206001
Sensitive Content
This video contains sensitive content which some people may find offensive or disturbing
इटावाः अनियंत्रित कार ने सवारी से भरे ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की मौत
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे कट के पश्चिमी तिराहे के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सवारी से भरे ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई और कई यात्री से घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को जिला अस्पताल भेजवाया जहां डॉक्टरों ने ऑटो चालक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
करगहर के सिढी गांव में सहयोग शिविर से लोगों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां करगहर के ठورसन पंचायत के सिढी गांव में आज जिला प्रशासन के द्वारा सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस सहयोग शिविर में जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा तमाम अधिकारियों के साथ उपस्थित हुए। इस दौरान आम लोगों की समस्याओं के निष्पादन पर बल दिया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि पूरा जिला प्रशासन एक गांव में पहुंचकर आम लोगों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करती है। ये सरकार की महत्वपूर्ण कार्य है और इसमें तय समय सीमा के अंदर लोगों की समस्याएं सुनी जाती है तथा उसका निराकरण किया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के कार्यक्रम से सरकार के कार्यों के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। बता दे कि इस दौरान सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के संबंध में अधिकारियों ने आम लोगों को जानकारी भी दी। वहीं कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया।0
0
Report
रोहतास पुलिस ने ATM लूट मामले के दो आरोपी गिरफ्तार
Sasaram, Bihar:बड़ी खबर सासाराम से है। जहाँ रोहतास पुलिस ने ATM लूट कांड का उद्वेदन किया है। बता दे की पिछले महीने 4 अक्टूबर को सासाराम के कुराईच के पास से एक एटीएम से सात लाख रुपया उड़ा लिए गए थे। उसके अलावा 13 जून को कोचस में एटीएम काट कर 31 लाख रुपया गायब कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हरियाणा से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया गुलफैज मास्टरमाइंड है तथा उसके साथ मुनीम गफूर को भी गिरफ्तार हुआ है। गुलफैज हरियाणा के पादुका गांव का रहने वाला है। जबकि मुनीम गफूर हरियाणा के नूर का रहने वाला है। एसपी मिस्टर राज ने बताया कि इसके अलावा बक्सर में भी इस ने लूट कांड को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस लूटे गए रकम बरामदगी की कोशिश में लगी है।0
0
Report
शामली में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं का हंगामा, नाहिद हसन के आवास पर धरने की तैयारी।
Shamli, Uttar Pradesh:रिपोर्ट:- अमित तरार उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने कैराना विधायक नाहिद हसन के बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। नाहिद हसन के ‘घर का घेर’ वाले बयान पर भड़के कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर धरना देने के लिए शामली पहुंचकर विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विधायक नाहिद हसन को निशाने पर लेते हुए तीखी बयानबाजी की। हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने नाहिद हसन के बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए घर का घेराव करने के बजाय घर का ढेर बना देने जैसी धमकी दी। कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर भी जमकर निशाना साधा और उनके खिलाफ तीखे बयान दिए। वहीं, उत्तराखंडी को लेकर दिए गए कथित घुसपैठिया बयान पर भी कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने इस बयान को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अपमान बताते हुए नाराजगी जताई। नाहिद हसन के आवास पर धरना देने के उद्देश्य से शामली पहुंचे हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं के विरोध को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। विधायक के बयान और उसके बाद शुरू हुए विरोध प्रदर्शन से जिले में सियासी हलचल तेज हो गई है। बाइट :- ललित शर्मा (हिंदू रक्षादल )0
0
Report
Advertisement
सीएम चौधरी के MoU से बिहार में जल गाद प्रबंधन, झारखंड को भी लाभ?
