icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
206126
Sanjeev KumarSanjeev KumarFollow8 Jan 2025, 02:27 pm

इटावाः पिकअप ने ली मासूम की जान, पुलिस हिरासत में पिकअप और चालक

Sarai Ikdil, Uttar Pradesh:

थाना इकदिल क्षेत्र के गांव कोठी चांदनपुर में रहने वाले छुना लाल का पांच वर्षीय बेटा शरद मंगलवार देर शाम को गांव के बाहर सड़क किनारे पर शौच कर रहा था। उसकी माँ रोड किनारे खड़ी हुई थी और बेटा शौच के लिए बैठा हुआ था। तभी इकदिल के तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप का पीछा पहिया उसके ऊपर चढ़कर निकल गया जिससे उसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर पिकअप को लेकर भाग रहा था, तभी ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप और चालक को हिरासत में लिया और घायल अवस्था में पड़े मासूम को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित किया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हरियाणा अधिकारियों की सिंगापुर दौरे में लैंड पॉलिसी और गुरुग्राम टाउनशिप विकास पर चर्चा

VRVIJAY RANAJust now
Chandigarh, Chandigarh:सिंगापुर में हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सिंगापुर सरकार के सिंगापुर कॉरपोरेशन एंटरप्राइज के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य मिक्सड लैंड यूज नीति तथा लैंड प्राइसिंग ( land pricing) संबंधित सर्वोत्तम प्रथाओं और अनुभवों का आदान-प्रदान करना था। इस बैठक से हरियाणा में नए सरकारी परियोजनाओं के लिए महत्वपूर्ण नीतिगत निहितार्थ सामने आए हैं। विशेष रूप से एचएसआईआईडीसी (HSIIDC) एवं विभिन्न औद्योगिक संपदाओं में भूमि पट्टे (Land Lease) की बेहतर एवं अधिक प्रभावी नीति बनाने तथा गुरुग्राम शहर में टाउनशिप विकास को और अधिक व्यवस्थित एवं आधुनिक बनाने की दिशा में सकारात्मक दिशा मिलेगी। इस बैठक का उद्देश्य की प्रबंधन, औद्योगिक विकास तथा शहरी नियोजन से जुड़ी अपनी नीतियों को और अधिक पारदर्शी, निवेशक-अनुकूल एवं दीर्घकालिक दृष्टि से मजबूत बनाना और प्रदेश में विकास के लिए एक अनुकूल माहौल तैयार करना है।
0
0
Report

हरियाणा CM ने मंडियों की उठान तेज करने के निर्देश दिए MSP लाभ स्पष्ट

VRVIJAY RANAJust now
Chandigarh, Chandigarh:  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश की मंडियों में खरीदी जा रही धान और बाजरे का तत्काल प्रभाव से उठान सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। मंडियों में खरीद से लेकर उठान तथा भुगतान तक की पूरी व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो। मुख्यमंत्री बुधवार को चंडीगढ़ में खरीफ फसलों की खरीद प्रक्रिया की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विजयेन्द्र कुमार, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती अमनीत पी. कुमार सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। *अब तक 5 लाख क्विंटल धान की खरीद* बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि प्रदेश में जारी खरीफ फसलों की खरीद प्रक्रिया के तहत अब तक 5 लाख क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में आवक बढ़ने के साथ-साथ उठान की व्यवस्था भी उसी गति से सुनिश्चित की जाए, ताकि मंडियों में अनावश्यक रूप से स्टॉक जमा न हो और किसानों को अपनी फसल लाने में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि इस वर्ष हरियाणा के किसानों को बाजरे के लिए 2,900 रुपये प्रति क्विंटल का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिले। इस वर्ष सरकार द्वारा बाजरे की खरीद 2,300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। यदि किसी किसान को खुले बाजार में 2,300 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक का भाव मिलता है, तो बिक्री मूल्य और 2,900 रुपये के एमएसपी के बीच के अंतर की भावان्तर भरपाई योजना के तहत सरकार द्वारा की जाएगी। सरकार द्वारा भावान्तर भरपाई योजना के तहत किसानों को 600 रुपए प्रति क्विंटल का लाभ दिया जाएगा। बैठक में बताया गया कि इस वर्ष खुले बाजार में बाजरा लगभग 2,235 रुपये प्रति क्विंटल की औसत दर पर बिक रहा है। इसके अलावा बाजरे की खरीद निजी डीलरों द्वारा भी की जा रही है। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष बाजरा खरीद के लिए सरकार द्वारा पहले 2,150 रुपये और बाद में 2,200 रुपये प्रति क्विंटल की दर निर्धारित की गई थी। सरकार तथा आढ़तियों द्वारा निर्धारित खरीद मूल्य और 2,900 रुपये प्रति क्विंटल के एमएसपी के बीच के अंतर की भरपाई सरकार द्वारा अलग से की गई थी। *प्रशासनिक सचिव मंडियों का दौरा कर दें रिपोर्ट* मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक सचिवों को निर्देश दिए कि वे स्वयं मंडियों का दौरा कर खरीद, उठान और किसानों की सुविधाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लें तथा इसकी रिपोर्ट सरकार को सौंपें। उवरिष्ठ अधिकारी मंडियों में जाकर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति की निगरानी करें। इसके अलावा, खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए प्रत्येक मंडी में एचसीएस स्तर के अधिकारी की नियुक्ति की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन राइस मिलर्स के पास पिछले साल खरीदी गई धान बची हुई है, उसे लेकर विभागीय अधिकारियों की टीम का गठन किया गया है। व्यापारियों की सुविधा के लिए 2777 रुपए प्रति क्विंटल की राशि निर्धारित की गई है। बैठक में मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव डॉ. यशपाल, एमडी हैफेड चन्द्रशेखर खरे, महानिदेशक खाद्य एवं आपूर्ति डॉ. अंशज सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report

