206126
इटावा-ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की कटकर मौत
Sarai Ikdil, Uttar Pradesh:इकदिल। दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेन के चपेट में आने से रेलवे पटरी पर काम करने वाले मजदूर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी गांव संतोषपुर अड्डा के रहनेवाले अभिषेक कुमार इकदिल क्षेत्र में न्यू डीएफसी रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली हावड़ा रेलवे डाउन लाइन पर जलेबी ग्रीसिंग का काम कर रहा था , तभी आगरा की तरफ से कानपुर की तरफ जाने वाली तेज रफ्तार इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से खंबा नंबर 1145/16 के पास सुबह उसकी ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चंवरा पीएचसी में डॉक्टर न आने और नर्सिंग स्टाफ द्वारा दवाइयां लिखने आरोप वायरल
Jhunjhunu, Rajasthan:उदयपुरवाटी, झुंझुनूं चंवरा पीएचसी की अव्यवस्थाओं को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल वायरल वीडियो में डॉक्टर की गैरमौजूदगी और नर्सिंग स्टाफ लिख रहा दवाइयां नर्सिंग स्टाफ मरीज की पर्ची पर दवाइयां लिखती नजर आईं मरीजों का आरोप- इलाज और जांच के लिए कई बार लगाने पड़ते हैं अस्पताल के चक्कर स्थानीय लोगों ने डॉक्टर के नियमित अस्पताल नहीं आने का लगाया आरोप झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी उपखंड क्षेत्र के चंवरा स्थित राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर के मौजूद नहीं होने और नर्सिंग स्टाफ द्वारा मरीजों को देखने व दवाइयां लिखने के आरोप लगाए जा रहे हैं। वायरल वीडियो में एक नर्सिंग ऑफिसर शर्मिला मरीज की पर्ची पर दवाइयां लिखती नजर आ रही हैं। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति के सवाल पर नर्सिंग स्टाफ की ओर से बताया गया कि डॉक्टर ने दवाइयां लिखने के लिए कहा है। स्थानीय मरीजों का आरोप है कि उन्हें इलाज और जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्र के कई बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। मरीजों का कहना है कि डॉक्टर नियमित रूप से अस्पताल नहीं आते और कई बार नर्सिंग स्टाफ द्वारा ही मरीजों को देखकर दवाइयां लिखी जाती हैं। वायरल वीडियो के बाद स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं और डॉक्टर की उपस्थिति को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग वायरल वीडियो के आधार पर पीएचसी की जांच कर क्या कार्रवाई करता है।0
0
Report
स्टंबल लैब से सरकारी स्कूलों में बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ा, हाजिरी में बड़ा सुधार
Kaithal, Haryana:स्टंबल लैब प्रोजेक्ट-सरकारी स्कूलों में आया बड़ा बदलाव, बच्चों में बढ़ा आत्मविश्वास - डीसी अपराजिता के मार्गदर्शन में शुरू किए गए स्टंबल लैब प्रोजेक्ट के उत्साहजनक परिणाम आए सामने स्टंबल लैब के माध्यम से कक्षा में प्रमुख बदलावों पर विशेष जोर दिया गया है। इनमें केवल सही उत्तर और पाठ्यक्रम पूरा करने के बजाय बच्चे के सीखने की प्रक्रिया पर ध्यान देना, गलतियों को सीखने का अवसर मानना, बच्चों के प्रयासों की सराहना करना तथा असफलता को सामान्य प्रक्रिया के रूप में स्वीकार करना शामिल है। इसके अलावा उत्तर जल्दी देने की बजाय विद्यार्थियों को सोचने और तर्क क्षमता को महत्व दिया जा रहा है। कक्षा में ऐसा वातावरण तैयार किया जा रहा है, जहां बच्चे बिना झिझक सवाल पूछ सकें और उनकी जिज्ञासा को प्रोत्साहन मिले。 जीरो बजट में लागू हुआ प्रोजेक्ट स्टंबल लैब की एक खास विशेषता यह भी है कि इसे शुरू करने के लिए किसी नए इंफ्रास्ट्रचर या बजट की आवश्यकता नहीं पड़ी। स्कूलों में पहले से मौजूद संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है। प्रोजेक्ट की प्रगति को लेकर साप्ताहिक डेटा तैयार किया जाता है, ताकि इसके प्रभाव को लगातार मापा जा सके। डीसी अपराजिता का संदेश डीसी अपराजिता ने कहा कि स्टंबल लैब का मुख्य उद्देश्य बच्चों को असफलता के डर से मुक्त करना है। हमें बहुत खुशी है कि हमारे प्रयासों का परिणाम आने लगा है। अब तक जो समीक्षा की गई है, उसमें पता चला है कि इस प्रोजेक्ट में शामिल बच्चों की हाजिरी 11 प्रतिशत तक बढ़ गई है। जो एक बड़ा बदलाव है। बच्चे अब बिना झिझक के सवाल पूछ रहे हैं। कक्षा की विभिन्न गतिविधियों में अधिक उत्साह से भाग ले रहे हैं। रोचक गतिविधियों के चलते स्कूलों में कक्षाओं का माहौल बदलता नजर आ रहा है। जो बच्चे किसी हिचक में कक्षा में शांत रहते थे, वे अब हर गतिविधि में भाग लेते हैं। जिससे सहभागिता, आत्मविश्वास, उत्सुकता, लगातार आगे बढ़ने के प्रयास सहित हाजिरी में भी काफी सुधार हुआ है। वे शिक्षक भी बधाई के पात्र हैं, जो इस प्रोजेक्ट के तहत बच्चों को पढ़ा रहे हैं।0
