206001
इटावाः विद्युत निजीारण के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारियो ने शाम छह बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद विरोध प्रदर्शन किया। सरकार द्वारा कुछ जिलों का निजीकरण करने की बात कही गई है जिसका वह विरोध करते हुए अपनी मांगे भी रखी हैं। मांगे न पूरी होने पर लाखों कर्मी सड़क पर उतरने की चेतावनी दी गई। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर ऊर्जा विभाग के बिजली कर्मचारी और अभियंताओं ने निजीकरण विरोध दिवस मनाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर भिड़ंत: स्कूटी सवार दो घायल
Karnaprayag, Uttarakhand:कर्णप्रयाग कर्णप्रयाग ग्वालदम हाइवे पर सड़क हादसा पंती नारायणबगड़ के पास इंटरसेप्टर वाहन और स्कूटी की जबरदस्त भिड़ंत हादसे में स्कूटी सवार दो लोग हुए घायल घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।0
0
Report
नोएडा में पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता ने आत्महत्या, तनाव भारी
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता ने की आत्महत्या, फ्लैट में फंदे से लटका मिला शव दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव और 1975 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राकेश मेहता ने नोएडा स्थित अपने फ्लैट में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह करीब 75 वर्ष के थे। घटना थाना फेस-2 क्षेत्र की सेक्टर-82 स्थित केंद्रीय विहार-2 सोसायटी की है。 नोएडा पुलिस के मीडिया सेल के अनुसार, 6 सितंबर को डायल-112 के माध्यम से थाना फेस-2 पुलिस को सूचना मिली कि केंद्रीय विहार-2 में रहने वाले राकेश मेहता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची。 पुलिस के मुताबिक, फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। सूचना मिलने पर फॉरेंसिक और फील्ड यूनिट की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया。 पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिलने की भी जानकारी है, जिसमें मानसिक तनाव और विभिन्न शारीरिक बीमारियों का जिक्र होने की बात सामने आई है। घटना के समय उनकी पत्नी सुमंती मेहता अपने बेटे से मिलने देहरादून गई हुई थीं। पति के लगातार फोन नहीं उठाने पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई。 नोएडा पुलिस के मीडिया सेल ने बताया, मृतक के शव का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही पूर्ण कर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है。 राकेश मेहता वर्ष 2007 से नवंबर 2010 तक दिल्ली के मुख्य सचिव रहे थे। वर्ष 2010 में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान भी उन्होंने दिल्ली प्रशासन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली थीं。 पुलिस आत्महत्या के पीछे की परिस्थितियों की जांच कर रही है।0
0
Report
मुज़फ्फरनगर में बस-बाइक टक्कर: 3 मौत, एक घायल; चालक फरार
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग मुज़फ्फरनगर मे भीषण सड़क हादसा रोडवेज बस ने दो बाइक मे मारी टक्कर बाइक सवार 1 बच्चे समेत 3 की मौत 1 घायल राहगीरो ने घायलों को सड़कों से उठाया बस चालक बस छोड़ मौके से हुआ फरार पुलिस मौके पर जाँच मे जुटी थाना बुढ़ाना क्षेत्र के भसाना गांव का मामला0
0
Report
Advertisement
ओमप्रकाश राजभर ने सपा-अखिलेश पर निशाना, ड्रेस कोड और दलित वोटों पर आरोप
Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर- कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सपा और अखिलेश यादव पर साधा निशाना। झांसी और हापुड़ की घटना और सपा छात्र सभा को लेकर साधा निशाना। सपा के लोग लगातार घटनाएं कर रहे है अखिलेश यादव उन्हें रोक नही पा रहे है। अखिलेश सिर्फ अपनी सेना का रंग बदलने में लगे है। सपा छात्र सभा के ड्रेस कोड को लेकर ओपी राजभर ने चोरी का लगाया आरोप। सुभासपा और बसपा से चोरी किया छात्र सभा के ड्रेस का रंग। बसपा के झंडे के नीला रंग लेकर दलित वोट हथियाना चाहते है, लेकिन दलित भूला नही है कि प्रमोशन में आरक्षण किसने खत्म किया। दलित महापुरुषों के नाम पर बने जिले और योजनाओं का नाम सपा ने बदल दिया। गेस्ट हाउस कांड में सपा ने कितनी गुंडई की इसे अखिलेश यादव को याद रखना चाहिए। सहारनपुर मस्जिद ढहाने पर कहा यह न्यायालय के आदेश पर गिराया गया है। आज जो सपा और कांग्रेस के लोग जाकर फातिहा पढ़ रहे उन्हें तब जाना चाहिए था जब नोटिस मिली थी।0
0
Report
बरेली में तेल टैंकर पलटा; ड्राइवर- क्लीनर ने बचाई अपनी जान
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग हिंदुस्तान पेट्रोलियम का पैट्रोल डीजल का टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा टैंकर पलटने से सड़क पर मंची ऑफर तफरी सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम फायर ब्रिगेड की टीम ने टैंकर के टायरो के ऊपर पानी की बौछार टैंकर में सवार ड्राइवर और क्लीनर ने कूद कर बचाई अपनी जान सीबीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर रोड स्थित रेनाल्ट कार शोरूम के पास की घटना ।0
0
Report
मेरठ की शाही जामा मस्जिद पर बौद्ध मठ के दावे, ASI सर्वे की मांग
मेरठ की शाही जामा मस्जिद पर बौद्ध मठ के दावे के अनुसार, अधिवक्ता राम कुमार शर्मा का दावा है कि जहां आज मस्जिद है, वहां कभी बौद्ध मठ हुआ करता था। उन्होंने ASI सर्वे की मांग की है। यह दावा फिलहाल एक पक्ष की ओर से किया गया है; इसकी ऐतिहासिक पुष्टि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के वैज्ञानिक परीक्षण से ही हो सकती है।0
0
Report
Advertisement
हल्द्वानी में बीजेपी नेताओं की विस्तारित स्टेट वर्किंग कमिटी बैठक आयोजित
Noida, Uttar Pradesh:Haldwani (Uttarakhand): Nitin Nabin (BJP, National President), Pushkar Singh Dhami (Chief Minister) Attend Extended State Working Committee Meeting0
0
Report
संभल .2027 के चुनाव में गुन्नौर में बीजेपी दोहरायोगी 2017 का इतिहास : अजित यादव ,पूर्व मंत्री बीजेपी
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल । सपा के गढ़ गुन्नौर में 2017 में पहली बार बीजेपी का कमल खिलाने वाले बीजेपी के पूर्व मंत्री अजीत कुमार यादव ने बयान देकर बड़ा दावा किया है ।बीजेपी के पूर्व मंत्री अजीत कुमार यादव का दावा है .. गुन्नौर अब सपा का गढ़ नहीं है ... डबल इंजन की सरकार के विकास कार्य और राष्ट्रवाद से गुन्नौर का सियासी DNA पूरी तरह बदल गया है । गुन्नौर अब बीजेपी का अभेद्य दुर्ग है ..2027 के चुनाव में गुन्नौर में 2017 का इतिहास दोहराया जाएगा ।0
0
Report
बेतिया: रिश्वतखोर SI शमशाद अहमद का वायरल वीडियो, SSP ने निलंबन की कार्रवाई की
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जी मीडिया की खबर का बड़ा असर हुआ है जी मीडिया ने कल और आज प्रमुखता से रिश्वत लेते एसआई शमशाद अहमद का वायरल वीडियो की खबर दिखाई है खबर का बेतिया एसएसपी कुमार गौतम ने संज्ञान लिया वीडियो की जांच कराने पर बलथर थाना के एसआई से शमशाद अहमद का आचरण संदिग्ध पाया गया है एसएसपी कुमार गौतम ने एसआई शमशाद को निलंबित कर दिया है विभागीय कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किया गया है जी मीडिया ने रिश्वत खोर एसआई शमशाद अहमद का घुस लेने की खबर प्रमुखता से दिखाई है जिसका बड़ा असर हुआ है रिश्वत खोर एसआई को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है बलथर थाना कांड संख्या 92/26 में पीड़ित से 15 हजार घूस लेते एसआई का करतूत सीसीटीवी में कैद हो गया था जिसका वीडियो वायरल हुआ था इस खबर को सिर्फ और सिर्फ जी मीडिया ने दिखाया था जिसका बड़ा असर हुआ है बेतिया पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस का आरोप: भाजपा-आरएसएस आरक्षण खत्म करना चाहेगी; अठावले से जवाब माँगा गया
