icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
206001
UvaisUvaisFollow24 Dec 2024, 12:57 pm

इटावाः बसपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया जोरदार प्रदर्शन, दो कार्यकर्ता पुलिस की हिरासत में

Etawah, Uttar Pradesh:

बहुजन समाज पार्टी ने कलेक्ट्रेट में अमित शाह के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। धरना समाप्त होने के तुरंत बाद पुलिस ने नरेंद्र जाटव, राघवेंद्र अवस्थी को हिरासत में लिया। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस और कार्यकर्ताओं में जोरदार झड़प हुई। बसपा कार्यकर्ता पुलिस की गाड़ी के सामने बैठे तो पुलिस दोनों पदाधिकारियों को थाने लेकर पहुंची। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया। कार्यकर्ता अपने कार्यकर्ताओं को छुड़ाने के लिए अधिकारियों से मशक्कत करते नजर आए।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कोटा निगम में निर्विरोध निर्वाचित उपमहापौर विवेक राजवंशी जश्न, ढोल-नगाड़े और नोटों की बारिश

Kota, Rajasthan:कोटा.. नगर निगम में उपमहापौर पद पर विवेक राजवंशी के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद निगम परिसर में जश्न का अलग ही अंदाज देखने को मिला। जीत के बाद नवनिर्वाचित उपमहापौर विवेक राजवंशी खुद ढोल की थाप पर ठुमके लगाते नजर आए। उनके साथ समर्थक पार्षद गोपालराम मंडा और अन्य पार्षद भी जमकर झूमे। जश्न के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से नोटों की बारिश भी की गई। सामने आए वीडियो में ढोल-नगाड़ों की धुन पर उपमहापौर और उनके समर्थक पार्षद नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। निर्विरोध निर्वाचन के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा और निगम परिसर में काफी देर तक जश्न चलता रहा।
0
0
Report

बलरामपुर: डीजल टैंक तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार; 210 लीटर बरामद

Balrampur, Uttar Pradesh:ट्रकों के डीजल टैंक तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, 4 गिरफ्तार 210 लीटर डीजल, पाइप, XUV-500 और दो बाइक बरामद; अलग-अलग जिलों में दर्ज हैं मुकदमे बलरामपुर। कोतवाली देहात पुलिस ने बड़े वाहनों के डीजल टैंक तोड़कर डीजल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 210 लीटर डीजल, छह प्लास्टिक की पिपिया, डीजल निकालने की तीन पाइप, घटना में प्रयुक्त XUV-500 कार और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं और इनके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक चितईपुर निवासी गणेश सोनकर ने 25 सितंबर को कोतवाली देहात में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका 24 चक्का ट्रक 24 सितंबर की रात घर के सामने खड़ा था। सुबह देखा तो ट्रक के डीजल टैंक को तोड़कर उसमें रखा डीजल चोरी कर लिया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी उनके ट्रक से डीजल चोरी हो चुका है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की. इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गोंडा-बलरामपुर रोड स्थित शक्ति स्मारक स्कूल के पास दो बाइक पर कुछ लोग डीजल बेचने और खरीदने की बातचीत कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीन संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में घटना से जुड़ी जानकारी मिलने के बाद उनकी निशानदेही पर डीजल खरीदने वाले चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वाहिद पुत्र सरवर अली निवासी रनियापुर रेहरवा, गोंडा, शाने अली निवासी घुवाये लख्खारामपुर, बहराइच, रामतेज उर्फ परधाने निवासी केशवापुर गोपालपुर, श्रावस्ती और बेद प्रकाश निवासी भवानीपुर उपाध्याय, गोंडा के रूप में की है। पुलिस के अनुसार आरोपियों में कुछ के खिलाफ पहले से चोरी, माल बरामदगी, आर्म्स एक्ट, NDPS एक्ट और गिरोहबंद अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देश पर ASP विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश तिवारी की टीम ने की। चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत के लिए न्यायालय भेज दिया गया। बयान - अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पांडे
0
0
Report

किशनी विधानसभा: 2027 से पहले जनता के मसलों से चुनावी मायने कैसे बदले?

