206130
Etawah - सैफई में राजपाल यादव के अंतिम दर्शन करने पहुंचे परिवार के लोग
Saifai, Uttar Pradesh:इटावा सैफई आवास पर अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह, रामगोपाल यादव समेत परिवार और वहां मौजूद सैंकड़ों लोगों ने स्वर्गीय राजपाल यादव के अंतिम दर्शन कर पुष्प अर्पित किए। आपको बता दें स्वर्गीय राजपाल यादव समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पुणे रेव पार्टी केस पर फडणवीस का बयान, शरद पवार की प्रतिक्रिया सहित
Noida, Uttar Pradesh:नागपुर - महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने घरेलू सिलेंडर के दाम में वृद्धि पर कहा, 'पूरी दुनिया जानती है कि जिस प्रकार की युद्ध की परिस्थितियां हैं, दुनिया का कोई देश इससे अझूता नहीं है। पेट्रोल-डीजल और गैस के मूल्य बढ़े हैं... मुझे ऐसा लगता है कि जब तक युद्ध की परिस्थिति है, तब तक ऐसा होगा लेकिन हमने इससे पहले भी देखा है कि कीमतें कम भी हुई हैं। जिस समय उपलब्धता होगी, उस समय कीमतें कम भी होंगी।' पुणे रेव पार्टी केस पर NCP- SCP Chief Sharad Pawar’s statement0
0
Report
दिल्ली: खानपुर में अवैध बहुमंजिला इमारत तोड़ने की कार्रवाई; 20 जून तक कचरा हटाने योजना
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: MAMTA YADAV (MUNICIPAL COUNCILLOR FOR WARD NO. 167, KHANPUR) ON DELHI GOVERNMENT CONDUCTS DEMOLITION DRIVE ON ILLEGAL MULTI-STOREY BUILDING AT KHANPUR & SAINIK FARMS दिल्ली: ओखला लैंडफिल साइट पर जमा पुराने कचरे (लिगेसी वेस्ट) को 20 जून तक पूरी तरह हटाने की उम्मीद है। इस पर खानपुर की पार्षद ममता यादव कहती हैं, "...उन्होंने तारीख बढ़ाकर 20 जून कर दी है। उन्होंने तारीख बहुत ज़्यादा नहीं बढ़ाई है, लेकिन उनका कहना है कि 20 जून के बाद कचरा ज़ीरो हो जाएगा। और सच में यह ज़ीरो हो जाएगा... मुझे लगता है कि वहाँ अब एक-चौथाई से भी कम कचरा बचा है..."0
0
Report
कर्नाटक के CM DK शिवाकुमार ने रोड शो और भाषण दिया
Noida, Uttar Pradesh:KANAKAPURA, BENGALURU SOUTH (KARNATAKA): KARNATAKA CM DK SHIVAKUMAR HOLDS ROAD SHOW /VISUALS/ DK SHIVAKUMAR (KARNATAKA CM) SPEECH0
0
Report
Advertisement
दमोह के तेंदूखेड़ा में दिनदहाड़े चाकूबाजी, दीपक प्रजापति गिरफ्तार
Damoh, Madhya Pradesh:दिनदहाड़े उत्पात मचाकर चाकूबाजी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी पकड़ाया. शुक्रवार को तेंदूखेड़ा के बाजार में दिनदहाड़े गाड़ी को साइड देने के विवाद के बाद आरोपी दीपक ने जमकर उत्पात मचाया और सोनू शेख नाम के युवक को चाकू मार दी थी. घटना CCTV में कैद भी हुई थी. पुलिस ने आरोपी दीपक प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित सोनू का इलाज जबलपुर में चल रहा है जहां उसकी हालत अभी ही खराब बनी हुई है.0
0
Report
रतलाम रेलवे स्टेशन पर शराबी युवकों का हंगामा, वीडियो वायरल
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रेलवे स्टेशन क्षेत्र में बीती रात शराब के नशे में धुत युवकों ने जमकर हंगामा किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दो पक्षों के बीच सड़क पर मारपीट होती दिखाई दे रही है। विवाद इतना बढ़ गया कि रेलवे स्टेशन पार्किंग क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान बाइक गिराई गईं और वाहन इधर-उधर भगाए गए। दोनों पक्ष काफी देर तक सड़क पर एक-दूसरे से भिड़ते रहे। वीडियो में एक पुलिस वाहन भी खड़ा दिखाई दे रहा है, जिसका चालक घटनाक्रम देखता नजर आ रहा है। हालांकि जीआरपी थाना प्रभारी का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन तब तक सभी लोग वहां से जा चुके थे, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। घटना ने कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक स्थानों पर असामाजिक तत्वों की बढ़ती बेखौफ गतिविधियों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