अयोध्या के भागवत कथा वीडियो से पवन पांडेय विवाद तेज, अखिलेश यादव भी शामिल

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में 2027 विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी पूर्व मंत्री पवन पांडेय के पैतृक निवास पर आयोजित भागवत कथा को लेकर सियासी और धार्मिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। कथा के दौरान पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पवन पांडेय व्यासपीठ पर बैठे संत पर नोट बरसाते नजर आ रहे हैं। धार्मिक आयोजन से जुड़े इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और लोग सवाल भी उठा रहे हैं। खास बात ये है कि यही भागवत कथा पहले से ही चर्चा में है, क्योंकि आज यानी 8 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी इस आयोजन में शामिल होने वाले हैं। ऐसे में कथा के दौरान सामने आए इस वीडियो ने सियासी चर्चाओं को और हवा दे दी है। वही व्यासपीठ पर नोट बरसाने को लेकर सवाल भी खड़ा कर रहे है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

इंदौर के बेटमा में भजन संध्या: छोटू रावणा और विधायक पटेल झूमे

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के बेटमा में राजस्थान के प्रसिद्ध गायक छोटू सिंह रावणा की विधायक मनोज पटेल द्वारा भक्ति और श्याम कीर्तन से सराबोर भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ। राजस्थान के प्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह रावणा ने अपनी सुरीली आवाज में एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया वहीं विधायक मनोज पटेल भी भगवा भक्ति में जमकर झूमते नजर आए। वीओ - देर रात तक चली इस भजन संध्या के दौरान छोटू सिंह रावणा ने अपने प्रसिद्ध भजन तीन बाण के धारी सहित कई मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। जैसे-जैसे भजनों की धुन आगे बढ़ी वैसे-वैसे श्रद्धालु भी भक्ति में झूमते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान पूरा माहौल श्याम भक्ति और भगवा रंग में रंगा नजर आया। वहीं विधायक मनोज पटेल भी भगवा भक्ति में भजनों पर श्रद्धालुओं के साथ जमकर झूमते और भक्ति में लीन नजर आए। बेटमा में आयोजित इस भव्य भजन संध्या ने देर रात तक श्रद्धालुओं को भक्ति और संगीत से जोड़े रखा।
0
0
Report

418 किलो डोडाचूरा मामले में 2.5 साल से फरार इनामिया आरोपी गिरफ्तार

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जलोदा जागीर थाना पुलिस और डीएसटी ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में ढाई साल से फरार 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी अंकित उर्फ दीपक बावरी थाना छोटीसादड़ी का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है. पुलिस के अनुसार 7 मार्च 2024 को गैजपुरा की सीमा में एक पिकअप से 418 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया था. मामले में जांच के दौरान डोडाचूरा की खरीद-फरोख्त में अंकित उर्फ दीपक की संलिप्तता सामने आई थी, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक की ओर से 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. पुलिस टीम ने तकनीकी और आसूचना तंत्र की मदद से आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया. मामले में पुलिस पहले ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.
0
0
Report
Advertisement

तमनार पुलिस ने मोबाइल टावर बैटरी चोरी के आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा

Darogapara, Chhattisgarh:एंकर:-तमनार पुलिस ने मोबाइल टावर से बैटरी चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी हेमंत राठिया (25), निवासी बासनपाली को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने अपने साथी रजनीकांत सिदार के साथ मिलकर इंदिरानगर पेट्रोल पंप के सामने थर्मल पावर प्लांट तमनार के मोबाइल टावर से 6 नग एक्साइड बैटरियां चोरी की थीं। पुलिस के मुताबिक, 30 सितंबर 2026 को चन्द्रसेन कुर्रे ने थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मोबाइल टावर के निरीक्षण के दौरान सेल्टर का ताला टूटा मिला और अंदर रखी 6 एक्साइड बैटरियां, कीमत करीब 30 हजार रुपये, गायब थीं। मामले में अपराध क्रमांक 250/2026 के तहत धारा 331(4), 305, 3(5) बीएनएस में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने पहले आरोपी रजनीकांत सिदार को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने हेमंत राठिया के साथ मिलकर लोहे की रॉड से सेल्टर का ताला तोड़कर बैटरियां चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर इंदिरानगर भट्ठी के सामने अमरैया के झुरमुट से 4 बैटरियां बरामद की गई थीं। वहीं, वारदात के बाद से फरार चल रहे हेमंत राठिया की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने भी चोरी में शामिल होना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर 2 नग एक्साइड बैटरियां, कीमत करीब 10 हजार रुपये, बरामद कर ली गईं। इस तरह पुलिस ने दोनों आरोपियों से चोरी की सभी 6 बैटरियां, कुल कीमत करीब 30 हजार रुपये, बरामद कर ली हैं। आरोपी हेमंत राठिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

