206124
Etawah - लार्ड मदर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय खेल कूद महोत्सव का शुभारंभ
Bakewar, Uttar Pradesh:बकेवर स्थित लार्ड मदर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल मे दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद का शुभारम्भ शुक्रवार को हुआ।खेल महोत्सव का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी इटावा अजय कुमार गौतम ने दीप प्रज्ज्वलित कर व मार्च पास्ट मे गार्ड ऑफ महोत्सव को हरी झंडी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में विद्यालय प्रबंधन की सराहना की और छात्रों को सफलता के मूल मंत्र दिए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ढाका बास में 50 लाख चोरी; ग्रामीण आक्रोश, 3 दिन में खुलासा नहीं
Jhunjhunu, Rajasthan:मंडावा, झुंझुनूं ढाका का बास गांव पहुंची मंडावा पुलिस, ग्रामीणों से की मुलाकात दो घरों में हुई थी 50 लाख रुपए से अधिक की चोरी नकदी और सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए थे शातिर चोर ग्रामीण बोले— चोरों के डर से ना दिन—रात बच्चे भी सहमे रहते महिलाओं ने पुलिस से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की उठाई मांग ग्रामीणों ने दी चेतावनी—तीन दिन में खुलासा नहीं हुआ तो करेंगे प्रदर्शन झुंझुनूं जिले के मंडावा क्षेत्र के निकटवर्ती ढाका का बास गांव में हुई 50 लाख रुपए से अधिक की बड़ी चोरी के मामले में मंडावा पुलिस गांव पहुंची और ग्रामीणों से मुलाकात कर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया। आपको बता दें कि ढाका का बास गांव में एक ही रात में दो घरों को चोरों ने निशाना बनाया था। बदमाश दोनों घरों से लाखों रुपए की नकदी के साथ सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए थे। वारदात को बेहद शातिराना तरीके से अंजाम दिया गया था। बताया गया कि घर के सदस्य अंदर सो रहे थे और चोरों ने परिजनों के कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए थे। इसके बाद मकान की खिड़की तोड़कर बदमाश अंदर दाखिल हुए और नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मंडावा थानाधिकारी CI चंद्रभान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। वहीं FSL और MOB टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए थे। पुलिस की ओर से मामले के खुलासे के लिए विशेष टीमें गठित करने और तकनीकी व गोपनीय सूचना के आधार पर जांच की बात कही गई थी। लेकिन अब तक इस मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। इतनी बड़ी चोरी की वारदात के बावजूद अभी तक पुलिस को चोरों का एक भी ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी भी नहीं हो सकी है। इसी को लेकर ढाका का बास गांव में ग्रामीणों का आक्रोश देखने को मिला। मंडावा पुलिस गांव पहुंची तो ग्रामीणों और महिलाओं ने पुलिस के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की और जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी बड़ी वारदात के बाद भी आरोपियों का सुराग नहीं लगना चिंता का विषय है। चोरी की घटना से गांव और आसपास के क्षेत्र में लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। महिलाओं ने कहा कि दिन—रात ना केवल महिलाओं और पुरूषों को, बल्कि बच्चों को भी चोरों का डर सताता है। पूरा गांव सहमा हुआ है। वहीं मंडावा पुलिस ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि मामले की जांच जारी है और चोरों तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इधर ग्रामीणों ने पुलिस को तीन दिन का समय देते हुए चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन में चोरी का खुलासा नहीं हुआ और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो मंडावा थाने के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और थाने का घेराव भी किया जाएगा। ग्रामीणों ने यह भी कहा है कि अगर इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो वे जिला कलेक्टर से मुलाकात कर कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस की जांच जारी है, लेकिन 50 लाख रुपए से अधिक की चोरी के मामले में अभी तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। अब ग्रामीणों की नजर पुलिस की आगामी कार्रवाई और मामले के खुलासे पर है。0
