icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गुलामपुर में प्रेमी के साथ फरार, परिवार को नशीला पदार्थ देकर बेहोश

Amroha, Uttar Pradesh:गुलामपुर गांव में एक और लड़की ने अपने परिजनों को नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया और अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई , मंगलवार सुबह जब कोई व्यक्ति उनके घर आया तो सारे लोग बेहोश पड़े थे जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलामपुर में सोमवार रात एक परिवार के सात सदस्यों के अचेत मिलने से हड़कंप मच गया। भतीजे ने आरोप लगाया कि उसकी बुआ ने प्रेमी के साथ जाने की नीयत से भोजन में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार के लोगों को बेहोश कर दिया और अपनी चार वर्षीय बेटी के साथ घर से चली गई। मंगलवार सुबह परिवार का एक सदस्य घर पहुंचा तो सभी अचेत मिले, जिसके बाद पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

दीपक की मौत: बच्चों के भविष्य के लिए परिवार को इंसाफ चाहिए

Noida, Uttar Pradesh:हमारे परिवार में सिर्फ पापा ही थे जो कमाने वाले थे अब और कोई सहारा नहीं. दीपक के सुपुत्र वंश ने कहा कि हमें नहीं पता क्या कार्रवाई हुई कैसा हुआ लेकिन हमें इंसाफ चाहिए उनकी पत्नी गीता भी यही कह रही थी कि उनके दो बच्चे हैं एक वंश जो की 12वीं कक्षा में पढ़ता है और दूसरा उनकी ढाई वर्ष की बेटी, दीपक के सुपुत्र उनकी पत्नी वंश और गीता ने कहा कि हमारी जिंदगी का एक ही सहारा था जो अब इस दुनिया में नहीं है वह भी किसी और की गलती के कारण उन्होंने कहा कि हमारे पास اپنا मकान तक नहीं है किराए पर रहते हैं कौन भरेगा अब यह किराया और कैसे चलेगी जिंदगी इसका हमें कोई अंदाजा नहीं. आपको बता दें कि दीपक टाइल्स बेचने का काम करते थे वह फैक्ट्री से टाइल्स लेकर आगे सप्लाई किया करते थे और वही पूरे घर का लालन पालन कर रहे थे उनके जाने के बाद अब सब की आंखें नाम तो है पर यह फ़िक्र भी है कि उनके घर चलेगा कैसे दीपक की पत्नी ने गुहार लगाई कि उन्हें पूरा इंसाफ मिलना चाहिए कोई औपचारिकता ना हो इस पर मेरे तो छोटे-छोटे बच्चे हैं उनके भविष्य के लिए मैं क्या करूं मुझे पता नहीं.
0
0
Report
Advertisement

टीकमगढ़ में प्रशासन ने बुलडोजर चला कर गोचर जमीन से अतिक्रमण हटाया

RSR.B. SinghJust now
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले में एक बार फिर चला प्रशासन का बुलडोजर, पलेरा कस्बे के वार्ड नंबर 12 के पास स्थित करीब 7 हेक्टेयर लाखों रुपये की शासकीय गोचर भूमि पर अतिक्रमणकारियों ने अवैध रूप से एक स्थाई कच्चे मकान को और तार की फेंसिंग लगाकर कृषि कार्य में उपयोग करने के लिए अतिक्रमण कर लिया था, जिसे जेसीबी मशीन से तोड़कर सरकारी जमीन को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया गया है, कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल और राजस्व अमला मौके पर मौजूद रहा, वही पलेरा तहसीलदार का कहना है की सरकारी और गोचर भूमि पर किसी भी तरह का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
0
0
Report

रतलाम के कनेरी में सहकारी पेट्रोल पंप: लोन अटके, डीजल भरे जाने से सवाल

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के कनेरी गांव में सहकारी मर्यादित संस्था योजना के तहत शुरू किया गया सहकारी पेट्रोल पंप अब सवालों के घेरे में है। करीब डेढ़ से दो साल पहले 95 लाख रुपये की लागत से इस परियोजना को मंजूरी मिली थी। उद्देश्य था कि आसपास के किसानों को खेती के लिए डीजल और पेट्रोल आसानी से उपलब्ध हो सके। लेकिन हैरानी की बात यह है कि पेट्रोल पंप के लिए सहकारी संस्था को अब तक लोन ही स्वीकृत नहीं हुआ। इसके बावजूद करीब छह महीने पहले भूमिगत टैंक बनाकर उसमें पांच हजार लीटर डीजल भर दिया गया। आज भी टैंक में लाखों रुपये का डीजल रखा है, जबकि पेट्रोल पंप का निर्माण और मशीनें तक नहीं लगी हैं। किसानों का आरोप है कि जब लोन स्वीकृत ही नहीं था तो डीजल भरने की इतनी जल्दबाजी क्यों की गई। उनका कहना है कि यदि कोई हादसा हो जाए या डीजल चोरी हो जाए तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा, किसानों ने जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं संस्था प्रबंधक का कहना है कि लोन स्वीकृति अटकने से काम रुका है। जिला सहकारी बैंक और नाबार्ड स्तर पर प्रक्रिया चल रही है। लोन मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि खुले पड़े इस डीजल की सुरक्षा और जवाबदेही आखिर किसकी है।
0
0
Report