केशव नेगी गिरफ्तारी पर वार्ता: दिल्ली सरकार कहती है निष्पक्ष जाँच होगी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड prakar में उत्तराखंड के श्री केशव नेगी जी की गिरफ्तारी के संबंध में आज दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती Rekha Gupta जी से वार्ता हुई। श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने आश्वस्त किया है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा investigation पूरी तरह तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर होगी। पूर्ण विश्वास है कि दिल्ली सरकार और संबंधित एजेंसियां निष्पक्ष investigation के माध्यम से सत्य को सामने लाएंगी। साथ ही केशव नेगी जी की पुत्री कनिष्का नेगी से भी बात कर उन्हें हर संभव सहायता हेतु आश्वस्त किया। हमारी सरकार देश भर में रह रहे सभी प्रवासी उत्तराखंडी भाई बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है。0
0
Report
Advertisement
झाबर सिंह खर्रा ने डॉ.सतीश पूनियां को राज्यसभा प्रत्याशी बनाये जाने पर दी बधाई
Noida, Uttar Pradesh:डॉ.सतीश पूनियां को मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने दी बधाई पूनियां के आवास पहुंचकर खर्रा ने दी शुभकामनाएँ राज्यसभा प्रत्याशी बनाये जाने पर दी बधाई पूनियां के आवास पर बधाई देने वालों का जमावड़ा0
0
Report
राजस्थान में बारिश के बाद गर्मी फिर तेज, 44–46 डिग्री तक तापमान संभव
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम का असर प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिला। पूर्वी राजस्थान में कई स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ जगहों पर भारी बारिश भी दर्ज की गई। सबसे ज्यादा 93.5 मिलीमीटर बारिश टोंक के वनस्थली में रिकॉर्ड की गई। पश्चिमी राजस्थान में भी कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक का दौर रहा। वहीं श्रीगंगानगर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पिछले कुछ दिनों से जारी आंधी-बारिश की गतिविधियां अब कमजोर पड़ने लगेंगी। 8 जून से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। इसके साथ ही पश्चिमी राजस्थान में एक बार फिर गर्मी जोर पकड़ सकती है। आने वाले दिनों में सीमावर्ती जिलों में तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों में हीटवेव चलने की भी संभावना जताई है। यानी फिलहाल बारिश से मिली राहत अब ज्यादा दिनों तक टिकती नजर नहीं आ रही है।0
0
Report
SMS अस्पताल में CM का आकस्मिक निरीक्षण, डॉक्टर अनुपस्थित पर नोटिस की मांग
Jaipur, Rajasthan:एसएमएस के औचक निरीक्षण में खुली पोल, डॉक्टर अनुपस्थित तो CM ने मांगा जवाब जयपुर भीलवाड़ा दौरे से लौटते समय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को अचानक सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के इस औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सीएम ने ओपीडी, मरीज सुविधाओं और विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर मरीजों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान एक बड़ा मामला भी सामने आया। सूत्रों के अनुसार ओपीडी समय में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ओम मील अपने कक्ष में मौजूद नहीं मिले। इस पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई और मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों को अस्पताल परिसर में भटकना नहीं पड़े। मरीजों को संबंधित काउंटरों, जांच केंद्रों और लैब तक पहुंचाने के लिए हेल्प सिस्टम को और मजबूत किया जाए। उन्होंने प्रतिदिन सहायता प्राप्त करने वाले मरीजों का रिकॉर्ड रखने और पूरी व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए。 ओपीडी में बढ़ती भीड़ और मरीजों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री ने विशेष कार्ययोजना तैयार करने को कहा। साथ ही कार्डियोलॉजी ब्लॉक को मुख्य ओपीडी क्षेत्र से बाहर शिफ्ट करने की समयसीमा मांगी और खाली होने वाले स्थान के बेहतर उपयोग की योजना भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने आर्थोपेडिक विभाग सहित अन्य जांच सुविधाओं को ओपीडी के नजदीक स्थापित करने की योजना बनाने को कहा ताकि मरीजों को जांच के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़े। इसके अलावा अस्पताल में चल रहे सेंट्रल एयर कंडीशनिंग, मरम्मत और नवीनीकरण कार्यों की नियमित निगरानी कर उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश भी दिए।0
0
Report
