Etawah - इटावा लवेदी पुलिस ने स्टेट बैंक में चोरी करने वाले चोरों को मुठभेड़ के दौरान पकड़ा
Bakewar, Uttar Pradesh:बकेवर, लवेदी थाना पुलिस की शुक्रवार सुबह बहादुरपुर के पास बंद पड़े जय माँ दुर्गा ईट भट्टा में बदमाशों से मुठभेड़ हो गई, जहां एक बदमाश के पैर में गोली लगी,घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, और बाकि बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, इन बदमाशों ने बैंक में चोरी की थी, सूचना मिलने पर सीओ भरथना अतुल प्रधान, बकेवर थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी मय फोर्स मौके पर पहुंचे, पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ करने में जुटी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
