206001
इटावाः अंतिम संस्कार को रोककर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा महिला का शव
Etawah, Uttar Pradesh:थाना जसवन्तनगर क्षेत्र की एक महिला की मृत्यु हो जाने पर ससुराल पक्ष द्वारा उसका अन्तिम संस्कार किया जा रहा था। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव का अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
देवरिया में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवक डूबा, खोज जारी
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद के सदर कोतवाली इलाके के लक्ष्मी राम पोखरा में विगत रात गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक युवक नहाते वक्त गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ टीम की मदद से युवक की तलाश की जा रही है। प्रतिमा विसर्जन के दौरान आकाश नाम का युवक नहाते वक्त गहरे पानी में चला गया। पुलिस ने बताया कि युवक की स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है।0
0
Report
जमशेदपुर-सरायकेला पुलिस की अंतरजिला बैठक: तड़ीपार पर बढ़ी नज़र
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण को लेकर जमशेदपुर और सरायकेला पुलिस ने संयुक्त रणनीति तैयार की है। जमशेदपुर एसएसपी कार्यालय सभागार में अंतरजिला पुलिस मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों जिलों के पुलिस अधिकारियों ने अपराधियों की गिरफ्तारी और बेहतर पुलिसिंग को लेकर चर्चा की। खास तौर पर तड़ीपार अपराधियों पर नजर रखने और दोनों जिलों के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर जोर दिया गया। जमशेदपुर एसएसपी कार्यालय सभागार में आयोजित अंतरजिला पुलिस मीटिंग में जमशेदपुर और सरायकेला पुलिस के वरीय अधिकारी शामिल हुए। बैठक में जमशेदपुर एसएसपी एहतेशाम वकारीब, सरायकेला एसपी मनोज स्वर्गीय, जमशेदपुर सिटी एसपी ललित मीणा समेत डीएसपी स्तर के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य दोनों जिलों में अपराध नियंत्रण, अपराधियों की गिरफ्तारी और पुलिसिंग को और बेहतर बनाना रहा। अधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने और कार्रवाई को लेकर रणनीति पर चर्चा की। खास तौर पर तड़ीपार अपराधियों को लेकर पुलिस सतर्क रहेगी। दोनों जिलों की सीमा एक-दूसरे से सटी होने के कारण अपराधियों के एक जिले से दूसरे जिले में जाकर छिपने या अपराध को अंजाम देने की आशंका बनी रहती है। ऐसे अपराधियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने पर जोर दिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि आने वाले दिनों में थाना प्रभारी और डीएसपी स्तर पर समय-समय पर अंतरजिला बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों के जरिए सूचनाओं का आदान-प्रदान और दोनों जिलों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय कायम किया जाएगा, ताकि अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाया जा सके。0
0
Report
रोहतास के बिक्रमगंज में सियार ने 10 से अधिक लोगों को काटा
Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला के बिक्रमगंज से है। जहाँ बिक्रमगंज के डुमरांव रोड में एक सियार ने 10 से अधिक लोगों को काट लिया है। इसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने लाठी डंडों से बाद में सियार को भी मार दिया है। सभी को बिक्रमगंज के अनुमंडली अस्पताल में इलाज कराया गया। वहीं कुछ लोग निजी अस्पताल में भी गए हैं। सूचना मिलते ही बिक्रमगंज के एसडीएम दिलीप कुमार भी अस्पताल पहुंचकर जायजा लिया। बताया जाता है कि कल देर शाम लोग जो अपने दरवाजे पर बैठे हुए थे, इस दौरान सियार ने हमला कर दिया। सियार ने कई महिलाओं तथा बच्चों को भी काट लिया है। इसके बाद सभी को अस्पताल लाया गया। जहां एंटी रेबीज वैक्सीन दी गई है।0
0
Report
Advertisement
लक्खी मेले का भव्य कुश्ती दंगल: चिराग पहलवान ने दंगल जीता केसरी