AKAtul KumarJust now
Mainpuri, Uttar Pradesh:चुनावी चाय, आपकी राय कार्यक्रम के लिए जी मीडिया की टीम मैनपुरी की किशनी विधानसभा में पहुंची, जहां जनता से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर स्थानीय मुद्दों और उनकी राय जानी। किशनी सीट लंबे समय से समाजवादी पार्टी के प्रभाव में रही है और वर्तमान विधायक इंजीनियर ब्रजेश कठेरिया हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के ब्रजेश कठेरिया ने भाजपा प्रत्याशी को 19,151 वोटों से हराया था। अब 2027 के चुनाव से पहले किशनी में जनता के मुद्दे क्या हैं और चुनावी माहौल किस दिशा में है, यही जानने पहुंची जी मीडिया की टीम। वॉकथ्रू - किशनी विधानसभा के लोगों के साथ किशनी बस स्टैंड से…
0
0
Report
Advertisement

कुचामन में छीपा समाज का दो दिवसीय सम्मेलन: प्रतिभाओं को सम्मान, समाज में जागरूकता

Didwana, Rajasthan:कुचामन सिटी में छीपा समाज की ओर से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शनिवार को शुभारंभ हुआ। सम्मेलन के पहले दिन एजुकेशन अवार्ड 2026 के तहत शिक्षा, चिकित्सा और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 279 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया。 कार्यक्रम में स्थानीय विधायक एवं राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी, नगर परिषद सभापति महेश रामचंद्रका, उपसभापति बाबूलाल मारवाड़ा सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सांभर से आए काजी गफ्फारुल हसन उस्मानी, कुचामन विकास समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा, समाजसेवी श्याम सुंदर मंत्री सहित मुंबई और अहमदाबाद से आए अतिथि भी मंचासीन रहे。 समारोह को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने कहा कि कुचामन शिक्षा नगरी है और यहां प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन प्रतिभाओं की हौसला अफजाई करने के साथ ही युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने छीपा समाज को जागरूक समाज बताते हुए शिक्षा, चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में समाज की उपलब्धियों की सराहना की。 नगर परिषद सभापति महेश रामचंद्रका ने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने, सामाजिक जागरूकता लाने और कुरीतियों को दूर करने के लिए ऐसे आयोजन बेहद जरूरी हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर सम्मेलन आयोजित करने को समाज के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया。 आयोजन समिति के अनुसार रविवार को सम्मेलन के दूसरे दिन राष्ट्रीय स्तर का अधिवेशन आयोजित होगा। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए समाज के प्रतिनिधि शिक्षा, रोजगार, सामाजिक समस्याओं और कुरीतियों सहित विभिन्न मुद्दों पर मंथन करेंगे और समाज के विकास की आगामी दिशा तय करने पर चर्चा करेंगे। वहीं कार्यक्रम के दौरान जांगिड़ समाज और सामाजिक संस्था लॉरेंस क्लब की ओर से जाने-माने चिकित्सक डॉ. मोहम्मद सलीम राव का विशेष अभिनंदन भी किया गया। समाज के इस आयोजन में उनके योगदान और कुचामन में चिकित्सा सेवाओं के लिए उनका सम्मान किया गया। कुल मिलाकर छीपा समाज का यह दो दिवसीय राष्ट्रीय आयोजन शिक्षा, प्रतिभा सम्मान, सामाजिक जागरूकता और समाज की एकता का संदेश दे रहा है। अब रविवार को होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से आए प्रतिनिधियों की चर्चा और लिए जाने वाले निर्णयों पर सभी की नजरें रहेंगी。 बाईट - इमरान देवड़ा (सम्मानित प्रतिभा - सर पर कम बाल) बाईट - डॉ इशाक देवड़ा (नज़र का चश्मा ) बाईट - महेश रामचंद्रका (सभापति कुचामन सिटी - पगड़ी पहने हुए ) bाईट - विजय सिंह चौधरी ( राजस्व राज्य मंत्री - गाड़ी में बैठे हुए )
0
0
Report

