206001
Etawah: DCDF चुनाव में भाजपा की जीत, विधायक सरिता भदौरिया ने की तारीफ
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा DCDF के चुनाव में जीत पर भारतीय जनता पार्टी की विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया ने इसे बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों से जुड़ा यह चुनाव समाजवादी पार्टी द्वारा कब्जा किया गया था लेकिन योगी सरकार की निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत चुनाव कराया गया। इस चुनाव में सभापति और उपसभापति के पद पर भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधियों को निर्वाचित किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
TET पात्रता परीक्षा: आवेदन की अंतिम तारीख 18 सितम्बर तक बढ़ी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल TET पात्रता परीक्षा से जुड़ी हुई बड़ी खबर TET के परीक्षा के आवेदन की तारीख बढाई गई 4 सितंबर से बढ़ाकर 18 सितंबर की गई आवेदन की अंतिम तारीख TET के कम आवेदन आने के बाद कर्मचारी चयन मंडल ने लिया फैसला करीब डेढ़ लाख शिक्षकों में से ढाई हजार शिक्षकों ने किया था अबतक आवेदन आवेदन की थी आज अंतिम तारीख0
0
Report
भोपाल: जन्माष्टमी पर सीएम मोहन यादव ने जेल सुधार का बड़ा एलान
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा ऐलान जेल में बंद जो बंदी सजा काट रहे हैं उनकी एक महीने की सजा होगी कम मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी घोषणा की भोपाल सेंट्रल जेल में पहुंचे मुख्यमंत्री ने किया ऐलान0
0
Report
महुआ के फर्नीचर दुकान लूट की कोशिश नाकाम, दुकानदार ने एक बदमाश पकड़ा
Hajipur, Bihar:वैशाली के महुआ में फर्नीचर दुकान को लूटने पहुंचे बदमाशों की कोशिश नाकाम हो गई। हथियार के बल पर लूट की कोशिश के दौरान दुकानदार ने साहस दिखाते हुए एक बदमाश को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से देशी कट्टा बरामद हुआ है, जबकि दूसरा बदमаш फरार हो गया।मामला महुआ थाना क्षेत्र के मगरू चौक का है। दो बदमाश फर्नीचर दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचे थे। दोनों ने दुकानदार से सामान दिखाने को कहा।दुकानदार जैसे ही सामान दिखाने के लिए आगे बढ़ा, बदमाशों ने पीछे से हथियार निकाल लिया और लूट की कोशिश शुरू कर दी।इसी दौरान दुकानदार और उसके सहयोगी ने हिम्मत दिखाई और एक बदमाश को मौके पर ही पकड़ लिया। हालांकि, मौका पाकर उसका दूसरा साथी फरार हो गया।घटना की सूचना तुरंत महुआ थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए आरोपी को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया।वहीं, फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। महुआ एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने पकड़े गए आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
धामी ने देहरादून में हनुमान अंश स्पेशल स्क्रीनिंग देखी
Noida, Uttar Pradesh:Dehradun (Uttarakhand): CM Pushkar Singh Dhami watches ‘Hanuman Ansh’ film based on Neem Karoli Baba of Kainchi Dham at Centrio Mall / Visuals सोर्स एएनआई देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के सेंट्रियो मॉल में फ़िल्म 'हनुमान अंश' की स्पेशल स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया।यह फ़िल्म कैंची धाम के सम्मानित आध्यात्मिक संत नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कहते हैं, "बाबा नीम करौली महाराज पर 'हनुमान अंश' नाम की एक फ़िल्म बनी है... यह एक बहुत ही आध्यात्मिक फ़िल्म है जिसे हर किसी को देखना चाहिए। जिन लोगों ने उन्हें महसूस किया है या उनके बारे में पढ़ा है, वे उन्हें भगवान हनुमान का ही एक रूप मानते हैं। यह एक आध्यात्मिक और पारिवारिक फ़िल्म है इसमें बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है कि कैसे भगवान के प्रति सच्ची भक्ति से उनका आशीर्वाद और कृपा ज़रूर मिलती है। बच्चों को भी यह फ़िल्म देखनी चाहिए... क्योंकि यह जगह उत्तराखंड से गहराई से जुड़ी है, इसलिए हम चाहते हैं कि राज्य में ज़्यादा से ज़्यादा लोग इसे देखें इसीलिए हम इसे टैक्स-फ़्री करेंगे।"0