Karauli, Rajasthan:भैरों बाबा के लक्खी मेले में उमड़ा श्रृद्धा का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किये भैरों बाबा के दर्शन, कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम खम, करीरी गाजीपुर में सप्तमी के दिन लक्खी मेले का आयोजन किया गया। पहाड़ की चोटी पर स्थित भैरों बाबा के दर्शन कर खीर पुए का भोग लगाया गया और मनौती मांगी गई। मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं ने भैरव बाबा के जयकारे लगाए, अल सुबह से मंदिर पहुँचना शुरू हो गया। मंदिर के पुजारी द्वारा भैरव बाबा की पूजा अर्चना की गई और चोला चढ़ा श्रृंगार किया गया। भक्तों ने घर परिवार के लिए खुशहाली की मन्नत मांगी। मेले के दौरान गांव करीरी में बच्चों के मनोरंजन के लिए खिलौने, झूला, जंपिंग आदि मेले में सजी दुकानों से श्रद्धालुओं ने खरीदी की। प्रसादी की व्यवस्था भी हर घर में थी। सुरक्षा के लिए पुलिस के जवान तैनात रहे। मेले में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। Last तक के मुकाबलों में 2 लाख 11 हजार रुपये की चिराग पहलवान (हरियाणा) बनाम मनजीत पहलवान (हरियाणा) के बीच अंतिम कुश्ती चिराग पहलवान ने जीती और दंगल केसीरी बने। कुश्ती दंगल में भाजपा नेताओं और कई जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। देश के विभिन्न प्रान्तों से आए पहलवानों ने पहल दिखाई। करीरी गाजीपुर में लाखों लोगों की भीड़ जमा रही, पहाड़ के बीच मैदान पर बैठकर दर्शक कुश्ती का आनंद ले रहे थे। पब्लिक सुरक्षा और व्यवस्था पर जिला प्रशासन के अधिकारी कड़ी निगरानी बनाए हुए थे।0
0
Report
सासाराम दरवना जंगल में तांत्रिक विवाद से बुजुर्ग की हत्या
Sasaram, Bihar:बड़ी खबर सासाराम से है। जहां सासाराम के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के दरवना जंगल में ओझा-गुनी तथा तांत्रिक कार्य का आरोप लगाकर एक बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक योगेश्वर ठाकुर के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जाता है कि एक सप्ताह पहले योगेश्वर ठाकुर तथा उसके पड़ोस के पाटीदार के बीच ओझाई मामले को लेकर पुलिस में शिकायत भी दर्ज की गई थी। मृतक के पुत्र नवल ठाकुर ने बताया है कि उसके पिता की हत्या धारदार हथियार से की गई है। पत्थर से भी कुचल गया है। उसने बताया कि रोज की तरह उसकी पिता ने दवरना जंगल की ओर अपने पशुओं को लेकर चराने गए थे। आरोप है कि पिछले दिनों परोस के शीतल ठाकुर की बहू बीमार हो गई थी। इसके बाद तांत्रिक कार्य का आरोप लगाकर शीतल ठाकुर और योगेश्वर ठाकुर के परिजनों के बीच मारपीट भी हुई थी। इस हत्याकांड को इसी पुराने ओझाई मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दे की जंगल की ओर से योगेश्वर ठाकुर का शव मिला है। शव पर धारदार हथियार से हमले के निशान भी हैं। ऐसे में यदुनाथपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उसे सासाराम के सदर अस्पताल लाई है। इस संबंध में यदुनाथपुर के थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार ने बताया है कि ओझा गुनी के मामले को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। ऐसे में पूरे मामले की जांच की जारही है.0
0
Report
कोटा नगरसेठ पंडाल में हथियारबंद युवक के प्रवेश पर हंगामा, मामले की जांच
Kota, Rajasthan:कोटा नगरसेठ के पंडाल में शुक्रवार शाम अचानक ऐसा हंगामा हुआ कि वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई... आरोप है कि एक युवक तलवार और पिस्टल लेकर पंडाल में पहुंचा और लोगों को धमकाने लगा। श्री गणपति सेवा समिति के अध्यक्ष विशाल साहू के मुताबिक, सम्राट नाम का व्यक्ति पंडाल में आया... पहले मारपीट की धमकी दी और फिर तलवार लहराई। आरोप है कि इसके बाद उसने पिस्टल निकाल ली और जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपी ने नगर सेठ के आभूषण और करीब 50 हजार रुपए नकद ले जाने की कोशिश भी की। हथियारों के साथ इस तरह के हंगामे से पंडाल में मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया। अब इस पूरे मामले में पुलिस भी एक्शन में है। रामपुरा थाना अधिकारी देशराज गुर्जर का कहना है कि शिकायत मिली है और नियमानुसार मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस को युवक के शराब के नशे में पंडाल में पहुंचने की जानकारी मिली है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है और पुलिस का कहना है कि उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा。0