निवाड़ी रोड पर जगतपुरी में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Ghaziabad, Uttar Pradesh:निवाड़ी Road स्थित जगतपुरी कालोनी में दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी में विवाद हो गया। दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार किये। इस दौरान अफरातफरी का माहौल बन गया। मारपीट मेें अलग-अलग समुदाय के लोगों के आमने सामने आने का आरोप है। दोनों पक्षों की तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है। जगतपुरी कालोनी में अजय व खुर्शीद का घर आसपास में ही है। यहां गणेश पूजा का पंडाल लगा है। वहां पर पटाखा चलाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था। गाली-गलाैज के बाद कुछ ही देर में नौबत मारपीट तक पहुंच गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिये। मारपीट का वीडियो आसपास के लोगों ने मोबाइल में रिकार्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। वीडियो में महिलाएं भी हाथ में लाठी लिये दिख रही हैं। बहुत से लोग एक-दूसरे से मारपीट कर रहे हैं और अफरातफरी का माहौल है। घटना 22 सितंबर की है। अजय व खुर्शीद की बेटी मुस्कान की तरफ से थाने में तहरीर दी गई है। दोनों तहरीर में अलग-अलग आरोप लगाए गए हैं। पुलिस वीडियो के आधार पर प्रकरण की जांच कर रही है।
0
0
Report

नोएडा में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपित की गिरफ्तारी, पुलिस ने किया खुलासा

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार नोएडा के थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से की गई। पुलिस ने मु0अ0सं0 109/2026, धारा 108 बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त राजेन्द्र पुत्र अभिलाख को सेक्टर-135, नोएडा से गिरफ्तार किया है。 पुलिस के अनुसार, मामले में वादी की ओर से अपनी बहन को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए उसके पति यानी अपने जीजा के खिलाफ थाना एक्सप्रेस-वे में प्रार्थना पत्र दिया गया था。 शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया था। जांच के दौरान आरोपी राजेन्द्र का नाम सामने आने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी。 लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस को आरोपी के संबंध में जानकारी मिली, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे सेक्टर-135 से गिरफ्तार कर लिया。 पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

गाजीपुर PDA यात्रा पर डिप्टी सीएम का हमला: 12 करोड़ के रथ पर सवाल

Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर PDA यात्रा पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का हमला, बोले- 12 करोड़ के रथ पर क्या लोहिया के सपने साकार होंगे… डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले- 12 करोड़ के मर्सिडीज रथ पर क्या लोहिया के सपने साकार होंगे। अपने कार्यों पर वोट क्यों नहीं मांगते, जाति और तुष्टिकरण की राजनीति क्यों करते हैं। सपा कार्यकलापों के दलदल में डूबी है, गाजीपुर में वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया का राज था। भाजपा आम जनमानस की पार्टी, तीसरी बार प्रचंड बहुमत से यूपी में बनेगी सरकार। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने शनिवार को गाजीपुर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की PDA यात्रा पर तीखा हमला बोला। एलजी मनोज सिन्हा के बेटे अभिनव सिन्हा द्वारा लंका मैदान में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के उद्घाटन समारोह में पहुंचे डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव अपने कार्यों पर वोट क्यों नहीं मांगते, जाति और तुष्टिकरण की राजनीति क्यों करते हैं। उन्होंने कहा कि PDA रथ की लागत 12 करोड़ रुपये है, जिसे मर्सिडीज बेंज ने बनाया है। 12 करोड़ के रथ पर क्या लोहिया जी के सपने साकार होंगे। लोहिया जी ने क्या कभी सोचा होगा कि कोई समाजवादी 12 करोड़ के रथ पर वोट मांगेगा। लोहिया जी कहते थे- जो परिवार से सटेगा, वो समाज से कटेगा। लोहिया जी पूंजीवाद के सख्त विरोधी थे, उनके घर में कंघा तक नहीं होता था। ये लोग केवल सैफई परिवार को प्रमोट करते हैं। डिप्टी सीएम ने आरोप लगाया कि सपा अपने कार्यकलापों के दलदल में डूबी हुई है। गाजीपुर में वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया का राज था। शाम को 5 बजे निकलना मुश्किल था। ये वही लोग हैं जो गुंडों को प्रश्रय देते थे। आज हमारी बेटियों और व्यवसायियों को कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा आम जनमानस की पार्टी है और तीसरी बार प्रचंड बहुमत से यूपी में सरकार बनेगी। हर आदमी 5 साल मेहनत करता है तब अपने नाम पर वोट मांगता है। सपा मुखिया समाजवादी पार्टी के नाम पर वोट क्यों नहीं मांग रहे हैं, नाम बदलकर क्यों वोट मांग रहे हैं। इस दौरान डिप्टी सीएम ने गाजीपुर मेडिकल कॉलेज में अमृत फार्मेसी का भी उद्घाटन किया。 बाइट : बृजेश पाठक, डिप्टी सीएम, गाजीपुर
0
0
Report

