206001
Etawah - बैदपुरा पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई. जिसमें थाना अध्यक्ष वैदपुरा विपिन मलिक घायल हो गए , पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश सोनू को भी पैर में गोली लगी है . जिसका उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरिद्वार में कांवड़ियों पर गोली, हालत गंभीर, चार संदिग्ध हिरासत में
Haridwar, Uttarakhand:फायरिंग हरिद्वार में एक मामूली विवाद में अज्ञात लोगों ने कांवड़िए को गोली मार दी। सीने में गोली लगने से कांवड़िया की हालत गंभीर है। एम्स ऋषिकेश में उसका इलाज चल रहा है। घटना रविवार देर रात की है जब कनखल थाना क्षेत्र हरिद्वार- दिल्ली हाईवे पर गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी के पास कांवड़ियों का दल ठहरा हुआ था। इस बीच हरिद्वार के साथ युवकों का ग्रुप शराब के नशे में धुत होकर वहां हंगामा करने लगा। कावड़ियों की ओर से इसका विरोध किए जाने के बाद विवाद बढ़ गया और उत्पात मचा रहे युवकों में से एक युवक ने अवैध तमंचे से उस पर गोली चला दी और फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया है मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।0
0
Report
चित्तौड़गढ़: जिला कलक्टर की समीक्षा बैठक में पेयजल, बिजली और दवा पर जोर
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सम्पर्क पोर्टल, जनसुनवाई, बजट घोषणाओं और फ्लैगशिप योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं होगी। बैठक में गर्मी को देखते हुए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुचारू रखने, अघोषित बिजली कटौती पर नियंत्रण करने और स्वास्थ्य संस्थानों में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। वहीं नगर परिषद को शहर में साफ-सफाई और जनसुविधाओं के बेहतर प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।0
0
Report
CBI arrests Bhola Singh: From Bengal to Bihar after long chase
Barh, Bihar:पटना जिले के पंडारक निवासी कुख्यात अपराधी और तीन लाख का इनामी भोला सिंह को बंगाल से बाढ़ लाया गया है। 16 मई को सीबीआई ने गुजरात के सूरत से उसे गिरफ्तार किया था। उन्हे बंगाल से हाथीदह स्टेशन तक ट्रेन से लाया गया, जिसके बाद हाथीदह स्टेशन से बाढ़ थाना सड़क मार्ग से लाया गया। बाढ़ सिविल कोर्ट खुलने के बाद आज उसे पेश किया जाएगा। सीबीआई ने उसकी गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल के दो व्यक्तियों के अपहरण से जुड़े एक पुराने मामले में की थी। पिछले 12 साल से फरार चल रहा भोला सिंह सूरत में अपनी पहचान बदलकर 'गौतम' और 'अमित शर्मा' के नाम से रह रहा था। बिहार के विभिन्न थानों में उस पर हत्या और रंगदारी समेत 11 गंभीर मामले दर्ज हैं। अपराधा की दुनिया में कदम रखने से पहले भोला सिंह CRPF का जवान था, जहां उसने कमांडो की ट्रेनिंग भी ली थी। करीब दो दशक से अधिक समय तक अपराध जगत में सक्रिय रहे भोला सिंह का नाम बिहार के बाहुबली और पूर्व जदयू विधायक अनंत सिंह के साथ दोस्ती और अदावत से जुड़ा रहा है। भोला सिंह पर विवेका पहलवान के भाई संजय सिंह की हत्या का भी आरोप है। गौरतलब है कि साल 2019 में अनंत सिंह के पैतृक आवास पर हुई पुलिस छापेमारी, जिसमें एक AK-47 राइफल बरामद हुई थी, वह भोला सिंह की हत्या की साजिश रचने के इनपुट के बाद ही की गई थी। इसी मामले में अनंत सिंह को 10 साल की सजा हुई थी। पुलिस और अपने दुश्मनों से बचने के लिए भोला सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसके चलते सरकार ने उस पर और उसके भाई मुकेश सिंह पर 3 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। भोला सिंह का नाम साल 2021 में पंडारक पूर्वी के मुखिया प्रियरंजन कुमार उर्फ गोरेलाल, पंडारक थाने के एएसआई राजेश कुमार और लाल बहादुर की हत्या के मामलों में भी सामने आया था।0
0
Report
Advertisement
आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का कैलाश महादेव मंदिर दौरा
