icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
206001
UvaisUvaisFollow5 Jan 2025, 05:52 am

Etawah: मासूम बच्ची को मां से मिलाने के लिए दो सुपरफास्ट ट्रेनें रोकी गईं

Etawah, Uttar Pradesh:

इटावा रेलवे जंक्शन पर रेलवे प्रशासन ने मानवीय पहल दिखाते हुए दो सुपरफास्ट ट्रेनों को रोककर एक मासूम बच्ची को उसकी मां से मिलाया। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक मंदबुद्धि पिता गलती से दुरंतो एक्सप्रेस में बेटी को लेकर बैठ गया, जबकि परिवार का बाकी हिस्सा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस में सवार हो गया था। रेल यात्रियों ने ट्वीट कर इस स्थिति की जानकारी रेलवे को दी। रेलवे ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों ट्रेनों को इटावा जंक्शन पर रुकवाया। इसके बाद परिवार को मिलाया गया। उल्लेखनीय है कि दोनों ट्रेनों का इटावा में कोई स्टॉप नहीं था लेकिन रेलवे ने परिवार की मदद के लिए यह कदम उठाया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हापुड़ सिंभावली: बारात में बेकाबू हुए युवक, चलती गाड़ियों पर किया जानलेवा स्टंट

RKRavi KumarFollow6m ago
Fazilpur Urf Meerpur, Uttar Pradesh:हापुड़। सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव अनूपपुर डिवाई में बारात के दौरान युवकों ने जमकर हुड़दंग मचाया। बारात में आई गाड़ियों पर सवार युवक चलती गाड़ी की छत पर चढ़ गए और खिड़कियों से लटककर स्टंट करते नजर आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक जान की परवाह किए बिना गाड़ियों से लटककर शोर मचा रहे हैं। सड़क पर चल रहे अन्य लोगों को भी इससे परेशानी हुई और हादसे का खतरा बना रहा स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस गाड़ियों के नंबर के आधार पर चालकों की पहचान कर कार्रवाई की बात कह रही है।
0
0
Report

जींद में छठ महापर्व: बिहार जैसा माहौल, प्रशासन की सराहना

Jhanj Kalan, Haryana:जींद में छठ महापर्व की धूम, हांसी ब्रांच नहर पर उमड़ा आस्था का सैलाब जींद में छठी मैया की भक्ति में सराबोर हुआ शहर, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। हांसी ब्रांच नहर पर बना छठ घाट बना आस्था का केंद्र, बिहार जैसा माहौल देख प्रवासी श्रद्धालु हुए भावुक, प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जमकर की सराहना। 36 घंटे का निर्जला व्रत, सूर्य उपासना और छठी मैया की आराधना, जींद में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया लोक आस्था का महापर्व। एंकर हरियाणा के जींद में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की भव्य तस्वीरें सामने आई हैं। रविवार को हांसी ब्रांच नहर पर हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का संगम देखने को मिला। व्रती महिलाओं और पुरुषों ने पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना की। खास बात यह रही कि जींद में तैयार किए गए भव्य छठ घाट और प्रशासन की व्यवस्थाओं ने प्रवासी परिवारों को बिहार जैसा माहौल महसूस कराया। VO-2 छठ पूजा में शामिल हुई श्रद्धालु ज्योति ने कहा कि बिहार में डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की विशेष परंपरा है। जींद में प्रशासन की व्यवस्थाएं इतनी अच्छी हैं कि उन्हें हरियाणा में नहीं, बल्कि बिहार में होने जैसा एहसास हो रहा है। वहीं कंचन ने बताया कि छठ चार दिनों तक चलने वाला महापर्व है। पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन अस्त होते सूर्य को अर्घ्य और चौथे दिन उगते सूर्य की उपासना के साथ व्रत का समापन होता है। मंजू, रेणू, सोनिया और कांता देवी ने भी घाट की सुंदर सजावट और व्यवस्थाओं की सराहना की। VO-3 कार्यक्रम में भाजपा युवा नेता एवं हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा के सुपुत्र रुद्राक्ष मिड्ढा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि जींद की पवित्र धरती पर छठी मैया के श्रद्धालुओं के लिए सुंदर घाट का निर्माण करवाया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार की सोच सबका विकास करने की है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं। अब सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही इस चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा। जींद से गुलशन चावला रिपोर्टर
0
0
Report
Advertisement