0
Report
झुंझुनूं में ओवरटेक के दौरान दो कारें भिड़ीं, युवक बाल-बाल बचा; सीसीटीवी कैद घटना
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं में ओवरटेक के दौरान दो कारें भिड़ीं, युवक बाल-बाल बचा; सीसीटीवी कैद घटना0
0
Report
Advertisement
दिल्ली पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राजनीतिक हलचल तेज
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: MADHYA PRADESH CM MOHAN YADAV ARRIVES IN DELHI0
0
Report
दुकानदार के वीडियो में समोसा-जलेबी तलते समय तेल के दोबारा इस्तेमाल से खतरा
Noida, Uttar Pradesh:समोसा बनाते हुए विजुअल दुकानदार की बाइट लोगो के वॉक्स पॉप समोसा जलेबी या खाने के सामान के तलते हुए शॉट्स लोगो की बाइट कितने हानिकारक होते हैं दोबारा से इस्तेमाल होने वाले तेल दुकानदारो और लोगो की बाइट0
0
Report
ग्रामीण छात्रों के लिए बस सेवा खतरे में: जर्जर बसों में 150–200 विद्यार्थी सफर
Dhule, Maharashtra:नवापूर तालुक्यातील ग्रामीण भागातील विद्यार्थ्यांच्या जीविताशी अक्षरशः खेळ सुरू असल्याचं समोर आलं आहे. खोकسا गावाकडे जाणाऱ्या अत्यंत जीर्ण आणि बसण्यायोग्य नसलेल्या एसटी बसमधून तब्बल दीडशे ते दोनशे विद्यार्थी कोंबून प्रवास करत असल्याचा व्हिडिओ sध्या सोशल मीडियावर मोठ्या प्रमाणात व्हायरल होत आहे. शिक्षणासाठी विद्यार्थ्यांना दररोज अशा धोकादायक पद्धतीने प्रवास करावा लागत असल्याने त्यांच्या सुरक्षिततेचा गंभीर प्रश्न निर्माण झाला आहे. बसची दुरवस्था आणि क्षमतेपेक्षा कितीतरी अधिक विद्यार्थ्यांची गर्दी पाहता, एखादी दुर्घटना घडल्यास त्याची जबाबदारी कोणाची, असा सवाल आता उपस्थित होत आहे. या प्रकारामुळे एसटी महामंडळाच्या ग्रामीण भागातील बससेवेवरही प्रश्नचिन्ह निर्माण झालं असून, विद्यार्थ्यांसाठी तातडीने सुरक्षित आणि पुरेशी बससेवा उपलब्ध करून देण्याची मागणी होत आहे.0
0
Report
Advertisement
Hajariibagh: Encounter in Giddi, two gang members injured, one at large
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग जिले के गिद्दी थाना क्षेत्र में देर रात्रि को पुलिस और कुख्यात अपराधी राहुल दुबे गैंग के गुर्गों के बीच मुठभेड़ हो गई। बड़कागांव एसडीपीओ अमित आनंद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि भुरकुंडा की ओर से राहुल दुबे गैंग के कुछ अपराधी मोटरसाइकíl से गिद्दी थाना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए आने वाले हैं। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए गिद्दी थाना पुलिस, उरीमारी थाना प्रभारी और सशस्त्र बल के जवानों ने पुराना कांटा घर रोड के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान करीब 3:50 बजे तडके सुबह एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध नजर आए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वे बाइक मोड़कर भागने लगे। बाइक गिरने के बाद तीनों जंगल की ओर भागे और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो अपराधी घायल हो गए। घायल बादल कुमार और मोहित कुमार उर्फ पीटर को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेजा गया है। एक अपराधी फरार है। मौके से दो हथियार, गोलियां, खोखे, पर्चा और मोबाइल बरामद हुए हैं।0
0
Report
शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय भर्ती विवाद: बाहरी कैंडिडेट्स को प्राथमिकता, पारदर्शिता सवाल
