएं जैसे सारा ऐप,वेब-जीआईएस और आरसीएमएस पोर्टल सहित 12 से अधिक सेवाएं ठप हो जाएंगी। आय,जाति,मूल निवासी और हैसियत प्रमाण पत्रों का काम पूरी तरह रुक जाएगा क्योंकि इनमें पटवारी की रिपोर्ट अनिवार्य होती है। भूमि से जुड़े काम जैसे नामांतरण,सीमांकन,बंटवारा और खसरा-खतौनी भी लटक जाएंगे. वहीं किसानों के लिए भी बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है, क्योंकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल गिरदावरी और मुआवजा वितरण जैसे अहम कार्य प्रभावित होंगे। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी,तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा और हम काम का बहिष्कार करते रहेंगे।0
0
Report
अकबर ने मुख्य सचिव से अधिकारी-जनप्रतिनिधि व्यवहार नियमों के कड़ाई से पालन की मांग
Raipur, Chhattisgarh:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहम्मद अकबर ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव से मांग की है कि अधिकारियों के जनप्रतिनिधियों से व्यवहार के संबंध में जो दिशा निर्देश समय समय पर दिए गए हैं, उसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं। अकबर ने कहा कि राज्य के तमाम अधिकारियों का निर्वाचित प्रतिनिधियों से किस तरह का व्यवहार होना चाहिए है, इसे लेकर शासन ने समय समय पर दिशा निर्देश जारी किए हैं, जिसका पालन सुनिश्चित की चाहू0
0
Report
बगरू में श्रीराम कथा मानस प्रेम महोत्सव: कलश यात्रा के साथ शुरू
Jaipur, Rajasthan:जिला - जयपुर लोकेशन - बगरू बगरू (जयपुर) भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा मानस प्रेम महोत्सव का शुभारंभ 400 महिलाओं ने गाजे बाजे के साथ निकाली विशाल शोभायात्रा गौसेवा के संकल्प के साथ शुरू हुई श्रीराम कथा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब निराश्रित घायल और बीमार गौवंश की सेवार्थ हो रहा कथा का आयोजन, संत मानसप्रपन्न भानुदेवाचार्य महाराज कर रहे है कथा वाचन, बेगस रोड स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर में गौभक्ति की बयार, गौसेवा को बताया सबसे बड़ा पुण्य, श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील。 बगरू के बेगस रोड स्थित श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर में ओम गौशाला एवं चिकित्सा केंद्र के सहयोगार्थ जन सहयोग से पंचम नव दिवसीय श्रीराम कथा मानस प्रेम महोत्सव की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। बड़ी खेड़ा बालाजी मंदिर से शुरू हुई यात्रा में करीब 401 महिलाओं ने मंगल कलश सिर पर धारण कर गाजे-बाज़े और जय श्रीराम ओर जय गौमाता जय गोपाल के जयघोष के साथ नगर भ्रमण किया। कथा स्थल पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच व्यासपीठ का पूजन किया गया। इसके बाद संत मानसप्रपन्ना भानुदेवाचार्य महाराज ने श्रीराम कथा का वाचन करते हुए गौमाता की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि गौसेवा मानवता और धर्म की सबसे बड़ी सेवा है तथा निराश्रित और घायल गौवंश की रक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। आयोजकों ने बताया कि कथा महोत्सव से प्राप्त सहयोग राशि का उपयोग ओम गौशाला एवं चिकित्सा केंद्र में निराश्रित, दुर्घटनाग्रस्त और बीमार गौवंश के उपचार, चारे और संरक्षण कार्यों में किया जाएगा। भक्ति, सेवा और संस्कार का संदेश देता यह आयोजन बगरू में श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर पेड़ से लटका मिला डॉक्टर का शव।
