icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भालू को आबादी के पास छोड़ने पर बालोद के ग्रामीणों का आक्रोश, 24x7 सुरक्षा जारी

Raipur, Chhattisgarh:बालोद रानीमाई मंदिर के पास से पकड़े गए भालू को मरदेल गांव से महज 500 मीटर दूर छोड़ने पर ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग की गाड़ियों को रोककर तीन रेंजरों समेत पूरी टीम को करीब तीन घंटे तक घेर कर रखा। ​मामला बिगड़ता देख डौंडी और दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का आरोप था कि भालू को उसके मूल क्षेत्र में न छोड़कर आबादी के पास छोड़ दिया गया, जिससे गांव में दहशत फैल गई है। ​तनाव बढ़ता देख बालोद एसडीओ ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। उन्होंने ग्रामीणों को लिखित आश्वासन दिया कि भालू को दोबारा रेस्क्यू किया जाएगा और जब तक वह पकड़ा नहीं जाता, तब तक सुरक्षा के लिए गांव में 5 वनकर्मियों की 24 घंटे ड्यूटी रहेगी। लिखित समझौते के बाद ही ग्रामीणों ने अधिकारियों और वाहनों को जाने दिया।
0
0
Report
Advertisement

बारिश के दौरान मंदसौर में जान जोखिम में डालकर कार और बाइक के वीडियो वायरल

Mandsaur, Madhya Pradesh:मनीष पुरोहित/मंदसौर: मंदसौर में सोमवार ہوئی बारिश के दौरान जोखिम में जान डाले जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से viral हो रहे हैं। पहला वीडियो सुवासरा का बताया जा रहा है जिसमें रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे से भरे पानी के बीच से कार सवार वाहन निकालने का प्रयास करता है लेकिन कार बहने लगती है; हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी तरह लोगों ने रस्सी के सहारे कार को बांधा और ट्रैक्टर के जरिए बाहर निकल लिया गया। दूसरा वीडियो मल्हारगढ़ का बताया जा रहा है जिसमें बहते पानी के बीच से मोटरसाइकिल सवार निकालने का प्रयास करते हैं और बीच में फंस जाते हैं। दोनों वीडियो के साथ संदेश में दावा किया गया है के वीडियो सोमवार का है। वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बारिश के बाद नदी नाले उफान पर आते हैं तो थोड़ी देर बाद उतर भी जाते हैं, लेकिन अति शीघ्रता के चक्कर में लोग अपनी जान को जोखिम में डालने से बाज नहीं आते।
0
0
Report

पटना में दरोगा भर्ती परीक्षा के विरोध पर सुरक्षा बढ़ी, वाटर कैनन भी तैनात

Patna, Bihar:पटना में दरोगा भर्ती परीक्षा और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर छात्रों के आंदोलन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है गांधी मैदान गेट नंबर-10 के पास छात्रों का प्रदर्शन प्रस्तावित है जिसे देखते हुए जेपी गोलंबर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है जेपी गोलंबर के पास तीन लेयर की बैरिकेडिंग की गई है मौके पर वाटर कैनन और वज्र वाहन भी तैनात किए गए हैं किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं
0
0
Report

Sawalkote HEP bid उद्घाटन: Ramban के लिए न्याय और स्थानीय रोजगार की मांग मजबूत

Sawalkote Joint Action Committee (SJAC), Ramban ने Sawalkote Hydroelectric Project के Lot-I के तकनीकी बिड के उद्घाटन का स्वागत किया, साथ ही स्थानीय लोगों के लिए उचित मुआवजा, पुनर्वास और प्राथमिक रोजगार की मांग दोहराई। Ramban में Dak Bungalow में SJAC की उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अभिभाषक फैयरोज़ खاں ने की। बैठक Sawalkote HEP के Lot-I के लिए 9 सितम्बर को तकनीकी bid के उद्घाटन के बाद हुई, परियोजना का अनुमानित मूल्य लगभग ₹5129 करोड़ है। अगला चरण पांच प्रमुख इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनियाँ shortlisted बताई गईं: Adani Infra India Limited, Hindustan Construction Company, Larsen & Toubro, Patel Engineering और Rithwik Projects. SJAC के अध्यक्ष फैयरोज़ खाँ ने Ramban के लोगों और समिति के सदस्यों को इस माइलस्टोन पर बधाई दी और कहा कि वे विकास के विरोधी नहीं, बल्कि न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि Ramban परियोजना के submergence burden का लगभग 88 प्रतिशत वहन करता है और project-affected परिवारों के भविष्य पर विचार किए बिना कोई चर्चा नहीं होनी चाहिए। SJAC Legal Advisor Muzaffar Lone और अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि ground-level execution से पहले परियोजना-affected परिवारों की वास्तविक grievances को दूर किया जाना चाहिए। समिति ने seven-point charter of demands दोहराई, जिसमें समय पर निष्पादन, कानून के अनुसार fair compensation, स्थानीय युवाओं के लिए 100 प्रतिशत प्राथमिकता, व्यापक पुनर्वास और पुनर्स्थापन, road connectivity और diversion plans की स्पष्टता, unused acquired land की समीक्षा और environmental safeguards शामिल हैं। SJAC ने कहा कि वह आगामी Financial bid opening और contract award प्रक्रिया की कड़ाई से निगरानी करेगा और स्थानीय लोगों के legítime हितों को bypass करने के any प्रयास को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक résistance के साथ रोकेगा।
0
0
Report
Advertisement