श्रावस्ती में लगातार बारिश से कच्चे मकान पर पेड़ गिरा, बुजुर्ग की मौत

Shravasti, Uttar Pradesh:प यूपी के श्रावस्ती जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। सोनवा थाना क्षेत्र के लोनियन पुरवा गांव में बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। मिट्टी के कच्चे मकान पर पुराना पेड़ गिरने से पूरा घर धराशायी हो गया। हादसे के वक्त घर में मौजूद दो महिलाओं समेत छह लोग मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है। जहां लगातार हो रही बारिश के बीच एक पुराना पेड़ मिट्टी के कच्चे मकान पर जा गिरा। पेड़ गिरते ही मकान पूरी तरह धराशायी हो गया और मलबे में घर के अंदर मौजूद छह लोग दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे सभी छह लोगों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है। इसी दौरान इलाज के दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी और मातम का माहौल है। बताया जा रहा है कि श्रावस्ती में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते कच्चे मकानों और पेड़ों के गिरने का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन की ओर से भी बारिश के बीच लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

भैरोपुर गांव में मीट खाने से तीन बच्चे और एक महिला बीमार

Banka, Bihar:खबर बांका से हैं जहां विषात भोजन खाने से तीन बच्चे एक महिला बीमार हो गये। सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया जा रहा। घटना आनंदपुर थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव की है जहाँ पोल्ट्री मुर्गा का मीट बना था। सुबह मीट खाने से उल्टी एवं होने लगा। इसमें करिश्मा कुमारी 20 वर्ष इनका पुत्र आदित्य कुमार 3 वर्ष एवं दिलशी कुमारी 4 वर्ष इनका भाई दिलबर कुमार 3 वर्ष शामिल हैं। सुबह मीट खाने के ठीक आधे घंटे के बाद उल्टी एवं डस होने लगा घर परिवार के सुझबुझ से बच्चों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ इलाज के दौरान सभी बच्चे स्वस्थ हैं।
0
0
Report

