206001
इटावा में दुर्लभ प्रजाति के मगरमच्छ की मृत्यु
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा शहर से सटे यमुना नदी के सुनवारा गांव के पास दुर्लभ प्रजाति के एक मगरमच्छ का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया है। नदी पर पड़ा मगरमच्छ वयस्क छ:फीट लंबा बताया जा रहा है। ऐसी आशंका जताई जा रही कि मछलियों का शिकार करने वाले शिकारियों के जाल में फंसकर मगरमच्छ की मौत हो गई। विभागीय अधिकारी मौत होने का स्पष्ट कारण नहीं बता पा रहे हैं। मगरमच्छ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का स्पष्ट पता चल सकेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बागपत में खूनी संघर्ष का वायरल वीडियो; दो मुख्य आरोपी, रात में पुलिस मुठभेड़
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत :: कल हुए खूनी संघर्ष की लाइव वीडियो हुई वायरल,दबंग युवक लाइव गली मारते हुए दिख रहे,मामूली कहां सनी पर हुआ था खूनी संघर्ष,संघर्ष में एक दर्जन लोग हुए थे घायल, 6 की हालत गंभीर तीन को लगी थी गोली,पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों के साथ रात में की है मुठभेड़,बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा हटाना गांव में हुआ था खूनी संघर्ष0
0
Report
वाराणसी: बाबतपुर एयरपोर्ट पर बन रहे न्यू टर्मिनल का AAI अध्यक्ष ने लिया जायजा, गुणवत्ता पर दिया ज़ोर
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/ वाराणसी (बाबतपुर)। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के अध्यक्ष ने आज वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हवाईअड्डे पर बन रही न्यू टर्मिनल बिल्डिंग के निर्माण कार्य का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण से जुड़ी सभी संबंधित एजेंसियों के अधिकारी और प्रतिनिधि मौके पर उपस्थित रहे। AAI अध्यक्ष ने चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की और कार्य में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि न्यू टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण कार्य हर हाल में निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि जल्द से जल्द यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। बताया गया कि नई टर्मिनल बिल्डिंग बनने से वाराणसी हवाईअड्डे पर यात्रियों की क्षमता में कई गुना वृद्धि होगी और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिल सकेंगी।0
0
Report
INDIA गठबंधन महारैली: उमंग सिंघार समेत कांग्रेस विधायक दिल्ली पहुंचे
Bhopal, Madhya Pradesh:INDIA गठबंधन की महारैली में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस के विधायक नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कांग्रेस के विधायक दिल्ली पहुंचे ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में शामिल होंगे मध्यप्रदेश कांग्रेस विधायक दल के सदस्य, पार्टी पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के इस संकल्प में मध्यप्रदेश कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ एकजुट है。0
0
Report
Advertisement
आजम खान के अधिवक्ताओं के साथ गाज़ियाबाद कोर्ट में सुनवाई शुरू
Noida, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के अधिवक्ता पहुंचे गाजियाबाद कोर्ट, कानूनी कार्रवाई को लेकर कोर्ट परिसर में हलचल। आजम खान भी पहुंचे कोर्ट, सुनवाई हुई शुरू।0
0
Report
लेकसिटी उदयपुर में दीपावली सीजन से पर्यटन रौनक, पुलिस ने यातायात प्लान किया लागू
Udaipur, Rajasthan:दीपावली का पर्व नजदीक आने के साथ ही लेकसिटी उदयपुर में आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है. सीजन की शुरुआत में ही पर्यटकों की आवक बढ़ने से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं. हालाँकि विदेशी सैलानियों की संख्या अपेक्षाकृत कम बताई जा रही है. आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है, जिससे यहाँ आने वाले पर्यटक परेशान न हों. रिपोर्ट: मानसून के सीजन में लेकसिटी उदयपुर पर इंद्रदेव की मेहरबानी कर रही है. झीलों में पानी की आवक कम रहने से पर्यटन पर असर की आशंका थी, पर पर्यटन सीजन का आगाज सुखद रहा. गुलाबी ठंड के साथ शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर देशी सैलानियों की चहल-पहल बढ़ी. होटल कारोबारियों के अनुसार दीपावली सीजन के लिए शहर के होटलों और रिसॉर्टों