206125
Etawah - दम्पत्ति ने महिला के साथ की मारपीट
Chakar Nagar, Uttar Pradesh:सहसों थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बल्लो की गढ़िया निवासी मिथलेश कुमारी पत्नी जितेंद्र सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि बुधवार को सुबह नामजद दम्पति ने उसके साथ मारपीट कर दी।आरोप के मुताबिक इस दौरान आरोपियों ने झपट्टा मारकर कान की बालियां छीन ली ,जिससे पीड़िता का कान जख्मी हो गया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है,संबधित थाना पुलिस समूचे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रास्ता बंद होने की बात कहकर महिला टंकी पर चढ़ः पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा,
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच के कैसरगंज तहसील परिसर में शनिवार दोपहर एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला का आरोप था कि बंजर भूमि पर कब्जा होने से उसके घर का रास्ता बंद हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे तक समझाने-बुझाने के बाद महिला टेकी से नीचे उतर आई। कैसरगंज थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद थे। इस दौरान तहसील परिसर में काफी भीड जमा हो गई थी। दोनों ने हाईकोर्ट में केस दायर किया उपजिलाधिकारी कैसरगंज प्रशांत कुमार नायक ने बताया कि इस मामले में महिला और दूसरे पक्ष दोनों ने हाईकोर्ट में केस दायर किया है। कोर्ट ने 23 अक्टूबर को प्रशासन से मामले से जुड़े दस्तावेज पेश करने को कहा है। अदालत के निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला कैसरगंज थाना क्षेत्र के कटका गांव की रहने वाली है।0
0
Report
संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं
Deoria, Uttar Pradesh:रुद्रपुर तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक शिकायत का निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी शिकायतों की नियमित समीक्षा और निगरानी करें, ताकि फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि जिन शिकायतों का निस्तारण मौके पर संभव नहीं है, उनका निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से समाधान किया जाए। जिलाधिकारी ने धारा 24, 34 एवं 116 से संबंधित लंबित पत्रावलियों की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और थानाध्यक्षों को प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए उनका त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 61 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें राजस्व विभाग के 22, पुलिस विभाग के 12, विकास विभाग के आठ, खाद्य एवं रसद विभाग के तीन तथा अन्य विभागों के 16 मामले शामिल रहे। प्राप्त शिकायतों में से छह का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 55 शिकायतों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को सौंप दिया गया। इस दौरान डीएफओ, उपजिलाधिकारी रुद्रपुर राजकुमार गुप्ता, जनपद स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, थानाध्यक्ष तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।0
0
Report
भागलपुर में जेडीयू को बड़ा झटका: आशीष मंडल ने कांग्रेस का दामन थामा
Naya Chak, Bihar:भागलपुर में जेडीयू को बड़ा झटका लगा है। गोपालपुर के जेडीयू के पूर्व विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। भागलपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और बिहार प्रभारी कृष्ण अल्लावरू ने आशीष मंडल को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर पूर्व विधायक गोपाल मंडल भी मौजूद रहे। आशीष मंडल के कांग्रेस में शामिल होने के साथ ही भागलपुर की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। बेटे के कांग्रेस में शामिल होने के मौके पर पूर्व विधायक गोपाल मंडल ने जेडीयू पर जमकर हमला बोला। गोपाल मंडल ने जेडीयू को बिचौलियों की पार्टी बताते हुए कहा कि अब पार्टी में कोई नहीं रह गया है। उन्होंने यहां तक दावा किया कि जेडीयू में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी नहीं चलती है। गोपाल मंडल के इस बयान से बिहार की सियासत में एक बार फिर राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के संकेत हैं। गोपाल मंडल ने कांग्रेस को देश की सबसे पुरानी पार्टी बताते हुए कहा कि उनके कांग्रेस में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। बेटे के कांग्रेस में शामिल होने के दौरान गोपाल मंडल ने जिस तरह जेडीयू पर निशाना साधा, उससे उनके राजनीतिक रुख को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा कि आशीष मंडल के कांग्रेस में शामिल होने से भागलपुर में पार्टी को कितना राजनीतिक लाभ मिलता है।0
