206125
इटावाः कोर्ट में वांटेड चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पत्नी से विवाद का मामला कोर्ट में है विचाराधीन
Chakar Nagar, Uttar Pradesh:लंबे समय से न्यायालय में वांटेड चले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अहेरिया गांव निवासी चंद्रप्रकाश (41) का अपनी पत्नी से विवाद का मामला कोर्ट चल रहा था। इस मामले में आरोपी लंबे समय से गैर हाजिर चल रहा था। चकरनगर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र विक्रम सिंह ने अपनी टीम के साथ बीती रात घर से दबोच लिया। थानेदार राजेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया वारंटियों गिरफ्तार करने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजसमंद: नाथद्वारा NH-8 पर दर्दनाक सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर घायल
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद से बड़ी ख़बर नाथद्वारा के एनएच-8 पर दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी कार, मां-बेटा गंभीर घायल नेशनल हाईवे-8 पर करजिया घाटी में हुआ हादसा तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पलटी, काँच तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। घटना के तुरंत बाद वहां से गुजर रही एक एंबुलेंस की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।0
0
Report
कुरुक्षेत्र में राष्ट्रपति मुर्मू का 1 नवंबर को आगमन, शक्तिपीठ मंदिर व गुरुकुल कार्यक्रम
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन 1 नवंबर को, शक्तिपीठ देवीकूप भद्रकाली मंदिर, कुवि हरियाणा हीरक जयंती समारोह व गुरुकुल कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में करेंगी शिरकत, समारोह की तैयारियों का काउंटडाउन शुरू कुरुक्षेत्र: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन 1 नवंबर को होगा विमान से अम्बाला व जीटी रोड से वो अपने कारगेट से सबसे पहले शक्तिपीठ देवीकूप भद्रकाली मंदिर पहुंचेगी आधे घण्टे की पूजा अर्चना उपरांत वे कुवि हरियाणा हीरक जयंती समारोह व रत्नावली कार्यक्रम में शिरकत करने के पश्चात गुरुकुल कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी समारोह की तैयारियों का काउंटडाउन शुरू हो गया है0
0
Report
कटनी में PPP मॉडल के प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के विरोध ने तेज किया आंदोलन
Katni, Madhya Pradesh:कटनी प्राइवेट मेडिकल कॉलेज का विरोध हुआ तेज. कटनी जिले में पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर प्रस्तावित प्राइवेट मेडिकल कॉलेज को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के विरोध में पिछले एक माह से अधिक समय से प्रदर्शनकारी धरने पर बैठे युवाओं ने आज विधायक संसद प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल एक भव्य रैली निकाली जिसमें बड़े बुजुर्ग सहित हर वर्ग के लोगों पीपीपी मॉडल प्राइवेट कॉलेज का विरोध किया है,, प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अब तक जिले के जनप्रतिनिधियों प्रशासन ने उनकी मांगों पर कोई ठोस पहल नहीं की है। वीओ 1 प्रदर्शन जारी कृष्णा पटेल ने बताया कि वो ओर उनके साथी पिछले 28 दिन से प्राइवेट पीपीपी मॉडल मेडिकल कॉलेज का विरोध कर रहे है हमे सरकारी मेडिकल कॉलेज चाहिए .....जिसकी जरूरत है जनता को हमे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ..कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी..विजयराघवगढ़ से बीजेपी विधायक संजय पाठक का भी समर्थन मिला है जबकि स्थानीय कटनी मुड़वारा बीजेपी विधायक एक दिन भी झांकने नहीं आए.. बाइट कृष्णा पटेल कटनी एक्शन कमेटी अध्यक्ष वीओ 2 कटनी एक्शन कमेटी संजू ने बताया कि आज कटनी जिले की जनता का समर्थन हमारे साथ है ग्रामीण महिला भी हमारे साथ है बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में डंडे लेकर शहर की सड़कों पर उतर आईं। महिलाओं ने शहर में रैली निकालकर पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज के प्रस्ताव का विरोध जताया और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की. बाइट संजू पटेल वी ओ 3 ज्ञापन लेने पहुंचे कटनी एसडीएम जितेंद्र पटेल ने बताया कि पीपीपी मॉडल का विरोध युवा ओर जनता कर रही है उनकी मांग है कि सरकारी मेडिकल कॉलेज शहर में खोला जाए ..इनके ज्ञान को विधिआनुसार मुख्यमंत्री को प्रेषित किया जाएगा बाइट जितेंद्र पटेल एसडीएम कटनी0