0
Report
झुंझुनूं के खाज़पुर नया गांव के संजय महला वरिष्ठ अधिवक्ता बने
Jhunjhunu, Rajasthan:गांव—खाजपुर नया, जिला—झुंझुनूं — एनएचएआई ने अधिवक्ता संजय महला को वरिष्ठ अधिवक्ता नियुक्त किया — झुंझुनूं के खाजपुर नया गांव निवासी हैं संजय महला — राजस्थान हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में वकालत करते हैं — केंद्र सरकार के कई मंत्रालयों में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं — सीबीआई के स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर भी रह चुके हैं संजय महला — नई जिम्मेदारी पर केंद्र सरकार और एनएचएआई का जताया आभार0
0
Report
ईसरदा बांध से दौसा-सवाई माधोपुर में 35 लाख लोग पेयजल लाभ पाएंगे
Jaipur, Rajasthan:ईसरदा से इसी साल मिलेगा दौसा-सवाई माधोपुर को पानी,1256 गांव,6 कस्बों की 35 लाख आबादी को मिलेगा लाभ जयपुर- ईसरदा बांध इसी साल से दो जिलों की प्यास बुझाने लगेगा. इस साल के आखिरी में दोनों जिलों को बांध से पानी की सप्लाई होने लगेगी. इसके बाद दोनों जिलों में जल संकट दूर होगा.. आखिरकार कितने कस्बे और गांवों की प्यास बुझेगी ईसरदा बांध से..देखे इस रिपोर्ट में! फिल्टर प्लांट तैयार,जल्द सप्लाई होगी- दौसा और सवाई माधोपुर जिले के लोगों के लिए ईसरदा पेयजल परियोजना को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है. करीब 3,588 करोड़ रुपए की इस परियोजना के पूरा होने पर 1,256 गांवों और 6 कस्बों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाएगा.इससे करीब 35 लाख आबादी को मिलेगा.परियोजना के तहत 225 एमएलडी क्षमता का फिल्टर प्लांट तैयार हो चुका है. अब शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति शुरू करने की दिशा में काम आगे बढ़ रहा है. प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार नवंबर तक शहरी क्षेत्रों में जलापूर्ति शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है. अगले महीने रामगढ़ से ईसरदा को जोडने का काम शुरू होगा- ईसरदा परियोजना के जरिए दौसा और सवाई माधोपुर के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता को मजबूत करने की योजना है.परियोजना के पूरा होने के बाद बड़ी आबादी को नियमित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध हो सकेगा. इससे पेयजल संकट वाले क्षेत्रों को भी राहत मिलने की उम्मीद है.इसके बाद ईसरदा बांध से रामगढ़ बांध में पानी भरा जाएगा. ये प्रोजेक्ट ईआरसीपी के जरिए होगा. माना जा रहा है कि अक्टूबर से रामगढ़ बांध का काम शुरू होगा.इसके लिए जल संसाधन विभाग ने बडे स्तर पर तैयारी कर रहे है. ईसरदा से रामगढ़ बांध तक पाइप लाइन- ईसरदा से रामगढ़ बांध तक फीडर का निर्माण होगा.रामगढ़ बांध से 55 एमसीएम जल अपवर्तित किया जाएगा.करीब 115 किलोमीटर का सफर तय कर पानी रामगढ़ बांध पहुंचेगा.दो हिस्सों में नहर और तीन हिस्सों में पाइपलाइन से पानी पहुंचाया जाएगा.करीब 40 किलोमीटर की नहर और 76 किमी की पाइपलाइन बिछाई जाएगी.ईसरदा, डील नदी और ढूंढ और द्रव्यवती नदी पर पंप हाउस बनेगा.भूमि अधिग्रहण सहित करीब 2200 करोड़ रुपए लागत आएगी.जयपुर जिले के आंधी, जमवारामगढ़, आमेर, जालसू, गोविंदगढ़, विराटनगर, पावटा और कोटपूतली ब्लाक को पानी पहुंच पाएगा. इस खबर की फीड 2 सी में अटैच है।0
0
Report
Advertisement
टीईटी बिल पारित, कोल्गाम में शिक्षा मंत्री के सम्मान में समारोह