Advertisement
भोपाल में बदमाशों का आतंक: देर रात फायरिंग, दो गिरफ्तार
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल बड़ी खबर राजधानी में बदमाशों का आतंक बदमाशों ने देर रात की 12 राउंड फायरिंग शालीमार फोर्टलेजा के पास फार्म हाउस पर दो पक्षों में जमीन को लेकर हुआ था विवाद बदमाश आशिमा मॉल तक फायरिंग करते रहे मिसरोद थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर दो आरोपी को हथियार के साथ पकड़ा पुलिस मामले की जांच में जुटी मिसरोद थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
गजेन्द्र सिंह शेखावत बोले- बंगाल में हॉर्स ट्रेडिंग का कोई औचित्य नहीं
Jodhpur, Rajasthan:केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हॉर्सट्रेडिंग के बयान पर पलटवार किया। शेखावत ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को जनता ने भारी बहुमत देकर सरकार बनाने का जनादेश दिया है, ऐसे में वहां हॉर्स ट्रेडिंग की आवश्यकता का कोई औचित्य नहीं बनता। शेखावत ने कहा कि बंगाल की राजनीति को राजस्थान की पुरानी राजनीतिक घटनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ नेता जानबूझकर पुराने मुद्दों को फिर से उछाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि पिछले दस वर्षों के राजनीतिक घटनाक्रम का विश्लेषण किया जाए तो एक दिलचस्प पैटर्न दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि जब भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट को कोई नई जिम्मेदारी, पद या संगठनात्मक दायित्व मिलने की संभावना बनती है, तब-तब उसको रोकने के लिए गहलोत साहब ने बोतल से जिन्न को बाहर निकाला है। शेखावत ने अशोक गहलोत के कथित रूप से राजस्थान के विधायकों को दस-दस करोड़ रुपये दिए जाने के दावे पर पलटवार करते हुए कहा कि यदि ऐसा हुआ था तो यह स्पष्ट रूप से भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि उस समय मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत को इस कथित घटना की जानकारी थी, तो उन्होंने भ्रष्टाचार रोकने के लिए क्या कदम उठाए? क्या किसी एजेंसी को जांच सौंपी गई? क्या किसी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की गई? क्या कोई एफआईआर दर्ज करवाई गई? शेखावत ने कहा कि केवल राजनीतिक बयान देना पर्याप्त नहीं है। यदि किसी जिम्मेदार संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को भ्रष्टाचार की जानकारी हो और वह कार्रवाई न करे, तो उसकी जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कानून और भ्रष्टाचार निरोधक प्रावधानों के अनुसार यदि किसी जिम्मेदार व्यक्ति को भ्रष्टाचार की जानकारी मिलती है और वह जानबूझकर कार्रवाई नहीं करता, तो वह भी समान रूप से जवाबदेह माना जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि अशोक गहलोत के पास उस समय इस तरह की जानकारी थी, तो उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि उन्होंने क्या कार्रवाई की। और यदि उनके पास कोई ठोस जानकारी नहीं थी, तो फिर इस प्रकार के गंभीर आरोप सार्वजनिक रूप से क्यों लगाए जा रहे हैं। शेखावत ने कहा कि इस पूरे मामले में अशोक गहलोत को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता जानना चाहती है कि आखिर सच्चाई क्या है। यदि भ्रष्टाचार हुआ था तो उस पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई और यदि ऐसा नहीं हुआ था तो फिर इस तरह के आरोप लगाने का आधार क्या है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक बयानबाजी से अधिक महत्वपूर्ण तथ्य और प्रमाण होते हैं तथा सार्वजनिक जीवन में रहने वाले नेताओं को अपने बयानों के प्रति जवाबदेह होना चाहिए。0
0
Report
भव्य लोधी सम्मेलन में सामाजिक एकता और शिक्षा पर दिया गया जोर, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह
