Back
67 जोड़ों के विवाह: फर्रुखाबाद में सेवाव्रत अनुष्ठान का उत्सव
ASARUN SINGH
Nov 19, 2025 05:31:57
Farrukhabad, Uttar Pradesh
सेवाव्रत अनुष्ठान में 67 कन्याओं का किया सामूहिक कन्यादान, एक दूसरे के गले में डाली वरमाला
फर्रुखाबाद : सेवावृत अनुष्ठान के तहत पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल व नगर पालिका परिषद् फर्रुखाबाद की चेयरमैंन वत्सला अग्रवाल ने विवाह समारोह का आयोजन किया। जिसमे 67 जोड़ो ने एक दूसरे के गले में वर माला डाली और एक दूजे के हो गए | विवाह समारोह आये अतिथियों ने पुष्पवर्षा कर सभी को आशीर्वाद दिया।
वीओ - शहर के मोहल्ला बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित किये गये समारोह में सुबह से ही अतिथियों का आना शुरू हो गया था। शाम होते होते मेले जैसा नजारा नजर आने लगा। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल व चेयरमैन वत्सला अग्रवाल, डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसपी आरती सिंह, भाजपा नेता सुधांशु द्विवेदी, भास्कर दत्त द्विवेदी ने भगवान गणेश की प्रतिमा पर दीपक जलाकर समारोह का शुभारम्भ किया।
पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने कहा की वह 18 सालों से इस तरह के आयोजन कर रहे है इससे पूर्व इसी प्रकार की मेरे पिता जी शादियां घरों में करते थे। हम 18 सालों से सेवाव्रत मंच के माध्यम से कर रहे है ये सब ईश्वर की कृपा से हो रहा है और हम अंतिम साँस तक सेवाब्रत करते रहेंगे। कहा यह बहन बेटियां मेरी ताकत है। जो कुछ भी हूं वह इन्हीं कृपा से हूं। बेटी होना पिता के लिए सौभाग्य की बात होती है। मैं सौभाग्यशाली हूं कि इतनी बेटियों व बहनों का कन्यादान करता हूं।
डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कहा 16 संस्कारों में एक विवाह संस्कार भी है। भारतीय संस्कृति विवाह को एक संस्कार के रूप में मानती है। यहां एक जन्म का नहीं सात जन्मों का बंधन होता है। एक दूसरे के बगैर परिवार की, समाज की, परलोक की कल्पना नहीं की जा सकती है। एक सामाजिक जीवन के रूप में यह विवाह संस्कार माना गया है।
पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने बताया 67 जोड़ो का विवाह है। यह फर्रुखाबाद का उत्सव सा है। भगवान आज के दिन आशीर्वाद देते हैं। हमारे पूज्य पिताजी की प्रेरणा मिली थी। वह भी शादियां करते थे। उस समय धर्मशाला और घर में शादियां करते थे। कार्यक्रम को एसपी आरती सिंह देवी संबोधित किया। इस دوران सभी के लिए खाने की व्यवस्था की गई थी।
नवदम्पतियों को दिया गया उपहार
नव दंपतियों को अलमारी, कुर्सी, पलंग, गद्दा, तकिया रजाई, मंगल सूत्र, पायल, डिनर सेट, नथनी, साड़ी वर्तन बक्सा व आदि घरेलू सामान भी उपहार में दिया।
137
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
GJGaurav Joshi
FollowNov 19, 2025 06:40:450
Report
STSumit Tharan
FollowNov 19, 2025 06:40:380
Report
BSBIRENDRA SINHA
FollowNov 19, 2025 06:40:090
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowNov 19, 2025 06:39:570
Report
PSPramod Sinha
FollowNov 19, 2025 06:39:420
Report
PSPradeep Sharma
FollowNov 19, 2025 06:39:230
Report
STSumit Tharan
FollowNov 19, 2025 06:38:560
Report
ARAarti Rai
FollowNov 19, 2025 06:38:400
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowNov 19, 2025 06:38:250
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowNov 19, 2025 06:38:160
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowNov 19, 2025 06:38:020
Report
WMWaqar Manzoor
FollowNov 19, 2025 06:37:450
Report
PSPramod Sinha
FollowNov 19, 2025 06:37:340
Report
PSPradeep Sharma
FollowNov 19, 2025 06:37:010
Report
KAKapil Agarwal
FollowNov 19, 2025 06:36:290
Report