206124
Etawah - किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हर्राजपुर में किसानों व कार्यकर्ताओं को किया सम्बोधित
Bakewar, Uttar Pradesh:बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम हर्राजपुर में शुक्रवार को किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप सिंह ने किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के किसानों की जो भी समस्याएं है, वह जिलाध्यक्ष इटावा से मिलकर बताए और समस्याओं का निस्तारण अधिकारियों से तुरंत करवाये. उन्होंने सारी समस्याओं का ज्ञापन एस डी एम भरथना सुशान्त श्रीवास्तव को दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
18 नवंबर से मतदान केंद्रों पर अवसर कैंप, नाम जुड़ने की प्रक्रिया तेज
Ranchi, Jharkhand:रांची में 18 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 11 से शाम 4 बजे तक ‘एक और अवसर’ कैंप लगेगा. SIR के तहत आयोजित इस विशेष कैंप में मतदाता सूची से छूटे पात्र नागरिकों को नाम जुड़वाने का मौका मिलेगा. 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके नागरिक फॉर्म-6 भर सकेंगे. इस दौरान BLO और राजनीतिक दलों के BLA-2 की छठी एवं अंतिम बैठक भी होगी. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों से सक्रिय भागीदारी की अपील की है। इधर भारतीय जनता पार्टी ने निर्वाचन आयोग के एक और अवसर पर कहा की चुनाव आयोग की पूरी कोशिश है कि कोई भी वैध मतदाता का नाम ना छूटे लेकिन एक भी अवैध मतदाता का नाम नहीं जुड़े। एक समय सीमा दी गई है जब लोग अपना नाम जुड़वा सकते हैं लेकिन जिनके नाम छूटता है उन्हें हताश होने की जरूरत नहीं यह प्रक्रिया हमेशा चल रही है लेकिन उन घुसपैठियों के लिए खतरे की घंटी है जिनके नाम काटने से कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा को बेचैनी हो रही है। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के तहत सभी राजनीतिक दलों की बैठक हुई है जिसमें यह तय हुआ है कि 18 नवंबर को मतदान केदो में BLA 2 और बीएलओ की बैठक होगी। और जिनका नाम कट रहा था वह फिर से गणना प्रपत्र भर सकते हैं। वही जिनकी उम्र 18 वर्ष हुई है वह फॉर्म 6 के तहत फार्म भर सकते हैं। कांग्रेस ने लोगों से अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। कांग्रेस का कहना है कि अभी भी लाखों नोटिस का निपटारा बाकी है। कांग्रेस में कहां की हमारे काफी प्रयास के बाद समय बढ़ाया गया था इसीलिए सबको लाभ लेना है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एक बार फिर पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिविजन को मजाक बनाकर रख दिया गया है. पहला मौका आखरी मौका यह क्या हो रहा है. पहले भी गहन पुनरीक्षण हुआ है लेकिन इस बार टास्क दिया गया नाम काटने का. जिस इंटेंशन के साथ इस प्रक्रिया की शुरुआत हुई वहीं त्रुटि पूर्ण है क्योंकि जो राजनीतिक आत्माओं से आदेश मिला है उसका अनुपालन हो रहा है और पूरा चुनाव आयोग एक व्यक्ति की वजह से आज कटघरे में है. और चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी की मंशा भले ही यह है कि वह उनके विरोधियों का नाम काटे लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे और अगर नाम कटेगा तो आर पार की लड़ाई होगी।0
0
Report
रायबरेली में तेज बोलेरो का कहर: तीन बाइक टक्कर से सुरक्षा गार्ड की मौत, चालक फरार
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर.. रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर देखने को मिला। नवाबगंज के पास बोलेरो ने तीन बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सिक्योरिटी गार्ड सुरेश सिंह की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
बिहटा स्थित रिडीमेड कपड़ा गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान
Danapur, Bihar:राजधानी पटना के नजदीक बिहटा में एक रिडीमेड कपड़ा के गोदाम में भीषण आग लग गई आग लगने से गोदाम में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया! आग की भयावहता को देखते हुए मौके पर अग्निशमन विभाग की चार गाड़ियों को बुलाया गया जिसके बाद आग पर काबू पाया गया! स्थानीय लोगों ने बताया की बिहटा के स्टेशन रोड में एक मैरेज हॉल सहित गोदाम से अचानक धुंआ उठते लोग पानी लेकर गोदाम में पहुँचे लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी की लोग सामने नहीं जा पा रहें थे! फिर अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई लेकिन उनके आने तक गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो चूका था. जिसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया. गनीमत रही की आग पड़ोस के घरों तक नहीं पहुंच पाई नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था0
0
Report
Advertisement
दिल्ली-एनसीआर में AQI भारी खतरनाक, हवा जहरीली, राहत अभी दूर
New Delhi, Delhi:दिल्ली और NCR में वर्तमान AQI की स्थिति बहुत खराब है हवा जहरीली सुबह शाम लोग परेशान हुए. दिल्ली का औसत AQI लगभग 403 से 502 के बीच दर्ज किया गया है, जो 'गभीर' (Severe) श्रेणी में आता है। कई इलाकों में यह स्तर 500 को पार कर गया है. IIT Delhi 488 फिर AQI बढ़ा. दिल्ली के घरों में कैद होने मजबूर हुए बढ़ते प्रदूषण के चलते घूमने शहर करने वाले लोग की पार्कों में संख्या घट गई है. लोकेशन: पालम. Anand Vihar AQI स्तर 500 के साथ सबसे खराब हवा वाले क्षेत्रों में शामिल है. IIT Delhi 488 गंभीर श्रेणी. Chandni Chowk AQI स्तर 479 'गंभीर' श्रेणी. NSUT Jaffarpur: AQI 459 गंभीर श्रेणी में है. पालम के लोगों का कहना है घरों में कैद होना मजबूरी बन गई है. चारों तरफ प्रदूषण ही प्रदूषण सुबह शाम का होगा, अभी राहत दिख नहीं रही है. PC Sharad Bhardwaj बाइट... स्थानीय निवासी पालम0
0
Report
बारां में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा-तीसरे मोर्चे की भिड़ंत
Baran, Rajasthan:चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कोयला में भाजपा और तीसरे मोर्चे के कार्यकर्ता भिड़े पूर्व सभापति कमल राठौर, वर्तमान उप सभापति तेजस सुमन सहित 30-40 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज बारां में पंचायत राज चुनाव के चौथे चरण के प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार शाम को कोयला गांव में राजनीतिक माहौल गरमा गया। यहाँ भारतीय जनता पार्टी और तीसरे मोर्चे के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी कहासुनी के बाद झड़प हो गई। मामले में भाजपा की ओर से पूर्व सभापति और वर्तमान उप सभापति सहित कई लोगों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। जानकारी के अनुसार, जिला परिषद के वार्ड संख्या 7 से भाजपा प्रत्याशी जयेश गालव के समर्थन में गांव के गढ़चौक में एक चुनावी सभा का आयोजन किया गया था। इस सभा को गुर्जर नेता विजय बैसला ने संबोधित किया। सभा समाप्त होने के बाद जब भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में तीसरे मोर्चे के कार्यालय के सामने दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस विवाद और झड़प में बदल गई। घटना के बाद भाजपा जिला महामंत्री राकेश जैन ने कोयला पुलिस चौकी पहुँचकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में चार लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें बारां नगर परिषद के पूर्व सभापति कमल राठौर, वर्तमान उप सभापति तेजस सुमन, विजेन्द्र हाड़ा और सुनील लश्करी शामिल हैं। इसके अलावा 30 से 40 अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इन लोगों ने रास्ता रोककर गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सदर थाना सीआई नवल किशोर मीणा ने बताया कि भाजपा जिला महामंत्री की ओर से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है。0
0
Report
झल्लारा सलूम्बर में मकानों से चाँदी के आभूषण चोरी; दो बड़ी वारदातें सामने
Udaipur, Rajasthan:सलूम्बर के झल्लारा से खबर, भूबराना के मंडी वाडा में सुने मकान से चोरी की एक और वारदात आई सामने. मकान मालिक महिला गई हुई थी मेहमान सुना पड़ा हुआ था घर. घर लौटने पर मकान का ताला टूटा और सामान बिखरा दिखाई देने पर चला मालूम. बदमाशों ने घर में रखे करीब ढे़ड़ किलो चाँदी के आभूषण किए पार. गुरुवार को भी मोहल्ले के दो मकानों में हुई थी चोरी की बड़ी वारदात. चुनावों में व्यस्त है पुलिस जमकर फायदा उठा रहे है बदमाश. ग्रामीणों ने गांव में हुई वारदातों के खुलासे की रखी मांग0