Devchara, Uttar Pradesh:बरेली, आंवला। जनपद बरेली के आंवला स्थित स्वर्ण पैलेस में लोधी राजपूत कल्याण समिति द्वारा विशाल लोधी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने समाज के लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए सामाजिक एकता, शिक्षा और समाज सेवा के महत्व पर बल दिया। सम्मेलन में समाज के उत्थान से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति का सबसे सशक्त माध्यम है और संगठित समाज हर चुनौती पर विजय प्राप्त कर सकता है। मीरगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा ने भी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की उन्नति के लिए एकजुटता और शिक्षा सर्वोपरि हैं। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य न केवल सराहनीय हैं, बल्कि अनुकरणीय भी हैं। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के सुशासन और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य महेंद्र प्रताप राणा (कासगंज), डॉ. मान सिंह, ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह, प्रधान हरीश राजपूत, नरेंद्र सिंह राजपूत, जागन सिंह लोधी सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली कैंट में शहीद जवान जयप्रकाश भादू को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर ओसियां समराऊ गांव का जवान जयप्रकाश नहीं रहा, दिल्ली कैंट अस्पताल में उपचार के दौरान हुआ निधन, भारतीय सेना की 230 मीडियम रेजिमेंट में तैनात थे गनर जयप्रकाश भादू, अवकाश के बाद यूनिट लौटते समय बिगड़ी थी तबीयत, दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराने के बाद बेस अस्पताल दिल्ली कैंट किया गया था रेफर, उपचार के दौरान हालत में हुआ था सुधार, जवान ने की थी बातचीत भी, 6 जून देर रात अचानक आया कार्डियक अरेस्ट, चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद नहीं बच सकी जान, सेना की प्रारम्भिक रिपोर्ट में दवा की अधिक मात्रा को बताया गया मृत्यु का कारण, समराऊ क्षेत्र की भादू की ढाणी के निवासी थे दिवंगत जवान, आज पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, जवान के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ रहे ग्रामीण।0
0
Report
चूरू में 3200 बैंक खातों के जरिए साइबर ठगी: 97 गिरफ्तार, 23 एफआईआर
Churu, Rajasthan:चूरू। चंद रुपयों का लालच, जल्दी अमीर बनने की चाह और बिना मेहनत कमाई का शॉर्टकट युवाओं को साइबर अपराधियों का मददगार बना रहा है। चूरू जिले में बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा 5 से 15 हजार रुपए के लालच में अपने बैंक खाते, आधार और पैन कार्ड जैसी महत्वपूर्ण दस्तावेजी जानकारी साइबर ठगों को सौंप रहे हैं। जिले के पुलिस अधीक्षकों के नेतृत्व में जिले भर मे पुलिस के ऑपरेशन म्यूल हंटर अभियान के दौरान ऐसे मामलों का खुलासा हुआ है। फिलहाल जिले के करीब 3200 संदिग्ध बैंक खाते पुलिस की निगरानी में हैं। जांच में सामने आया है कि इन खातों के जरिए देशभर में साइबर ठगी से अर्जित करोड़ों रुपए का लेन-देन किया जा रहा है। SP के अनुसार साइबर ठग सोशल मीडिया पर वर्क फ्रॉम होम, घर बैठे कमाई और अन्य आकर्षक ऑफर देकर युवाओं को फंसाते हैं तथा उनके बैंक खातों का उपयोग ठगी की रकम के ट्रांजेक्शन के लिए करते हैं। खाताधारक भी माना जाता है अपराधी अधिवक्ता के अनुसार कई लोग यह सोचकर अपना खाता दूसरों को दे देते हैं कि अपराध कोई और कर रहा है, लेकिन कानूनन जिस खाते में ठगी की राशि आती है, उसका खाताधारक भी प्राथमिक रूप से आरोपी माना जाता है। पुलिस अब ऐसे खाताधारकों के जरिए साइबर ठगी के असली मास्टरमाइंड तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि लालच या अनजाने में किसी अन्य व्यक्ति को अपना बैंक खाता उपलब्ध कराना सीधे तौर पर अपराध में सहयोग माना जा सकता है। नकद राशि और कमीशन का झांसा जांच में सामने आया है कि साइबर ठग एक बैंक खाता उपलब्ध कराने के बदले युवाओं को 5 हजार से 15 हजार रुपए तक नकद देते हैं। इसके अलावा खाते में आने वाली ठगी की रकम पर 20 प्रतिशत तक कमीशन देने का लालच भी दिया जाता है। जिला मुख्यालय पर ही एक युवक ने 10 हजार रुपए और 20 प्रतिशत कमीशन के लालच में अपना पूरा बैंक खाता ठगों को सौंप दिया था। इसी प्रकार कई मामलों में लोग ई-मित्र केंद्रों या अन्य माध्यमों से अनजान व्यक्तियों को अपने खाते से नकद राशि निकालकर भी दे रहे हैं, जिससे वे अनजाने में साइबर अपराधियों की मदद कर रहे हैं। समझें इन दो मामलों से.. मामला-1: 58.13 करोड़ की साइबर ठगी से जुड़ा खाता साइबर थाना पुलिस ने ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत जाहिद भाटी उर्फ धोनी (20) निवासी चमनबास, चूरू को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस के अनुसार जाहिद ने कलेक्ट्रेट स्थित SBI शाखा में बैंक खाता खुलवाया और 10 हजार रुपए नकद व 20 प्रतिशत कमीशन के लालच में यह खाता मुख्य आरोपी सोहेल उर्फ शिंदू को सौंप दिया। सितंबर 2025 में इस खाते में करीब 8 लाख रुपए ट्रांसफर हुए, जिन्हें तुरंत निकाल लिया गया। जांच में यह मामला 58.13 करोड़ रुपए की देशव्यापी साइबर ठगी से जुड़ा पाया गया। मामला-2: फर्जी फर्म बनाकर 1.16 करोड़ का ट्रांजेक्शन साइबर पुलिस ने सचिन कुमार निवासी सुलखनिया बड़ा को गुरुग्राम जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि सचिन ने शारदा एंटरप्राइजेज नाम से फर्जी फर्म बनाई थी, जिसका पता महावीर प्लाजा, नई सड़क, चूरू दर्शाया गया था। मौके पर ऐसी कोई फर्म मौजूद नहीं मिली। बंधन बैंक के खाते में समन्वय पोर्टल पर दर्ज 14 शिकायतों के माध्यम से पहली ही लेयर में 68.70 लाख रुपए ट्रांसफर हुए। पुलिस द्वारा 20 जुलाई 2024 से 14 दिसंबर 2025 तक की बैंक स्टेटमेंट जांच में खाते में कुल 1.16 करोड़ रुपए के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा हुआ, जिन्हें बाद में निकाल लिया गया। कार्रवाई के आंकड़े बीते एक महीने में म्यूल हंटर के तहत की गई कार्रवाई में: 478 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ 23 एफआईआर दर्ज 97 आरोपी गिरफ्तार 21 लाख रुपए की राशि फ्रीज/होल्ड 3200 संदिग्ध बैंक खाते जांच के दायरे में क्या बोले एसपी निश्चय प्रसाद एम., पुलिस अधीक्षक, चूरू ने बताया कि जिले में ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत बड़े स्तर पर कार्रवाई जारी है। पुलिस की रडार पर आए 3200 संदिग्ध खातों की गहन जांच की जा रही है। मुख्य उद्देश्य इन खातों के पीछे सक्रिय वास्तविक मास्टरमाइंड तक पहुंचना और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करना है。 साइबर ठग अब सीधे लोगों को नहीं, बल्कि युवाओं के बैंक खातों को अपना हथियार बना रहे हैं। कुछ हजार रुपए के लालच में खाता किराये पर देना गंभीर कानूनी मुसीबत का कारण बन सकता है। पुलिस लगातार ऐसे खातों और उनके संचालकों पर कार्रवाई कर रही है। इसलिए किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम, चेकबुक या दस्तावेज उपलब्ध कराने से बचना चाहिए。0
0
Report
देवली में विद्युत दुर्घटना: युवक झुलसकर हाथ-कटने की कगार पर, मुआवजे की मांग
Tonk, Rajasthan:देवली टोंक देवली क्षेत्र में विद्युत निगम की कथित लापरवाही का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। इस घटना में युवक के दोनों हाथ कट गए हैं और एक पैर भी कटने की कगार पर है। डॉ. अम्बेडकर विचार मंच देवली ने इस मामले में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम देवली को ज्ञापन सौंपकर मुआवजे और कार्रवाई की मांग की है。 यह घटना 2 जून को रघुनाथपुरा में हुई। बताया गया है कि जेवीवीएनएल देवली के लाइनमैन जय शेखर ने धनराज बैरवा को विद्युत लाइन ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ाया था। लाइनमैन ने धनराज को लाइन काटने का आश्वासन दिया था, लेकिन कार्य के दौरान अचानक विद्युत आपूर्ति चालू कर दी गई। करंट की चपेट में आने से धनराज बुरी तरह झुलस गया और पोल से नीचे गिर गया। आरोप है कि घटना के बाद दोषी लाइनमैन मौके से फरार हो गया। पीड़ित को गंभीर अवस्था में देवली चिकित्सालय लाया गया, जहां से नाजुक हालत के चलते उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया。 जयपुर में उपचार के दौरान धनराज के दोनों हाथ काटने पड़े। उसका एक पैर भी कटने की कगार पर है। संस्था ने बताया कि धनराज अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य है और उसकी तीन छोटी बेटियां हैं, जिनकी जिम्मेदारी अब संकट में है。 डॉ. अम्बेडकर विचार मंच ने इस मामले में निष्पक्ष जांच कराने, दोषी लाइनमैन सहित अन्य कर्मचारियों को निलंबित करने की मांग की है। इसके अतिरिक्त, पीड़ित को 50 लाख रुपए का मुआवजा, उपचार और पुनर्वास के लिए आर्थिक सहायता तथा पीड़ित या उसकी पत्नी को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की गई है।0
0
Report
Advertisement
