icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

धौलपुर चुनाव: महिलाओं ने बूथ पर उमड़ी भीड़, विकास के मुद्दों पर मजबूत मतदान

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: निकाय चुनाव में महिला मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी कर लोकतंत्र को मजबूत किया और अपनी जागरूकता का परिचय दिया। सुबह जल्दी घर का सारा काम निपटाकर बड़ी संख्या में महिलाएं सज-धजकर बूथों पर वोट डालने पहुंचीं। सैपऊ और मनिया कस्बे में महिला वोटर्स की लंबी-लंबी कतारें देखी गईं, जहां महिलाएं धूप की परवाह किए बिना अपनी बारी का इंतजार करती नजर आईं। कई जगह बुजुर्ग महिलाएं भी परिवार के साथ मतदान करने पहुंचीं। मतदान के बाद महिलाओं ने कहा कि वे वार्ड में साफ-सफाई, पेयजल, नाली-सड़क और स्ट्रीट लाइट जैसे बुनियादी मुद्दों को ध्यान में रखकर मतदान कर रही हैं। उनका कहना है कि जो पार्षद वार्ड का विकास करेगा, उसी को उन्होंने चुना है। महिला मतदाताओं की इस सक्रियता से मतदान प्रतिशत में भी इजाफा हुआ है。
0
0
Report

बेगूसराय में जन्माष्टमी मेले के दौरान छात्र की गोली हत्या

Begusarai, Bihar:बेगूसराय में जन्माष्टमी का मेला देखकर घर लौट रहे एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या के बाद परिजनों ने शव को सड़क पर रख कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जामकर हंगामा कर रहे हैं। इस दौरान काफी संख्या में लोगों सड़क पर डटे हुए हैं। आपको बताते चले कि तेघड़ा थाना क्षेत्र के बजलपुरा में दो गुटों के बीच हो रही मारपीट के दौरान अचानक ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू हो गई। इस गोलीबारी में एक छात्र को गोली सीने में लग गई। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है वहीं परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद पुलिस ने सबको पोस्टमार्टम करने के बाद सबको परिजनों को सौंप दिया और परिजन शव को लेकर तेघड़ा बाजार में सड़क पर शव रख दिया और जमकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया और अपराधी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर बवाल लोगों के द्वारा किया जा रहा है। मामला तेघड़ा थाना क्षेत्र के बजलपुरा वार्ड नंबर-13 का है। मृतक छात्र की पहचान बजलपुरा वार्ड नंबर-13 निवासी मोहम्मद आशिक के पुत्र मोहम्मद समीर के रूप में हुई है।परिजनों के मुताबिक, मोहम्मद समीर अपनी बहन के साथ तेघड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का मेला देखकर घर लौट रहा था। घर से कुछ ही दूरी पर दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो रही थी। मारपीट देखने के लिए समीर भी वहां रुक गया।इसी दौरान एक गुट की ओर से अचानक ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी गई। गोलीबारी के दौरान एक गोली समीर के सीने में जा लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा, जबकि मौके पर भगदड़ मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल समीर को आनन-फानन में तेघड़ा पीएचसी लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दो गुटों के बीच पहले से मारपीट हो रही थी। गोलीबारी के दौरान समीर को गोली लगी और उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि समीर का किसी विवाद से कोई लेना-देना नहीं था। वह अपनी बहन के साथ जन्माष्टमी का मेला देखकर घर लौट रहा था, तभी दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में उसकी जान चली गई। घटना के बाद काफी देर तक मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति बनी रही। वहीं वारदात की सूचना मिलते ही तेघड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। और हंगामा कर रहे हैं लोगों को समझाने बुझाने में लगे हुए हैं। गोलीबारी और छात्र की हत्या की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं स्थानीय लोगों और परिजनों में पुलिस के खिलाफ भी आक्रोश देखने को मिल रहा है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गोलीबारी करने वाले अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है। अब देखना होगा कि पुलिस इस वारदात में शामिल आरोपियों तक कब पहुंचती है。
0
0
Report