0
Report
हल्दी छपरा में सीमेंटेड मकान ढह, चार लोग मलबे में, एक की हालत गंभीर
Danapur, Bihar:मनेर के हल्दी छपरा में बाढ़ का कहर, भरभराकर गिरा सीमेंटेड मकान मकान में सो रहे चार लोग मलबे में दबे, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन तीन सुरक्षित निकले, एक की हालत गंभीर—निजी अस्पताल में भर्ती बाढ़ के कहर के बीच पटना के मनेर स्थित हल्दी छपरा के नयका टोला गांव में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक सीमेंटेड मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के वक्त मकान में परिवार के चार लोग सो रहे थे, जो मलबे में दब गए। ग्रामीणों की सूचना मिलते ही बाढ़ राहत के लिए तैनात SDRF की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने मलबे में दबे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। वहीं मनोज सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। SDRF की टीम और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें मलबे से निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मनोज सिंह अपने परिवार के साथ हल्दी छपरा स्थित पुश्तैनी मकान में सो रहे थे, तभी अचानक मकान भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।0
0
Report
नीमकाथाना में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिर सजे, भक्तों की भीड़ भारी
Sikar, Rajasthan:श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर उल्लास: नीमकाथाना शहर में सजे ठाकुरजी के मंदिर, जगह जगह हुए आयोजन, कृष्ण मय हुआ नीमकाथाना। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में विशेष तैयारियां की गईं. श्रद्धालुओं ने व्रत रखा और मंदिरों में दर्शन किए. मंदिरों में भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया. शहर के श्याम मंदिर में खास श्रृंगार किया गया. सवेरे से श्रद्धालु दर्शन कर रहे थे. मंदिर पर रोशनी की गई. डीएसपी ऑफिस के पास राम, हनुमान मंदिर में भगवान का श्रृंगार फूलों से किया गया. शाम 7 बजे से कार्यक्रम शुरू हुए और रात 12 बजे तक चले. कई आकर्षक झांकियां निकलीं. हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी. करीब 40 हजार से ज्यादा लोगों ने मंदिरों में दर्शन किए. श्याम मंदिर में भी हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. कई मनमोहन झांकियां सजाई गईं. डीएसपी ऑफिस के पास श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव भी मनाया गया।0
0
Report
Advertisement
जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में जन्माष्टमी पर भक्तों का जमावड़ा
Jaipur, Rajasthan:Anchor-भाद्रपद कृष्ण अष्टमी पर शुक्रवार को छोटी काशी कृष्ण भक्ति में डूबी रही। गुब्बारों, फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजे मंदिरों में सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ता रहा। गोविंददेवजी, गोपीनाथजी सहित शहर के प्रमुख मंदिरों में तड़के से ही भक्तों की कतारें लग गईं। आराध्य गोविंददेवजी मंदिर में जन्माष्टमी पर लाखों श्रद्धालुओं ने ठाकुरश्रीजी के दर्शन किए। मंगला झांकी सुबह 4:30 बजे शुरू होनी थी, लेकिन श्रद्धालु एक घंटे पहले ही तड़के 3:30 बजे मंदिर पहुंचने लगे। सुबह 6:45 बजे तक चली मंगला झांकी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इसके बाद दिन की अन्य झांकियों में भी श्रद्धालु पहुंचे, हालांकि मंगला झांकी की तुलना में भीड़ कम रही। रात 11 बजे के बाद मंदिर में एक बार फिर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी। रात 12 बजे कृष्ण जन्म के साथ ही मंदिर परिसर 31 तोपों की