Etawah - पत्नी और प्रेमिका ने मिलकर हत्या की घटना को दिया अंजाम
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में इंजीनियर की हुई हत्या के मामले पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने इंजिनियर की पत्नी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है व दूसरी आरोपी जो मृतक की प्रेमिका थी वो अब भी फरार है। आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल लोहे की मूसल बरामद की गई। इंजिनियर का शव घर के अंदर कमरे से रजाई में अधजला बरामद हुआ था। पुत्र की तहरीर पर मां किरन यादव और प्रेमिका वर्षा खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना थाना सिविल लाइन क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी में हुई थी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