में बुकिंग तेज हो गई है; एडवांस बुकिंग 50% से अधिक हो गई है. सीजन का आगाज बेहतर दिख रहा है. विदेशी सैलानियों की संख्या इस बार कम है; जुलाई-अगस्त से विदेशी सैलानी आना शुरू हो जाते हैं, लेकिन युद्धों के कारण अब कमी है. बाइट- राजेश अग्रवाल, अध्यक्ष, होटल एसोसिएशन बाइट- देवेंद्र जावलिया, हैंडीक्राफ्ट कारोबारी आगामी पर्यटन सीजन के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन बहु-ALर्ट हो गया है. पर्यटकों की बढ़ती संख्या के साथ शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए योजना बनाई गई है. शहर कोट के अंदर सिटी पैलेस, जगदीश चौक, घंटाघर, हाथीपोल और फतेहसागर जैसे स्थलों पर ट्रैफिक दबाव रोकने के लिए एक-तरफा यातायात और नो एंट्री की योजना. सुबह 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध, पर्यटन बसों की शहर के अंदर नो एंट्री. बाइट- भंवर लाल, डीएसपी यातायात, उदयपुर बाहरी मानसून की बेरुखी से झीलों में पानी कम, पर दीपावली पर्यटन सीजन में रौनक बढ़ेगी; कारोबारियों के अनुसार धन की देवी महालक्ष्मी प्रसन्न रहेंगी.0
0
Report
बाड़मेर में अवैध रंगाई-धुलाई फैक्ट्रियों से भूजल और नदी प्रदूषण के खतरे
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर में अवैध रंगाई धुलाई फैक्ट्रियां, प्रदूषण बेहिसाब बाड़मेर में प्रदूषण का नया ठिकाना! जोधपुर-पाली-बालोतरा में सख्ती, अब बाड़मेर में पनप रहीं अवैध रंगाई-धुलाई फैक्ट्रियां भूजल के संकट से जूझ रहे बाड़मेर की जमीन में घोला जा रहा केमिकल का जहर! हिंगलाज मंदिर के पीछे कथित अवैध रंगाई-धुलाई सेंटरों का जाल। जोधपुर, पाली और बालोतरा में प्रदूषण पर अदालती शिकंजा, तो क्या कारोबारियों ने बाड़मेर में तलाश लिया नया ठिकाना? बाड़मेर। राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में औद्योगिक प्रदूषण का संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। जोधपुर की जोजरी नदी, पाली की बांडी नदी और बालोतरा की लूनी नदी औद्योगिक अपशिष्ट की मार झेल रही हैं। कपड़ा रंगाई और धुलाई उद्योग से निकलने वाले रासायनिक पानी ने नदियों, खेतों और भूजल के सामने बड़ा खतरा खड़ा कर दिया है। हालात इतने गंभीर हुए कि मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। 21 नवंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए करीब 20 लाख लोगों, पशुओं और पर्यावरण पर मंडराते खतरे को गंभीर माना। जोधपुर, पाली और बालोतरा में प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ न्यायिक और प्रशासनिक स्तर पर सख्ती बढ़ रही है। जोधपुर में आवासीय इलाकों में कथित अवैध रंगाई-छपाई इकाइयों के संचालन को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने भी सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। वहीं प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ अभियोजन और पर्यावरणीय मुआवजे की कार्रवाई को लेकर सख्ती बढ़ाई है। लेकिन अब सवाल बाड़मेर को लेकर खड़े हो रहे हैं। क्या जोधपुर, पाली और बालोतरा में बढ़ती सख्ती के बीच प्रदूषण फैलाने वाले कारोबारियों ने बाड़मेर की तरफ रुख कर लिया है? क्या दूसरे औद्योगिक क्षेत्रों में कार्रवाई के बाद अब यहां छोटे-छोटे रंगाई-धुलाई सेंटरों के रूप में नया कारोबार पनप रहा है? बाड़मेर शहर के हिंगलाज मंदिर के पीछे का इलाका कथित रंगाई-धुलाई सेंटरों की गतिविधियों को लेकर चर्चा में है। आरोप हैं कि यहां कपड़ों की रंगाई और धुलाई के सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। इन इकाइयों में इस्तेमाल होने वाले केमिकल और उनसे निकलने वाले अपशिष्ट पानी के निस्तारण को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि ये सेंटर बिना जरूरी अनुमति और प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था के संचालित हो रहे हैं तो यह पर्यावरणीय नियमों की खुली अनदेखी है। जिला प्रशासन, नगर परिषद और राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल को तत्काल संयुक्त सर्वे करवाना चाहिए। इलाके में संचालित सभी इकाइयों की पहचान, उनके लाइसेंस, केमिकल के इस्तेमाल और अपशिष्ट जल के निस्तारण की जांच होनी चाहिए। नियमों का उल्लंघन मिलने पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। जोधपुर, पाली और बालोतरा में प्रदूषण की कीमत नदियां, खेत और आमजन चुका रहे हैं। बाड़मेर पहले ही भूजल संकट से जूझ रहा है। अब अगर यहां भी रासायनिक प्रदूषण का कारोबार पनपने लगा है तो यह खतरे की घंटी है। सवाल सीधा है... क्या बाड़मेर को प्रदूषण फैलाने वाले कारोबारियों की नई शरणस्थली बनने दिया जाएगा? या प्रशासन समय रहते जागकर इस खेल पर लगाम लगाएगा? कपड़े रंगने के कारोबार में कहीं बाड़मेर की जमीन और पानी का रंग जहरीला न हो जाए!0