Saharanpur, Uttar Pradesh:*सहारनपुर* सहारनपुर दिल्ली-देहरादून हाईवे पर पेड़ से लटका मिला डॉक्टर का शव मनोहरपुर रेस्ट एरिया में पेड़ से फांसी के फंदे पर युवक का शव लटका मिला मृतक की पहचान बादशाहपुर निवासी डॉ. राजवीर के रूप में हुई है सूचना पर थाना बिहारीगढ़ पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध माना जा रहा है, इसलिए पुलिस आत्महत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा0
0
Report
दतिया जीत पर दमोह में जबरदस्त उत्साह, भाजपा की उल्टी गिनती शुरू
Damoh, Madhya Pradesh:दतिया की जीत पर दमोह में जश्न, कांग्रेसियों ने कहा प्रदेश और देश में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू.. एंकर/ एमपी के दतिया में today आए विधानसभा उप चुनाव के परिणाम के बाद कांग्रेस को मिली जीत ने एमपी के कांग्रेस कार्यकताओं में खुशी की लहर ला दी है तो दमोह में कांग्रेसियों को पूरे 5 साल बाद जश्न मनाने का मौका मिला है। पांच साल पहले इसी तरह हुए दमोह के उप चुनाव में कांग्रेस ने सत्ताधारी भाजपा के उम्मीदवार को हराया था और प्रदेश में अलग माहौल बनाया था आज फिर हुई उप चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद दमोह के हृदय स्थल घंटाघर पर गांधी प्रतिमा के सामने कांग्रेसियों ने मिठाईयां बांटी आतिशबाजी की और ढोल नगाड़ों की धुन पर नाच कर अपनी खुशी का इजहार किया। जश्न में शामिल हुए कांग्रेसियों ने इसे जनता की जीत करार दिया वहीं कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बिहार स्थित पोलिंग बूथ और दतिया में नरोत्तम मिश्रा का पोलिंग बूथ भाजपा का हारना ये साबित करता है कि प्रदेश और देश में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इतना हो नहीं जश्न के दौरान कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री एमपी के मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग की नारे भी लगाए। कांग्रेसियों ने कहा कि अयोध्या का चढ़ावा चोरी कांड , छात्र और किसान आंदोलन इस चुनाव के उसकी पतन का कारण बना है। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक जो छात्र जंतर मंतर और देश का अलग अलग स्थलों पर आंदोलन का हिस्सा बने वो ही 2028 में एमपी और 2029 में देश ने भाजपा को किनारे लगाने में अहम किरदार निभाएंगे।0
0
Report
प्रतापगढ़ से मंदसौर तक शिवभक्ति का जोश: पदयात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह
Pratapgarh, Rajasthan:सावन माह के प्रथम सोमवार पर प्रतापगढ़ जिले के हथुनिया थाना क्षेत्र सहित आसपास के गावों में शिवभक्ति का उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही गांव-गांव से शिवभक्तों के जत्थे डीजे-बाजे और बोल बम के जयघोष के साथ मध्यप्रदेश के मंदसौर स्थित प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन के लिए पैदल रवाना हुए। पूरे मार्ग पर भक्ति, उत्साह और आस्था का अनूठा संगम दिखाई दिया। शिवभक्त भगवा वस्त्र धारण कर हाथों में त्रिशूल, डमरू और धार्मिक ध्वज लेकर यात्रा पर निकले। जत्थों में युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल रहे। डीजे पर बज रहे भजनों और शिव स्तुति पर श्रद्धालु नृत्य करते हुए आगे बढ़ते रहे और हर-हर महादेव तथा बोल बम के जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया। सोमवार को मंदसौर-प्रतापगढ़ मार्ग पर दिनभर विभिन्न गांवों से निकले श्रद्धालुओं के जत्थे नजर आए। कई स्थानों पर ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने शिवभक्तों का स्वागत करते हुए पेयजल, फल, प्रसाद और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं कीं। श्रद्धालुओं ने भी सेवा कार्यों की सराहना करते हुए यात्रा जारी रखी। बताया जा रहा है कि हथुनिया क्षेत्र सहित आसपास के अनेक गांवों से दर्जनों की संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा कर मंदसौर स्थित पशुपतिनाथ temple पहुंचेंगे, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। सावन के पहले सोमवार पर निकली इस पदयात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।0
