icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
206125
Mukesh SinghMukesh SinghFollow30 Dec 2024, 07:14 pm

इटावा-मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत

Chakar Nagar, Uttar Pradesh:चकरनगर भरतीय जनता पार्टी से पुनः मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर स्थानीय कार्यकर्ताओ ने कस्बा चकरनगर के चौराहे पर शेखर चौहान का गर्मजोशी के साथ फूलमाला पहनाकर स्वागत किया व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को हर सम्भव मदद का भरोसा दिया।साथ ही चकरनगर से संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। तो वहीं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश यादव ने मंडल अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।साथ ही उनके कार्यों की खूब सरहाना की उक्त मौके पर रबिन्द्र भदौरिया,अभिषेक चौहान,योगेंद्र सिंह,विनय चौहान,रबिन्द्र आचार्य जी,बंटी तोमर,सोनू गौतम, दीनू चौहान,सहित एक दर्जन कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

बोकारो के घाटों पर छठ सुरक्षा चाक-चौबंद, गोताखोर तैनात

Bokaro Steel City, Jharkhand:लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर बोकारो के सभी घाटों की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है जहां सुरक्षा व्यवस्था पर खास ध्यान दिया जा रहा है। घाटों पर लगातार सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा बोर्ड लगाया जा रहा है साथ ही नदी और डैम के साथ गहरे तालाबों में गोताखोरों की व्यवस्था की गई है जहां दामोदर नदी सहित तेनु डैम और सोलागीडीह तालाब में गोताखोर की व्यवस्था की गई है। इस दौरान सुरक्षा को लेकर जायजा भी लिया जा रहा है। बोकारो के सेक्टर 4 स्थित सूर्य सरोवर तालाब पहुंचे सेक्टर 4 थाना प्रभारी ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी सभी घाटों में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती है और श्रद्धालुओ के भीड़ को देखते हुए सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया गया है.
0
0
Report

चतरा में वनभूमि पर अफीम की बुआई: 500 ग्राम पोस्ता बीज बरामद, 2 गिरफ्तार

Ansar Nagar, Jharkhand:जंगल काटकर पोस्ता बोते दो अफीम तस्कर गिरफ्तार, 500 ग्राम पोस्ता बीज जब्त. एसपी के निर्देश पर हुई बड़ी कार्रवाई.. चतरा : जिले में अफीम की अवैध खेती और तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में लावालौंग थाना क्षेत्र अंतर्गत  साम्भे गांव अंतर्गत पिपराडीह टोला में वन भूमि पर अवैध रूप से पोस्ता की बुआई करते दो आरोपियों को पुलिस नें रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में साम्भे टोला पिपराडीह निवासी उमेश गंझु उर्फ महेन्द्र गंझु और केश्वर गंझु शामिल हैं। पुलिस ने मौके से 500 ग्राम पोस्ता का बीज भी जब्त किया है। समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पिपराडीह में वन भूमि की कटाई कर अवैध रूप से पोस्ता की खेती की जा रही है। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए सिमरिया के प्रभारी एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया, जिसमें लावालौंग थाना प्रभारी चंदन सिंह समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। उन्होंने बताया कि टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुचुआ नाला के किनारे करीब 10 डिसमिल वन भूमि की जुताई कर अफीम की बुआई करा रहे दोनों आरोपियों को मौके से दबोचा है। एसपी ने कहा कि जिले में किसी भी कीमत पर अफीम की अवैध खेती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वन भूमि का अतिक्रमण कर नशे का कारोबार करने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बाइट : अनिमेष नैथानी, एसपी चतरा।
0
0
Report

सीवान तालाब में सैकड़ों किलो मछलियाँ मरने से हड़कंप, जहरीला केमिकल शक

Siwan, Bihar:सीवान में तालाब में अचानक सैकड़ों किलो मछलियां मरने से हड़कंप मच गया है। मछलियों की मौत से मछली पालक को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। आशंका जताई जा रही है कि किसी शरारती तत्व ने तालाब में जहरीला केमिकल डाल दिया है। वहीं छठ महापर्व को देखते हुए तालाब में मरी हुई मछलियों को लेकर ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ गई है। घटना जीरादेई थाना क्षेत्र के महुआबारी गांव की है।बताया जा रहा है कि तालाब में मछली पालन किया जा रहा था। अचानक इतनी बड़ी संख्या में मछलियों के मरने से मछली पालक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित मछली पालक को आशंका है कि किसी ने जानबूझकर तालाब में जहरीला केमिकल या कोई जहरीला तरल पदार्थ डाल दिया है।इधर, छठ महापर्व को लेकर ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है। तालाब के आसपास छठ पूजा होती है। ऐसे में तालाब में मरी हुई मछलियों के पड़े रहने से दुर्गंध और गंदगी फैलने की आशंका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल मरी हुई मछलियों को तालाब से निकालकर सुरक्षित जगह पर एकत्रित कराया जाए, ताकि छठ पूजा के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मछलियों की मौत जहरीला केमिकल डालने से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। वहीं पीड़ित मछली पालक ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

