Back
कानपुर में हिन्दू बनकर प्रेमजाल: म्यूजिक टीचर के साथ रेप, गर्भपात का आरोप
PPPraveen Pandey
Mar 03, 2026 06:33:38
Kanpur, Uttar Pradesh
कानपुर में हिन्दू बनकर प्रेमजाल: म्यूजिक टीचर के साथ रेप, गर्भपात का आरोप
-म्यूजिक टीचर से रेप हिंदू बनकर फंसाया
-गर्भवती होने पर ईसाई धर्म अपनाने का बनाया दबाव
- विरोध करने पर कराया गर्भपात
एंकर-कानपुर के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में एक क्रिश्चियन युवक ने पहचान छिपाकर हिंदू म्यूजिक टीचर को प्रेम जाल में फंसाया । युवक हिंदू बनकर उसके साथ 2 साल तक रिलेशनशिप में रहा। जब टीचर गर्भवती हो गई तो उसने टीचर से शादी करने के लिए कहा। इस पर उसने कहा कि वह ठाकुर है और अपनी जुबान से नहीं पलटेगा।
कुछ दिन बाद युवक टीचर पर क्रिश्चियन धर्म अपनाने का दबाव डालने लगा। विरोध करने पर उसने हत्या करने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद टीचर ने युवक के घरवालों से शिकायत की। इस पर घरवालों ने उसे धमकाकर एक मकान में बंद कर दिया। इस दौरान युवक के पिता और भाई ने भी उसके साथ रेप किया और मारपीट भी की। आरोप है कि युवक के परिजनों ने उसका गर्भपात भी कराया।
आरोपी युवक की शिकायत करने टीचर थाने पहुंची और FIR दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
दरसल बारादेवी में रहने वाली युवती ने बताया- मैं ग्वालटोली क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल में म्यूजिक टीचर हूं। साल-2017 में मेरी मुलाकात चुन्नीगंज में रहने वाले अभिषेक सिंह उर्फ रौनी से हुई थी। अभिषेक गिटार बजाता था। इस दौरान कई कार्यक्रमों में उससे मुलाकात होती रही।
साल- 2023 में अभिषेक से मेरी बातचीत शुरू हो गई और उसने मुझसे शादी का झांसा दिया। इस दौरान वह मेरा शारीरिक शोषण करता रहा। मई- 2025 में मुझे पता चला कि मैं 1 महीने की प्रेग्नेंट हूं, तो मैंने अभिषेक से शादी करने को कहा। इस पर उसने कहा कि वह ठाकुर है और अपनी जुबान से नहीं पलटेगा।
उसने मुझ पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया, लेकिन मैंने इनकार कर दिया। इसके बाद उसने मारपीट कर हत्या की धमकी दी। अभिषेक ने यह भी बताया कि वह ठाकुर नहीं, इसाई है। उसका असली नाम अभिषेक क्लाउडियस उर्फ रौनी है।
उसने धमकी दी कि अगर मैंने उसकी बात नहीं मानी, तो वह मेरे परिवार की बदनाम कर देगा। इसके बाद युवक व उसके परिजनों ने मुझे अपने घर में बंद कर लिया। साथ ही अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देते हुए मुझे अपने घर में रहने के लिए मजबूर किया।
इस दौरान अभिषेक के पिता अखिलेश, मां रीता, बहनें नेहा और रुचि, भांजा सैम, भाई सनी, भाभी चिया और दोस्त मोनू गाली-गलौज करते हुए मेरे साथ मारपीट करते थे। आरोपियों ने मेरे पेट में लातें मारीं और दवाएं खिलाकर मेरा अबॉर्शन करवा दिया।
पीड़िता का कहना है कि आरोपी और उसके परिवार ने उसे डरा-धमकाकर ऑनलाइन और नकद मिलाकर एक लाख रुपए ले चुके हैं। आरोपियों ने दोबारा मारपीट की, तो वह कर्नलगंज थाने पहुंची और अभिषेक और उसके परिजनों के खिलाफ शिकायत दी। वही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 03, 2026 07:49:080
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 03, 2026 07:49:010
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 03, 2026 07:48:460
Report
MKMohammed Khan
FollowMar 03, 2026 07:48:300
Report
RSRahul shukla
FollowMar 03, 2026 07:48:210
Report
KKKARAN KHURANA
FollowMar 03, 2026 07:48:110
Report
SASALMAN AMIR
FollowMar 03, 2026 07:47:550
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
FollowMar 03, 2026 07:47:420
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 03, 2026 07:47:260
Report
ADAbhijeet Dave
FollowMar 03, 2026 07:47:080
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 03, 2026 07:46:520
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowMar 03, 2026 07:46:33Noida, Uttar Pradesh:Harvansh Chawla, chairman, BRICS commerce and industry
0
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 03, 2026 07:46:210
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 03, 2026 07:46:090
Report