0
Report
Advertisement
राहुल गांधी का झारखंड दौरा: ग्राम प्रधानों से चर्चा, संगठन को मजबूती
Ranchi, Jharkhand:राहुल गांधी नवंबर के पहले सप्ताह में झारखंड दौरे पर आएंगे खूंटी में PESA नियमावली के क्रियान्वयन पर पारंपरिक ग्राम प्रधानों से संवाद करेंगे पांचवीं अनुसूची वाले गांवों के ग्राम प्रधानों के साथ होगी विशेष बैठक रांची में DCC अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे राहुल गांधी DCC अध्यक्षों और उनके परिजनों के साथ भी बैठक का कार्यक्रम कार्यक्रम की तैयारियों के लिए राज्य और जिला स्तर पर समितियां गठित करने का निर्देश राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे से कांग्रेस उत्साहित कहा राहुल गांधी का दौरा संगठन को देगा एक नहीं ताकत आने वाले चुनाव में यह दौरा मील का पत्थर होगा साबित0
0
Report
आरा के धुंधुआं में बाढ़ के पानी में डूबकर युवक की मौत
Mumbai, Maharashtra:जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के धुंधुआं गाँव में बाढ़ के पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई है। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। मृतक मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के धुंधुआं गाँव निवासी गाँव रामजीत राय का 29 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार है। वह पेशे से मजदूर था। इधर, मृतक के परिजन बब्लू कुमार ने बताया कि वह गुरुवार की शाम आरा से अपना दैनिक कार्य करने के बाद राशन का सामान सिर पर रख वापस घर लौट रहे थे और गाँव में चारों तरफ बाढ़ का पानी भरा हुआ है। लौटने के क्रम में वह धुंधुआं गाँव के समीप पैर फिसल जाने के कारण सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरे।जिससे उसकी मौत हो गई।फिलहाल मृतक का पोस्टमार्टम आरा के सदर अस्पताल में करवाया गया है। बाइट/ बब्लू कुमार(मृतक का भाई)0
0
Report
समस्तीपुर में ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच शुरू
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। हसनपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने घर के दरवाजे पर सो रहे एक ग्रामीण चिकित्सक की सिर में तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी। शनिवार सुबह खून से लथपथ शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पडोरिया पंचायत के केशोरा गांव के वार्ड 13 में शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने एक ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गुलजार अहमद उर्फ शाहीन (50) के रूप में हुई है। परिवार के मुताबिक, गुलजार अहमद रात में अपने घर के दरवाजे पर सो रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उनके सिर में तीन गोलियां मार दीं। गोली लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। शनिवार सुबह जब परिवार के सदस्य सोकर उठे तो दरवाजे पर खून से लथपथ उनका शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही रोसड़ा डीएसपी संजय कुमार सिन्हा, हसनपुर थानाध्यक्ष सुनील कांत समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। वहीं, FSL की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक नमूने और साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस अपराधियों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है。0
0
Report
Advertisement