0
Report
Advertisement
उदयपुर के वल्लभनगर में गैरेज में आग लगी: पांच बाइक और एक स्कूटी जलकर राख
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के वल्लभनगर कस्बे में तहसील रोड स्थित एक बाइक गैराज में अचानक आग लग गई। आग गैरेज में रखी पांच बाइक और एक स्कूटी पूरी तरह से जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि घटना बीती रहती है, अचानक गैराज के अंदर से आज की लपटे निकलने लगी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय नगर पालिका में दमकल की गाड़ी नहीं होने से लोगों ने अपने स्तर पर पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। सुचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र के पेट्रोल पंप से अग्नि नियंत्रण यंत्र मंगवाए और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक गेराज में रखे सभी टू व्हीलर जाकर राख हो गए। इस घटना के बाद लोगो ने एक बार फिर नगर पालिका में दकमल कई गाड़ी की मांग को दौराया।0
0
Report
डाला में तेज रफ्तार कार दुर्घटना, तीन युवकों की जान बची, कार राख
Obra, Uttar Pradesh:Anchor: सोनभद्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। डाला में चोपन की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अचानक सामने आए टिपर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ ही देर बाद कार आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि कार में सवार तीनों लोगों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, वरना हादसा बेहद भयावह हो सकता था। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हादसे से लेकर कार में आग लगने तक का पूरा मंजर दिखाई दे रहा है। कार सवारों की चीख-पुकार और मौके पर मौजूद लोगों की तत्परता ने तीन जिंदगियां बचा लीं, लेकिन कुछ ही मिनटों में कार जलकर पूरी तरह राख हो गई। VO-1: दरअसल, घटना डाला चौकी क्षेत्र में वैभव मंडपम के सामने की है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि कार चोपन की ओर से डाला की तरफ अत्यधिक तेज रफ्तार से जा रही थी। इसी دوران सामने आए टिपर से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के तुरंत बाद टिपर चालक नीचे उतरता दिखाई देता है। वहीं, कुछ ही देर में कार से आग की लपटें उठने लगती हैं। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। VO-2: हादसे के बाद कार में फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद लोग दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने तत्काल पहल करते हुए कार में सवार तीनों लोगों को चालक समेत बाहर निकाला। कार में हिमांशु सिंह पुत्र प्रीतम सिंह उम्र 23 वर्ष, सत्यार्थ सिंह पुत्र सर्वजीत सिंह उम्र 18 वर्ष और अविनाश सिंह पुत्र मनोज सिंह उम्र 20 वर्ष सवार थे। तीनों आश्रम मोड़, थाना म्योरपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में कार सवार तीनों लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। VO-3: उधर, स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि जब तक उस पर काबू पाया जाता, कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। गनीमत रही कि समय रहते सभी को बाहर निकाल लिया गया। सीसीटीवी फुटेज हादसे की भयावहता और तेज रफ्तार के खतरनाक परिणामों को बयां कर रहा है। सवाल यही है कि अगर कुछ मिनट की देरी हो जाती तो यह हादसा कितनी बड़ी अनहोनी में बदल सकता था। एक बार फिर सड़क पर रफ्तार का जुनून लोगों की जान पर भारी पड़ते-पड़ते बचा। चोपन थाना क्षेत्र के डाला में वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग की घटना।0
0
Report
बेगूसराय में छठ के पहले दिन साढू की पिटाई से युवक की मौत
Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर आस्था के महापर्व छठ के शुरू होते ही पहले दिन ही बेगूसराय से ऐसी खबर सामने आ रही है जिसने पति पत्नी सहित कई रिश्ते को कलंकित कर दिया है तथा लोगों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। घटना परिहारा थाना क्षेत्र के परिहारा गांव की है। घटित घटना में बताया जा रहा है कि रिश्ते में चचेरे भाई एवं ससुराल के रिश्ते से साढू भाई ने ही अपने साडू की इतनी जमकर पिटाई की कि उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है। क्या है पूरा मामला एक रिपोर्ट। भी ओ - दरअसल पूरा मामला परिहारा थाना क्षेत्र के परिहारा गांव से शुरू होती है। बताया जा रहा है कि परिहारा निवासी अभय कुमार उर्फ विशाल की शादी 5 माह पूर्व एफसीआई थाना क्षेत्र के मल्हीपुर निवासी नंदनी कुमारी से हुई थी। शादी के बाद से ही रिश्ते में खटास देखने को मिल रहा था। बताया जा रहा है कि नंदनी कुमारी ने शादी के बाद से ही पति को कभी भी पति का दर्जा नहीं दिया और ना ही पति-पत्नी के बीच कभी समरसता रही । मिली जानकारी के अनुसार नंदनी कुमारी ने शादी के बाद से ही पति को अलग रहने की हिदायत दी थी। इसके बाद मृतक के परिजनों ने अपने पड़ोसी शह रिश्ते में चचेरे भाई प्रवीण चौधरी से इसकी शिकायत की। गौरतलब है कि प्रवीण चौधरी की पूर्व में ही नंदनी कुमारी की बड़ी बहन से शादी हो चुकी थी और वह रिश्ते में अभय कुमार का साडू लगता था। लेकिन परिजनों की शिकायत के बाद भी प्रवीण चौधरी ने उल्टे अभय कुमार के परिवार को ही डांट डपटकर भगा दिया था और इसी बात की शिकायत को लेकर अभय कुमार जब प्रवीण चौधरी के घर पहुंचा तो 9 नवंबर को प्रवीण चौधरी एवं उसके परिवार के सदस्यों ने अभय कुमार की लाठी डंडे एवं अन्य धारदार हथियार से जमकर पिटाई कर दी। बाद में परिजनों ने बखरी पीएचसी में अभय कुमार को भर्ती करवाया जहां से अभय कुमार की स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन यहां भी सुधार नहीं होने पर विभिन्न नर्सिंग होम में इलाज के बाद उसे पटना में भर्ती कराया गया। लेकिन जब वहां भी सुधार देखने को नहीं मिला तो पुनः उसे बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहां आने के साथ ही अभय चौधरी की मौत हो गई। फिलहाल परिजनों ने मृतक अभय कुमार के चचेरे भाई प्रवीण कुमार चौधरी सहित अन्य लोगों पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस की जांच के बाद इस मामले की क्या सत्यता निकाल कर बाहर आती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है。0
0
Report
Advertisement
पाकुड़ में छठ महापर्व आज शुरू, चार दिनों के आस्था अनुष्ठान की धूम
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ में लोग आस्था के महापर्व छठ आज से होगी शुरुआत नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान का होगा आगाज बाजारों में सजी सूप-डउरा की दुकानें, खरीदारी में जुटे श्रद्धालु0
0
Report
20 घंटे लगातार काम के बाद वेयरहाउस रोबोट गिरा: वायरल खबर
Noida, Uttar Pradesh:VIRAL ROBOT बिना रुके 20 घंटे काम करने के बाद वेयरहाउस रोबोट गिर पड़ा VIRAL CAR DRIVING यहाँ गाड़ी चलाने में आप कितना सहज महसूस करते हैं पहाड़ों पर कार VIRAL NURSE जापान के नर्सिंग होम में, रचनात्मक खेल बुजर्ग निवासियों के बीच सक्रियता और जुड़ाव को बढ़ावा देते हैं。0
0
Report
ताराटांड में नकली घी का कारोबार फर्जी पाम आयल से, 15 क्विंटल जप्त
Koderma, Jharkhand:कोडरमा के तिलैया थानाक्षेत्र में के ताराटांड में छठ में खपाने के लिए तैयार किये जा रहे नकली घी के कारोबार का भंडाभोड़ किया गया है। ताराताड़ वार्ड 14 मे रवि श्रीवास्तव के घर मे छठ पूजा को लेकर डालडा और पाम आयल से नकली घी बनाया जा रहा था। बीती रात फ़ूड इंस्पेक्टर अभिषेक आनन्द की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची औऱ तकरीबन 15 क्विंटल नकली घी जब्त किया। नकली घी तैयार कर बड़े-बड़े टिन के डब्बे के अलावे छोटे छोटे स्टील के कंटेनर में पैक करके रखा गया था और उसे बाजार तक ले जाने की पूरी तैयारी थी। हैरानी की बात यह है कि जिस स्टील के कंटेनर के जरिए यह नकली घी ग्राहकों तक पहुंचता, उसपर गाय का फोटो लगाकर ब्रांडिंग की गई थी, ताकि गाय का फोटो दिखाकर ग्राहकों को नकली घी देकर ठगा जा सके। छापेमारी करने पहुंचे फूड इंस्पेक्टर अभिषेक आनंद ने कहा कि फिलहाल यहां से बरामद किए गए नकली घी को जप्त कर लिया गया है और आवश्यक जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