केन्द्रीय मंत्री ने सहयोग शिविर में 30 दिन में समाधान का भरोसा दिया

Bettiah, Bihar:Anchor ________ बेतिया से खबर है जहां केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई दिया है सहयोग शिविर में पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने मोदी और सम्राट सरकार की जमकर तारीफ की है केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार अब जनता के बीच में है जनता के लिए सहयोग शिविर लगाया जा रहा है उनकी समस्याओं का समाधान तीस दिन के अंदर किया जा रहा है बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता के लिए जो कदम उठाया है वह जनता के समस्याओं के समाधान के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। नरकटियागंज के हरसरी पुरैनिया पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में केंद्रीय मंत्री पहुंच आमलोगों से मिले और उन्हें बताया कि यह शिविर जनता के लिए है केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे कई फरियादियों से मिले उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए केंद्रीय मंत्री ने जनता को बताया कि जन्म प्रमाण पत्र मृत्यु प्रमाण पत्र आयुष्मान भारत जमीन संबंधी वृद्धा पेंशन दिव्यांग पेंशन आदि तमाम समस्याओं का समाधान तीस दिन के अंदर किया जाएगा अगर ऐसा नहीं होगा तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी शिविर में भारी संख्या में आए लोगों ने विभिन्न स्टॉल पर अपना अपना आवेदन दिए सहयोग शिविर में एसडीम बीडीओ सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे शिविर में कई लोगों का समस्या का समाधान किया गया और उन्हें प्रमाण पत्र निर्गत किया गया
0
0
Report
Advertisement

रीवा-मऊगंज: 3 किलो MD ड्रग्स के साथ 6 गिरफ्तार, दबिशों की श्रृंखला

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा-मऊगंज संभाग में पुलिस ने नशे के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 3 किलो MD (मेफेड्रोन) ड्रग्स बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। यह पूरी कार्रवाई रीवा संभाग के आईजी गौरव राजपूत के नेतृत्व में की गई। खुलासा हुआ है कि तस्करों ने रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में एक मकान 3 हजार रुपये महीने के किराए पर लिया था। स्थानीय लोगों को बताया गया कि यहां नल-जल योजना में इस्तेमाल होने वाले पाइप जोड़ने का केमिकल तैयार किया जाएगा, लेकिन इसी बहाने अंदर अत्याधुनिक मशीनें लगाकर अवैध रूप से MD ड्रग्स तैयार की जा रही थी। मऊगंज में हुई शुरुआती छापेमारी के दौरान पुलिस को ड्रग्स बनाने की मशीनें और भारी मात्रा में केमिकल मिला था, जिसके बाद पूछताछ में इस पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। पूछताछ और खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस ने देर रात सोनवर्षा गांव में कई स्थानों पर दबिश दी, जहां से अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखी गई करीब 3 किलो MD ड्रग्स बरामद की गई। इस पूरे मामले में अब तक 6 आरोपियों को पुलिस हिरासत में लिया जा चुका है. जबकि नेटवर्क से जुड़े कई अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। आईजी गौरव राजपूत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी रीवा और मऊगंज को सुरक्षित ठिकाना मानकर ड्रग्स का निर्माण करते थे, जबकि इसकी सप्लाई लखनऊ, कानपुर, मुंबई समेत कई राज्यों में की जाती थी। पुलिस अब इस पूरे सिंडिकेट की आर्थिक कड़ियों, सप्लाई चेन और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।
0
0
Report

मध्यप्रदेश में किसान कल्याण वर्ष पर सार्थक ऐप अटेंडेंस से कृषि विस्तार कर्मी परेशान