0
Report
Advertisement
कुरुक्षेत्र पुलिस ने केयूके प्रोफेसर पर जानलेवा हमला के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र पुलिस ने केयूके प्रोफ़सर पर जानलेवा हमला करने के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थर्ड गेट पुलिस चौंकी की टीम ने केयूके प्रोफ़सर पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी आर्यन वासि घराडसी जिला कुरुक्षेत्र, रवि वासी नरवाना जिला जींद एवं निशांत वासी खनौदा जिला कैथल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस टीम ने मामले में शामिल जिला कैथल वासी एक नाबालिग आरोपी को भी अभिरक्षा में लिया है. जानकारी देते हुए डीएसपी मुख्यालय सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में डॉ जतिन वासी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र ने बताया कि दिनांक 14 अक्टूबर 26 को करीब 4 बजे वह सड़क से जा रहे थे. उसी समय उन्होंने देखा कि एक स्कॉर्पियो व स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे स्कूटी सवार दो लड़कियाँ गिर गई थीं। वह उनकी सहायता करने के लिए रुका तो दो लड़के उन लड़कियों की मोबाइल में विडियो बना रहे थे. जब उसने उनको रोकने की कोशिश की तो उन लड़कों ने उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी. अन्य लड़कों ने बीच-बचाव करके उनको छुड़वाया। जिसकी शिकायत पर थाना केयूके में मामला दर्ज करके जांच थर्ड गेट पुलिस चौंकी द्वारा की गई. केयूके थाना के अंतर्गत थर्ड गेट पुलिस चौंकी प्रभारी पीएसआई सतीश कुमार की टीम ने केयूके प्रोफ़सर पर जानलेवा हमला करने के आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस टीम ने मामले में शामिल जिला कैथल वासी एक नाबालिग आरोपी को भी अभिरक्षा में लिया है. आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।0
0
Report
मधेपुरा पुलिस ने 460 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर दबोचा, टेम्पू भी जब्त
Madanpur, Bihar:मधेपुरा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 460 ग्राम स्मैक बरामद किया है। पुलिस ने बरामद स्मैक का बाजार मूल्य करीब एक करोड़ रुपये बताया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे टेम्पू को भी जब्त कर लिया है। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि आगामी पर्व-त्योहार और पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों एवं शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में 16-17 अक्टूबर की रात सदर थाना क्षेत्र में पुलिस को स्मैक की तस्करी की सूचना मिली。 सूचना के आधार पर सदर थाना पुलिस और मठाही शिविर की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। पुलिस टीम ने ग्राम खोपैती-मुरबल्ला की ओर जाने वाली सड़क पर वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान एक टेम्पू पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखा गया। पुलिस को देखकर टेम्पू चालक ने वाहन मोड़कर भागने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि दूसरा व्यक्ति भागने में सफल रहा。 बताया गिरफ्तार आरोपी की पहचान धीरेंद्र कुमार (करीब 28 वर्ष), पिता विरेंद्र शर्मा, निवासी खोपैती वार्ड संख्या-08, थाना एवं जिला मधेपुरा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके बैग से पांच पैकेट में रखा करीब 460 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। पुलिस ने टेम्पू (रजिस्ट्रेशन नंबर BR-19P-3498) को भी जब्त कर लिया。 इस मामले में मधेपुरा थाना कांड संख्या 1034/26, दिनांक 17 अक्टूबर 2026 के तहत NDPS Act की धारा 8(सी)/21(सी) में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।0
0
Report
छपरा दुर्गा पूजा: जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