बागपत में स्कूल जा रहे छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में स्कूल जा रहे एक छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक दबंग युवक छात्र को थप्पड़ों से पीटता हुआ नजर आ रहा है, जबकि छात्र आरोपी से रहम की भीख मांगता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो छपरौली थाना क्षेत्र के लूम्ब गांव का है। पीड़ित छात्र की पहचान चेतन के रूप में हुई है, जबकि वीडियो में पिटाई करने वाले युवक का नाम विकास बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक छात्र को पकड़कर उसके साथ मारपीट कर रहा है। आरोपी युवक छात्र को लगातार थप्पड़ मारता है और पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया। इस दौरान छात्र खुद को छोड़ने और रहम करने की गुहार लगाता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि छात्र स्कूल जा रहा था, तभी उसके साथ यह मारपीट की गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया है। वीडियो छपरौली थाना क्षेत्र के लूम्ब गांव का बताया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि स्वतंत्र रूप से नहीं हुई है। मामले में पुलिस की ओर से जांच और कार्रवाई के बाद ही मारपीट की पूरी वजह और घटनाक्रम स्पष्ट हो सकेगा।0
0
Report
मैनपुरी-वृद्धा की नाली बंद,वृद्धा तहसील में चक्कर काटने को मजबूर,अधिकारियों से कार्रवाई की मांग
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी करहल में दबंगई का एक मामला सामने आया है,जहां विपक्षियों ने एक वृद्धा की नाली जबरन बंद कर दी। नाली बंद होने से घर में गंदा पानी भर गया और बुजुर्ग महिला तहसील के चक्कर काटने को मजबूर है। मैनपुरी के करहल तहसील क्षेत्र के ग्राम हरवाई की हैं,जहां वृद्धा सुशीला देवी का आरोप है कि गांव के ही प्रमोद नाम के व्यक्ति ने जलन के चलते उनकी नाली को जबरन बंद कर दिया है। नाली बंद होने से नाली का गंदा पानी उनके घर में घुस गया है,जिससे उनका जीना दूभर हो गया है। परेशान वृद्धा रोते हुए करहल तहसील पहुंची और अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। वृद्धा सुशीला देवी ने कहा - प्रमोद हमसे से जलन के चलते नाली बंद कर दी -आरोप । बुजुर्ग महिला ने प्रशासन से जल्द से जल्द नाली खुलवाने और दबंग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
गणेश विसर्जन स्थल का एसएसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह ने गंगाघाट थाना क्षेत्र स्थित गगनी खेड़ा झील विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर चल रहे विसर्जन कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और पुलिस ड्यूटी का जायजा लिया। एसएसपी ने तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए।0
0
Report
Advertisement
साइबर अपराध का एक नया स्वरूप है। यह अपराध दिखाई नहीं देता इससे होने वाला आर्थिक नुकसान बड़ा हो सकता
Unnao, Uttar Pradesh:साइबर अपराध के खिलाफ लगातार कार्रवाई और जागरूकता अभियान चलाये जा रहे है अपराध की रोकथाम के लिए जनपद में साइबर हेल्पडेस्क एवं साइबर सेल के माध्यम से लगातार कार्रवाई की जा रही है। जनवरी 2026 से अब तक साइबर अपराध से संबंधित 103 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें 57 सोशल मीडिया से संबंधित अपराध तथा 46 साइबर फ्रॉड के मामले शामिल हैं। इन मामलों में पुलिस द्वारा 57 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इन साइबर अपराधों में करीब 2 करोड़ 54 लाख रुपये की धोखाधड़ी सामने आई, जिसमें पुलिस के प्रयास से लगभग 92 लाख रुपये होल्ड कराए गए तथा करीब 60 लाख रुपये पीड़ितों को वापस कराए जा चुके हैं। इसके अलावा मूल खातों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। तीन अभियोगों में आठ अभियुक्तों के खिलाफ आरोपपत्र प्रेषित किया गया है तथा अन्य मामलों में भी कार्रवाई जारी है। साइबर अपराध से जुड़े मामलों में पुलिस ने 1,210 मोबाइल फोन को ट्रेस किया है, जबकि 380 मोबाइल फोन को IMEI के माध्यम से फर्जी तरीके से बंद किए जाने की कार्रवाई की गई है। वहीं, NCRP