हवाई गर्जना और शंखनाद से गूंज उठा। वेदपाठी ब्राह्मणों ने सस्वर वेदपाठ किया। भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य के दर्शन के लिए श्रद्धालु अपलक खड़े रहे और जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। कृष्ण जन्म के बाद महंत अंजन कुमार गोस्वामी ने शालिग्राम भगवान का पूजन कर ठाकुरजी का पंचामृत अभिषेक किया। अभिषेक में 425 लीटर दूध, 365 किलो दही, 11 किलो घी, 85 किलो बूरा और 11 किलो शहद का उपयोग किया गया। अभिषेक के दौरान श्रद्धालु ठाकुरजी के दर्शन करते रहे। इसके बाद ठाकुरजी को पंजीरी, लड्डू और खिरसा का भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं की मंदिर से वापसी करीब डेढ़ बजे तक जारी रही। इस तरह तड़के 3:30 बजे से अगले दिन करीब डेढ़ बजे तक लगभग 22 घंटे तक मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। जन्माष्टमी के अवसर पर डिप्टी सीएम दिया कुमारी, राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया, घनश्याम तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने गोविंददेवजी मंदिर पहुंचकर ठाकुरश्रीजी के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। गोविंददेवजी के साथ गोपीनाथजी सहित शहर के प्रमुख मंदिरों में भी जन्माष्टमी पर विशेष सजावट और धार्मिक आयोजन हुए। मंदिरों में दिनभर कृष्ण भक्ति के रंग दिखाई दिए और देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही0
0
Report
इंदौर के तीन मंदिरों में जन्माष्टमी की धूम, भक्तों ने भक्ति-नृत्य से मनाई
Indore, Madhya Pradesh:एंकर - जन्माष्टमी का पर्व इंदौर के यशोदा माता मंदिर, गोपाल मंदिर ओर 24 अवतार मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया रात के 12 बजाते ही श्रद्धालु भक्तों ने धूमधाम से भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव और प्रकट उत्सव मनाया इस दौरान हर कोई कृष्ण भक्ति में नाचते झूमते नजर आया 24 अवतार मंदिर में भव्य फूल बंगले के साथ ही भगवान श्री कृष्ण का पालन सजाया गया जहां छोटे-छोटे बच्चे भी कृष्ण और राधा के रूप में सुसज्जित नजर आए और हर कोई ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर एक दूसरे को बधाई दी0
0
Report
रायपुर के कोतवाली थाने के लॉकअप में कृष्ण जन्म उत्सव का नाट्य रूपांतरण
Begun, Rajasthan:रायपुर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म… वो भी कोतवाली थाने के लॉकअप में.. द्वापर युग की उस पौराणिक कथा का नाट्य रूपांतरण रायपुर के कोतवाली थाने में देखने को मिला. रात के ठीक 12 बजते ही लॉकअप में अचानक अंधेरा छा गया… बाहर पहरे पर तैनात पुलिसकर्मी बेसुध हो गए… और फिर बेड़ियों में बंधे वासुदेव भगवान श्रीकृष्ण को लेकर लॉकअप से बाहर निकले. इसके बाद वासुदेव बाल कृष्ण को लेकर सीधे गोपाल मंदिर की ओर रवाना हुए. द्वापर युग में जिस तरह वासुदेव कंस के कारागार से बाल कृष्ण को लेकर गोकुल पहुंचे थे, उसी दृश्य को रायपुर में जीवंत किया गया.. इस अनोखे नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शहरवासी देर रात तक मौजूद रहे.. खास बात ये है कि कोतवाली थाने में पिछले 11 वर्षों से भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की ये अनूठी परंपरा निभाई जा रही है.. वॉक थ्रू0
0
Report
Advertisement
सर्वपल्ली राधाकृष्णन जयंती पर श्रद्धांजलि, शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई
Noida, Uttar Pradesh:प्रख्यात शिक्षाविद, महान दार्शनिक, भारतीय ज्ञान-परंपरा के प्रखर संवाहक, पूर्व राष्ट्रपति, 'भारत रत्न' डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। ‘राष्ट्र के भविष्य’ को ज्ञान, संस्कार व चरित्र की ज्योति से आलोकित करने वाले सभी गुरुजनों को नमन तथा प्रदेश वासियों एवं सभी शिक्षकों को 'शिक्षक दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।0
0
Report