0
Report
Advertisement
बिजयनगर में पार्किंग को लेकर हमला: पूर्व पालिकाध्यक्ष सचिन सांखला के परिवार पर मारपीट
Noida, Uttar Pradesh:बिजयनगर में देर रात पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, पूर्व पालिकाध्यक्ष सचिन सांखला के परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया। उनके भाई संदीप सांखला व उनके पुत्र के साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद बिजयनगरवासियों में भारी आक्रोश फैल गया और सर्व समाज की बैठक गुरु पन्ना टावर में बुलाई गई ताकि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उनकी गिरफ्तारी की मांग की जा सके। बैठक में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की और प्रशासन से ठोस कदम उठाकर ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने की अपील की। मौके पर बिजयनगर तहसीलदार भीवराज परिहार और थानाधिकारी राजवीरसिंह मय टीम मौके पर पहुंचे तथा लोगों से शांति बनाये रखने की समझाइश दी। राजवीर सिंह थानाधिकारी ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की पुष्टि की।0
0
Report
बरुफाटक में प्रेम प्रसंग के चलते घुमाए गए युवक-युवती पर तनाव, पुलिस जुटी
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी जिले के ठीकरी थाना अंतर्गत ग्राम बरुफाटक के कनाशियपुरा पूरा का वीडियो हुवा वायरल वीडियो बरुफाटक का बताया जा रहा है और आज सुबह उसी समय तनाव की स्थिति बन गई जब एक युवक और एक युवती को कुछ लोगों द्वारा हाथ बांधकर गांव में घुमाया गया घटना के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई स्थिति को देखते हुए कई थानों की पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा हालांकि पुलिस प्रशासन इस मामले से दूरी बनाता नजर आ रहा है बड़वानी जिले के ठीकरी थाना अंतर्गत ग्राम बरुफाटक में आज सुबह एक युवक और एक युवती को कुछ लोगों द्वारा हाथ बांधकर गांव में घुमाए जाने का मामला सामने आया है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों एवं आसपास के गांवों के लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई स्थानीय लोगों के अनुसार युवक और युवती दोनों पहले से विवाहित है लेकिन प्रेम प्रसंग के चलते दोनों कुछ दिन पहले घर से चले गए थे और साथ मे रह रहे थे बाद में परिजनों और परिचितों द्वारा दोनों को वापस लाया गया और पहले बांधा गया फिर गांव में घुमाए जाने की घटना हुई जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद भी बढ़ गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राजपुर, अंजड़, ठीकरी और जुलवानिया थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा है पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सहमति नहीं बनने पर दोनों पक्षों को आगे की कार्रवाई के लिए ठीकरी थाने ले जाया गया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है हालांकि इस मामले में पुलिस का बयान फिलहाल सामने नहीं आया है0
0
Report
सावन के पहले सोमवार पर कोबरा घुसा; लोगों ने सुरक्षा को प्राथमिकता दी