Noida, Uttar Pradesh:Agra (Up): Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar Visits Kailash Mahadev Temple/ Visuals0
0
Report
सीबीआई ने गिरीबाला-समर्थ की रिमांड खत्म, कोर्ट में पेशी और सेकंड पीएम रिपोर्ट इंतजार
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल ट्विशा मौत केस आज गिरीबाला सिंह और समर्थ सिंह की रिमांड अवधि हो रही खत्म सीबीआई दोनों आरोपियों को कोर्ट में करेगी पेश सीबीआई ने दोनों आरोपियों की 5 दिन की ली थी रिमांड जरूरत पड़ने पर दोबारा लिया जा सकता है रिमांड कल सीबीआई ने सीन रिक्रिएशन किया था अब सीबीआई को सेकंड पीएम रिपोर्ट का इंतजार मामले से जुड़े किरदारों को नोटिस देकर होगी पूछताछ डॉक्टर, जांच अधिकारी, पड़ोसी समेत कई लोगों से होगी पूछताछ0
0
Report
गूगल मैप के गलत संकेत से चार तीर्थयात्रियों की कार गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव गूगल मैप का गलत इशारा, नीचे कूदी कार。 गंगा एक्सप्रेसवे पर बाल बाल बच्चे चार तीर्थ यात्री。 काशी प्रयागराज से जयपुर लौट रहे थे तीर्थ यात्री。 CNG भराने के लिए,लिया था गूगल मैप का सहारा。 गूगल मैप पर सीएनजी पम्प देख चालक ने कार गंगा एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी तरफ मोड़ दी。 आगे इमरजेंसी कट था बंद,चालक ने अचानक लगाई ब्रेक, कार डिवाइडर से टकराकर नीचे पलट गई。 कार में सवार चारों यात्रियों को आई मामूली चोट。 बांगरमऊ कोतवाली के गंगा एक्सप्रेसवे का है मामला。0
0
Report
Advertisement
हरिद्वार बस हादसा: CCTV में डंपर से टकराने के बाद बस पलटी, महिला की मौत
Noida, Uttar Pradesh:एक्सीडेंट सीसीटीवी हरिद्वार में सोमवार की सुबह हुए बस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में एक डंपर बस को टक्कर मार कर दीवार को तोड़कर घुसता हुआ नजर आ रहा है। सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि हाईवे की ओर मुड़ रही बस डंपर की टक्कर लगने के बाद तुरंत पलट गई। पुलिस का कहना है कि मामले में प्रथम दृष्टया दोनों वाहनों के ड्राइवरों की लापरवाही उजागर हो रही है। जांच के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि इस हादसे में राजस्थान की एक महिला की मौत हो गई है।0
0
Report
मैनपुरी-डीएम के आदेश पर टीकराहार में हटाया अवैध कब्जा,नायब तहसीलदार संतोष राजोरिया ने की कार्रवाई ।
Kanakpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल मैनपुरी में अवैध कब्जों पर प्रशासन सख्त है,डीएम इन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर करहल ग्राम टीकराहार में नायब तहसीलदार ने हटवाया अवैध कब्जा । नायब तहसीलदार संतोष राजोरिया के नेतृत्व में राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर कब्जा हटवाने की कार्रवाई। प्रशासन ने साफ किया है कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
NH 48 पर मुर्गों से भरे पिकअप की ट्रक से भिड़ंत, चालक की मौत
Noida, Uttar Pradesh:जिला भीलवाड़ा लोकेशन – NH 48, मांडल ट्रक में पीछे से घुसा मुर्गों से भरा पिकअप, चालक की मौत; हाईवे पर दौड़ते रहे मुर्गे मांडल। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार अल सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुर्गों से भरा एक पिकअप वाहन आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा घुसा। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया तथा पिकअप में भरे सैकड़ों मुर्गे सड़क पर निकलकर इधर-उधर दौड़ते नजर आए घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस पायलट हनीफ मोहम्मद तथा अन्य राहगीरों ने चालक को बाहर निकालने के लिए राहत कार्य शुरू किया। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण चालक को निकालने में करीब दो घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयासों के बाद चालक को अचेत अवस्था में बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद चालक को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज या आईडी नहीं मिलने से उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस और प्रशासन मृतक की पहचान के प्रयास में जुटे हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे की सूचना दिए जाने के बावजूद करीब दो घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बताया जा रहा है कि दुर्घटनास्थल मांडल और पुर दो थाना क्षेत्रों की सीमा के बीच होने के कारण पुलिस अधिकार क्षेत्र को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। इसी वजह से मौके पर पुलिस पहुंचने में देरी हुई。 हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से यातायात को सुचारू कराया गया। असमंजस के कारण काफी समय तक पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू नहीं हो पाई है और मृतक की पहचान भी。0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में व्यापारी से लूट, CCTV से पुलिस जांच तेज
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव उन्नाव में व्यापारी से लूट का आरोप मचा हड़कंप。 आंख में मिर्ची झोंक कर व्यापारी से लूट का आरोप。 इलेक्ट्रॉनिक शाप क़े दुकानदार से हुई लूट。 सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, CCTV खगाल में पुलिस。 सदर कोतवाली के बड़े चौराहे के पास हुई घटना।0
0
Report
बाराबंकी के शौर्य प्रताप सिंह ने JEE एडवांस में 3804वीं रैंक हासिल की
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी के शौर्य प्रताप सिंह ने JEE एडवांस में 3804वीं रैंक हासिल की देश भर में जिले का मान बढ़ाया। त्रिवेदीगंज क्षेत्र में खुशी की लहर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनील सिंह के पुत्र हैं शौर्य। कड़ी मेहनत और अनुशासन को बताया सफलता की कुंजी—रोजाना 10-12 घंटे और परीक्षा के समय 14 घंटे की पढ़ाई। शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया सफलता का श्रेय।0
0
Report
उन्नाव में इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी से लूट का प्रयास, आंखों में मिर्च झोंककर बदमाश फरार
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के छोटे चौराहा स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान पर सोमवार देर रात लूट के प्रयास की सनसनीखेज घटना सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने दुकान मालिक की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर लूटपाट की कोशिश की और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छोटे चौराहा स्थित 'न्यू गुप्ता इलेक्ट्रा' नामक दुकान पर सोमवार रात कुछ अज्ञात बदमाश पहुंचे। आरोप है कि बदमाशों ने दुकान मालिक दीपचंद पुत्र प्रकाश चंद्र को निशाना बनाते हुए उनकी आंखों में अचानक मिर्च पाउडर डाल दिया। घटना से व्यापारी कुछ समय के लिए असहज हो गए और इसी का फायदा उठाकर बदमाशों ने लूटपाट का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाश दुकान से नकदी और अन्य सामान ले जाने की फिराक में थे। हालांकि शोर-शराबा होने और लोगों की हलचल बढ़ने पर वे पूरी वारदात को अंजाम नहीं दे सके। बताया जा रहा है कि भागते समय बदमाश व्यापारी का मोबाइल फोन अपने साथ ले गए। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी और घटना के खुलासे की मांग की। व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने कहा कि बाजार क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं व्यापारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती हैं और पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करनी चाहिए। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद व्यापारियों में भय और नाराजगी का माहौल है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा। स्लग: उन्नाव में व्यापारी की आंखों में मिर्च झोंककर लूट का प्रयास, मोबाइल लेकर फरार हुए बदमाश0
0
Report
Advertisement
प्रतापपुर में अवैध केंदू पत्ता धंधे पर वन विभाग की बड़ी गिरफ्तारी