Kulgam, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में टीचर्ज एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) बिल पास करने पर आज टीचर्स फोरम जिला कोलगाम ने शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री सकीना ऐतो के सम्मान में एक शानदार समारोह का आयोजन किया। कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों से दर्जनों शिक्षक वहाँ पहुँचे। समारोह के दौरान मंत्री ने कहा कि हम एक शिक्षक का सम्मान कभी नहीं होने देंगे; यह सवाल नहीं कि हमारा शिक्षक परीक्षा नहीं दे सकता, बल्कि यह था कि शिक्षक की इज़्ज़त का प्रश्न है। हमारी सरकार ने यह कदम उठाने की कोशिश की कि टीईटी जरूरी हो, इसलिए हमने उस बिल को पारित किया है जिसे सभी सदस्यों ने समर्थन दिया। इस मौके पर शिक्षा विभाग के निदेशक کشمیر भी मौजूद थे।0
0
Report
धमतरी में नशीली कैप्सूल बेचने वालों को पकड़ा गया: 988 कैप्सूल जब्त, तीन गिरफ्तार
Dhamtari, Chhattisgarh:नशीली कैप्सूल बेचते तीन आरोपी गिरफ्तार, 988 कैप्सूल जब्त धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में नशीली कैप्सूल की अवैध बिक्री के खिलाफ पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है..... पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से कुल 988 नग नशीले कैप्सूल, 2 हजार 50 रुपये नगद और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं..... जब्त सामग्री की कीमत करीब 27 हजार 243 रुपये बताई गई है..... पहली कार्रवाई उमरदा ओवरब्रिज के पास की गई...... मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर car्तिक कोसिरिया और पंकज पटेल को नशीली कैप्सूल की बिक्री करते पकड़ा..... दोनों के कब्जे से 613 कैप्सूल, 1050 रुपये नगद और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए...... वहीं दूसरी कार्रवाई ग्राम भरदा ओवरब्रिज के नीचे चाय दुकान के पास की गई, जहां पुलिस ने गुलशन साहू को गिरफ्तार किया..... उसके कब्जे से 375 नशीले कैप्सूल, एक हजार रुपये नगद और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया..... वही पुलिस का कहना है कि आरोपी इन कैप्सूल को 100 रुपये प्रति नग के हिसाब से बेचते थे..... इस लिहाज से जब्त 988 कैप्सूल की अनुमानित बिक्री कीमत करीब 98 हजार 800 रुपये आंकी गई है..... दोनों मामलों में कुरूद थाने में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है..... गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया और0
0
Report
बांसवाड़ा में लोमड़ी के हमले से बुजुर्ग महिला घायल; परिवार के दो सदस्य भी घायल
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले के आंबापुरा थाना क्षेत्र के नापला तालाब गांव में घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला पर लोमड़ी ने अचानक हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को बचाने पहुंचे परिवार के दो अन्य सदस्यों पर भी लोमड़ी ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार नापला तालाब गांव में वेला पत्नी वालजी घर के बाहर थी। इसी दौरान अचानक लोमड़ी ने उस पर हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने पर परिजन उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन लोमड़ी ने उन पर भी हमला कर दिया। हमले में वेला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती किया गया है। वहीं दो अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया, जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।0
0
Report
Advertisement
16 घंटे की बारिश से दुर्ग शहर में कोलाहल, युवक का सफल रेस्क्यू
Durg, Chhattisgarh:लगातार 16 घंटे तक बारिश ने दुर्ग जिले के जनजीवन को बदहाल कर दिया जिसमें तेज बारिश के बहाव में मोटरसाइकिल सहित पेड़ में फंसे युवक को उतई पुलिस और डायल 112 की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया दरअसल 25 सितम्बर को लगातार हो रही बारिश के दौरान ग्राम पव्वारा में रहने वाले लोकेश्वर साहू मोटरसाइकिल से अपने ग्राम पव्वारा से खमरिया की ओर जा रहा था इसी दौरान कोकड़ी नाला पुल पर पानी का बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण मोटरसाइकिल सहित पानी के तेज बहाव में बह गया युवक किसी तरह एक पेड़ के सहारे पर लटक गया तेज बहाव के बीच वह वही फंसा रहा इस दौरान लोकेश्वर ने डायल 112 को फोन किया और पूरी स्थिति बताइ इसके बाद डायल 112 की टीम और उतई थाने केई पुलिस बहते पुल के पास पहुंची और सुरक्षित तरीके से युवक का रेस्क्यू किया गया फिलहाल युवक का रेस्क्यू करने के बाद उसे उसके घर भेज दिया गया है.0