Chapra, Bihar:छपरा में मां दुर्गा के पट खुलते ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब सड़कों पर उमड़ पड़ा है। चारों तरफ मां के जयकारे गूंज रहे हैं, तो दूसरी तरफ श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और एसएसपी रौशन कुमार ने शहर में फ्लैग मार्च कर पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अग्निशमन व्यवस्था से लेकर सीसीटीवी कैमरे, भीड़ नियंत्रण और आवागमन के रास्तों तक की जांच की जा रही है। खास बात यह है कि इस बार दुर्गा पूजा के मेले में श्रद्धालुओं को मां के दर्शन के साथ-साथ पीएम सूर्यघर योजना की जानकारी भी दी जा रही है। प्रमुख पूजा पंडालों पर लगाए गए स्टॉल के जरिए लोगों को सौर ऊर्जा के फायदे और बिजली बिल में बचत के बारे में बताया जा रहा है। छपरा के नगर पालिका चौक पर भी जिलाधिकारी ने योजना के स्टॉल का निरीक्षण किया। आखिर दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन की क्या तैयारी है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए किन इंतजामों पर जोर दिया जा रहा है?0
0
Report
Advertisement
जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड के धार्मिक स्थलों का पुनर्निर्माण तेज़ प्रगति पर
Aram Pora, Ganderbal, J&K Waqf Board Chairperson Dr Syed Darakhshan Andrabi reviewed the ongoing new construction works at Talab Khatika, Gumat and Peer Baba Satwari in Jammu. She was accompanied by the Engineering Team of the Jammu Waqf Division. During the visit, Dr Andrabi took stock of the progress of the first-floor construction of the Grand Mosque at Talab Khatika and the new construction project of the Ziyarat of Hazrat Roshan Shah (RA), both of which are progressing at a brisk pace. She also reviewed the ongoing shrine reconstruction project at Peer Baba Budan Ali Shah (RA), taking detailed feedback from the engineering officials regarding the status of work and the timelines for completion. Dr Andrabi directed the concerned team to maintain the pace and quality of construction and ensure the timely completion of all the projects. She observed that these works are in their final stages and expressed hope that the renovated and upgraded religious spaces would soon be inaugurated for the benefit of devotees and the public. Speaking on the occasion, the Waqf Board Chairperson highlighted the Board’s developmental mission, emphasising that the ongoing initiatives reflect a sustained commitment to preserving, restoring and enhancing the spiritual and cultural heritage of Jammu and Kashmir. “This is a period of revival of the grandeur of our spiritual spaces. The Waqf Board has a clear vision of adding to the grace and dignity of these sacred centres, which have for generations served as beacons of harmony, spirituality and peace. Our efforts are directed towards ensuring that these spaces retain their spiritual sanctity while receiving the infrastructure and facilities they deserve,” Dr Andrabi said. She reiterated that the Waqf Board remains committed to the systematic development, preservation and beautification of shrines and religious institutions across Jammu and Kashmir, with a focus on quality infrastructure, timely execution and the enrichment of the region’s shared spiritual heritage.0
0
Report
ओडिशा से गिरफ्तार आरोपी ने केला गैंग लूटकांड का पर्दाफाश किया