0
Report
Advertisement
कलेक्टर का औचक निरीक्षण: खाद वितरण में किसानों की परेशानी खत्म, टोकन अवधि बढ़ी
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव धसान कस्बें में खाद वितरण के दौरान सर्वर डाउन होने से किसानों को हो रही परेशानी की शिकायत मिलने पर कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने खाद वितरण केंद्र का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान कलेक्टर ने किसानों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और प्रभावित किसानों के टोकन की अवधि दो दिन बढ़ाने के निर्देश दिए, वहीं कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि खाद वितरण में किसानों को किसी भी तरह की अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।0
0
Report
यमुना में अवैध खनन पर प्रशासन का एक्शन: ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज, जुर्माने के साथ
Dehradun, Uttarakhand:मुख्य खबर: मुख्यमंत्री पोर्टल पर यमुना नदी में अवैध खनन की शिकायत के बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आ चुका है। जिलाधिकारी देहरादून आशीष चौहान और जिला खान अधिकारी के निर्देश के बाद खनन विभाग की टीम एक्शन मोड में नजर आई। सहायक खनिज पर्यवेक्षक शिव नेगी के नेतृत्व में खनन विभाग की टीम ने प्रेमनगर के ठाकुरपुर क्षेत्र से अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़कर सीज कर दिया। अवैध खनन में पकड़ी गई इस ट्रैक्टर ट्रॉली को प्रेमनगर थाने के सुपुर्द करते हुए 22,400 का जुर्माना भी ठोका गया। बीते रोज डाकपत्थर बैराज के पास यमुना नदी में अवैध खनन के ऊपर कार्यवाही करने गई खनन विभाग की टीम के साथ बदसलूकी के बाद अब विभागीय कर्मचारी और अधिकारी अवैध खनन करने वाले लोगों को बख्शने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं। खनन विभाग की टीम ने अवैध खनन पर काबू पाने के लिए भीमावाला नौघाट पुल के पास यमुना नदी में जाने वाले सभी रास्तों पर खाइयाँ खुदवा डाली। बीते कुछ दिनों से प्रशासन की नाक के नीचे यमुना नदी में धड़ल्ले से अवैध खनन चल रहा है, जिसकी शिकायत अब मुख्यमंत्री पोर्टल पर होने के बाद अब प्रशासनिक अमला हरकत में आया है।0
0
Report
अज़हरुद्दीन का विपक्षी रैली पर बड़ा बयान: वोट सुरक्षित है, वोट चोरी रोकना जरूरी
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद पहुंचे तेलंगाना के कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व क्रिकेटर व पूर्व सांसद मोहम्मद अज़हरुद्दीन का बड़ा बयान, 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली विपक्षी रैली को लेकर अज़हरुद्दीन का बयान: पहली तारीख को रैली बहुत बड़ी रैली है, यहाँ किसी मजहब के ऊपर रैली नहीं है बल्कि यहाँ सबको प्रॉब्लम हो रहा है, वोट चोरी हो रही है और हिंदू मुस्लिम हर आदमी वोट डालता है सबको हक है, राहुल जी प्रियंका जी खड़गे जी और वेणुगोपाल जी सहित सभी बड़े कांग्रेस नेताओ ने मेहनत की है, ये इश्यू इम्पोर्टेंट है हर आदमी के लिए क्यों वोट डालना हर आदमी का अधिकार है, वोट चोरी नहीं बल्कि अपना वोट सुरक्षित होना चाहिए, तेलंगाना और मुरादाबाद के लोगो से कहूंगा वो काफी तादात में रेली में आये और अपना वोट बचाये, SIR का सिस्टम बेकार बिल्कुल फ्रॉड सिस्टम है, बिहार और बंगाल के इलेक्शन को लेकर शोर मचा है की वहां बिल्कुल सही नहीं हुए, सभी लोग आये और शामिल हो यहाँ कोई जात और मजहब से मतलब नहीं... बल्कि अपना वोट का हक लेने आये, 13 करोड़ के करीब वोट कटे है जिसकी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है, SIR बिल्कुल फ्राड है और ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए, SIR के काम को पूरी तरह बंद कर देना चाहिए। बीजेपी की 1 नवंबर को होने वाली रेली को लेकर अज़हरुद्दीन का बयान: रैली तो कोई भी कर सकता है लेकिन संविधान तो कांग्रेस बचा रही है, अगर संविधान सही होता तो ये सब चीजें नहीं होती... माहौल अलग होता, कांग्रेस पार्टी आगे बढ़ी है और हम लोग पीछे नहीं हटेंगे। बाइट: मोहम्मद अज़हरुद्दीन, वर्तमान कैबिनेट मंत्री तेलंगाना एवं पूर्व सांसद व पूर्व क्रिकेटर。0
0
Report
Advertisement
राहुल गांधी के आवाहन पर कांग्रेस के नेता दिल्ली रवाना, आजमगढ़ से कई पदाधिकारी पहुँचेंगे