हरदोई में 4 साल की मासूम की हत्या, शव झाड़ियों में मिला; कातिल की तलाश

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में चार साल की मासूम की हत्या कर उसका शव झाड़ियों में फेंक दिया गया। मासूम दो दिन पहले घर से निकली थी और प्राथमिक विद्यालय के पास खेलते समय अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने बच्ची की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन रविवार दोपहर उसका शव गांव से करीब दो किलोमीटर दूर एक बगीचे की झाड़ियों में मिला। बच्ची के चेहरे पर चोट का निशान था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, कातिल की तलाश में पूरे गांव और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। कोतवाली लोनार क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी ध्यान सिंह की चार साल की बेटी मानवी 13 नवंबर की दोपहर अचानक गायब हो गई थी। उस वक्त पिता अपने भाई के साथ खेत में गेहूं की बुवाई कर रहे थे, जबकि मासूम घर के बाहर प्राथमिक विद्यालय के पास खेल रही थी। काफी देर तक बेटी दिखाई नहीं दी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव से लेकर आसपास के खेतों और रास्तों तक छानबीन की गई, लेकिन बच्ची का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू की गई। मासूम को खोजने के लिए छह थानों की पुलिस, एसओजी, सर्विलांस और डॉग स्क्वायड की टीमें लगाई गई थीं। रविवार दोपहर कमालपुर गांव से करीब दो किलोमीटर दूर एक बगीचे की झाड़ियों में बच्ची का शव मिला। वह लाल धारीदार बनियान पहने थी। पिता ध्यान सिंह का कहना है कि वह इस जगह पर पहले करीब दस बार तलाश कर चुके थे। उनका आरोप है कि बच्ची की हत्या करने के बाद शव यहां फेंका गया। मासूम के गाल पर कटने का निशान भी मिला है। शव मिलने के बाद फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी अशोक कुमार मीणा, एएसपी पश्चिमी अखिलेश सिंह और सीओ हरपालपुर प्रवीण यादव पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस अब कातिल तक पहुंचने के लिए गांव में सघन सर्च ऑपरेशन चला रही है। डॉग स्क्वायड की मदद से संदिग्ध स्थानों और आसपास के इलाकों की छानबीन की जा रही है। पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है।
0
0
Report

स्वामी प्रेम सुगंध पर आरोपों के जवाब, मुकदमे वापस लेने का दावा

AAmar10m ago
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के पूरनपुर स्थित साक्षी आश्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव दो दिन पहले स्वामी प्रेम सुगंध से मिलने पहुंचे थे जिसके बाद स्वामी के खिलाफ हरियाणा के मुकदमों और भगोड़ा घोषित होने की खबरें चर्चा में आई थीं। आज स्वामी ने इन आरोपों पर सफाई दी और कहा कि उनके खिलाफ दर्ज सभी मुकदमे वापस ले लिए गए हैं। और इन सब खबरों के पीछे आईपीएस अविनाश पांडे का हाथ है। विभोर बत्रा उर्फ स्वामी प्रेम सुगंध ने करीब दो साल पहले पीलीभीत के तत्कालीन एसपी अविनाश पांडे पर गंभीर आरोप लगाए। स्वामी के अनुसार अविनाश पांडे और उनकी पत्नी पीलीभीत में तैनाती के दौरान आश्रम आते थे। इसी दौरान विवेक अग्रवाल से भी उनकी पहचान हुई थी, जिन्होंने आश्रम के लिए जमीन दान और पैसे देने का वादा किया था। कुछ समय बाद जब स्वामी ने पैसे मांगे तो विवेक ने इनकार कर दिया गया। स्वामी प्रेम सुगन्ध ने बताया कि अविनाश पांडे से यह पूछ लिया कि क्या विवेक से उन्होंने पैसे देने से मना किया है इसके बाद अविनाश पांडे से नाराजगी हुई और अविनाश पांडे ने धमकी दी की वह उनके मुकदमे व जो भगोड़ा घोषित हैं वह सबको बता देंगे। बाद में कई अखबारों में खबरें छपीं। स्वामी ने कहा कि अविनाश पांडे द्वारा दान में दिए गए आश्रम में लगवाए गए कैमरे भी वापस मांगे गए जिसके एवज में 50 हजार रुपये लौटाने पड़े।स्वामी ने कहा कि अब उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है। ऐसे में सवाल है कि तत्कालीन एसपी अविनाश पांडे को यह सब पता था कि स्वामी प्रेम सुगंध पर एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे चंडीगढ़ में दर्ज हैं साथ ही पंचकूला कोर्ट ने उन्हें भगोड़ा घोषित किया है उसके बाद भी वह कानून के रखवाले होते हुए क्यों नहीं करवाई कर रहे थे और दोस्ती निभा रहे थे। गौरतलब है कि ब्यूरोकेसी व इस तरह के धार्मिक लोगों के किस्से सामने आते हैं इसी के चलते एक आईपीएस का एक स्वामी के साथ यह रिश्ता भी सामने आया है। वहीं इसके अलावा भी इस आश्रम में बड़ी-बड़ी राजनीतिक हस्तियां रोज आती रहती हैं।
0
0
Report
Advertisement