Gopalganj, Bihar:जिले के कटेया थाना क्षेत्र के जमुनहां बाजार में हुए स्वर्ण व्यवसायी से लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गोपालगंज पुलिस ने घटना में शामिल अंतरराज्यीय गिरोह ‘केला गैंग’ से जुड़े एक कथित आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओडिशा के जाजपुर जिले के निवासी नरेश प्रधान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से लूट से संबंधित सोने-चांदी के आभूषण, एक मोटरसाइकिल, हेलमेट और 18,500 रुपये नकद बरामद की है। हथुआ एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया की, 19 सितंबर 2026 की शाम करीब 6:30 बजे जमुनहां बाजार के समीप दुकान बंद कर घर लौट रहे एक स्वर्ण व्यवसायी को तीन मोटरसाइकिलों पर सवार छह अपराधियों ने निशाना बनाया था। अपराधियों ने व्यवसायी से सोने-चांदी के आभूषण और दुकान की चाबियां लूट ली थीं। हथुआ एसडीपीओ ने बताया की, तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पांच संदिग्धों की पहचान की गई थी। इसके बाद गोपालगंज पुलिस ने ओडिशा पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर कार्रवाई की। पुलिस निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान के नेतृत्व में गठित टीम ने ओडिशा पहुंचकर नरेश प्रधान को गिरफ्तार किया। बाइट- राजेश कुमार, एसडीपीओ,हथुआ0
0
Report
सीएम सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा के मौके पर सुख-शांति की कामना की
Patna, Bihar:मुख्यमंत्री ने माँ दुर्गा की पूजा अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज महासप्तमी के अवसर पर दुर्गा पूजा समिति (मून क्लब, जगदेव पथ), दुर्गा पूजा समिति भद्र काली मंदिर (कृष्णा अपार्टमेंट के सामने, बोरिंग रोड), श्री दुर्गा पूजा समिति (बोरिंग रोड चौराहा) के पूजा पंडाल में जाकर माँ दुर्गा का दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की。 इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिहारवासियों को दुर्गा पूजा की बधाई एवं शुभकामनायें दीं। उन्होंने कहा कि माँ का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे। बिहार विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे और समृद्धि की ओर अग्रसर हो। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, विधान पार्षद संजय मयूख, बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा सहित आयोजकगण, अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे।0
0
Report
Advertisement
मलोट में पुलिस-प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई, नशे में फंसे युवाओं के लिए मुफ्त इलाज
Sri Muktsar Sahib, Punjab:ਮਲੋਟ ਦੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਚਲਾਏ ਕਾਸੋ ਆਪਰੇਸ਼ਨ ਤਹਿਤ ਅਲੱਗ ਅਲੱਗ ਸਥਾਨਾਂ ਦੇ ਉੱਤੇ ਸਰਚ ਆਪਰੇਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਕੁਝ ਨੌਜਵਾਨ ਜੋ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਦਲ ਦਲ ਵਿੱਚ ਫਸ ਚੁੱਕੇ ਸੀ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਡੀਐਕਸ਼ਨ ਸੈਂਟਰ ਮਲੋਟ ਦੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਭਰਤੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਜਿਸਦਾ ਮੁਫਤ ਇਲਾਜ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ ਜਿਨਾਂ ਨੇ ਮੈਸੇਜ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤੀ ਕਿ ਜੋ ਨੌਜਵਾਨ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਦਲਦਲ ਵਿੱਚ ਫਸ ਚੁੱਕੇ ਹੈ ਉਹ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨਾਲ ਸਿੱਧੇ ਤੌਰ ਤੇ ਸੰਪਰਕ ਕਰਕੇ ਨਸ਼ਾ ਛੱਡ ਸਕਦੇ ਹੈਗੇ ਆ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਮਦਦ ਕਰੇਗਾ0
0
Report
हुषियारपुर में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने चेतावनी बोर्ड लगाकर रोकथाम की कड़ी कार्रवाई
Hoshiarpur, Punjab:ਨਾਜਾਇਜ਼ ਖਣਨ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਸਖ਼ਤ, ਖੁਦਾਈ ਵਾਲੀਆਂ ਥਾਵਾਂ ’ਤੇ ਲਗਾਏ ਚੇਤਾਵਨੀ ਬੋਰਡ ਐਨਕਰ :-ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਖਣਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਲਗਾਤਾਰ ਚਰਚਾ ਵਿੱਚ ਹੈ। ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦੇ ਦਖ਼ਲ ਅਤੇ ਸੀਬੀਆਈ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਜਾਂਚ ਦਰਮਿਆਨ ਹੁਣ ਜ਼ਿਲਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੀ ਹਰਕਤ ਵਿੱਚ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦੇ ਹੁਕਮਾਂ ’ਤੇ ਖੁਦਾਈ ਵਾਲੀਆਂ ਥਾਵਾਂ ’ਤੇ ਚੇਤਾਵਨੀ ਬੋਰਡ ਲਗਾਏ ਗਏ ਹਨ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਬੋਰਡਾਂ ਰਾਹੀਂ ਸਪੱਸ਼ਟ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਕਿ ਸਬੰਧਤ ਥਾਵਾਂ ’ਤੇ ਬਿਨਾਂ ਮਨਜ਼ੂਰੀ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਤਬਦੀਲੀ ਕਰਨ ’ਤੇ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਉੱਥੇ ਹੀ, ਸਥਾਨਕ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀ ਇਸ ਕਾਰਵਾਈ ਦਾ ਸਵਾਗਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਜੇਕਰ ਇਹ ਕਦਮ ਪਹਿਲਾਂ ਚੁੱਕੇ ਜਾਂਦੇ ਤਾਂ ਇਲਾਕੇ ਨੂੰ ਇੰਨਾ ਨੁਕਸਾਣਾ ਨਾ ਝੱਲਣਾ ਪੈਂਦਾ。 