Korba, Chhattisgarh:कोरबा जिले के भैंसमा स्थित पशु चिकित्सालय परिसर में एक कोबरा घुस आया जिसे देख लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सावन का महीना चल रहा है और सावन मास में हिन्दूओं द्वारा नाग की विशेष पूजा की जाती है. ऐसे में सावन के पहले सोमवार में नाग देव के दर्शन शुभ माने जाते हैं, इसी कारण लोगों ने सांप को नुकसान पहुंचाने के बजाय उसकी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दी। सूचना जितेंद्र सारथी तत्काल भैंसमा पहुंचे और पूरी सावधानी से विशेष उपकरणों की मदद से कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू कर पकड़ा फिर रेस्क्यू बैग में डाल लिया. कुछ देर बाद नाग को उसे उसके प्राकृतिक रहवास जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया.0
0
Report
Advertisement
आसींद में देवनारायण जन्मस्थली से सवाई भोज मंदिर तक हेरिटेज कॉरिडोर बनाने की मांग
Noida, Uttar Pradesh:डॉ. अल्का गुर्जर ने राज्यसभा में उठाई भगवान श्री देवनारायण जन्मस्थली मालासेरी डूंगरी व सवाई भोज मंदिर क्षेत्र को हेरिटेज कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की मांग आसींद । संसद भवन में शून्यकाल के दौरान राज्यसभा सांसद डॉ. अल्का गुर्जर ने आसींद क्षेत्र के धार्मिक और सांस्कृतिक विकास को लेकर पहली बार अपना पक्ष रखते हुए केंद्र सरकार के समक्ष एक महत्वपूर्ण मांग प्रस्तुत की। डॉ. अल्का गुर्जर ने अपने वक्तव्य में कहा कि भगवान श्री देवनारायण जी की पावन जन्मस्थली मालासेरी डूंगरी से भगवान श्री सवाई भोज मंदिर तक एक भव्य हेरिटेज कॉरिडोर विकसित किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने भगवान श्री सवाई भोज के ऐतिहासिक प्रेमसागर तालाब को अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) के पवित्र सरोवर की तर्ज पर विकसित करने की बात रखी। सांसद ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि दोनों प्रमुख तीर्थस्थलों के मध्य फोर लेन सड़क संपर्क विकसित किया जाए। दोनों स्थानों पर राष्ट्रीय स्तर के पैनोरमा, डिजिटल संग्रहालय एवं ओपन एयर थिएटर की स्थापना की जाए। इन सभी विकास कार्यों के लिए आवश्यक बजट उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने विश्वास जताया कि इस महत्वाकांक्षी पहल से क्षेत्र में धार्मिक एवं ग्रामीण पर्यटन को अभूतपूर्व गति मिलेगी। साथ ही सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण होगा, स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और पूरे क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को एक नई दिशा मिलेगी।0
0
Report
दमोह उपचुनाव ने दतिया परिणामों से कांग्रेस में उम्मीद की लहर पैदा कर दी
Damoh, Madhya Pradesh:दतिया में आए चुनाव परिणाम में हुआ दमोह जैसा हाल, 2021 में आए थे ऐसे ही चौंकाने वाले परिणाम, आज फिर कांग्रेसियों ने याद किया वो दिन... एंकर/ एमपी के दतिया में आए विधानसभा उप चुनाव के परिणाम ने सूबे की राजनीति में खलबली मचा दी है तो सियासी गलियारों में तरह तरह की चर्चा है। इस बीच प्रदेश का एक और जिला है वो पांच साल पहले के आज की तरह के दिन को याद कर था है जब जनता ने ठीक ऐसे ही परिणाम दिए थे और इन परिणामों ने कांग्रेस को 2023 के आम चुनाव के लिए ऑक्सीजन दी थी। ये जिला है दमोह, जहां दतिया की जनता की तरह दमोह की जनता ने सत्ताधारी भाजपा को पटकनी देते हुए कांग्रेस को जनादेश दिया था और उस वक्त भी आलम यही था जब सरकार को चिंतन करने मजबूर किया था और इस बार भी प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन को विचार करना होगा, हालांकि परिस्थितियां उस और इस दोनों वक्त एक सी थी जब एक विधायक कम होने या ज्यादा होने से सरकार पर कोई असर नहीं पड़ने वाला पर लड़ाई उससे भी कम नहीं लड़ी गई। 