Raipur, Chhattisgarh:कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा और संघ परिवार आरक्षण को खत्म करना चाहती हैं अठावले को उनसे पूछना चाहिए कि वो ऐसा क्यों करना चाहती है कांग्रेस सुशील आनंद शुक्ला, अध्यक्ष संचार विभाग, कांग्रेस0
0
Report
टोंक के वार्ड-17 में निर्दलीय अशरफ गूंज का चुनावी विजन: महिलाओं-युवाओं पर जोर
Jaipur, Rajasthan:टोंक। नगर परिषद के वार्ड नंबर 17 में चुनावी सरगर्मियां तेज हैं। वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी अशरफ गूंज ने खास बातचीत में अपना विजन साझा किया। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास के साथ-साथ महिलाओं और युवाओं से जुड़े मुद्दे उनकी प्राथमिकता में रहेंगे। उन्होंने कहा कि महिला मतदाताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके निस्तारण के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। वहीं, क्षेत्र में बढ़ती नशे की समस्या पर रोक लगाने को लेकर भी जागरूकता और आवश्यक कदम उठाने की बात कही। युवा वर्ग को लेकर अशरफ गूंज ने कहा कि युवाओं को शिक्षा से जोड़ने और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किया जाएगा। उनका कहना है कि शिक्षित और रोजगार से जुड़ा युवा ही वार्ड और समाज के विकास की मजबूत नींव बन सकता है। निर्दलीय प्रत्याशी ने वार्ड की मूलभूत समस्याओं के समाधान, महिला सुरक्षा, नशामुक्ति और युवाओं के भविष्य को अपने चुनावी विजन का प्रमुख हिस्सा बताया। उन्होंने वार्डवासियों से विकास के मुद्दों पर समर्थन देने की अपील की।0
0
Report
मसूदा के मसूदा के पास बस-ट्रैक्टर भिड़ंत, 20-22 घायल, अस्पताल भर्ती
Noida, Uttar Pradesh:मसूदा,ब्यावर ब्यावर के मसूदा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मसूदा के पास बस और ट्रैक्टर में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद बस और ट्रैक्टर दोनों पलट गए। हादसे में महिलाओं सहित करीब 20 से 22 लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि बस और ट्रैक्टर में सवार लोग देवमाली की ओर आ-जा रहे थे, इसी दौरान मसूदा के पास दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। फिलहाल घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
कोटपूतली-बहड़ में 3 बजे तक 70.07% मतदान; नारायणपुर सबसे आगे
Jaipur, Rajasthan:ब्रेकिंग: कोटपूतली-बहरोड़: निकाय चुनाव 2026, दोपहर 3 बजे तक कुल 70.07% मतदान दर्ज, जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जिले के 5 नगर निकायों में आम चुनाव के दौरान दोपहर 3.00 बजे तक कुल 70.07% (1,41,182 वोट) मतदान हो चुका है, नारायणपुर नगरपालिका में मतदाताओं ने सबसे अधिक उत्साह दिखाते हुए 77.36% वोटिंग दर्ज की है, निकायवार दोपहर 3:00 बजे तक की स्थिति, नारायणपुर (नगरपालिका) 77.36% (14,817 वोट) बानसूर नगरपालिका 74.51% (16,098 वोट) विराटनगर नगरपालिका 73.96% (13,052 वोट) पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका 69.26% (32,423 वोट) कोटपूतली नगरपालिका परिषद 67.31% (64,792 वोट) जिले के कुल 199 वार्डों में 2,01,483 कुल मतदाताओं में से दोपहर 3 बजे तक 1,41,182 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, सुबह 7:15 बजे सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ था मतदान, समय के साथ मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी देखी गई (सुबह 10 बजे: 26.91%, दोपहर 1 बजे: 55.10%, दोपहर 3 बजे: 70.07%)0