Jagdalpur, Chhattisgarh:शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर की जा रही शैक्षणिक भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर बड़े विवादों के घेरे में है, जगदलपुर के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता संतोष बाफना ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर विश्वविद्यालय पर सीधे तौर पर गंभीर आरोप लगाए है, संतोष बाफना का कहना है कि विश्वविद्यालय ने भर्ती प्रक्रिया में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता ना देते हुए बाहर प्रदेश के कैंडिडेट्स को भर्ती करने का आरोप लगाया है , संतोष बाफना के अनुसार पहले 59 फिर 162 शैक्षणिक पदों पर भर्ती की गई लेकिन यूजीसी के नियमों का पालन इस भर्ती प्रक्रिया में नहीं किया गया, उन्होंने आरोप लगाया है कि दावा आपत्ति के लिए जारी की गई सूची में सिर्फ आवेदन नंबर जारी किये गए जबकि आवेदकों की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई, ऐसे में भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता सवालों के घेरे में है, भाजपा नेता के आरोपों का साथ कांग्रेस ने भी दिया है, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भी भर्ती प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाया उन्होंने सरकार से इस मामले में एक जांच समिति का गठन करने की भी मांग कर दी है, साथ ही विधानसभा में कांग्रेसी विधायकों द्वारा मामले को उठाने की भी बात कही है।0
0
Report
पुणे में छात्राओं के कार्यक्रम में अलका लांबा ने अमित शाह को जवाब मांगा
Pimpri-Chinchwad, Maharashtra:पुण्यातील छात्रो की गुंज हा कार्यक्रम सावित्रीबाई फुले यांना श्रद्धांजली असल्याच मत काँग्रेसच्या राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अलका लांबा यांच्या व्यक्त केले. जो पर्यंत अमित शाह उत्तर देत नाहीत तो पर्यंत आम्ही थांबणार नाही अस ही त्या म्हणाल्या...! राहुल गांधी यांच्या कार्यक्रमा पूर्वी अलका लांबा यांच्याशी चर्चा केली आहे आमचे प्रतिनिधी कैलास पुरी यांनी!0
0
Report
Advertisement
स्पष्ट खबर उपलब्ध नहीं, इनपुट में केवल गैर-वस्तु पंक्तियाँ
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
गर्भपात तनाव के बीच दिव्या मिश्रा हत्याकांड का बड़ा खुलासा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ बैंककर्मी दिव्या मिश्रा हत्याकांड पर बड़ा खुलासा मृतक दिव्या और मानस के बीच मनमुटाव की वजह गर्भपात थी, अब इस मामले में कई कड़ियां जुड़ रही हैं पांच साल पहले घर में किलकारी गूंजने वाली थी, दिव्या गर्भ से थीं, लेकिन इसी बीच अचानक गर्भपात हो जाने से न केवल दिव्या बल्कि मानस को भी काफी ठेस लगी दोनों गुमसुम रहने लगे और फिर धीरे-धीरे उनके रिश्ते में खटास पैदा हो गई आपसी तनाव बढ़ने पर मानस ने बृहस्पतिवार को पत्नी के साथ बहन तूलिका की गोली मारकर हत्या करने के बाद जान दे दी0
0
Report
भोपाल में सीलिंग के विरोध पर अवधपुरी के व्यापारी सड़कों पर उतरे
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल में सीलिंग के विरोध में सड़कों पर उतरे व्यापारी अवधपुरी इलाके में व्यापारियों का जोरदार प्रदर्शन व्यापारियों ने विरोध में की दुकान की बंद रहवासी इलाके में कमर्शियल एक्टिविटी को लेकर भोपाल में चल रही है कार्रवाई। सीलिंग कार्रवाई बंद और भोपाल का मास्टर प्लान लागू करने की मांग को लेकर व्यापारी कर रहे प्रदर्शन。0
0
Report
Advertisement
नर्मदा नदी का उफान: बरगी डैम के 13 गेट खुले, नरसिंहपुर में अलर्ट
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-मध्य प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। भारी पानी की आवक के बाद जबलपुर के बरगी डैम के 13 गेट खोल दिए गए हैं। डैम से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण नर्मदा नदी अपने पूरे उफान पर है और उसका रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। इसका सीधा असर नरसिंहपुर जिले में देखा जा रहा है, जहां नर्मदा के तमाम घाट पानी में डूब चुके हैं। प्रशासन ने पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया है और तटीय इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है।, नरसिंहपुर जिले में नर्मदा नदी अपने विकराल रूप में बह रही है। जिले के प्रमुख घाट—झांसीघाट,बरमान घाट और ककराघाट पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं। जलस्तर लगातार खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा है। सभी संवेदनशील घाटों पर पुलिस बल और प्रशासनिक अमला तैनात किया गया है,,नागरिकों और श्रद्धालुओं के घाटों पर जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। वन टू वन नर्मदा घाट पर0