Betul, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश सरकार ने साल 2026 को किसान कल्याण वर्ष घोषित किया है, लेकिन जमीनी सच्चाई कुछ और कहानी बयां कर रही है। बैतूल जिले में आज कृषि विस्तार अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए अपनी समस्याएं सामने रखीं और सबसे बड़ा मुद्दा बना सार्थक ऐप से अनिवार्य अटेंडेंस। कर्मचारियों का कहना है कि उनका काम पूरी तरह फील्ड बेस्ड है। किसान उनसे सुबह जल्दी या फिर शाम को ही मिल पाते हैं, लेकिन सार्थक ऐप में सुबह 10 बजे एंट्री और शाम 6 बजे एग्जिट अनिवार्य कर दिया गया है। जिससे उनका वास्तविक काम प्रभावित हो रहा है। स्थिति और भी गंभीर तब हो जाती है जब बात मूलभूत सुविधाओं की आती है। बैतूल जिले में कुल 110 कृषि विस्तार अधिकारी और कर्मचारी में से करीब 50 प्रतिशत महिलाएं हैं, लेकिन फील्ड पर उनके बैठने के लिए कोई भवन तक उपलब्ध नहीं है। एक-एक कर्मचारी के जिम्मे लगभग 40 गांव हैं ऐसे में बिना स्थाई कार्यालय, बिना संसाधन काम करना किसी बड़ी चुनौती से कम। विभाग की पुरानी बिल्डिंग जर्जर और डिस्मेंटल हालत में है और महिला कर्मचारियों को तो देर शाम तक फील्ड में रुकने की मजबूरी है, जिससे उनकी सुरक्षा और सुविधा दोनों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है क्या बिना संसाधन, बिना सुविधाओं के किसान कल्याण वर्ष का सपना कैसे पूरा हो पाएगा। मध्य प्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी संघ ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सभी कर्मचारियों को सार्थक ऐप पर अटेंडेंस की अनिवार्यता खत्म की जाए और फील्ड में उन्हें सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।
0
0
Report
Advertisement

पटना की बाजार मंडी में दिनदहाड़े गोली, सुरक्षा पर प्रश्न उठे

Patna, Bihar:पटना में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर देखने को मिला है। बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित बाजार समिति फल मंडी में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े आम कारोबारी गोपाल जी के मुंशी गुड्डू के सिर में गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है。 घटना की सूचना मिलते ही बहादुरपुर थाना पुलिस, एसपी पूर्वी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। एफएसएल टीम भी पूरे मामले की वैज्ञानिक जांच में जुटी है。 फल मंडी के अध्यक्ष शशिकांत कुमार ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बाजार समिति की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वह लगातार पुलिस और वरीय अधिकारियों को अवगत कराते रहे हैं। थाने में कई बार लिखित शिकायत भी दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी लापरवाही का नतीजा है कि आज दिनदहाड़े अपराधियों ने मुंशी को गोली मार दी। उन्होंने यह भी बताया कि घटना के समय मंडी में काफी लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी。 घटना के बाद पूरे बाजार समिति फल मंडी में दहशत का माहौल है। व्यापारी और स्थानीय लोग भय के साये में हैं। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए हैं और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुटी हुई है。
0
0
Report
Advertisement

केरल के तीर्थ यात्री की सासाराम में आत्महत्या संभव: आश्रम के पास मामला

Sasaram, Bihar:बड़ी खबर सासाराम से है। जहां सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पायलट बाबा आश्रम के पास एक फूटपाती दुकान से एक तीर्थ यात्री का फंदे से झुलता हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान केरल के एर्नाकुलम के रहने वाले अभिजीत के रूप में हुई है, जो मोहन केडी का पुत्र था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही एसडीपीओ-2 संजीव कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को पहले फंदे से नीचे उतारा एवं पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के अस्पताल भेजा है। बता दे कि पायलट बाबा आश्रम के पास कई चाय नाश्ता का कई फुटपाथ की दुकाने है, जो रात में बंद हो जाती हैं। वही सुबह से बारिश हो रही है, ऐसे में जब लोगों ने आज देखा कि एक व्यक्ति फंदा से झूल रहा है, तो पुलिस को सूचना दे दी गई। उसके बाद मुफसिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तथा छानबीन शुरू कर दी है। एसडीपीओ का कहना है कि पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि केरल से कोई आदमी बिहार के सासाराम में पायलट बाबा आश्रम के पास आकर आत्महत्या क्यों करेगा? इन बिंदुओं पर भी जांच चल रही है। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची है तथा छानबीन शुरू कर दिया गया है। जांच के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल उनके परिजनों को भी सूचना कर दी गई है।
0
0
Report

चंदौसी में गुलाब देवी के कामकाज पर जनता ने सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल यूपी सरकार में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के विधान सभा क्षेत्र संभल जनपद के चंदौसी से चुनावी चाय पर जनता की राय चाय की टपरी यानी लोकतंत्र की असली संसद Zee यूपी/उत्तराखंड की सीधी बातचीत माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के काम काज से संतुष्ट नहीं दिखाई नहीं दी जनता मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की जमकर तारीफ सरकार के विधायक सांसद ब्यूरोक्रेसी पर उठाए सवाल बुद्धिजीवी बोले विधायक सांसद और सरकारी सिस्टम के द्वारा जनता के हितों की अनदेखी से 2027 में सरकार की डगर नहीं होगी आसान चंदौसी विधानसभा क्षेत्र में एम्स इंजीनियरिंग कॉलेज शिक्षण संस्थानों की स्थापना के लिए शिक्षा मंत्री गुलाब देवी पर प्रयास न किए जाने के लगाए आरोप
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top