0
Report
Advertisement
रोहतक में बीजेपी पदयात्रा: नितिन नबीन और स्मृति ईरानी का संविधान बचाओ अभियान
Rohtak, Haryana:हरियाणा हुड्डा के घर के सामने BJP की अराजकता हटाओ पदयात्रा बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, प्रभारी स्मृति ईरानी होंगी शामिल रोहतक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज (रविवार को) संविधान बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत पदयात्रा में शामिल होंगे, जिसकी पूरी तैयारी हो चुकी है। उनके साथ हरियाणा प्रभारी स्मृति ईरानी भी रहेंगीं सुबह करीब साढ़े 11 बजे पदयात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। खास बात यह है कि इस पदयात्रा का रूट पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घर के सामने से रखा गया वही मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कांग्रेस अजारक्ता फैला रही है0
0
Report
खूँटी में कब्र पर्व की तैयारियाँ पूरी, रोमन कैथोलिक श्रद्धालु कल प्रार्थना करेंगे
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - कब्र परब के लिए रोमन कैथोलिक समुदाय के मसीही विश्वासियों तैयारी पूरी, कल होगा त्यौहार। एंकर - रोमन कैथोलिक मसीही विश्वासियों का कल पुनर्जीवन यानी कब्र पर्व होना है जो प्रत्येक वर्ष 2 नवंबर को रोमन कैथोलिक समुदाय के मसीही विश्वासी अपने-अपने पूर्वजों के कब्र पर उनकी आत्मा की शांति अन्नपूर्णा जीवन की कामना के लिए प्रार्थना करेंगे। इसे अंग्रेजी में Grave Festival या Tomb Festival भी कहा जाता है, और यह हर साल 2 नवंबर को मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष खूंटी में मसीही समुदाय के रोमन कैथोलिक विश्वासी समुदाय के हजारों लोग करेंगे। इसीलिए आज सभी अपने पूर्वजों के कब्र की साफ-सफाई रंग रोगन के साथ तैयारी लगभग पूरी कर लिए हैं। इसके लिए लोग कब्र पर उगे घासों की सफाई किये और उसमें गोबर से लिपाई करके रंग-रोगन किये। त्यौहार के लिए कब्र के पास गेंदा फूल का माला बनाकर बिक्री किया जा रहा है। गेंदा फूल माला की बिक्री भी शुरू हो गयी है। गेंदा फूल के माला बनाकर बिक्री कर रहे हैं।0
0
Report
अरवल में छह माह बाद विवाहिता की मौत, पति पर जहर खिलाने का आरोप
Makhdun pur Kabir, Bihar:अरवल जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरा चौकी गांव में शादी के महज छह माह बाद एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान अमरा चौकी निवासी वशिष्ठ पासवान की पुत्री ममता कुमारी के रूप में हुई है। उसकी शादी औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र के घेजना गांव निवासी दीपक कुमार के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि ममता मायके में रह रही थी। देर रात करीब 10 बजे उसका पति मायके पहुंचा और जबरन उसे अपने साथ ससुराल ले जाने लगा। विरोध करने पर उसने कथित तौर पर ममता को जहर खिला दिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया। हालांकि, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पति दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
स्कूल में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला कुख्यात दीपक हुआ पुलिस की गोली का शिकार साथी फरार ।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: बुलंदशहर: स्याना में स्वाट टीम और पुलिस की बाइक सवार दो बदमाशों से मुठभेड़। जवाबी फायरिंग में शातिर बदमाश दीपक पुलिस की गोली लगने से घायल। दीपक का दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हुआ। चिंगरावठी चौकी क्षेत्र के स्कूल में चोरी की वारदात में वांछित था दीपक। कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, टेंपो और चोरी का माल बरामद। स्याना के थल तिराहे पर विशेष चेकिंग अभियान के दौरान हुई मुठभेड़। ◆ REPORT BY KAVYA BHARDWAJ ◆0
0
Report
बेगूसराय में 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन, बच्चों में वैज्ञानिक सोच जागृत