2021 के दमोह उपचुनाव पर नजर डाले तो दमोह से तत्कालीन कांग्रेस विधायक राहुल सिंह लोधी ने इस्तीफा दिया और वो कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा ने शामिल हुए थे , भाजपा ने उनके साथ किए वादे को पूरा करते हुए भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री जयंत मलैया को किनारे लगाया था और ठीक वैसे जैसे दतिया में नरोत्तम मिश्रा को लगाया गया। मलैया राहुल सिंह से ही 2018 का आम चुनाव हारे थे और जब राहुल भाजपा में आए तो पार्टी ने अपने पुराने और कद्दावर नेता पर उप चुनाव के विश्वास नहीं किया यहां दतिया में भी नरोत्तम मिश्रा हारे हुए नेता है जबकि यहां पार्टी की मजबूरी दमोह की तरह नहीं थी कि कोई कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुआ नेता हो जिसे मैनेज करना पार्टी की प्राथमिकता हो। दमोह में उप चुनाव में भाजपा संगठन और सरकार ने एडी चोटी लगाई, मुख्यमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्रियों तक और संगठन के तमाम दिग्गज लगे रहे लेकिन यहां कांग्रेस के अजय टंडन से 17 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की। मतलब जनता ने 2018 के आम चुनाव के कांग्रेस को जनादेश दिया था वो वही रिजल्ट 2021 के उपचुनाव में भी दोहराए गए, जब उप चुनाव के परिणाम आए तो भाजपा उम्मीदवार राहुल सिंह ने भितरघात के आरोपों के साथ सीधे सीधे मलैया पर निशाना साधा था और खुलकर आरोप लगाए थे। वक्त बीता तो बदलाव फिर हुआ 2023 के विधानसभा आम चुनाव में पार्टी ने फिर अपने पुराने नेता जयंत मलैया को मैदान में उतारा और मलैया ने अपने जीवन की सबसे बड़ी जीत देखी और 51 हजार वोटों से उन्होंने कांग्रेस के मौजूदा विधायक अजय टंडन को हराया और यहां कयास लगाए जाने लगे कि राहुल सिंह का राजेतिक कैरियर खत्म है लेकिन 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में राहुल सिंह को भाजपा ने दमोह सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ाया और राहुल संसद में पहुंच गए। इन परिणामों और राजनैतिक उठा पटक के बीच आज दतिया के परिणामों से दमोह में कांग्रेसी उत्साहित है और उनका कहना है कि।दमोह के उप चुनाव को दोहराया गया है और दतिया के परिणाम आने वाले 2028 के आम चुनाव का ट्रेलर है और असली फिल्म का पहला पार्ट 2028 के एमपी विधानसभा चुनाव में और दूसरा पार्ट 2029 के लोकसभा चुनावों में देखने को मिलेगा。0
0
Report
लखनऊ में चेहल्लुम सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 40-50 हजार जुलूस की तैयारी
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ- चेहल्लुम को लेकर लखनऊ पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। 4 अगस्त कल नाजिम शाह इमामबाड़ा से 12:30 बजे दिन में तालकटोरा कर्बला तक निकलेगा जुलूस। जुलूस में 40 से 50 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना। पूरे पश्चिमी जोन को 5 जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया। 10 कंपनी PAC, अर्द्धसैनिक बल और अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात। QRT, PRV, डायल-112 और क्लस्टर मोबाइल लगातार पेट्रोलिंग करेंगी। संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च और रूट मार्च कराया गया। ऊंची इमारतों पर रूफटॉप ड्यूटी लगाई गई है। ड्रोन और CCTV कैमरों से 24 घंटे निगरानी की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी। अफवाह फैलाने वालों और भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर होगी कार्रवाई। जुलूस मार्ग पर विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। पुलिस ने संयुक्त ब्रीफिंग कर सभी अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपीं। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और पुलिस का सहयोग करने की अपील। लखनऊ पुलिस ने शांतिपूर्ण और सुरक्षित चेहल्लुम कराने का भरोसा जताया बाइट... बबलू कुमार जॉइंट कमिश्नर लखनऊ0
0
Report
Advertisement
