Back
अग्निवीर पासिंग आउट परेड में 565 जवानों ने देश के लिए कर्तव्य-निष्ठा की मिसाल पेश की
ASARUN SINGH
Dec 02, 2025 07:05:51
Farrukhabad, Uttar Pradesh
अग्नि वीर ने ली देश पर कुर्बान होने की शपथ
फतेहगढ़ राजपूत रेजीमेंट में शामिल 565 अग्निवीर पासिंग आउट परेड में शामिल हुए
31 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण से सफलतापूर्वक गुजरने के बाद 565 अग्निवीर एवं रिक्रूटस मंगलवार को गौरवशाली फतेहगढ़ राजपूत रेजीमेंट में शामिल हो गए। ब्रिगेडियर माइकल डिसूजा युद्ध सेवा मेडल कमांडेंट फतेहगढ़ राजपूत रेजीमेंट सेंटर ने ऐतिहासिक फर्रुखाबाद विकास खंड बढ़पुर क्षेत्र में स्थित करिअप्पा मैदान फतेहगढ़ में इस भव्य पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया। जिसका नेतृत्व परेड कमांडर अग्निवीर रिक्रूट दुष्यंत प्रताप सिंह ने किया। अग्निवीरों के आगे बढ़ते कदमों से फतेहगढ़ राजपूत रेजीमेंट परिसर गूंज उठा। जिससे सभी अतिथिगण मंत्रमुग्ध हो गए। अग्निवीर एवं रिक्रूटर्स ने पूरे जोश,उत्साह और उमंग के साथ पासिंग आउट परेड में भाग लिया। अग्निवीरों के माता-पिता और परिवजन भी परेड के दौरान उपस्थित रहे और उनका अपने बच्चों को सैनिक वर्दी में देखकर सपना पूरा हुआ। अग्निवीरों ने पिछले 31 सप्ताह के दौरान कर्तव्य निष्ठा सम्मान और बलिदान के उच्चमूल्यों पर आधारित कठिन प्रशिक्षण प्राप्त किया और देश भर में राजपूत रेजीमेंट की विभिन्न बटालियन में सेवा करने के लिए अपनी यात्रा शुरू करेंगे।
राजपूत रेजीमेंट सेंटर में कुल 427 अग्निवीरों और 138 प्रादेशिक सेना रिक्रूटो ने प्रशिक्षण में भाग लिया। अग्निवीर बैच 6 से इस अवसर पर अग्निवीर रिक्रूट यश चौहान को ओवरऑल वेस्ट इन मेरिट के लिए बेस्ट अग्निवीर पदक से सम्मानित किया गया।
कमांडेंट राजपूत रेजीमेंट सेंटर फतेहगढ़ ने सभी अग्निवीरों एवं रिक्रूटर्स को बधाई दी और उन्हें राष्ट्र निर्माण के पद पर संगठित रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि राजपूत परिवार का हिस्सा बनना बड़े ही गर्व और सौभाग्य की बात है और प्रशिक्षण के दौरान जो सीख मिली है। उसे अब राष्ट्रहित में लाने का समय आ चुका है उन्होंने युद्ध और सुरक्षा के बदलते तरीकों से निपटने के लिए निरंतर नई तकनीक को सीखते रहने की जरूरत पर जोर दिया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 03, 2026 06:35:320
Report
SDShankar Dan
FollowMar 03, 2026 06:35:070
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 03, 2026 06:34:550
Report
0
Report
SDShankar Dan
FollowMar 03, 2026 06:34:350
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 03, 2026 06:34:210
Report
KRKishore Roy
FollowMar 03, 2026 06:34:020
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 03, 2026 06:33:380
Report
ASAJEET SINGH
FollowMar 03, 2026 06:32:510
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowMar 03, 2026 06:32:380
Report
SKSunny Kumar
FollowMar 03, 2026 06:32:170
Report
YSYeswent Sinha
FollowMar 03, 2026 06:32:070
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 03, 2026 06:31:390
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 03, 2026 06:31:010
Report