संभल के बिचैटा गांव में चोरों ने नकब लगाकर 25 हजार नकद व जेवर चोरी होने की गृहस्वामिनी ने दी जानकारी

houseAkroli, Uttar Pradesh:बिचैटा गांव में चोरों का धावा, नकब लगाकर 25 हजार नकद व जेवर चोरी दूसरे घर में आहट होने पर भागे चोर, गांव में दहशत का माहौल चोरी की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी, थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी से किया इनकार कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के बिचैटा गांव में मंगलवार रात दो घरों में चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। उदयवीर के घर में पीछे से नकब लगाकर चोर कमरे में घुसे और बक्से व संदूक से 25 हजार रुपये नकद तथा सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह करीब चार बजे पत्नी रीना देवी के उठने पर घटना की जानकारी हुई। वहीं राहुल मौर्य के घर में भी नकब लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन आहट होने पर चोर भाग निकले। पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार वर्मा ने गांव में चोरी की सूचना मिलने से इनकार किया है। जबकि गृह स्वामिनी ने पूरे मामले की जानकारी दी है
0
0
Report

राजगढ़ में 17 वर्षीय नाबालिग की हत्या, जंगल में शव मिलने से राज खुला

Bhopal, Madhya Pradesh:राजगढ़ में 17 वर्षीय नाबालिग की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सात दिन से लापालाग नाबालिग का शव मलावर थाने क्षेत्र के जंगल से बरामद हुआ है। जिस युवक पर उसे भगाकर ले जाने का संदेह था, उसकी भी उसी दिन सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने साइबर इन्वेस्टिगेशन, कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन के जरिए जांच आगे बढ़ाई तो जंगल में नाबालिग का सिर कटा शव जंगल मे मिला। पुलिस ने अब हत्या का मामला दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल शुरू कर दी है। 30 सितंबर को दर्ज हुई थी अपहरण की रिपोर्ट मामला 30 सितंबर का है। राजगढ़ कोतवाली में 17 वर्षीय नाबालिग के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने जामोन्या गणेश निवासी अनुराग उर्फ अंकित पर उसे अपने साथ ले जाने का संदेह जताया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी ही थी कि इसी दौरान पता चला कि मलावर थाना क्षेत्र के पगारी बंग्ला के पास अनुराग उर्फ़ अंकित की बाइक ट्रक से टकरा गई और हादसे में उसकी मौत हो गई। कॉल डिटेल और लोकेशन से जंगल तक पहुंची पुलिस नाबालिग की तलाश में पुलिस ने साइबर तकनीक, कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन की मदद ली। जांच के दौरान युवक की लोकेशन मलावर थाना क्षेत्र के जंगल में मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने जंगल में सर्चिंग की, जहां करीब सात दिन से लापता नाबालिग का शव बेहद खराब हालत में बरामद हुआ। घटनास्थल से पुलिस को एक आरी भी मिली है। वहीं एक पेड़ पर रस्सी भी लटकी हुई मिली। पुलिस अब घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को जांच का हिस्सा बनाकर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है। रिश्तेदार से पूछताछ में सामने आई अहम जानकारी जांच के दौरान पुलिस अनुराग उर्फ़ अंकित के एक रिश्तेदार तक भी पहुंची। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि अनुराग नाबालिग को लेकर जंगल की तरफ गया था। बाद में लौटकर उसने कथित तौर पर बताया कि उसने लड़की को मार दिया है और अब वह जा रहा है। इसके कुछ समय बाद ही अनुराग की सड़क हादसे में मौत हो गई। प्रेम संबंध की बात, लेकिन हत्या की वजह अब भी जांच में पुलिस जांच में अनुराग और नाबालिग के बीच प्रेम संबंध होने की बात भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि अनुराग उर्फ़ अंकित पहले क्रेड़ी क्षेत्र से नाबालिग को अपने साथ ले गया था। हालांकि जंगल में नाबालिग की मौत किन परिस्थितियों में हुई और हत्या की वजह क्या थी, पुलिस इसकी जांच कर रही है। मामले में फिलहाल कोई प्रत्यक्षदर्शी सामने नहीं आया है। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट और युवक की सड़क दुर्घटना के मर्ग से जांच शुरू की थी। अब नाबालिग का शव मिलने के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और पूछताछ में सामने आई जानकारी के आधार पर मामले की हर कड़ी की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top