काबुल गांव में समस्याओं पर ग्रामीणों का आक्रोश, सड़क निर्माण की मांग पर जाम

Noida, Uttar Pradesh:काबुल गांव में समस्याओं पर ग्रामीणों का आक्रोश, सड़क निर्माण की मांग पर जाम. हिण्डोली तहसील के ग्राम पंचायत आरसी खेड़ा के अंतर्गत आने वाले काबुल गांव के ग्रामीणों ने मूलभूत समस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है. ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आरसी खेड़ा से काबुल और काबुल से बड़ोदिया रोड तक ग्रेवल डलवाने की मांग की. नंदगांव-काबुल मार्ग से अतिक्रमण हटाने, सड़क की सफाई और काबुल गांव की नालियों की सफाई करवाने की मांग भी रखी. ग्रामीणों के अनुसार 11 सितंबर को भी कलेक्टर को शिकायत दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं होने पर प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा.
0
0
Report

कोरबा SECL खदान में बदमाशों ने आधी रात को लूट, 24 घंटे में 10 गिरफ्तार

Korba, Chhattisgarh:कोरबा की SECL खदान में आधी रात को दर्जन भर बदमाशो ने बाउंड्री फांदी, गार्ड को धमकाया उसके साथ मारपीट कर आतंक मचाया और चालू लाइन की कॉपर केबल काटकर ले गए! लेकिन पुलिस ने भी 24 घंटे के भीतर ऐसा शिकंजा कसा कि लूट का पूरा गैंग बेनकाब हो गया।पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही 10 आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए 10 आरोपियों में से 7 नाबालिग है जिन्हें किशोर न्याय बोर्ड कोरबा में पेश किया गया बाकी 3 आरोपियों को जेल दाखिल कर दिया गया. पकड़े गए आईपीओ से करीब 55 हजार रुपए की 50 मीटर कॉपर केबल बरामद किया गया। मामला कोरबा के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र की सुराकछार नंबर-4 इन्कलाइन खदान की हैं जहां 13 और 14 सितंबर की दरम्यानी रात करीब 2 से 2:30 बजे अचानक 10 से 15 चोर खदान की बाउंड्रीवाल फांदकर अंदर दाखिल हो गए और ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड को आरोपियों ने गालियां दीं, जान से मारने की धमकी दी और हाथ-झापड़ से मारपीट कर दहशत का माहौल बना दिया। इसके बाद बदमाश खदान के मुहाने तक पहुंचे और चालू लाइन की कॉपर केबल काटकर फरार हो गए। सुबह गार्ड ने बाकीमोंगरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। बांकीमोंगरा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर संदिग्धों तक पहुंच बनाई और महज 24 घंटे के भीतर पूरी वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में गौरव सिंह कंवर उर्फ मोन्टी, सुमित कुमार और सुनील कुमार कंवर उर्फ रिंकु शामिल हैं। इनके साथ 7 विधि से संघर्षरत नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया। कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने वारदात करना कबूल किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई करीब 50 मीटर कॉपर केबल, जिसकी कीमत लगभग 55 हजार रुपए है, बरामद कर ली गई। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल किए गए 7 मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किए हैं। फिलहाल तीनों बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है। वहीं इस वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश अब भी जारी है। SECL की खदान में घुसकर लूट मचाने वाला गैंग फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है लेकिन सवाल ये है कि इतनी बड़ी संख्या में बदमाश खदान की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर अंदर तक कैसे पहुंच गए?
0
0
Report