0
Report
हनुमानगढ़ में 3 करोड़ के चिट्टे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ 3 करोड़ के चिट्टे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत जंक्शन पुलिस की बड़ी कार्रवाई 1 किलो 546 ग्राम चिट्टा, चाइना मेड पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस और 80 हजार रुपए बरामद कार सवार आरोपी रांझू खां उर्फ रांझा गिरफ्तार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब पहुंचता था चिट्टा, राजस्थान में सप्लाई का आरोप आरोपी के खिलाफ श्रीगंगानगर के विभिन्न थानों में दर्ज हैं 7 मामले एसपी बी. आदित्य के निर्देशन में कार्रवाई एएसपी अरविंद व सीओ सिटी मीनाक्षी के सुपरविजन में दबिश थानाधिकारी रामचन्द्र करवां के नेतृत्व में पुलिस टीम की कार्रवाई कार्रवाई में एसआई गजेन्द्र शर्मा सहित टीम ने पकड़ा तस्कर, कांस्टेबल जीतराम की रही विशेष भूमिका0
0
Report
भोपाल में कांग्रेस का इलेक्शन कमीशन घेराव; गांधी-गडकरी पर तंज से माहौल गरम
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल *कांग्रेस करेगी इलेक्शन कमीशन ऑफिस का घेराव* भोपाल स्थित कार्यालय का 28 सितंबर को घेराव प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं के साथ जनता भी होगी शामिल कांग्रेस महासचिव कुणाल चौधरी का बयान - अब सरकार वोटों की डकैती तक पहुंच चुकी है भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है चुनाव आयोग 13 करोड़ लोगों का अधिकार छीनने का काम किया ज्ञानेश कुमार ने तानाशाही से लोकतंत्र को खत्म करने का काम किया 28 तारीख को कांग्रेस और जनता सड़कों पर उतरेगी *नितिन गडकरी ने महात्मा गांधी का अपमान किया- कांग्रेस* मध्यप्रदेश ट्रांसपोर्ट व्यवस्था भ्रष्टाचार से युक्त है राजनीतिक तंज कसते हुए गांधी का अपमान किया भ्रष्टाचार भाजपा के कारण हो रहा है, गांधीवादी विचार के कारण नहीं पुरानी बसों को डेटिंग पेंटिंग कर खड़ा कर दिया गया गांधीवादी विचारकों से माफी मांगे नहीं तो हम एफआईआर दर्ज कराएंगे नितिन गडकरी ने कल मंच से कहा था - आरटीओ अफसर गांधीवादी, नोट देखते ही फटाफट ठप्पे मार देते हैं0
0
Report
Advertisement
भाजपा ने सेवा कार्यों के संकल्प और कांग्रेस पर हमला किया
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भाजपा मीडिया प्रभारी बृजगोपाल लोया का बयान भाजपा कार्यालय में जारी बैठकों को लेकर बोले प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजगोपाल लोया सेवा संकल्प अभियान के तहत कई कार्यक्रम चल रहे हैं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठकों में की जा रही है पीएम मोदी के सेवा कार्य जनता तक पहुंच रहे हैं कांग्रेस के इलेक्शन कमीशन के घेराव पर बोली भाजपा कांग्रेस के पास कोई काम नहीं, कोई मुद्दा नहीं है कांग्रेस मुद्दा विहीन है, संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर रहे हैं गलत आरोप लगा रही है कांग्रेस नितिन गडकरी के बयान और कांग्रेस के आरोपों पर बोली भाजपा जीरो टॉलरेंस की नीति है भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी सरकार की भ्रष्टाचार वाली सीमा चौकियों को बंद किया गया है मोहन यादव सरकार में भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं0
0
Report
चक्रवात अर्नब के असर से सोनभद्र में तेज हवाएं-बारिश, जलस्तर सुरक्षित