रींगस में छठ महापर्व: पूर्वांचल के श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया

Sikar, Rajasthan:रींगस में हर्षोल्लास के साथ मनाया छठ महापर्व, अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य सीकर जिले के रींगस शहर में छठ महापर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्वांचल राज्यों से आकर रींगस में निवास कर रहे लोगों ने उत्साहपूर्वक छठी मैया की पूजा-अर्चना की। शहर के जीण माता नगर में छठ महापर्व को लेकर विशेष आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महापर्व के अवसर पर व्रतधारी महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार छठी मैया की पूजा-अर्चना कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और संतान की लंबी उम्र की कामना की। पूजा के दौरान छठी मैया के भजनों और पारंपरिक गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। जीण माता नगर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में पूर्वांचल की संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ पर्व में भाग लिया। छठ महापर्व के आयोजन से क्षेत्र में उत्सव और धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा।
0
0
Report

सीमा पर जंगली हाथी का हमला: महिला की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में दहशत

Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती वन क्षेत्र में एक बार फिर जंगली हाथी का जानलेवा हमला सामने आया है। हाथी के हमले में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में जंगली हाथियों की आवाजाही को लेकर डर बना हुआ है।आपको बता दें जंगली हाथी के हमले में अबतक दो ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम कोदवडी में महिला का सामना जंगली हाथी से हो गया। हाथी ने महिला पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वीओ – जंगल से सटे गांवों में हाथियों की मौजूदगी अब ग्रामीणों के लिए जानलेवा खतरा बनती जा रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर वन विभाग हाथियों की निगरानी और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए क्या ठोस इंतजाम कर रहा है?
0
0
Report

कुलगाम के मीर बाजार में CASO: DGP समेत आला अधिकारी मौके पर मौजूद

Chaka, कुलगाम के मीर बाजार में संयुक्त CASO (घेराबंदी और तलाशी अभियान) जारी; मौके पर मौजूद हैं आला पुलिस अधिकारी जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और CRPF ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के गंजीपोरा मीर बाजार में एक विशेष संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान (CASO) शुरू किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस महानिदेशक (DGP) और कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (IGP), अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ, खुद मौके पर मौजूद रहकर इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं। यह संयुक्त अभियान 11 नवंबर को नौपोरा अखरान में हुए एक आतंकी हमले के कुछ दिनों बाद चलाया गया है, जिसमें CRPF के तीन जवान घायल हो गए थे। सुरक्षा बलों ने हमले के दिन से ही हमलावरों की तलाश के लिए पहले ही एक बड़ा अभियान शुरू कर दिया था। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है। अभियान की त्रिवता और बड़े अधिकारियों के घटना स्थल पर पहुंच दर्शाता है कि कुछ इनपुट है。
0
0
Report
Advertisement

जैसलमेर के गड़ीसर सरोवर पर छठ महापर्व में श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य

Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर खबर की लोकेशन - जैसलमेर जैसलमेर ऐतिहासिक गड़ीसर सरोवर पर छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य जैसलमेर स्वर्णनगरी जैसलमेर के ऐतिहासिक गड़ीसर सरोवर पर छठ महापर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गड़ीसर तालाब के तट पर पहुंचे और छठी मैया की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। छठ पर्व के तहत व्रती महिलाओं ने पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान छठी मैया के पारंपरिक गीतों और पूजा-अर्चना से गड़ीसर सरोवर का माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर सूर्यदेव और छठी मैया के प्रति अपनी आस्था प्रकट की。 ऐतिहासिक गड़ीसर सरोवर पर छठ पूजा के दौरान आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया。
0
0
Report