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में 32वीं राज्यस्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य आयोजन किया जा रहा है। बिहार साइंस एजुकेशन सोसाइटी एवं जी लर्न के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत गांधी स्टेडियम से निकाली गई विज्ञान दस्तक रैली के साथ हुई। गांधी स्टेडियम से निकली रैली जीडी कॉलेज पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इसके बाद बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचे बाल वैज्ञानिक उलाव स्थित जी माउंट लिट्रा स्कूल पहुंचे, जहां कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। साइंस एंड इनोवेशन फॉर सस्टेनेबिलिटी यानी सतत विकास के लिए विज्ञान और नवाचार की थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में孩子 अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार से जुड़ी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में बेगूसराय के एसपी मनीष, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, जी म Mount लिट्रा पब्लिक विद्यालय की प्रिंपिसिपल शीतल अग्रवाल सहित शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। आयोजकों का कहना है कि इस तरह के आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ ही उन्हें भविष्य के वैज्ञानिक और शोधकर्ता बनने के लिए प्रेरित करते हैं।यह तस्वीरें बेगूसराय के गांधी स्टेडियम की हैं, जहां 32वीं राज्यस्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अवसर पर विज्ञान दस्तक रैली का आयोजन किया गया। रैली में स्कूली बच्चों, शिक्षकों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गांधी स्टेडियम से निकली यह रैली जीडी कॉलेज पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इसके बाद बिहार के अलग-अलग जिलों से आए बाल वैज्ञानिक उलाव स्थित जी माउंट लिट्रा स्कूल पहुंचे। यहां तीन दिवसीय विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ किया गया।साइंस एंड इनोवेशन फॉर सस्टेनेबिलिटी की थीम पर आयोजित यह कार्यक्रम 1 नवंबर से 3 नवंबर तक चलेगा। इसमें बिहार के विभिन्न जिलों से आए बाल वैज्ञानिक अपनी वैज्ञानिक परियोजनाओं, नए विचारों और नवाचारों को प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का वैज्ञानिक समाधान खोजने के लिए प्रेरित हो सकें। इस संबंध में zee Mount litera विद्यालय की प्रिंसिपल शीतल अग्रवाल ने बताया कि जी माउंट लिट्रा स्कूल को दूसरी बार इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की मेजबानी करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि विज्ञान दस्तक रैली कोई सामान्य रैली नहीं, बल्कि युवा वैज्ञानिकों को प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इसमें शामिल बच्चे देश के भावी वैज्ञानिक और शोधकर्ता हैं। बेगूसराय में इतने बड़े आयोजन का हिस्सा बनकर विद्यालय और जिला गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।वहीं, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि बाल विज्ञान कांग्रेस के तहत गांधी स्टेडियम से प्रभात फेरी निकाली गई, जो जीडी कॉलेज तक पहुंची। इसके बाद सभी प्रतिभागी जी माउंट ल litra स्कूल पहुंचे, जहां बच्चे अपनी वैज्ञानिक प्रस्तुतियां देंगे। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को लेकर बच्चों में काफी उत्साह है और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलेगा। इधर, बेगूसराय के एसपी मनीष ने भी इस आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अलग-अलग जिलों से आए बच्चों को एक-दूसरे से मिलने, नए विचारों को समझने और नई चीजें सीखने का अवसर मिलता है। एसपी ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बाल वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दीं।मिलाकर, बेगूसराय में आयोजित 32वीं राज्यस्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस बच्चों को विज्ञान, नवाचार और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है। उम्मीद है कि इस तीन दिवसीय आयोजन से निकलने वाले नए विचार भविष्य में समाज और देश के सतत विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। बाइट: शीतल अग्रवाल, प्रिंसिपल, जी माउंट लिट्रा स्कूल बाइट: मनोज कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, बेगूसराय बाइट: मनीष, एसपी, बेगूसराय0
0
Report
लातेहार के बरवाडीह के प्राचीन मंदिर में अज्ञात चोरों ने मुकुट-शेषनाग समेत चोरी