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां सीएम सम्राट चौधरी द्वारा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय एवं बिहार सरकार के बीच हुए MoU के तहत बिहार जल स्रोत पुनरुद्धार एवं गाद प्रबंधन नीति पर झारखंड के जदयू के राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने बयान दिया है तथा कहा है कि सम्राट चौधरी का यह कदम स्वागत योग्य है और इसका लाभ झारखंड को भी मिलेगा। क्योंकि नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे तथा रेलवे अब केंद्र सरकार के पैसे से बिहार की नदियों का गाद निकलेगी तथा उसका उपयोग वह करेगी। ऐसे में गाद निकालने में बिहार सरकार का एक रुपया भी खर्च नहीं होगा। वे आज सासाराम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि नदी के स्रोत को पुर्नजागृत करने की सरकार की योजना का स्वागत किया जाना चाहिए। लेकिन इसमें कहीं अनियमितता नहीं हो, इसलिए राज्य सरकार के भी अधिकारियों का निगरानी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार के अलावा झारखंड में भी इस तरह के कार्य होने चाहिए। तभी सही रूप से इसका फायदा हो पाएगा। जदयू के राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने इस एमओयू के लिए सम्रात चौधरी को बधाई दी है。0
0
Report
धनबाद में खटाल बचाओ आंदोलन: पप्पू यादव की आक्रोश रैली 4 नवंबर
Dhanbad, Jharkhand: धनबाद में बारामुड़ी खटाल को हटाने के प्रशासनिक आदेश और विस्थापन के विरोध में यादव महासभा व संयुक्त मोर्चा द्वारा एक विशाल आंदोलन और आक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस 'खटाल बचाओ-गरीब बचाओ' आंदोलन को धार देने के लिए बिहार के पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव धनबाद पहुंच रहे हैं। आक्रोश रैली 4 नवंबर को सुबह 11 बजे आयोजित की जा रही है, जिसमें सांसद पप्पू यादव मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होकर जनसभा को संबोधित करेंगे। रैली बिनोद बिहारी चौक से शुरू होगी जोकि मेमको मोड़ पहुंचकर रैली जनसभा में तब्दील होगी. धनबाद जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता में बताया कि 4 नवंबर कि रैली धनबाद में ऐतिहासिक होगी. बारामुड़ी खटाल में रह रहे लोगों का रोजगार वहाँ से जुडा है. 2005 में तत्कालीन डीसी के द्वारा बसाया गए लोग हैं आखिर 20 - 22 वर्ष बाद अब खटाल उजाड़ने के पीछे की मंशा को भी जिला प्रशासन स्पष्ट करे. उन्होंने बताया कि रैली में समाज के लोग बड़चढ़कर भागेदारी देंगे. इस आंदोलन को क्षेत्र के कई राजनीतिक दलों का भी समर्थन मिला है। अब रैली में विभिन्न दलों के नेताओं की भागीदारी और खटाल के लोगों की मांगों को लेकर सबकी नजरें टिकी हैं।0
0
Report
योगापट्टी के स्कूल में मिड-डे मील में कीड़े: छात्रों ने किया हंगामा, अभिभावक जांच की मांग
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां योगापट्टी के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के छात्र छात्राओं ने जमकर हंगामा किया है। खाना में कीड़ा मिलने पर छात्रों ने मध्यान्ह भोजन करने से इनकार कर दिया और स्कूल में जमकर हंगामा किया। सोयाबीन में कीड़ा मिलने पर छात्र छात्राओं ने जमकर हंगामा किया और मध्यान्ह भोजन करने से इनकार कर दिया। घटना के बाद स्कूल में अभिभावक पहुंचे और मामले की जांच की मांग की है अभिभावकों ने इस मामले की जांच की मांग की है0
0
Report
Advertisement
बेतिया में जगदीशपुर के शेखौना गांव से अज्ञात महिला का शव बरामद, पुलिस जुटी जांच
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां जगदीशपुर थाना अंतर्गत शेखौना गांव में अज्ञात महिला का शव मिला है सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्र से बरामद किया है मामले की जांच में जुट गई है पुलिस अज्ञात शव की शिनाख्त में जुट गई पुलिस ने मामले की जांच की है एफएसएल की टीम मामले की जांच कर रही है एसडीपीओ राकेश कुमार भास्कर ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है अज्ञात शव की पहचान के लिए पुलिस जांच तेज कर दी है0
0
Report
BJP सांसद Radha Mohan Singh पर नया बयान आया, जानिए क्या खबर?
Noida, Uttar Pradesh:BJP MP Radha Mohan Singh0
0
Report
अमेठी में एंटी करप्शन ने रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक संतराम को गिरफ्तार किया
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - एंटी करप्शन टीम ने आरआई को किया गिरफ्तार 10 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार, बाजार शुक्ल क्षेत्र में एक किसान से पत्थर नस्ल कराने के नाम पर मांगी थी 10 हजार रुपये की रिश्वत, पीड़ित किसान की शिकायत पर पहुंची एंटी करप्शन टीम ने राजस्व निरीक्षक संतराम को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, गिरफ्तारी के बाद आरोपी राजस्व निरीक्षक को अपने टीम ले गई टीम अपने साथ, कार्रवाई से राजस्व विभाग में मचा हड़कंप, बाजार शुक्ल थाने के समीप के पास से किया गिरफ्तार0
0
Report
Advertisement
झांसी में 'सुरक्षित सड़क, सुरक्षित जीवन' अभियान, लकी ड्रॉ से 21 लोगों को मिले हेलमेट।