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में चक्रवात अर्नब का असर साफ दिखाई दे रहा है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार से चल रही तेज हवाओं और लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। मौसम के बदले मिजाज के बीच प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। चोपन नगर के सोन नदी छठ घाट पर एसडीएम ओबरा रवि कुमार ने पहुंचकर नदी के जलस्तर का जायजा लिया और बांधों से पानी की स्थिति को लेकर जानकारी ली। हालांकि फिलहाल सोन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब चार मीटर नीचे है और तत्काल किसी बड़े खतरे की संभावना नहीं बताई गई है। वहीं बाणसागर से पानी छोड़े जाने की स्थिति में जलस्तर करीब एक मीटर और बढ़ने की संभावना जताई गई है। चक्रवात अर्नब के प्रभाव के बीच सोनभद्र में तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी है। करीब 24 घंटे से चल रही तेज हवाओं के चलते कई इलाकों में बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। मौसम की स्थिति को देखते हुए एसडीएम ओबरा रवि कुमार ने चोपन के सोन नदी छठ घाट का निरीक्षण किया और नदी के जलस्तर की स्थिति जानी। एसडीएम के मुताबिक फिलहाल सोन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब चार मीटर नीचे है। ऐसे में अभी नदी के जलस्तर को लेकर खतरे की कोई संभावना नहीं है। हालांकि बाणसागर से पानी छोड़े जाने की स्थिति में जलस्तर करीब एक मीटर तक और बढ़ सकता है, जिसे लेकर प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। तेज हवाओं के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार और वज्रपात की आशंका को देखते हुए एसडीएम ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। किसी भी तरह की समस्या सामने आने पर तत्काल शासन-प्रशासन को सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम ने राजस्व कर्मचारियों को भी निर्देशित किया है कि बारिश के दौरान यदि किसी का घर या मकान प्रभावित होता है तो मौके पर पहुंचकर उसका चिन्हांकन करें और नियमानुसार सरकारी राहत उपलब्ध कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। नगर निकाय, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं बिजली विभाग के कर्मचारियों को भी आंधी-तूफान का दौर समाप्त होते ही प्रभावित बिजली व्यवस्था को जल्द से जल्द सुचारू करने के निर्देश दिए गए हैं। सोनभद्र समेत पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में चक्रवात अर्नब का असर देखा जा रहा है। ऐसे में प्रशासन की नजर लगातार नदी के जलस्तर, बारिश और मौसम की स्थिति पर बनी हुई है।0
0
Report
Advertisement
उत्तर बिहार में झमाझम बारिश से जलस्तर बढ़ा, 17 जिलों के लिए उच्चस्तरीय निर्देश
Patna, Bihar:पटना राजधानी पटना समेत उत्तर बिहार में लगातार झमाझम बारिश हो रही है.. नेपाल में भी बारिश होने से उत्तर बिहार की नदियों में जलस्तर बढ़ गया है, स्थिति को देखते हुए उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर संबंधित 17 जिलों के जिलाधिकारियों को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं, अधिक जानकारी दे रहे हैं0
0
Report
हरदोई में 36 घंटे बारिश से जलभराव, बच्ची की मौत, 4 भैंसें मरीं
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में 36 घंटे से बारिश का कहर,शहर जलमग्न, पेड़-दीवारें गिरीं,मासूम की मौत, 10 घायल,चार भैंसें भी मरीं हरदोई में बीते 36 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब आफत बनती जा रही है। लगातार बारिश से शहर से लेकर गांवों तक जनजीवन अस्त-व्यवस्त हो गया है। जगह-जगह जलभराव के साथ पेड़ और दीवारें गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। अलग-अलग वर्षाजनित हादसों में 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। वहीं बारिश से कमजोर हुई कच्ची दीवार के नीचे दबकर चार भैंसों की मौत हो गई। कई स्थानों पर पेड़ टूटकर सड़कों पर गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ तो तेज हवाओं के कारण कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। लगातार बारिश को देखते हुए शनिवार को जिले में कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रखे गए। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में शुक्रवार शाम तेज हवा और बारिश के दौरान पकरिया का भारी-भरकम पेड़ मकान की दीवार पर जा गिरा। पेड़ के साथ दीवार भी भरभराकर ढह गई और उसके पास बैठे वीरेंद्र (60), उनकी पत्नी वीरमती (56) और बेटी मोनिका (11) मलबे में दब गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला। एंबुलेंस से सभी को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मोनिका को मृत घोषित कर दिया। वीरेंद्र की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जबकि वीरमती का उपचार सीएचसी में चल रहा है। मोनिका चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी और गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा थी। इसी क्षेत्र के पिपरी गांव में शुक्रवार रात करीब दो बजे बारिश से कमजोर हुई कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के नीचे बंधी किसान छुन्ना पुत्र राजेंद्र की चार भैंसें दब गईं। परिवार और ग्रामीणों ने तत्काल मलबा हटाकर पशुओं को निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक चारों भैंसों की मौत हो चुकी थी। किसान के मुताबिक भैंसें उसके परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा थीं और दूध बेचकर परिवार का खर्च चलता था। चार पशुओं की मौत से उसे करीब तीन से चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवेगंज स्थित लोहा मंडी में शुक्रवार दोपहर भूमि पूजन के दौरान पड़ोसी की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे की chपेट में दुकान मालिक रामनाथ गुप्ता, मिस्त्री, पुजारी और पुजारी का जूनियर आ गए। चारों घायल हो गए और उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मौके पर मौजूद लेबर को हल्की चोट आई थी और उपचार के बाद वह वहां से चला गया। लगातार बारिश के कारण जिले में कच्चे मकानों और कमजोर दीवारों के गिरने का खतरा बढ़ गया है। बारिश ने शहर की सड़कों को भी जलमग्न कर दिया है। रामदत्त चौराहा, बड़ा चौराहा, नघेटा रोड, सदर बाजार, धर्मशाला रोड, नुमाइश चौराहा, आर्य कन्या डिग्री कॉलेज और शहर के आसपास के कई इलाकों में भीषण जलभराव है। कई सड़कें और गलियां पानी में डूबी नजर आईं। तेज बारिश और हवाओं के कारण कई जगह पेड़ टूटकर गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति और आवागमन प्रभावित हुआ। लगातार बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है, जिससे गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है, लेकिन जलभराव और बिजली संकट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। 26 सितंबर की बारिश रिपोर्ट के मुताबिक जिले की पांचों तहसीलों में कुल 342 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि औसत वर्षा 68.4 मिलीमीटर रही। सदर तहसील में सबसे अधिक 125 मिलीमीटर, संडीला में 110, बिलग्राम में 54.4, सवायजपुर में 28 और शाहाबाद में 24.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से निचले और जर्जर मकानों में न रहने, जलभराव वाले स्थानों से दूर रहने, बिजली के खंभों और तारों से दूरी बनाए रखने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। प्रशासन ने आकाशीय बिजली के दौरान पेड़ के नीचे या खुले स्थान पर न रहने की भी सलाह दी है। जिले में लगातार बारिश के बीच प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है.0
0
Report
हाथरस: गणेश विसर्जन के दौरान 17 वर्षीय किशोर नहर में डूबा, नाबालिग बचाए गए
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा लाखनू नहर में डूबा 17 वर्षीय किशोर विकास दीक्षित की नहर में डूबने से हुई मौत कक्षा 12 का था छात्र विकास विसर्जन के दौरान 4 नाबालिग नहर में डूबे थे 3 नाबालिगों को ग्रामीणों ने समय रहते बचाया मौके पर पुलिस ने गोताखोरों, स्थानीय लोगों की मदद से चलाया सर्च ऑपरेशन देर रात नहर से निकला विकास का शव थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के लाखनू गांव की घटना0
0
Report
Advertisement