यूपी के सरकारी डॉक्टरों की उम्र 70 वर्ष तक बढ़ी; विपक्ष पर टिप्पणी

Lucknow, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में अब सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर 70 साल तक की उम्र तक अपनी सेवाएं दे सकेंगे पहले यह 65 वर्ष थी जिसमें 5 साल की वृद्धि की गई है इसको लेकर यूपी के डिप्टी सीएम स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में डॉक्टरों की कमी को देखते हुए और उनके अनुभव के आधार जनता के हित में यह बड़ा फैसला लिया गया है। अखिलेश यादव के नीला गमछा पहनने और नीली ड्रेस लागू करने पर बृजेश पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव कभी ड्रेस बदलते हैं कभी अपना नाम बदलते हैं। बीजेपी जन जन की पार्टी है gen z हमारे साथ है अखिलेश किसी को नहीं जोड़ पाएंगे。
0
0
Report
Advertisement

बाढ़ राहत पर सियासत तेज, मीसा भारती ने सरकार पर हवा-हवाई राहत का आरोप

Danapur, Bihar:बिहार में बाढ़ का कहर, राहत पर सियासी संग्राम राजद सांसद मीसा भारती बोली सरकारी राहत व्यवस्था हवा-हवाई मीसा के आरोपों पर मंत्री रामकृपाल यादव का पलटवार कहाँ बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री चिंतित सरकारी व्यवस्था ठीक-ठाक ये सब उनके शासनकाल में होता था जो लोग आज सरकार पर सवाल उठा रहे हैं ANCHOR बिहार में बाढ़ से लाखों लोग परेशान हैं कहीं घरों में पानी है तो कहीं सड़कें और रास्ते डूबे हुए हैं। बाढ़ पीड़ित राहत और मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं लेकिन इसी बीच बाढ़ को लेकर बिहार में सियासत भी तेज हो गई है। पाटलिपुत्र से आरजेडी सांसद और लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती ने सरकार पर बाढ़ राहत कार्य में लापरवाही का आरोप लगाया है। मीसा भारती का कहना है कि दियारा इलाकों में सरकारी राहत के नाम पर सिर्फ कागजी व्यवस्था दिखाई जा रही है। मीसा भारती ने सवाल उठाया कि अधिकारियों की ओर से 50 नाव चलाए जाने की बात कही जा रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। 6000की आबादी वाले पंचायत में में महज 200 तिरपाल दिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य व्यवस्था का भी अभाव है और बाढ़ पीड़ितों की सुध लेने वाला कोई नहीं है।सरकार की बाढ़ राहत व्यवस्था सिर्फ हवा-हवाई है BYTE मीसा भारती पाटलिपुत्र सांसद मीसा भारती के इन आरोपों पर बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने मीसा भारती के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि विपक्ष का बोलने का काम है बाढ़ राहत के लिए सरकार तट पर है मुख्यमंत्री जी स्वयं इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं शासन के तरफ से लोग भी अपनी जिम्मेवारी अच्छी तरह से निभा रहे हैं जिन व्यवस्थाओं और हालात की बात की जा रही है, ऐसी स्थिति उनके शासनकाल में हुआ करती थी। जो लोग आज सरकार पर सवाल उठा रहे हैं
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुंछ में जामिया ज़िया-उल-उलूम ने दिव्यांगों को 90 हजार रुपये की मदद दी

Chikri Ban, पुंछ में जामिया ज़िया-उल-उलूम में दिव्यांग और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान करीब 60 जरूरतमंद दिव्यांग व्यक्तियों को कुल 90 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। जामिया ज़िया-उल-उलूम पुंछ में आयोजित इस विशेष सहायता शिविर का आयोजन मौलाना गुलाम कादिर साहब की सरपरस्ती में किया गया। कार्यक्रम में मौलाना सैयद हबीब सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। शिविर के दौरान करीब 60 जरूरतमंद दिव्यांग व्यक्तियों के बीच कुल 90 हजार रुपये की आर्थिक सहायता वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद और दिव्यांग लोगों को आर्थिक सहारा प्रदान करना और उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने में मदद करना रहा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज के सक्षम और आर्थिक रूप से संपन्न लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास रहने वाले गरीब, जरूरतमंद और दिव्यांग लोगों की मदद के लिए आगे आएं। वक्ताओं ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना हम सभी की जिम्मेदारी है। यदि सक्षम लोग अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों की आर्थिक मदद करें, तो उनके जीवन में काफी सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top