सीएम ने कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गो Rakhnath मंदिर में पूजन कर सभी की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की
Noida, Uttar Pradesh:सीएम ने पूजा करते हुए जो वीडियो पोस्ट किया है वो वीडियो इस आयडी में है Yogi Adityanath 5h अच्युतं केशवं सत्यभामाधवं माधवं श्रीधरं राधिकाराधितम्। इन्दिरामन्दिरं चेतसा सुन्दरं देवकीनन्दनं नन्दजं सन्दधे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आज Gorakhnath Mndr में भक्तवत्सल, परब्रह्म भगवान श्रीकृष्ण का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर सभी के सुख, समृद्धि एवं आरोग्यता हेतु प्रार्थना की। यशोदानंदन की कृपा से सभी के जीवन में प्रेम, करुणा और शुभता का संचार हो तथा हर हृदय आनंद और भक्ति से अभिसिंचित रहे, यही कामना है। जय श्रीकृष्ण!0
0
Report
गाज़ियाबाद की ट्रोनिका सिटी बैग फैक्ट्री में आग, दमकलों ने काबू पाया
Noida, Uttar Pradesh:गाज़ियाबाद, यूपी: ट्रोनिका सिटी इलाके में बैग बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लग गई। मौके पर आठ दमकल गाड़ियां भेजी गई हैं। चूंकि फैक्ट्री पूरी तरह से बंद शेड जैसी संरचना थी, इसलिए अंदर पहुंचना मुश्किल था; इसलिए पीछे की दीवार तोड़ दी गई। तब से पानी डाल रहे हैं। आग को फैलने से रोकने के लिए उसे काबू में कर लिया गया है और शेड के नीचे दबी आग को बुझाने के लिए कु cooling का काम चल रहा है। इसके अलावा पीछे की तरफ से जेसीबी की मदद से मलबा हटाया जा रहा है और आग बुझाने के लिए लगातार पानी डाला जा रहा है। इस घटना में किसी की जान नहीं गई और न ही कोई घायल हुआ है... आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में जन्माष्टми पर्व: योगी ने लड्डू गोपाल को पालने में झुलाया
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि विधान से की पूजा-अर्चना, प्राकट्य के बाद प्रभु श्रीकृष्ण के लड्डू गोपाल स्वरूप को पालने में झुलाया महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में बाल गोपाल को दुलारकर भजनों का भी आनंद उठाया गोरक्षपीठाधीश्वर ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर गोरखपुर, 4 सितंबर। भक्ति, प्रेम व धर्म के शाश्वत आलोक, गोपाल, जगतपाल, पूर्ण परब्रह्म, भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव का पवित्र पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, शिवावतार महायोगी गोरखनाथ की साधनास्थली गोरखनाथ मंदिर में पारंपरिक श्रद्धा, भव्यता एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। गोरक्षपीठ के इस पारंपरिक कार्यक्रम का नेतृत्व करने के लिए गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार रात लखनऊ से गोरखपुर पहुंचे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह से मध्य रात्रि तक, मथुरा से लेकर लखनऊ और गोरखपुर तक, समस्त योगियों के परमेश्वर माने जाने वाले योगेश्वर श्रीकृष्ण की साधना में रमे रहे। सुबह उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा स्थित जन्मभूमि मंदिर में कान्हा की विधि विधान से आराधना कर प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की प्रार्थना की। शाम को वह लखनऊ पुलिस लाइन में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में सम्मिलित हुए और फिर रात में गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर उन्होंने पारंपरिक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह में प्रभु के प्राकट्य अनुष्ठान को पूर्ण कराया। गोरखनाथ मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया। इसके बाद उन्होंने अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर मत्था टेक पुष्पार्चन किया, उनका आशीर्वाद लिया। गोरखनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन उपलक्ष्य में महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में भजन संध्या का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री यहां पहुंचे और सुमधुर भजनों का आनंद उठाते हुए राधा-कृष्ण बने बच्चों को दुलारकर उन्हें उपहार देते रहे। गोरक्षपीठाधीश्वर ने मध्य रात्रि गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर विधि विधान से विशिष्ट पूजा अर्चना की। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य के बाद 'नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की' और ‘श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेव’ की मंगल धुन, सोहर गीत और घंट-घड़ियाल की ध्वनि के बीच गोरक्षपीठाधीश्वर उन्हें गोद में लेकर गर्भगृह से बाहर आए। सीएम योगी ने, प्रभु श्रीहरि के बाल स्वरूप ‘लड्डू गोपाल’ को फूलों से सजे पालने में बैठाकर श्रद्धाभाव से उन्हें झुलाया और आरती उतारी। प्रभु श्रीकृष्ण का प्राकट्य अनुष्ठान पूर्ण होने के उपरांत मंदिर की तरफ से श्रद्धालुओं को फलाहार और प्रसाद वितरित किया गया। गोरखनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव परंपरागत रूप से धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में भजन संध्या कार्यक्रम सुपरिचित लोक गायक डॉ. राकेश श्रीवास्तव के संयोजन में शाम से ही जारी था। दूसरी तरफ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का मुख्य धार्मिक अनुष्ठान मंदिर के गर्भगृह में रात करीब साढ़े ग्यारह बजे से प्रारंभ हुआ और ठीक मध्य रात्रि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोपरांत मंगल गीत व प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह, कई साधु-संत और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मध्य रात्रि तक मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। राधा-कृष्ण बने बच्चों को मिला सीएम योगी का स्नेह व उपहार श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में भजन कीर्तन के मध्य श्रीकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में राधा व कृष्ण बने बच्चों को खूब स्नेह दिया। उनसे खूब हंसी ठिठोली भी की। उन्हें खिलौने व चॉकलेट उपहार में दिए। इस दौरान कई मासूमों को अपनी गोद में लेकर वह काफी देर तक खिलाते रहे, प्यार-दुलार करते रहे। कुछ बच्चों ने सीएम योगी को दोहे और श्लोक सुनाए तो कुछ ने उनके साथ सेल्फी ली। मुख्यमंत्री सभी बच्चों का अनुरोध पूरा करते रहे। बालरूप सज्जा नयनाभिराम भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर गोरखनाथ मंदिर के ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में आयोजित श्रीकृष्ण बालरूप सज्जा प्रतियोगिता में सजधज कर आए बच्चों ने लोगों का मन मोह लिया। दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में हुई बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता में कोई श्रीकृष्ण के रूप में था तो कोई राधा। इन बच्चों के वेश और रूप से सभागार एकबारगी गोकुल का भान करा रहा था। दो वर्गों में हुई इस प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चे कार्यक्रम का आकर्षण बढ़ा रहे थे। बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता के कान्हा वर्ग में प्रथम पुरस्कार शर्विल पांडेय को, द्वितीय पुरस्कार सौम्या प्रजापति और तृतीय पुरस्कार हिमांशी श्रीवास्तव को दिया गया। गोपाल वर्ग में प्रथम पुरस्कार सार्थक, द्वितीय राजवीर और तृतीय पुरस्कार रूद्र को मिला। श्रीकृष्ण रूप सज्जा में विजेताओं को मुख्यमंत्री ने प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर पुरस्कृत किया। निर्णायक की भूमिका सारिका राय, मनीषा सिंह और हृदया त्रिपाठी ने निभाई जबकि संचालन शिवेंद्र पांडेय ने किया। भजनों में गूंजा जय कान्हा-श्याम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में, डॉ. राकेश श्रीवास्तव के संयोजन में आयोजित भजन संध्या में कान्हा-श्याम की आराधना की गूंज रही। शुभारंभ पुनीत श्रीवास्तव ने एक सुमधुर भक्ति गीत से