Etawah - हाईटेंशन बिजली का पोल पांच दिनों से टूटा,दे रहा हादसें को दावत
Ekdil, Uttar Pradesh:गांव रायपुरा मार्ग पर रोड किनारे टूटा हाइटेंशन 11 हजार लाइन का बिजली पोल पिछले पांच दिनों से टूटा हुआ है और उसके पास में खड़े नीम के पेड़ की टहनी के सहारे टिका हुआ हादसे को दावत दे रहा है । रोड किनारे बिजली पोल टूटे होने के चलते चार ट्यूबेल बंद पड़े और गांव रायपुरा में एक मोहल्ले में अंधेरा छाया हुआ है। इस रास्ते से सैकड़ों लोगों को आना जाना होता है। इस रास्ते पर ग्रामीण लोग बकरियों को भी चराते है। पेड़ की डाली टूटने से कभी भी हादसा हो सकता है। जानकारी होने के बावजूद बिजली कर्मचारियों ने पोल गड़वाने की हिम्मत नही जुटाई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