Azamgarh, Uttar Pradesh:Azamgarh राहुल गांधी के आवाहन पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता दिल्ली के लिए किया प्रस्थान। दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष द्वारा कल रैली का आयोजन किया गया है, दावा किया जा रहा की देशभर के लोग बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। इस क्रम में आजमगढ़ के कांग्रेस के कुछ नेता बस व ट्रेन के माध्यम से जा रहे हैं। जी मीडिया ने जब जानकारी की तो जिले के रोडवेज बस स्टेशन पर उस रैली में जाते हुए कोई यात्री तो नहीं मिले, जबकि रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में युवक मिले लेकिन वह कल होने वाले पीईटी परीक्षा को लेकर ज्यादातर संख्या में कैफियत ट्रेन द्वारा आजमगढ़ से इटावा जाने को मिले। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी ने बताया कि राहुल गांधी के आवाहन पर हम सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिल्ली के रामलीला मैदान में जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष का दावा है कि आजमगढ़ जिले के विधानसभा वार करीब 200 की संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं। बताया गया कि कोई ऐसा कांग्रेसी नहीं होगा जिनको राहुल गांधी के वॉइस कॉल नहीं आया होगा। वहां कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए कांग्रेसी लोग बस, ट्रेन और प्राइवेट वाहन से पहुंचेंगे इसके बाद हम लोग उस संदेश को जनपद में उस मुताबिक तैयारी करेंगे। उपाध्यक्ष ने कहा कि इस कार्यक्रम में दूसरे लोगों को कोई जोर जबरदस्ती से नहीं ले जाया जा रहा है, सिर्फ कार्यकर्ता और पदाधिकारी लोग ही पहुंचेंगे। दावा किया कि दिल्ली में इस कार्यक्रम के दौरान इतनी संख्या में कांग्रेसी होंगे कि सरकार के लिए बड़ी चुनौती होगी。0
0
Report
सीपत में नायब तहसीलदार के साथ गाली-गलौज: FIR दर्ज, आरोपी की तलाश जारी
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के सीपत में नायब तहसीलदार के साथ गाली-गलौज और शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, एक शिकायत से जुड़े आवेदन की प्रक्रिया के दौरान आवेदक ने नायब तहसीलदार के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ सीपत थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है। शासकीय कार्यालय में अधिकारी के साथ इस तरह की अभद्रता का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और गाली-गलौज से संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का प्रयास है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाए।।0
0
Report
कूनो से बारां पहुँचा चीता शावक, ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर साझा किया
Baran, Rajasthan:मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से निकलकर एक बार फिर चीता बारां जिले की सीमा में पहुंच गया है। मेल चीता शावक सीसीबी-4 केलवाड़ा रेंज के खटका नाका क्षेत्र के खेरूना गांव में नजर आया। ग्रामीणों ने चीते का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। सूचना के बाद वन विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और नहीं घबराने की अपील की है। बारां जिले के शाहाबाद क्षेत्र में कूनो से चीतों की आवाजाही लगातार वन विभाग के लिए निगरानी का विषय बनी हुई है। इसी बीच मेल चीता शावक सीसीबी-4 खेरूना गांव के आसपास पहुंच गया। ग्रामीणों द्वारा वीडियो बनाए जाने के बाद वन विभाग ने अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से चीते के नजदीक नहीं जाने, उसे परेशान नहीं करने और दिखाई देने पर वन विभाग को सूचना देने की अपील की है। साथ ही ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और घबराने के बजाय सतर्क रहने की अपील की गई है।0
0
Report
Advertisement
राजगढ़ में मतगणना धांधली मामले पर पुलिस-ग्रामीण आमने-सामने
Rajgarh, Rajasthan:राजगढ़ पंचायत समिति के राजपुर बड़ा में मतगणना के दौरान धांधली का मामला सुबह पुलिस और ग्रामीण हुए आमने-सामने समझाइश के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर किया था पथराव, पथराव का वीडियो आया सामने, पुलिस लगातार पथराव करने वालो की तलाश में जुटी पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी इस मामले पर बनाये हुए है नजर0
0
Report
राजगढ़ अलवर के राजपुर बड़ा में मतगणना के दौरान धांधली, पथराव का वीडियो सामने