Ansar Nagar, Jharkhand:प्रतापपुर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध केंदू पत्ता लदा पिकअप वाहन जब्त, माफियाओं में हड़कंप चतरा जिले के प्रतापपुर में वन विभाग की टीम ने अवैध केंदू पत्ता के काले कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर आसनाही गांव में छापेमारी कर पुलिस ने बीड़ी पत्ता लोड कर रहे एक पिकअप वाहन को 16 बोरा अवैध केंदू पत्ता के साथ जब्त किया है। प्रतापपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में इन दिनों बिना किसी वैध लाइसेंस या NOC के अवैध केंदू पत्ता खरीद-बिक्री का धंधा जोरों पर है। फर्जी ठेकेदार गरीबों से कम दाम में पत्ता खरीदकर, उसे झारखंड-बिहार बॉर्डर पर सुखाते हैं और बिहार के गया (बांके बाजार) के ठेकेदारों को ऊंचे दामों में बेचकर मालामाल हो रहे हैं। इसी बीच वनरक्षी संजय कुमार को मिली गुप्त सूचना पर वन विभाग की टीम ने आसनाही गांव में दबिश दी।कार्रवाई के दौरान तस्कर 16 बोरा पत्ता पिकअप पर लोड कर रहे थे। वन विभाग को आता देख चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। जांच में पता चला कि नई पिकअप गाड़ी हरहद गांव निवासी सुरेश यादव की है, जबकि तस्करी में सलखुआ निवासी भूपेंद्र सिंह का नाम सामने आ रहा है। वनरक्षी संजय कुमार ने बताया कि जब्त वाहन और पत्ता को वन कार्यालय लाया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध कारोबारी सावधान हो जाएं, वन विभाग की पैनी नजर हर फर्जी ठेकेदार पर है। अब देखना यह है कि विभाग इस कार्रवाई के बाद अन्य सक्रिय माफियाओं पर कब शिकंजा कसता है।0
0
Report
नशे में धुत बाइक चालक ने पुलिस से अभद्रता की; टीआई ने हिरासत में लिया
Sagar, Madhya Pradesh:पुलिस वालों का ‘सिंघम अंदाज़’ वायरल, नशे में धुत बाइक चालक ने पुलिस से की अभद्रता, टीआई नें बाइक चालक की निकाली हेकड़ी... एंकर/ सागर शहर के व्यस्त राधा तिराहा पर चल रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कोतवाली थाना प्रभारी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दरअसल बीती रात पुलिस टीम अफसरों के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थी। इसी दौरान एक बाइक चालक को रुकने का संकेत दिया गया, युवक रुका और पुलिस कर्मी से बदतमीजी करने लगा जिसके बाद व्यक्ति को एल्कोहल टेस्टर मशीन में फूंकने को कहा गया तो वो भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। जांच के दौरान युवक नशे की हालत में बताया जा।रहा है। कार्रवाई शुरू होने पर युवक ने कथित राजनीतिक रसूख दिखाने की कोशिश की और पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने लगा। उसने एक जवान की वर्दी पकड़ ली। बीच-बचाव करने पहुंचे टीआई मनीष सिंघल के साथ भी युवक ने दुर्व्यवहार किया。 इसके बाद थाना प्रभारी मनीष सिंघल ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली थाना पहुंचाया, जहां उसका चालान किया गया । वायरल वीडियो अब शहरभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।0
0
Report
सेवानिवृत्त सेना कर्मी लेखराज चोपड़ा की अंता में तिरंगा रैली
Baran, Rajasthan:बारां जिले के अंता में ऑपरेशन सिंदूर में शामिल अंता के वीर जवान लेखराज चोपड़ा के भारतीय सेना में 20 वर्ष की सेवा निवृत्ति के बाद अपने गृह नगर आगमन पर कस्बे में तिरंगा रैली निकाली गई जिसका जगह जगह विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा के साथ स्वागत सत्कार किया गया इस दौरान भारत माता के जय घोष से माहौल देश भक्ति से ओतप्रोत बना रहा। नील कंठ कॉलोनी निवासी फौजी चोपड़ा के सम्मान में तिरंगा रैली बंबोरी बालाजी मंदिर से शुरू हुई यहां बालाजी की पूजा अर्चना के बाद ढोल नगाड़ों के साथ तिरंगा रैली रवाना हुई इस दौरान रैली का जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत सत्कार किया गया वही महिलाओं द्वारा भी फौजी का अभिनंदन किया गया। तिरंगा रैली कस्बे के मुख्य बाजार से गुजरती हुई नील कंठ कॉलोनी पहुंची जहां जमकर आतिशबाजी की गई इस रैली में फौजी के युवा मित्रो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया0
0
Report
Advertisement
