इटावा में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, गृह मंत्री की टिप्पणी पर रोष
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का कारण केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संसद में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर पर की गई टिप्पणी है जिस पर सपा नेताओं ने कड़ा रोष व्यक्त किया। सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए गृह मंत्री की बर्खास्तगी की मांग की। हंगामेदार प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस अधिकारी भी डीएम कार्यालय के बाहर पहुंच गए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