पलवल में धुरंधर चौहान की प्रतिमा का भव्य अनावरण, नेता बोले- प्रेरणा स्रोत

Palwal, Haryana:एंकर : पलवल, हरियाणा सरकार में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल एवं हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून मंत्री गौरव गौतम ने रविवार को पलवल स्थित पटवार भवन में swर्गीय श्री धुरेंद्र सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण किया और पुष्प अर्पित श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा स्पीकर दिल्ली योगेंद्र शास्त्री, पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, पूर्व विधायक प्रवीण डागर, डॉ.चन्द्रकेतु तेवतिया पूर्व निदेशक आयुष विभाग दिल्ली,सरपंच शशी बाला तेवतिया,यशपाल चौहान,महावीर चौहान सहित गणमान्य लोग मौजूद थे। इस दौरान विपुल गोयल और गौरव गौतम ने अपनी पार्टी के सफीदों से विधायक रामकुमार गौतम द्वारा मेरिट के आधार पर नौकरी देने की बजाय भाजपा कार्यकर्ताओं को नौकरी देने के बयान पर कहा यह उनका निजी विचार हो सकता सरकार के लिए सभी बराबर हैं साथ ही दोनों ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस के आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है तरह तरह की अफवाह फैलाकर सत्ता लेना चाहते हैं जो अब संभव नहीं है. गौरतलब है कि स्वर्गीय चौधरी धुरंधर सिंह चौहान पलवल जिले के गांव औरंगाबाद के एक प्रख्यात कर्मचारी नेता और दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो यूनियन के पूर्व राष्ट्रीय प्रधान थे। उन्हें देश भर के पटवारियों के अधिकारों और सम्मान के लिए किए गए उनके संघर्षों के कारण जाना जाता है। हरियाणा सरकार में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी धुरंधर सिंह चौहान ने एक पटवारी के रूप में अपनी सेवाएं देने के साथ-साथ कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संयुक्त हरियाणा के दौर में उन्होंने पंजाब में पटवारियों के संगठन का नेतृत्व किया। आगे चलकर उन्होंने 16 राज्यों के प्रधान और यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उनके समाज और कर्मचारी वर्ग के प्रति योगदान को याद करते हुए पलवल में उनकी भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। उन्होंने कहा कि हमें स्वर्गीय चौधरी धुरंधर सिंह चौहान के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके पदचिन्हों पर चलना चाहिए。 बाइट : विपुल गोयल शहरी स्थानीय निकाय मंत्री हरियाणा फाइल नं 6 खेल एवं कानून मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी धुरंधर सिंह चौहान ने एक पटवारी के रूप में निष्ठा और ईमानदारी की मिसाल कायम की। उन्होंने पटवारियों के हितों की आवाज को उठाने का कार्य किया और लोगों को एकता के सूत्र में बांधकर समाज को एक नई दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि आज स्वर्गीय चौधरी धुरंधर सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण किया गया है। यह प्रतिमा युवा पटवारियों और कानूनगो को प्रेरणा देने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि पद की गरिमा तो कुछ समय के लिए रहती है लेकिन समाज हित में किया गया संघर्ष पीढ़ीوں तक याद रखा जाता है। उन्होंने कहा कि हमें अपना इतिहास कभी नहीं भूलना चाहिए। देश और समाज हित में कार्य करने वाले महापुरुषों को सदैव नमन करना चाहिए। बाइट : गौरव गौतम खेल राज्य मंत्री हरियाणा फाइल नं 5 Hariश शर्मा,रिपोर्टर,पलवल,हरियाणा,
0
0
Report
Advertisement

जगदलपुर में छठ महापर्व: अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिवसीय उत्सव समापन

Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर में लोक आस्था का महापर्व छठ धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. रविवार को छठ पर्व के तीसरे दिन गंगा मुंडा तालाब में बड़ी संख्या में व्रती और श्रद्धालु एकत्रित हुए. यहां व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. इस दौरान छठी मैया के पारंपरिक गीतों से पूरा घाट भक्तिमय नजर आया. घाटों पर आकर्षक सजावट और पूजा की विशेष तैयारियां भी देखने को मिलीं. इस मौके पर स्थानीय विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव घाट पहुंचे और छठ वृत्तियों एवं श्रद्धालुओं से मुलाकात कर छठ महापर्व की बधाई दी. सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top