icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
206124
DSDevesh Sharma PatrkarFollow28 Dec 2024, 02:05 pm

इटावाः पति-पत्नी के आपसी विवाद में पत्नी ने दूसरी युवती से अपने 7 साल के बेटे को पास मंगवाया, इधर इलाके की पुलिस रही परेशान

Bakewar, Uttar Pradesh:

शनिवार को बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बा लखना में आदर्श नगर मोहल्ला में मानसी गेस्ट हाउस के पास से एक 7 वर्षीय बालक घर के बाहर चक्की दुकान से लापता हो जाने की घटना ने पुलिस को खूब छकाया। बाद में बालक को आगरा में रहने वाली उसकी मां ने फोन से बालक किसी युवती से ले आने की बात बतायी।। मां की तरफ से फोन आने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। बालक के लापता होने की सूचना पर पूरे जनपद में वाहनों की चेकिंग के निर्देश दिए गए थे। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के कारण पत्नी ने किसी युवती के माध्यम से बच्चे को मंगवा लिया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दीपावली सुरक्षा: DM-SSP का सघन निरीक्षण, मथुरा की पटाखा दुकानों में सुरक्षा मानक जांच

Mathura, Uttar Pradesh:दीपावली पर सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क: DM और SSP ने पटाखा दुकानों का किया सघन निरीक्षण, सुरक्षा मानकों को परखा मथुरा। दीपावली त्यौहार के मद्देनजर जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। शनिवार को जिलाधिकारी (DM) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मथुरा ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया。 निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने रामलीला मैदान और गोविन्द नगर थाना क्षेत्र में लगाई गई पटाखा दुकानों का सघन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दुकानों पर अग्निशमन यंत्रों (Fire Extinguishers) की उपलब्धता और उनकी कार्यप्रणाली की बारीकी से जांच की。 अधिकारियों ने पटाखा विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए कि वे आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन यंत्रों का सही संचालन सीखें और सुरक्षा नियमों का शत-प्रतिशत पालन करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई。 इसके साथ ही जिलाधिकारी और एसएसपी ने मौके पर मौजूद सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को क्षेत्र में सतत निगरानी बनाए रखने, भीड़भाड़ वाले इलाकों में चौकसी बढ़ाने और शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैद रहने के कड़े दिशा-निर्देश जारी किए।
0
0
Report
Advertisement

मुख्यमंत्री मोहन यादव ओरछा पहुंचे, रामराजा लोक निर्माण का निरीक्षण व दिवाली शुभकामनाएं

Niwari, Madhya Pradesh:एंकर- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे निवाड़ी जिले की धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ओरछा, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध रामराजा सरकार के दर्शन कर मध्य प्रदेश की सुख समृद्धि और प्रगति का मंगा आशीर्वाद, दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने ओरछा में बन रहे रामराजा लोक का किया निरीक्षण, वही रामराजा मंदिर परिसर के बाहर संचालित दुकानदारों से सामान की खरीदारी कर मुख्यमंत्री ने दिवाली की शुभकामनाएं दी और मंदिर परिसर के बाहर भजन कीर्तन कर रहे श्रद्धालुओं के साथ झांझर मंजीरा बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया, वही पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा की हमारी सरकार बनने के बाद हमने रामराजा लोक पर काफी काम किया है और धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी यह अद्भुत स्थान है, इसका ऐतिहासिक महत्व भी है, कहां जाता है की दिन में यहां भगवान राम राजा के रूप में पूजे जाते हैं, साथ ही ओरछा में चल रहे रामराज लोक के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और रामराजा लोक को जल्दी ही पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
0
0
Report

रामपुर में बड़े पैमाने पर छापा: 2.5 कुंतल अवैध पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार

Jaunpur, Uttar Pradesh:रामपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर में छिपाकर रखा 2.50 कुंतल अवैध पटाखा बरामद, एक गिरफ्तार जौनपुर। दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर अवैध पटाखों की बिक्री एवं भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने कस्बे में एक मकान पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्योहारों के दौरान अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रामपुर थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ कस्बे में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कस्बा निवासी सुभाष चंद्र गुप्ता अपने मकान में बड़ी मात्रा में पटाखे जमा करके रखे हैं और वहां से उनकी बिक्री भी की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने बताए गए मकान पर छापा मारा। मौके पर पटाखे खरीदने वालों की भीड़ मौजूद थी, लेकिन पुलिस को देखते ही सभी लोग वहां से निकल गए। इसके बाद पुलिस ने मकान की तलाशी ली, जहां से 10 बोरियों में रखे विभिन्न प्रकार के कुल 2 कुंतल 50 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने मौके से पटाखा भंडारण करने वाले सुभाष चंद्र गुप्ता पुत्र विक्रमजीत गुप्ता, निवासी कस्बा रामपुर को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर थाना रामपुर में मुकदमा अपराध के तहत विस्फोटक अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष, उपनिरीक्षक शशिकला शामिल रहीं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top