ਦੱਸਣਯੋਗ: ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦੇ ਦਖ਼ਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸੀਬੀਆਈ ਵੱਲੋਂ ਖਣਨ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਜਾਂਚ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨਿਕ ਕਾਰਵਾਈ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਖਣਨ ਦਾ ਮੁੱਦਾ ਮੁੜ ਚਰਚਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਬਾਈਟ — ਸਥਾਨਕ ਲੋਕ: ਸਥਾਨਕ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਚੇਤਾਵਨੀ ਬੋਰਡ ਲਗਾਉਣਾ ਇੱਕ ਚੰਗਾ ਕਦਮ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਨਾਲ ਖਣਨ ਵਾਲੀਆਂ ਥਾਵਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਵਿੱਚ ਮਦਦ ਮਿਲ ਸਕਦੀ ਹੈ। ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੇਰ ਨਾਲ ਹੀ ਸਹੀ, ਪਰ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੇ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਹਾਲਾਂਕਿ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਮੰਨਣਾ ਹੈ ਕਿ ਜੇਕਰ ਸਮਾਂ ਰਹਿੰਦਿਆਂ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਖਣਨ ’ਤੇ ਰੋਕ ਲਗਾਈ ਜਾ ਸਕਦੀ ਸੀ。 ਵੀਓ:- ਹੁਣ ਸਭ ਦੀਆਂ ਨਜ਼ਰਾਂ ਇਸ ਗੱਲ ’ਤੇ ਟਿਕੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਹਨ ਕਿ ਚੇਤਾਵਨੀ ਬੋਰਡ ਲਗਾਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਜ਼ਮੀਨੀ ਪੱਧਰ ’ਤੇ ਕਿੰਨੀ ਸਖ਼ਤੀ ਦਿਖਾਈ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਖਣਨ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਲਈ ਅੱਗੇ ਕੀ ਕਦਮ ਚੁੱਕੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ。 ਕੀ ਇਹ ਕਾਰਵਾਈ ਇਲਾਕੇ ਨੂੰ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਖਣਨ ਦੇ ਨੁਕਸਾਨ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਵਿੱਚ ਕਾਮਯਾਬ ਹੋਵੇਗੀ? ਇਹ ਤਾਂ ਆਉਣ ਵਾਲਾ ਸਮਾਂ ਹੀ ਦੱਸੇਗਾ।0
0
Report
राजीव बिंदल का सुक्खू पर हमला: महिला को 72 हजार और 4 लाख नौकरियाँ
Una, Himachal Pradesh:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने ऊना में एक पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस सरकार पर हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार अपने कार्यकाल के अभी तक के चार वर्ष के कार्यकाल में कभी जनता के प्रति गंभीर नहीं रही और सरकार की भावनाएं जनता के साथ खिलवाड़ करने वाली रही हैं। उन्होंने कहा कि झूठी गारंटियाँ के सहारे और महिलाओं से 1500 वाले झूठे फॉर्म भरवा कर कांग्रेस सत्ता में आई थी, लेकिन आज दिन तक उसने महिलाओं को बेवकूफ ही बनाया है। बिंदल ने कहा कि प्रदेश की लगभग 28 लाख महिलाओं को अब तक चार वर्ष के 72 हजार रुपए प्रति महिला बनते हैं जोकि अगले वर्ष तक 90 हजार प्रति महिला हो जाएंगे। जबकि एक लाख प्रति वर्ष नौकरी के हिसाब से अभी तक चार लाख नौकरियां बनती हैं, तो निःशुल्क बिजली भी का वायदा भी था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले यह वायदे पूरे करे और उसके बाद नए वायदे करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के यह झूठे वायदे चार वर्ष गुजर जाने के बाद जनता के ज़ख्मों पर नमक छिड़कने का काम जैसा कर रहे हैं। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के नए घोषणापत्र आने तक घोषणाएं चलती रहेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस से तो अब पंचायत भी नहीं चलती है और दावे नए दफ्तर खोलने चलाने का किया जा रहा है, जबकि बीजेपी द्वारा खोले दफ्तर पहले बंद किए गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वोट के लिए जनता को बरगलाना और झूठे शिगूफे छोड़ दे। राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस से प्रदेश में कानून व्यवस्था संभाली नहीं जा रही है और चिट्ठा तथा ड्रग माफिया पाँव पसारता जा रहा है। प्रदेश में तारकोल नहीं है और गढ्ढे मिट्टी से भरे जा रहे हैं। लेकिन कांग्रेस के काठ की हांडी दोबारा नहीं चढ़ेगी।0
0