शाहपुरा में बघेरे की मौजूदगी से दहशत, वन विभाग सतर्क

Jaipur, Rajasthan:शाहपुरा में बघेरे का मूवमेंट, बघेरे के मूवमेंट से इलाके में दहशत, बघेरे ने नीलगाय और बकरी पर किया हमला, ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को दी सूचना, वार्ड 7, 8 और 16 का है मामला. शाहपुरा(जयपुर ग्रामीण)- जयपुर ग्रामीण के शाहपुरा क्षेत्र में बघेरे की लगातार हलचल से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वार्ड 7, 8 और 16 सहित खोरी-अमरपुरा इलाके में बघेरे की मौजूदगी की सूचना के बाद लोग रात के समय घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में बघेरे ने नीलगाय और बकरी का शिकार किया है। इसके बाद से बघेरे की गतिविधियां लगातार नजर आने की बात सामने आ रही है, जिससे खेतों में जाने वाले ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। खासकर बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में भय बना हुआ है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग भी अलर्ट हो गया है। वन विभाग की टीम ने खोरी-अमरपुरा क्षेत्र में निगरानी शुरू कर बघेरे की तलाश तेज कर दी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से बघेरे को जल्द पकड़ने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी की आशंका को टाला जा सके। फिलहाल बघेरे की मौजूदगी को लेकर पूरे इलाके में सतर्कता का माहौल है। ग्रामीण रात के समय विशेष सावधानी बरत रहे हैं और खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

रींगस नगरपालिका चुनाव: निर्दलीयों ने 19 वार्डों में जीत दर्ज कर बड़ा उलटफेर किया

Sikar, Rajasthan:रींगस नगरपालिका चुनाव में 35 वार्डों की मतगणना पूरी, भाजपा 11, कांग्रेस 5 और निर्दलीयों ने 19 वार्डों में जीत दर्ज की. सीकर जिले के रींगस में नगर पालिका चुनाव 2026 के तहत 35 वार्डों की मतगणना पूरी हो गई। मतगणना के परिणाम सामने आने के साथ ही शहर की नई नगर पालिका के लिए तस्वीर साफ हो गई। चुनाव परिणाम में भाजपा ने 11 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस के खाते में 5 वार्ड आए। वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों ने सबसे अधिक 19 वार्डों में बाजी मारते हुए दोनों प्रमुख दलों को पीछे छोड़ दिया। मतगणना राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार करवाई गई। छह टेबलों पर छह राउंड में मतगणना पूरी हुई। प्रत्येक राउंड के परिणाम घोषित होने के साथ ही प्रत्याशी और उनके समर्थकों में उत्सुकता बढ़ती रही। अंतिम परिणाम सामने आने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। नगर पालिका के 35 वार्डों के परिणाम में निर्दलीय प्रत्याशियों का दबदबा रहा। कुल 19 निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। भाजपा को 11 वार्डों में सफलता मिली, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी 5 वार्डों में विजयी रहे। परिणामों से स्पष्ट है कि इस बार मतदाताओं ने कई वार्डों में राजनीतिक दलों के बजाय स्थानीय प्रत्याशियों पर भरोसा जताया। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। समर्थकों, परिचितों और वार्डवासियों ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। हालांकि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार चुनाव परिणाम के बाद जुलूस, आतिशबाजी सहित सार्वजनिक रूप से जश्न मनाने पर पाबंदी है। इसके चलते प्रत्याशियों और समर्थकों से शांतिपूर्ण तरीके से परिणाम स्वीकार करने की अपील की गई है। 35 वार्डों के परिणाम घोषित होने के बाद अब सभी की नजर नगर पालिका में बोर्ड गठन पर रहेगी। निर्दलीयों की बड़ी संख्या में जीत के चलते पालिका की राजनीति में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण रहने की संभावना है।
0
0
Report

खाटूश्यामजी नगरपालिका चुनाव: भाजपा और कांग्रेस 8-8, अध्यक्ष पद की कुंजी निर्दलीय-आरएलपी के पास

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी नगरपालिका चुनाव 2026 के तहत सभी 20 वार्डों के चुनाव परिणाम जारी हो गए हैं। चुनाव परिणामों में भाजपा और कांग्रेस ने बराबर आठ-आठ वार्डों में जीत दर्ज की है। तीन वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे जबकि वार्ड संख्या 8 से आरएलपी प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। परिणाम सामने आने के बाद अब नगरपालिका बोर्ड बनाने को लेकर राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। निर्वाचन अधिकारी कपिल उपाध्याय ने बताया कि भाजपा के प्रत्याशी वार्ड 2, 3, 4, 5, 12, 13, 17 और 20 से निर्वाचित हुए हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशियों ने वार्ड 1, 6, 7, 9, 10, 11, 14 और 19 में जीत दर्ज की। इसके अलावा वार्ड 15, 16 और 18 में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे हैं। वार्ड 8 से आरएलपी ने जीत दर्ज की है। इस प्रकार 20 वार्डों वाली नगरपालिका में भाजपा और कांग्रेस के पास 8-8 पार्षद हैं, जबकि 3 निर्दलीय और 1 आरएलपी पार्षद निर्वाचित हुए हैं। अब अध्यक्ष पद के चुनाव में निर्दलीय और आरएलपी पार्षदों की भूमिका अहम मानी जा रही है। चुनाव परिणाम जारी होने के बाद नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। 15 सितंबर को अध्यक्ष पद के लिए लोक सूचना जारी की जाएगी जबकि 16 सितंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 17 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 18 सितंबर को नाम वापसी के साथ चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। अध्यक्ष पद के लिए 21 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। अध्यक्ष पद के चुनाव की पूरी प्रक्रिया नगरपालिका सभागार में होगी। भाजपा और कांग्रेस दोनों के आठ-आठ पार्षद होने के कारण अध्यक्ष पद का चुनाव बेहद रोचक होने की संभावना है।
0
0
Report
Advertisement