किया। इसके पश्चात हृदया त्रिपाठी व अनीता सिंह ने सोहर और लक्ष्मी गुप्ता ने बधाई गीत की कर्णप्रिय प्रस्तुति दी। गायक उमेश मिश्रा और एकता शुक्ला ने कृष्ण भजन सुनाकर सबको भाव विभोर कर दिया। डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने पारंपरिक बधाई गीत एवं सोहर के गायन से वातावरण को उल्लासमय बना दिया। वाद्य यंत्रों पर श्यामसुंदर लाल श्रीवास्तव हंसलोना, दीपक, आभास पाठक एवं सुधाकर सिन्हा ने संगत की। गर्भगृह में हनुमत संगीत आश्रम ने सजाई भजन संध्या श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में हनुमत संगीत आश्रम एवं सेवा संस्थान की तरफ से रात आठ बजे से बारह बजे तक भजनों की प्रस्तुति की गई। जन्मोत्सव से पूर्व, गर्भगृह में भजनों का श्रवण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी किया। कार्यक्रम की शुरुआत गायक और संगीतकार अभिषेक पांडेय बिट्टू के भजनों से हुई। तत्पश्चात सिद्धि सिंह, निशांत शुक्ला, श्रेयांश तेजस्वी, ओम सिंह, हृदयांश श्रीवास्तव, अपूर्व नमन, आकांक्षा त्रिपाठी, प्रीति अग्रहरि और अलका जायसवाल ने अपने भजनों की प्रस्तुति से लोगों को खूब झुमाया। कार्यक्रम का संयोजन धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव एवं संगीत निर्देशन अभिषेक पांडेय बिट्टू का था। वाद्य यंत्र पर अजीत राज, शैलेश दुबे व रुद्राक्ष शुक्ला ने संगत की।0
0
Report
जळगाव के चोपडा में पिसाळे कोल्हे ने तीन वर्षीय बच्ची समेत लोगों को घायल किया
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव, चोपडा जळगाव जिल्ह्यातील चोपडा तालुक्यात धानोरा अडावद वनक्षेत्रातील शेवऱ्यापाडा येथे पिसाळलेल्या कोल्ह्याने तीन वर्षीय बालिकेसह दोघांवर हल्ला केल्याची घटना घडली आहे. शौचास जाण्यासाठी घराबाहेर पडलेल्या तीन वर्षीय समरिता बारेला हिच्यावर कोल्ह्याने अचानक हल्ला केला. बालिकेचा आरडाओरड ऐकून मदतीसाठी धावलेल्या लोका बारेला आणि धनसिंगबारेला यांच्यावरही कोल्ह्याने हल्ला करून त्यांना जखमी केले. तिन्ही जखमींवर प्राथमिक उपचारानंतर चोपडा उपजिल्हा रुग्णालयात उपचार करण्यात आले. दोघांना उपचारानंतर घरी सोडण्यात आले असून, बालिकेला खबरदारी म्हणून रुग्णालयात दाखल ठेवण्यात आले आहे. दरम्यान, हल्ल्यानंतर या कोल्ह्याचा मृत्यू झाला असून, वनविभागाने घटनास्थळी पाहणी करत मृत वातावरण निर्माण झाले आहे.0
0
Report
भिवंडी के सांसद सुरेश म्हात्रे उर्फ बाळ्या मामांनी अस्पतालों में गति तेज करने के निर्देश दिए
Thane, Maharashtra:भिवंडी - खासदार बाळ्या मामांची रुग्णालयांना भेट.. माता बाल रुग्णालय डिसेंबरपर्यंत सुरू करा, खासदार सुरेश म्हात्रेंच्या सूचना.... अंकर... भिवंडीतील आरोग्य सुविधेचा आढावा घेण्यासाठी खासदार सुरेश म्हात्रे उर्फ बाळ्या मामा यांनी शुक्रवारी सायंकाळी अचानक उपजिल्हा रुग्णालय आणि निर्माणाधीन माता बाल संगोपन रुग्णालयाला भेट दिली. कामाचा दर्जा चांगला ठेवा आणि कामे वेळेत पूर्ण करा, अशा सूचना त्यांनी यावेळी दिल्या. केंद्र सरकारच्या राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियानांतर्गत भिवंडीत 200 बेडचे माता बाल संगोपन रुग्णालय उभारले जात आहे. हे रुग्णालय डिसेंबरपर्यंत सुरू करा, अशा सूचना खासदार म्हात्रे यांनी दिले आहेत. ठेकेदाराला निधीची कमतरता भासू नये म्हणून 10 कोटी रुपये देण्यात आले आहेत, त्यामुळे उर्वरित कामे तातडीने पूर्ण करावीत, असे ते म्हणाले. तसेच स्वर्गीय इंदिरा गांधी उपजिल्हा रुग्णालयाच्या दुरुस्तीसाठी शासनाने 22 कोटी रुपये मंजूर केले आहेत. या निधीतून हे रुग्णालय देखील 200 बेडचे होणार आहे. मात्र दुरुस्तीचे काम सुरू असतानाही कामाचा दर्जा चांगला राखला गेला पाहिजे, याकडे लक्ष देण्याच्या सूचना खासदारांनी प्रशासनाला केल्या. रुग्णालयात कर्मचारी संख्या कमी असल्याबाबत विचारले असता, त्यासाठी शासनाकडे पाठपुरावा करू, असे आश्वासन खासदार म्हात्रे यांनी दिले.0
0
Report
Advertisement