Report
Advertisement
किशनगढ़ में जलदाय विभाग की लापरवाही: चार घंटे से पानी लगातार बहा
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ में जलदाय विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां अनमोल पानी पिछले चार घंटे से भी ज्यादा समय तक लगातार बहता रहा, लेकिन इसे रोकने की सुध लेने वाला कोई नजर नहीं आया। मामला मझेला रोड स्थित ईदगाह के पीछे जलदाय विभाग की पानी की टंकी का है, जहां दोपहर 12 बजे से पानी बहना शुरू हुआ। देखते ही देखते पानी आसपास के इलाके में फैल गया और जलभराव की स्थिति बन गई। पानी की इस तरह खुलेआम बर्बादी ने जलदाय विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।\n\nएक तरफ लोग पानी की समस्या से परेशान रहते हैं और पानी की एक-एक बूंद के लिए जद्दोजहद करते हैं, वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदार विभाग की कथित लापरवाही से हजारों लीटर पानी यूं ही बर्बाद होता रहा। इस नजारे को लेकर क्षेत्रवासियों में जबरदस्त रोष देखने को मिला। लोगों का कहना है कि जब पानी की टंकी से लगातार पानी बह रहा था, तो जिम्मेदार कर्मचारियों ने समय रहते इसे रोकने की कोशिश क्यों नहीं की? क्षेत्रवासियों ने विभाग से तत्काल व्यवस्था सुधारने और भविष्य में इस तरह पानी की बर्बादी रोकने की मांग उठाई है।0
0
Report
पंचायत चुनाव 2026: भाजपा को 215 से अधिक आवेदन मिले
Hanumangarh, Rajasthan:पंचायत चुनाव: भाजपा को 215 से ज्यादा आवेदन मिले\n\nहनुमानगढ़ में भाजपा ने पंचायत चुनाव 2026 के लिए टिकट बांटने की प्रक्रिया तेज कर दी है। जिले की सभी 10 पंचायत समितियों में इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन लिए जा रहे हैं। अब तक 208 ब्लॉक और जिला परिषद के 37 जोन के लिए 215 से ज्यादा आवेदन मिले हैं। इनमें जिला परिषद के 37 जोन के लिए 102 आवेदन हैं। इन पर चर्चा के लिए 19 अक्टूबर को पार्टी की कोर कमेटी की बैठक होगी। भाजपा के जिला संयोजक आशीष पारीक ने बताया कि पार्टी ने सर्वे भी करवाया है। इसके आधार पर जीतने वाले उम्मीदवारों की पहचान होगी। पार्टी की विचारधारा से जुड़े और जनता में मजबूत पकड़ रखने वाले प्रत्याशियों को प्राथमिकता मिलेगी। पारीक ने कहा कि टिकट मांगने वालों की संख्या बढ़ी है। पार्टी सभी आवेदनों की जांच कर सबसे सही उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी। कार्यकर्ताओं में उत्साह दिख रहा है और पार्टी सभी पंचायत समितियों में बोर्ड बनाने का दावा कर रही है।0
0
Report
सरमथुरा के बालिका विद्यालय में बाल संसद का गठन, नेतृत्व क्षमता विकसित करने की पहल
Dholpur, Rajasthan:पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सरमथुरा में बाल संसद का गठन सरमथुरा (धौलपुर) में किया गया। विद्यालय की व्यवस्थाओं में छात्राओं की भागीदारी बढ़ाने और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से बाल संसद का गठन किया गया। इसमें कक्षा 12 की छात्रा गुलशन जादौन को अध्यक्ष तथा निदा खान को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। बाल संसद के माध्यम से छात्राएं विद्यालय की व्यवस्थाओं, अनुशासन, स्वच्छता और सहशैक्षिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। बाल संसद गठन की प्रक्रिया में उपप्राचार्य भगवान दास ने निर्वाचक की भूमिका निभाई। शिक्षक राजू सैन ने सभी चयनित सदस्यों को अपने दायित्वों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ दिलाई। नवनियुक्त अध्यक्ष गुलshan जादौन ने कहा कि बाल संसद छात्राओं और विद्यालय प्रशासन के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम बनेगी। इसके जरिए छात्राओं की समस्याओं और सुझावों को उचित मंच मिलेगा तथा विद्यालय की शैक्षणिक और सहशैक्षिक गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे। प्रधानाचार्य रमेश चंद मीना ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि बाल संसद छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, निर्णय लेने की योग्यता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी छात्राओं से अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। इस दौरान विद्यालय स्टाफ सहित स्कूल की छात्राएं मौजूद रही0
0
Report
Advertisement