BRICS Summit से पाकिस्तान पर दबाव, Altaf Thakur की Mehbooba Mufti पर तीखी टिप्पणी

Srinagar, Uttarakhand:Jammu and Kashmir BJP Chief Spokesperson Altaf Thakur has strongly criticised PDP chief Mehbooba Mufti over her remarks on the BRICS Summit and the condemnation of the Pahalgam terror attack. Thakur said the pain being felt in Pakistan is visible in the reactions coming from Kashmir, and asserted that the BRICS Summit’s strong stand against terrorism and condemnation of the Pahalgam attack is a major diplomatic and political achievement for India. He said the BRICS declaration sends a strong message to Pakistan and reflects the international community’s growing concern over cross-border terrorism and attacks in India. Reacting to Mehbooba Mufti’s criticism of the Pahalgam attack being raised at the international forum, Thakur said it was inappropriate to describe the condemnation as unnecessary. He stressed that Indian citizens were killed in the Pahalgam attack and that India has every right to raise the issue of terrorism and protect its national interests. On the Gaza conflict, Thakur said the BRICS message was equally clear—that terrorism must end, double standards in dealing with terrorism must be avoided, and disputes should ultimately be resolved through dialogue. He said the broader message emerging from the BRICS Summit is that international problems must be addressed through dialogue and diplomatic engagement. Taking a direct swipe at Mehbooba Mufti, Thakur alleged that whenever Pakistan faces criticism, she appears to be uncomfortable. He said that whether the criticism is directed at Nawaz Sharif, Shehbaz Sharif, General Asim Munir, or terrorists, Mehbooba Mufti seems to react strongly. Thakur termed this alleged approach an example of the very “double standards” that, according to him, the BRICS Summit called for an end to, and reiterated that terrorism should be condemned unequivocally, irrespective of where it originates.
0
0
Report

रामनगर कोतवाली में धरना देकर बिरजू मायाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Noida, Uttar Pradesh:रामनगर में सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले बिरजू मायाल एक बार फिर विवादों में हैं। रामनगर की ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी और रामनगर ब्लॉक के ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी की ओर से रामनगर कोतवाली में दी गई तहरीर के बाद मामला गरमा गया है। दोनों ने बिरजू मायाल पर सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो के जरिए उन्हें और उनके परिवार को मानसिक रूप से परेशान करने तथा सामाजिक छवि प्रभावित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला इतना बढ़ा कि संजय नेगी अपने समर्थकों के साथ रामनगर कोतवाली पहुंच गए और पुलिस से बिरजू मायाल के खिलाफ तत्काल कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग करने लगे। ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी ने कहा कि बिरजू मायाल लगातार उनके परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो और पोस्ट प्रसारित कर रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी और ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी का कहना है कि इन पोस्ट और वीडियो के कारण उनके परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है और उन्हें मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देर रात तक रामनगर कोतवाली में हंगामा चलता रहा। संजय नेगी अपने समर्थकों के साथ कोतवाली में धरने पर बैठ गए और समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की तथा बिरजू मायाल की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। उनका कहना था कि सोशल मीडिया के जरिए लगातार लगाए जा रहे आरोपों पर अब पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। बताया जा रहा है कि पुलिस की ओर से संजय नेगी और उनके समर्थकों को दोपहर 12 बजे तक कार्रवाई का समय दिए जाने की बात सामने आई है। पुलिस की ओर से कार्रवाई और गिरफ्तारी को लेकर आश्वासन मिलने के बाद भी संजय नेगी ने साफ कर दिया कि अगर तय समय तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि दोपहर 12 बजे तक बिरजू मायाल की गिरफ्तारी नहीं होने पर अगले दिन दोपहर 1 बजे वह अपनी पूरी टीम और समर्थकों के साथ रामनगर कोतवाली में धरने पर बैठेंगे। संजय नेगी का कहना है कि जब तक बिरजू मायाल के खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी और जेष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी की ओर से भाजपा के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं कि बिरजू मायाल को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है और उनके खिलाफ कथित तौर पर साजिश रची जा रही है। पुलिस के सामने शिकायत पहुंचने के बाद अब पूरे मामले की जांच और सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट एवं वीडियो की सत्यता अहम होगी। फिलहाल सोशल मीडिया पर शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का विवाद पुलिस की चौखट तक पहुंच चुका है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों से विवाद की असल तस्वीर क्या निकलकर सामने आती है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top