0
Report
कवर्धा में अभ्यर्थियों का धरना: सेकंड लिस्ट और 1600 पदों की भर्ती पूरी करें
Kawardha, Chhattisgarh:पुलिस आरक्षक भर्ती की सेकंड लिस्ट जारी करने की मांग, डिप्टी सीएम कार्यालय के सामने अभ्यर्थियों का धरना कवर्धा। छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती की सेकंड लिस्ट जारी करने और रिक्त पड़े करीब 1600 पदों को जल्द भरने की मांग को लेकर प्रदेशभर से पहुंचे अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को कवर्धा में मोर्चा खोल दिया है। अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। इसके बाद अभ्यर्थी सड़क पर ही बैठ गए और रातभर वहीं धरना दिया。 रात सड़क पर गुजारने के बाद शनिवार सुबह अभ्यर्थी आगे बढ़े और डिप्टी सीएम विजय शर्मा के स्थानीय कवर्धा कार्यालय के सामने पहुंचकर धरने पर बैठ गए। यहां अभ्यर्थियों ने पुलिस आरक्षक भर्ती की द्वितीय सूची जल्द जारी करने और शेष 1600 पदों पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में रिक्त पद होने के बावजूद उन्हें नहीं भरा जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में चयन की उम्मीद लगाए अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। वे सरकार से तत्काल सेकंड लिस्ट जारी करने और रिक्त पदों को भरने की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों के धरने को देखते हुए डिप्टी सीएम कार्यालय के आसपास, और डिप्टी सीएम के सरकारी निवास के सामने पुलिस बल की तैनाती की गई है। फिलहाल मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है और अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर धरने पर डटे हुए हैं。0
0
Report
कॉर्बेट लैंडस्केप में रात के टाइगर सर्च, वन विभाग ने चेकिंग तेज कर दी
Noida, Uttar Pradesh:कॉर्बेट लैंडस्केप में रात का ‘टाइगर सर्च’! टॉर्च लेकर जंगल किनारे घूम रहे लोग, वन विभाग की बढ़ी चिंता यह वीडियो वन्यजीव नजर आने पर वाहनों की लाइट जलाकर उनकी वीडियो भी बनाई जा रही है, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व दुनिया के प्रमुख बाघ संरक्षण क्षेत्रों में शामिल है. जहां वन्यजीवों की सुरक्षा और उनके प्राकृतिक व्यवहार को बनाए रखने के लिए सख्त नियम लागू हैं, रिजर्व के भीतर निर्धारित समय के बाद वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहती है और नाइट सफारी की अनुमति नहीं है. हालांकि कॉर्बेट से सटे लैंडस्केप क्षेत्रों में जिज़मे नेशनल हाईवे 309, टेड़ा भण्डारपानी मार्ग आदि में इस तरह रात के समय घूमकर वन्यजीवों की तलाश करने का मामला अब गंभीर सवाल खड़े कर रहा है. वन्यजीव विशेषज्ञों के मुताबिक, टॉर्च या तेज रोशनी डालकर बाघ और अन्य वन्यजीवों को तलाशना उनके प्राकृतिक व्यवहार में खलल डाल सकता है, इससे वन्यजीव तनाव में आ सकते हैं और उनके आक्रामक होने का खतरा भी बढ़ सकता है, वहीं जंगल के बेहद करीब जाकर वन्यजीवों की तलाश करना खुद लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने भी मामले को गंभीरता से लिया है, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि आज से गश्ती टीमों को सक्रिय करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। जंगल से सटे क्षेत्रों में रात के समय अनावश्यक रूप से घूमने और वन्यजीवों को टॉर्च से तलाशने वालों पर निगरानी रखी जाएगी, नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर वन अधिनयम के तहत कार्रवाई की जाएगी. कॉर्बेट में पर्यटकों के लिए निर्धारित मार्ग और समय का पालन करना अनिवार्य है. वन्यजीवों का पीछा करना, उन्हें परेशान करना या उनके प्राकृतिक व्यवहार में हस्तक्षेप करना प्रतिबंधित है. ऐसे में सवाल यही है कि रात के अंधेरे में जंगल किनारे टॉर्च लेकर टाइगर सर्च करने वाले लोग आखिर कौन है. और इनके खिलाफ कार्रवाई कब तक होती है, फिलहाल वीडियो ने वन विभाग की निगरानी व्यवस्था के सामने एक नई चुनौती जरूर खड़ी कर दी है.0
0
Report
Advertisement