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के ईलाइट चौराहा पर 'सुरक्षित सड़क, सुरक्षित जीवन' विषय पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लकी ड्रॉ के माध्यम से 21 भाग्यशाली नागरिकों को हेलमेट वितरित किए गए। बताया गया कि सड़क सुरक्षा केवल यातायात नियमों का पालन करने तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वयं एवं दूसरों के जीवन की रक्षा करने की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था 'प्रयास' ने कार्यक्रम का आयोजन किया। संस्था के अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीओ ट्रैफिक मुकेश कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। हेलमेट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, यातायात संकेतों का पालन करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। इस अवसर पर हेलमेट वितरण के लिए आयोजित लकी ड्रॉ में लगभग 80 नागरिकों ने सहभागिता की। सीओ ट्रैफिक मुकेश कुमार ने लकी ड्रॉ की पर्चियां निकालीं, जिसके माध्यम से 21 भाग्यशाली विजेताओं का चयन किया गया। चयनित विजेताओं को सीओ मुकेश कुमार ने हेलमेट वितरित किए।0
0
Report
जींद में बराला ने कांग्रेस पर बरसाए तंज, हलचल मची
Jhanj Kalan, Haryana:जींद में कांग्रेस पर बरसे बराला0
0
Report
वाराणसी: अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, बोले - क्योटो नहीं बना पाए तो क्योटो की फोटो ही लगा देते
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/ वाराणसी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने वाराणसी को लेकर लिखा - ये है प्रधान नगरी वाराणसी में भाजपा के विश्वस्तरीय विकास के दावे का शर्म से पानी-पानी हो जाने का नज़ारा। क्योटो नहीं बना पाए तो ‘क्योटो की फोटो’ ही लगा देते। अखिलेश यादव ने वाराणसी के विकास के दावों को लेकर भाजपा पर तंज कसा है। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी को क्योटो की तर्ज पर विकसित करने का वादा किया था, इसी को लेकर अखिलेश ने चुटकी ली है।0
0
Report
Advertisement
रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया; NDPS के तहत मामला दर्ज
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े एक मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मीरजापुर निवासी आरोपी को बढ़ौली चौराहे से उस समय गिरफ्तार किया, जब वह पुलिस की पकड़ से बचने की कोशिश में था। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट समेत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने यह कार्रवाई की है। दरअसल, पूरा मामला रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक मादक पदार्थ तस्करी से संबंधित मुकदमे में अजय बहादुर सिंह उर्फ सिम्पू सिंह वांछित चल रहा था। आरोपी मीरजापुर जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के निबावल गांव का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। इसी दौरान 3 नवंबर को मुखबिर की सूचना और पुलिस की सक्रियता के आधार पर बढ़ौली चौराहे से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं 8/20, 27ए, 29 और 60 के साथ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इस पूरी कार्रवाई में एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम जुटी हुई थी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चुर्क चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक धर्मनारायण भार्गव, हेड कांस्टेबल अमरजीत यादव और कांस्टेबल रामसिंह शामिल रहे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा माना जा रहा है।0
0
Report
पुलिस की तत्परता से लंबगांव बस दुर्घटना टली
New Tehri, Uttarakhand:टिहरी जिले में लंबगांव पुलिस की सतर्कता और तत्परता से बड़ी दुर्घटना टल गई,मामला उत्तरकाशी से श्रीनगर गढ़वाल की ओर रवाना हुई एक यात्री बस का है जिसे लगभग सुबह 9:30 बजे थाना लंबगांव पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान रोका गया तो पता चला कि ड्राइवर शराब के नशे में बस चला रहा था ड्राइवर का एल्कोमीटर से टेस्ट किए जाने पर अत्यधिक शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बस को कब्जे में लिया और ड्राइवर के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दूसरी बस की व्यवस्था की और यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए सकुशल उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई पर यात्रियों ने पुलिस का आभार जताया।0
0
Report
चंदौली: भोला भारती उर्फ करन गिरफ्तार, जानलेवा हमला सहित मामले दर्ज
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली.... योगी की पुलिस का एक्शन, शातिर अपराधी भोला भारती की रेवसा इलाके में कराई पैदल परेड पुलिस के सामने हाथ जोड़कर लोगों से मांगी माफी, कहा- अब दोबारा ऐसी गलती नहीं करूंगा अलीनगर पुलिस ने हत्या की नीयत से गोली चलाने के मामले में वांछित भोला भारती उर्फ करन को किया गिरफ्तार तलाशी में 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, खोखा और दो मोबाइल बरामद 2 नवंबर 2025 को रेवसा में साथियों के साथ मिलकर मो. सुफियान के साथ कि थी मारपीट भागते समय उस पर जान से मारने की नीयत से आरोपी ने कि थी फायरिंग गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर घटना में शामिल तमंचे को किया बरामद आरोपी का भाई धर्मेंद्र भारती है अलीनगर थाने का बड़ा हिस्ट्रीशीटर, फिलहाल है जिला बदर बड़े भाई के नक्शे कदम पर चल रहा था छोटा भाई भोला भारती आरोपी के खिलाफ अलीनगर थाने में मारपीट और जानलेवा हमले समेत कई मुकदमे है दर्ज गिरफ्तारी के बाद दर्ज मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 की बढ़ोतरी कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी अलीनगर थाना क्षेत्र के कैली अंडरपास से थानाध्यक्ष गगन राज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली सफलता.0
0
Report
Advertisement