सीतामढ़ी के घाटों पर छठ तैयारी अंतिम चरण, सफाई और सुविधाओं पर खास ध्यान
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण सीतामढ़ी में छठ पूजा को लेकर घाटों को आकर्षक बनाए जाने की तैयारी अंतिम चरण में है । घाटों की साफ-सफाई से लेकर सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं तक, हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। खास बात यह है कि इस पूरी तैयारी की मॉनिटरिंग खुद जिलाधिकारी तनय सुलतानिया कर रहे हैं शहर से गुजरने वाली लक्ष्मणा नदी हो या बागमती नदी के घाट, और पोखर-तालाब हर जगह प्रशासन की ओर से कायाकल्प की तैयारी चल रही है। प्रशासन का प्रयास है कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित घाट उपलब्ध कराया जा सके, ताकि बाहर से आने वाले लोगों के लिए भी इस बार सीतामढ़ी की छठ पूजा यादगार बन सके ।0
0
Report
सहारनपुर में दो मुस्लिम बहनों का निकाह: सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर मे कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच बहुचर्चित दो मुस्लिम बहनों का हरियाणा निवासी युवकों के साथ निकाह समारोह गुरुवार को खुशी और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। हरियाणा से पहुंची दोनों दूल्हों की बारात का लड़की पक्ष के परिजनों और रिश्तेदारों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद मुस्लिम धर्मगुरु ने निकाह की रस्में पूरी कराईं। विवाद की आशंका के चलते समारोह स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। जानकारी के अनुसार, हिसार जिले के छोटी सातरोड गांव निवासी अनिल और जींद जिले के ढांडाखेड़ी निवासी संजय की बारात लेकर परिजन गंगोह पहुंचे थे। दोनों दूल्हे आपस में मौसेरे भाई बताए जाते हैं। बारात के पहुंचने पर लड़की पक्ष ने उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों बहनों का निकाह संपन्न कराया गया और वे विवाह बंधन में बंध गईं। गौरतलब है कि शादी के कार्ड सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद दूल्हों के हिंदू नामों को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। इसके बाद गार्डन संचालक को फोन कर समारोह रद्द कराने की धमकी देने का आरोप भी सामने आया था। दोनों बहनों ने परिजनों के साथ दो लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने समारोह स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष हाजी तहसीन चौधरी, नगर अध्यक्ष मेहरबान कुरैशी और सरफराज समेत अन्य लोग भी गार्डन में मौजूद रहे। उन्होंने पुलिस से शिकायत में नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की बताया कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए समारोह स्थल पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। निकाह बिना व्यवधान के शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।0
0
Report
उदयपुर: अंबामाता पुलिस ने फायरिंग के आरोपियों को गिरफ्तार किया
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर की अंबामाता थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फायरिंग के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग कर फरार हुए आरोपियों को राजसमंद के کوठारिया के पास स गिरफ्तार किया। इस दौरान आरोपियों ने भागने की कोशिश की जिससे वह चोटिल हो गए। बताया जा रहा है कि 10 नवम्बर को आरोपियों ने 80 फीट रोड निवासी इरशाद और सज्जन नगर निवासी अब्दुल के ऊपर फायरिंग की थी। इसके बाद वे फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। मुखबिर की सूचना और तकनीकी आधार पर पुलिस को आरोपियों की लोकेशन राजसमन्द में मिली। इस पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच आरोपियों को दबोच लिया। इस पूरे मामले में प्रॉपर्टी विवाद के चलते फायरिंग करवाने की बात सामने आ रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है。0
0
Report
Advertisement