Noida, Uttar Pradesh:राजगढ़ अलवर से खबर राजगढ़ पंचायत समिति के राजपुर बड़ा में मतगणना के दौरान धांधली का मामला सुबह पुलिस और ग्रामीण हुए आमने-सामने समझाइश के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर किया था पथराव, पथराव का वीडियो आया सामने, पुलिस लगातार पथराव करने वालो की तलाश में जुटी पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी इस मामले पर बनाये हुए है नजर0
0
Report
भाजपा उत्तराखंड में सभी 70 सीटें जीतने की तयारी में, मंत्री टम्मा का दावा
Almora, Uttarakhand:भाजपा प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। भाजपा के 60 सीटों के लक्ष्य पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "60 सीट क्यों, भाजपा 70 की 70 सीटें जीतेगी। हम 100 प्रतिशत परिणाम से दूर नहीं हैं।" उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार बेहतर काम कर रही हैं। पिछले दस वर्षों में उत्तराखंड में विकास के साथ सभी वर्गों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंच रहा है। उन्होंने इसी कामकाज को आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का आधार बताया।0
0
Report
Advertisement
तेंदूखेड़ा में इंसानियत भरे दयालु युवक पर हमला, हालत गंभीर
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में इंसानियत दिखाना एक युवक को भारी पड़ गया। रास्ते में एक अनजान राहगीर को बाइक पर लिफ्ट देना युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। घात लगाकर बैठे बदमाशों ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के ढिलवार तिगड्डे के पास की है। मदनपुर निवासी 21 वर्षीय परमलाल ठाकुर तेंदूखेड़ा से अपनी बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में एक अज्ञात युवक ने ढिलवार तक के लिए लिफ्ट मांगी। परमलाल ने इंसानियत के नाते उसे बाइक पर बैठा लिया। लेकिन जैसे ही बाइक ढिलवार तिगड्डे पर पहुंची, वहां पहले से एक चार पहिया वाहन में तीन से चार बदमाश घात लगाए खड़े थे। बाइक रुकते ही बदमाशों ने परमलाल पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। हमले में परमलाल के सीने और शरीर पर गंभीर घाव आए हैं। वारदात को अंजाम देकर सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस इस बात की पड़ताल में जुटी है कि यह हमला पुरानी रंजिश का नतीजा है या फिर लूट के इरादे से किया गया था।0
0
Report
रतलाम के झाला तालाब में डूबे युवक का रेस्क्यू 41 घंटे बाद भी जारी
Ratlam, Madhya Pradesh:Ratlam रतलाम के झाली तालाब में युवक के डूबने के 41 घंटे बाद भी रेस्क्यू जारी है, लेकिन अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लगातार मिल रही असफलता के बाद रेस्क्यू टीम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बीते दिन जब टीम ने पानी में उतरे बिना ही रेस्क्यू शुरू किया, तो जी मीडिया ने गोताखोरों की कमी का मुद्दा उठाया। इसके बाद उज्जैन से गोताखोरों की टीम बुलाई गई। लेकिन लगातार सर्चिंग के बावजूद सफलता नहीं मिली। अब रेस्क्यू में पानी के कैमरे की कमी भी सामने आई, जिसके बाद शाम को उज्जैन से अंडरवॉटर कैमरा मंगवाया गया और फिर तलाश शुरू हुई। लेकिन नतीजा अब भी सिफर है। परिवार के साथ मौके पर मौजूद लोगों का सब्र भी टूट रहा है... हर किसी का सवाल है—आखिर ये रेस्क्यू कब खत्म होगा?0
0
Report
अमेठी: हाईकोर्ट के आदेश के बाद तहसील प्रशासन ने बुलडोजर से अवैध अतिक्रमण हटाया
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- हाईकोर्ट के आदेश पर तहसील प्रशासन का गरजा बुलडोजर, म Musafirkhana के सिधौली गांव में सरकारी ऊसर और देवस्थान की जमीन पर हुए अवैध अतिक्रमण को तहसील प्रशासन ने हटवाया, करोड़ों की सरकारी भूमि पर अवैध तरीके से दुकानें बनाकर किराये पर देने का था आरोप, देवस्थान की जमीन पर बने शौचालय को भी प्रशासन ने करवाया ध्वस्त, धारा 67 के तहत बेदखली का आदेश होने के बावजूद भी वर्षों से नहीं हट रहा था अवैध कब्जा, हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल होने के बाद हरकत में आया तहसील प्रशासन, सिधौली गांव में कई स्थानों पर अब भी अतिक्रमण है बाकी, प्रशासन ने कहां अवैध तरीके से सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जे पर होगी कार्यवाही, तहसीलदार ने पुलिस बल की मौजूदगी में हटा अवैध अतिक्रमण0
0
Report
Advertisement