Latehar, Jharkhand:लातेहार बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय अन्तर्गत प्राचीन पहाड़ी मंदिर परिसर स्थित मां पार्वती मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी। चोर मंदिर से मां पार्वती का मुकुट, शेषनाग सहित कई अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। मंदिर के पुजारी मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मंदिर को निशाना बनाया। चोर मंदिर में प्रवेश कर मां पार्वती के मुकुट और शेषनाग समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशिक्षु एसडीपीओ सह थाना प्रभारी राम लखन बरनवाल पुलिस बल के साथ मंदिर पहुंचे और मामले की छानबीन की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में तीन नकाबपोश चोर चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जाता है कि घटना से करीब आधे घंटे पहले पुलिस की पेट्रोलिंग टीम रोजाना की तरह मंदिर परिसर का निरीक्षण कर वापस लौटी थी। इसके बावजूद चोरों ने पुलिस गश्ती के बाद वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए जांच में जुटी है। प्राचीन मंदिर में हुई चोरी की इस घटना से श्रद्धालुओं में रोष है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
कुरुक्षेत्र में हीरक जयंती समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू मुख्य अतिथि
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र: हरियाणा की हीरक जयंती पर कुरुक्षेत्र में राज्यस्तरीय समारोह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंची, इससे पहले राष्ट्रपति महोदय ने श्रीदेवी कूप भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना की व राष्ट्रपति महोदय सबसे अंत में गुरुकुल कुरुक्षेत्र में आयोजित स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस कार्यक्रम में भी पहुंचेंगी कार्यक्रम में राज्यपाल प्रो.असीम घोष मुख्यमंत्री नायब सैनी, उनके मंत्रिमंडल के अनेक गणमान्य भी मौजूद0
0
Report
कौशांबी सड़क निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल, ग्रामीणों ने वीडियो से किया वायरल
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में सड़क निर्माण की खुली पोल, झाड़ू और हाथ से उखड़ रही गिट्टी, ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वायरल किया। कौशांबी में सरकारी सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. सड़क पर बिछाई गई गिट्टी की मजबूती जांचने के लिए ग्रामीणों ने ऐसा तरीका अपनाया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. ग्रामीण सड़क पर झाड़ू मारते नजर आ रहे हैं और झाड़ू लगाते ही गिट्टी उखड़ने लगी. ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में डामर और अन्य सामग्री की गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है. दरअसल, सिराथू तहसील क्षेत्र में घटमापुर से जवाई और उदहिन बुजुर्ग से नादिन का पुरवा गांव तक सड़क निर्माण कराया जा रहा है. निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही ग्रामीणों ने इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठा दिए हैं. ग्रामीणों ने सड़क पर झाड़ू मारकर और हाथ से गिट्टी उखाड़कर वीडियो बनाया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो में गिट्टी का झाड़ू और हाथ से उखड़ना दिखाई दे रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में डामर की मात्रा और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं है. उनका कहना है कि जब सड़क की गिट्टी हाथ और झाड़ू से उखड़ रही है, तो यह सड़क कितने दिन टिक पाएगी. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, निर्माण कार्य की गुणवत्ता की तकनीकी जांच कराने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
बहराइच: सुबह इंडियन बैंक के सायरन से इलाके में हड़कंप, वीडियो वायरल
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, सुबह सुबह अचानक बजने लगा बैंक का सायरन,इलाके में मचा हड़कंप, ख़बर बहराइच से है, जहाँ थाना खैरीघाट इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सुबह तड़के अचानक इंडियन बैंक का सायरन बजने लगा,जिसकी तेज आवाज से बैंक के आसपास के लोगों की नींद उड़ गयी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, वायरल हो रहा वीडियो इण्डियन बैंक शाखा मटेरा कलां बेहड़ा बाजार का है,जहाँ सुबह तड़के से काफी देर तक अनवरत सायरन बजता रहा है,0
0
Report
Advertisement