0
Report
रुद्रप्रयाग में कूड़ा नियंत्रण के कठोर निर्देश, कैरी मी बैक पहल तेज
Routhiya, Uttarakhand:रुद्रप्रयाग, 9 सितंबर रुद्रप्रयाग में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने अधिकारियों को ट्रेंचिंग ग्राउंड, एमआरएफ सेंटर और कूड़ा उठान व्यवस्था के नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। वहीं केदारनाथ धाम से कूड़ा नीचे लाने के लिए संचालित ‘कैरी मी बैक’ पहल में घोड़ा-खच्चर संचालकों से सहयोग की अपील की गई है। स्थिति सभागार में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सिर्फ कूड़ा उठाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसका वैज्ञानिक और व्यवस्थित निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने ट्रेंचिंग ग्राउंड, एमआरएफ सेंटर और कूड़ा उठान केंद्रों के नियमित निरीक्षण के साथ रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। खुले में कूड़ा फेंकने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान और जुर्माने की कार्रवाई में तेजी लाने को भी कहा गया। वहीं केदारनाथ धाम और यात्रा मार्ग की स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि धाम में जमा होने वाले कूड़े को वापस नीचे लाना जरूरी है। इसी क्रम में ‘कैरी मी बैक’ पहल को प्रभावी बनाने के लिए घोड़ा-खच्चर संचालकों और उनकी एसोसिएशनों से सहयोग की अपील की गई। प्रशासन की योजना है कि वापसी के दौरान घोड़ा-खच्चरों के जरिए छोटे बैगों में कूड़ा नीचे लाया जाए। अभियान में बेहतर सहयोग करने वाले संचालक को प्रशासन सम्मानित भी करेगा। इसके अलावा सोनप्रयाग में एमआरएफ सेंटर के निर्माण के लिए जल्द भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
आगरा में पाकिस्तान के बयान पर हिंदू महासभा का भारी विरोध
Agra, Uttar Pradesh:रिपोर्ट: सैयद शकील आगरा सहारनपुर की मस्जिद पर हुई कार्रवाई को लेकर पाकिस्तान की एंट्री के बाद आगरा में सियासत गरमा गई है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की आपत्ति के खिलाफ हिंदू महासभा सड़क पर उतर आई आगरा में कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया पाकिस्तान के झंडे और पोस्टर जलाकर अपना गुस्सा जाहिर किया गया।प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। मामला सहारनपुर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में अवैध मस्जिद को लेकर हुई कार्रवाई से जुड़ा है。 कार्रवाई पर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की आपत्ति के बाद आगरा में अखिल भारत हिंदू महासभा ने विरोध प्रदर्शन किया।हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान और उसके विदेश मंत्रालय के बयान की निंदा की।कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारे लगाए और झंडे और पोस्टर जलाकर विरोध जताया。 हिंदूवादी नेताओं का आरोप है कि कुछ दिन पहले पाकिस्तान के नारोवाल इलाके में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर को कथित तौर पर नुकसान पहुंचाया गया था। जिस पर भारत की ओर से आपत्ति जताई गई थी。 हिंदू महासभा नेताओं का दावा है कि इसी के जवाब में पाकिस्तान सहारनपुर की कार्रवाई को लेकर बयानबाजी कर रहा है。 प्रदर्शन के दौरान पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आई。 मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा ताकि प्रदर्शन के दौरान किसी तरह की स्थिति न बिगड़े。0
0
Report
Advertisement