मेड़ता विधायक ने पुत्र के सामूहिक विवाह से समाज को दिया बड़ा संदेश

Nagaur, Rajasthan:राजस्थान में शादियों में होने वाली फिजूल खर्ची और दिखावे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए अक्सर बड़ी-बड़ी बातें होती रही हैं लेकिन मेड़ता विधायक लक्ष्मण राम कलरु ने केवल उपदेश देने की बजाय खुद अपने पुत्र राहुल का विवाह सामूहिक सम्मेलन में कर समाज और संपन्न परिवारों को रास्ता दिखाया है। Today के दौर में जहां शादियों में दिखावा करोड़ों का खर्च और महंगे रिसोर्ट में विवाह संपन्न करने की होड़ सी लगी है वहीं राजस्थान सरकार के मेड़ता विधायक लक्ष्मण राम कलरु ने की पहल संपूर्ण समाज के लिए एक बड़ी मिसाइल बन गई है। आमतौर पर नेताओं की शादियां अपनी भव्यता और सही थॉट-पोत के लिए जानी जाती है लेकिन मेड़ता के विधायक की लक्ष्मण राम कलरु ने इस परंपरा को तोड़ते हुए बेहद अनूठा और साहसिक फैसला लिया है। विधायक में समाज में फिजूल खर्ची रोकने और सादगी का संदेश देने के लिए अपने छोटे बेटे राहुल का विवाह किसी बड़े पैलेस में नहीं करके मेघवाल समाज के पहले सामूहिक सम्मेलन में करने का निर्णय लिया。
0
0
Report

पटना में छठ महापर्व की धूम, अक्षरा सिंह खुद दिखा रहीं व्रत का अनुभव

Patna, Bihar:एंकर--लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत खरना पूजा के साथ हो चुकी है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व को लेकर बिहार समेत देशभर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी लगातार तीसरे साल छठ महापर्व का व्रत कर रही हैं। इस खास मौके पर जी मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने छठ से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और सभी सवालों का बेहद खूबसूरत से जवाब दिया। अक्षरा सिंह ने बताया कि छठ उनके लिए आस्था और विश्वास का पर्व है। वहीं, बिहारवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि सभी लोग खुशी और श्रद्धा के साथ छठ मनाएं। छठी मैया सभी की मनोकामनाएं पूरी करें और सबके जीवन में सुख-समृद्धि लाएं。
0
0
Report
Advertisement

अयोध्या-जनकपुरधाम के बीच वंदे भारत ट्रेन का ऐतिहासिक उद्घाटन: धार्मिक रिश्ते मजबूत

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या और नेपाल के बीच धार्मिक रिश्तों को अब रेल कनेक्टिविटी की नई सौगात मिलने जा रही है। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या से माता जानकी की जन्मस्थली जनकपुरधाम तक सीधी वंदे भारत ट्रेन सेवा शुरू होगी। 23 नवंबर को अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर इसका भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। अयोध्या से नेपाल के जनकपुरधाम तक वंदे भारत ट्रेन चलने का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। 23 नवंबर को प्रस्तावित उद्घाटन समारोह में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंन शाह संयुक्त रूप से ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। दिल्ली के हैदाबाद हाउस से दोनों देशों के प्रधानमंत्री हरि झंडी दिखाकर उदघाटन करेंगे। कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उपमुख्यमंत्री अयोध्या महापौर, व विधायक भी मौजूद रहेंगे। इस रेल सेवा के शुरू होने से अयोध्या और जनकपुरधाम के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित होगा। दोनों ही स्थल भगवान श्रीराम और माता जानकी से जुड़े होने के कारण विशेष धार्मिक महत्व रखते हैं। नई ट्रेन सेवा से श्रद्धालुओं और पर्यटकों का सफर आसान होगा। साथ ही भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने धार्मिक, सांस्कृतिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों को भी नई मजबूती मिलेगी। उद्घाटन को लेकर रेलवे और संबंधित विभागों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
0
0
Report
Advertisement

झांसी में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज की

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में भाजपा ने भी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी जगदीश भाई पटेल झांसी पहुंचे और सुदर्शन गार्डन में झांसी क्लस्टर की अहम समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया। इसमें संगठन के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष, लोकसभा सांसद, दर्जा प्राप्त मंत्री, जनप्रतिनिधियों के अलावा विभिन्न आयोगों और बोर्डों के चेयरमैन भी शामिल हुए। बैठक में संगठन की सक्रियता और आने वाले 2027 के विधानसभा चुनावी तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की गई। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी जगदीश भाई पटेल का एक दिवसीय प्रवास झांसी में है, इसमें हमारे पूर्व के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों के अलावा वर्तमान के जिला व मंडल के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ संगठनात्मक चर्चा के लिए बैठक आयोजित की गई है। कल महोबा और इटावा में भी यह बैठक आयोजित की जाएगी।
0
0
Report

चाय पर चुनावी चर्चा से 2027 यूपी चुनाव की हलचल तेज

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:चुनावी चाय आपकी राय मुजफ्फरनगर जैसे-जैसे विधानसभा 2027 चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे चुनाव पर चर्चा भी जोर पकड़ने लगी है हर चौक चौराहे पर अगर कोई चर्चा है तो वह चुनाव की है शहर के लोग सुबह उठकर चौराहे पर लगने वाली चाय की टपरी पर पहुंच जाते है और चाय की चुस्कीयो के बीच चुनावी चकल्स करते है कोई योगी सरकार क़ो दुबारा वापस होने की बात करता है तो कोई अखिलेश यादव क़ो 27 का सत्ताधीस बना रहा है. मुज़फ्फरनगर मे सदर विधानसभा मे ZEE यूपी युके के खास प्रोग्राम चुभावी चाय आपकी राय पर लोगो ने अपनी राय रखी और जनता ने अपने अलग अलग मुद्दे रखे.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top