के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। जनवरी 2026 से अब तक कुल 3,202 शिकायतों/प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए करीब 2 करोड़ 94 लाख रुपये होल्ड कराए गए हैं। साइबर अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा प्रत्येक सप्ताह और प्रत्येक माह साइबर जागरूकता अभियान चलाया जाता है। बुधवार को विशेष रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। पुलिसकर्मियों को भी साइबर अपराध के नए तरीकों और उनसे निपटने के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्कूल, कॉलेज और अन्य संस्थानों में जाकर आम लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लोगों को विशेष रूप से समझाया जाता है कि मोबाइल पर किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें और अपना OTP किसी के साथ साझा न करें। आजकल साइबर अपराध में डिजिटल अरेस्ट या हाउस अरेस्ट के नाम पर भी लोगों को डराकर उनसे पैसे की ठगी की जा रही है। लोगों को स्पष्ट रूप से बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा किसी व्यक्ति को डिजिटल रूप से गिरफ्तार नहीं किया जाता है। यदि पुलिस किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करती है तो वह वास्तविक/भौतिक गिरफ्तारी होती है और व्यक्ति को नियमानुसार थाने लाया जाता है। इसलिए यदि कोई व्यक्ति फोन या वीडियो कॉल के माध्यम से खुद को पुलिस अधिकारी, CBI, ED या किसी अन्य जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर गिरफ्तारी का डर दिखाए और पैसे की मांग करे, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसी स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें और किसी भी परिस्थिति में पैसे ट्रांसफर न करें। पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है कि साइबर अपराध के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़े और किसी भी व्यक्ति को इस तरह की ठगी का शिकार न होना पड़े। यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर फ्रॉड होता है तो उसे तत्काल इसकी सूचना पुलिस को तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर देनी चाहिए, ताकि धनराशि को होल्ड कराने और आगे की कानूनी कार्रवाई का प्रयास किया जा सके।0
0
Report
दमोह के कबीरपुर में चार लोगों की हत्या: पति द्वारका पटेल फरार
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह जिले के मगरोंन थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में चार लोगों की हत्या. पति ने पत्नी और 3 बच्चों की हत्या की. आरोपी द्वारका पटेल ने अपनी पत्नी खेमा पटेल, और 3 बच्चों की हत्या की. मृतक बच्चों की उम्र 1 साल से 7 साल, हत्या के कारणों का खुलासा नहीं; आरोपी पति फरार. पुलिस के आला अधिकारी मौके पर.0
0
Report
आंच अस्पताल में डेडबॉडी बदला मामला: ICU में भर्ती असली शव आखिर कैसे?
Jaipur, Rajasthan:जयपुर के आंच हॉस्पिटल में कथित डेडबॉडी अदला-बदली का मामला सामने आया है, जिसमें दो मरीजों की मौत के बाद स्टाफ ने एक डेडबॉडी दूसरे परिवार को सौंप दी। परिजन डेडबॉडी लेकर जयपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर पहुंच गए, और रास्ते में किसी अन्य मरीज की डेडबॉडी मिलने पर उनके होश उड़ गए। ICU में इलाज चल रहे मरीज और डेडबॉडी सौंपे जाने के दावे सामने आए, जिससे अस्पताल की पहचान, रिकॉर्ड और डेडबॉडी हैंडओवर प्रक्रिया पर सवाल उठे। गिरधारी के परिवार ने अस्पताल पर डेडबॉडी बदलने और पैसे ऐंठने के आरोप लगाए, जबकि अस्पताल प्रशासन की तरफ से माफी और निजी अस्पताल संगठन की दलील भी सामने आई। डेड बॉडी को पुलिस ने जयपुरिया अस्पताल में पोस्टmortem के लिए भेजा है। अब यह जांच का मामला है कि पहचान और दस्तावेज सत्यापन कैसे नहीं हुआ, ICU में सही मरीज किस स्थिति में थे, और अस्पताल प्रबंधन की लापराही कहां तक पहुंची। इन सवालों के जवाब पुलिस और अस्पताल के रिकॉर्ड की जांच के बाद ही सामने आएंगे।0
0
Report
Advertisement