ABVP भूख हड़ताल समाप्त, जांच पूरी होने तक धरना जारी

Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह कॉलेज में विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की ओर से चल रही भूख हड़ताल शनिवार को नौवें दिन समाप्त हो गई। एबीवीपी के बैनर तले यह आंदोलन करीब 12 दिन पहले शुरू हुआ था। छात्र संगठन कॉलेज में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की जांच, तत्कालीन प्राचार्य और बर्सर को हटाने की मांग कर रहा था। इसी मांग को लेकर करीब नौ दिन पहले छात्र नेता अनीश रॉय और नीरज चौधरी भूख हड़ताल पर बैठे थे। आंदोलन के दौरान कॉलेज में मामले की जांच के लिए दो बार जांच टीम पहुंची। इसके अलावा विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. चंद्रभूषण शर्मा भी कॉलेज पहुंचे और आंदोलनरत छात्रों से बातचीत की। उन्होंने प्राचार्य को हटाने के लिए एक दिन का समय और पूरे मामले की जांच के लिए 14 दिनों का समय मांगा था। शनिवार को भूख हड़ताल समाप्त कराने के दौरान कॉलेज के नए प्रभारी प्राचार्य डॉ. केएन शर्मा और वरिष्ठ सेवा प्रमुख पीएन सिन्हा ने आंदोलनकारी छात्रों को जूस पिलाया और मिठाई खिलाई. छात्रों ने कहा कि भूख हड़ताल समाप्त कर दी गई है, लेकिन आंदोलन खत्म नहीं हुआ है। जांच पूरी होने और दोषियों पर कार्रवाई होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं प्रभारी प्राचार्य केएन शर्मा ने कहा कि छात्रों की मांग पूरी होने के बाद शनिवार को उन्हें जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराई गई है।
0
0
Report
Advertisement

रोहिणी में नाबालिगों के बीच चाकूबाजी, एक घायल अस्पताल में भर्ती

New Delhi, Delhi:दिल्ली के रोहिणी इलाके से चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है. प्रशांत विहार थाना क्षेत्र के रजापुर गांव के पास नाबालिगों के बीच हुए विवाद के बाद एक नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया गया. इस घटना में बाबू नाम का नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को शाम के समय दो नाबालिगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और चाकूबाजी की घटना हो गई. हमले के बाद घायल नाबालिग को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही प्रशांत विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए. आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर नाबालिगों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था और चाकूबाजी की नौबत कैसे आई. पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है. वारदात को अंजाम क्यों दिया गया पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगा.
0
0
Report

कोटा मंडाना में मौसम बदला, 15 मिनट बारिश और ओले से राहत

Kota, Rajasthan:कोटा दिनभर की तेज गर्मी और उमस के बाद शनिवार देर शाम मंडाना में अचानक मौसम ने करवट बदल ली। देखते ही देखते आसमान में काली घटाएं छा गईं और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक मूसलाधार बारिश का दौर चला और इसी दौरान बेर के आकार के ओले भी गिरे। अचानक बदले मौसम से सड़कों पर पानी बह निकला। दिनभर गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने बारिश के बाद राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों के मुताबिक शाम तक मौसम साफ था, लेकिन अचानक तेज हवाएं चलने लगीं और कुछ ही देर में बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक बारिश और ओलों का दौर चलता रहा。
0
0
Report

उत्तरकाशी में हिमपात और पर्यटक लापता: खोज जारी

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुरू हुआ हिमपात, पैर फिसलने से एक पर्यटक गहरी खाई में गिरने से लापता उत्तरकाशी ऊंचाई वाले गंगोत्री से ऊपर चीड़वासा आदि क्षेत्रों में सीजन पहली बर्फबारी शुरू हो गई है।तो गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित निचले क्षेत्रों में बारिश हो रही है वहीं अगर रात्रि तक गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में मौसम ऐसा रहा तो दोनों धामों में बर्फबारी हो सकती है फिलहाल ऊंचाई क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और निचले क्षेत्रों बारिश ने मौसम काफी ठंडा कर दिया और ठंड होने के कारण लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए है।वहीं राजगढ़ महाराष्ट्र के 5 पर्यटक गंगोत्री से गोमुख जा रहे थे कि चीड़वासा आगे कच्चीढांग के पास एक पर्यटक का पैर फिसलने से पर्यटक करीब 130 मीटर गहरी खाई में गिरने के बाद लापता हो गया जिसकी तलाश एसडीआरएफ, पुलिस और अन्य रेस्क्यू टीमें कर रही है।मौसम खराब होने कारण रेस्क्यू टीमों को लापता पर्यटक खोजबीन में दिक्कतें आ रही है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top