206124
इटावाः ऑटो ने स्कूटी सवार युवक को मारी टक्कर, घायल
Bakewar, Uttar Pradesh:बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम हर्राजपुर के पास एक स्कूटी सवार व्यक्ति को ऑटो ने टक्कर मार दिया। टक्कर में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। ऑटो चालक वाहन सहित मौके से भाग जाने में सफल रहा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भेजवाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गहलोत का जोधपुर दौरा: पानी-स्वास्थ्य और चुनाव पर सरकार की नाकामी पर जोर
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज जोधपुर दौरे पर पहुंचे। जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार के बारह साल पूरे होने जा रहे हैं, लेकिन जनता को कोई बड़ी उपलब्धि नहीं मिली है। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्म के नाम पर राजनीति कर भाजपा सफल जरूर हुई, लेकिन आम जनता की समस्याओं से सरकार का कोई सरोकार नहीं है। गहलोत ने कहा कि जोधपुर में पीने के पानी का गंभीर संकट पैदा हो गया है, जबकि उनकी सरकार ने इंदिरा गांधी नहर परियोजना के जरिए वर्षों मेहनत कर पानी पहुंचाने का काम किया था। उन्होंने बताया कि तीसरे चरण के लिए लगभग चौदह सौ करोड़ रुपए राज्य बजट से स्वीकृत किए गए थे ताकि जोधपुर और आसपास के गांवों में पानी की समस्या न रहे, लेकिन वर्तमान सरकार मॉनिटरिंग करने में पूरी तरह विफल रही। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के दौरान जोधपुर में मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय, अस्पताल भवन और कई विकास कार्य हुए। प्रतापनगर, मंडोर अस्पताल और चौपासनी हाउस की शानदार इमारतों का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा कि आज भी बाहर से आने वाले लोग इन भवनों को देखकर आश्चर्य करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार इन संस्थानों की देखरेख तक नहीं कर पा रही है। गहलोत ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चिरंजीवी योजना कागजों तक सीमित होकर रह गई है, निजी अस्पतालों में मरीजों से पैसे वसूले जा रहे हैं और सरकार मरीजों को राहत देने में असफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि गरीब और आम आदमी को इलाज के लिए जेब से पैसा खर्च करना पड़ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में हर वर्ग सरकार से असंतुष्ट है। पंचायत और नगर निगम चुनावों को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा और आरोप लगाया कि सरकार संविधान की पालना नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट भी सरकार को फटकार लगा चुका है, फिर भी चुनाव करवाने में टालमटोल की जा रही है। गहलोत ने लोकतंत्र और चुनाव आयोग को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव बढ़ रहा है और हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि लोकतंत्र कमजोर हुआ तो आम आदमी का सम्मान भी खतरे में पड़ जाएगा। जोधपुर एयरपोर्ट और अन्य विकास कार्यों का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा कि एयरपोर्ट विस्तार और कई बड़ी परियोजनाएं उनके कार्यकाल में शुरू हुई थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार नई योजनाएं लाने के बजाय पुराने कार्यों का श्रेय लेने में लगी हुई है। ओएमआरएस और पेपर लीक मामलों पर बोलते हुए गहलोत ने कहा कि उनके कार्यकाल में ही आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू हुई थी और कार्रवाई की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार केवल प्रचार करने में लगी हुई है, जबकि जमीनी स्तर पर काम नहीं हो रहा। अंत में गहलोत ने कहा कि राजस्थान में हालात बेहद गंभीर हैं और सरकार जनता की समस्याओं को लेकर संवेदनशील नहीं है।0
0
Report
बाराबंकी में महिला विरोधी होर्डिंग पर सपा ने पोस्टर हटवाया, राजनीतिक घमासान तेज
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी जिले में रात के अंधेरे में लगाए गए कथित महिला विरोधी होर्डिंग को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। विवादित होर्डिंग सामने आने के बाद न सिर्फ स्थानीय स्तर पर बल्कि प्रदेश स्तर तक सियासी हलचल तेज हो गई है। आरोप है कि होर्डिंग में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर को आपत्तिजनक और भ्रामक तरीके से प्रस्तुत किया गया था, जिससे सपा कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी फैल गई। आज सुबह जैसे ही मामला लोगों के संज्ञान में आया, समाजवादी पार्टी के नेता एवं सभासद अरुण यादव सोनू अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने तत्काल विवादित होर्डिंग को हटवाया और इसे समाजवादी पार्टी की छवि धूमिल करने की साजिश बताया। सपा नेता अरुण यादव सोनू ने कहा कि राजनीतिक लाभ लेने के लिए इस तरह की ओछी और आपत्तिजनक हरकतें लोकतंत्र के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इस तरह की राजनीति को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। मामले को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में रोष बना हुआ है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।0
0
Report
संभल के DPO चंद्रभूषण यादव के घोटाले पर कार्रवाई अभी लंबित
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल संभल । 60 लाख से अधिक के घोटाले के आरोपी DPO चंद्रभूषण के खिलाफ कठोर कार्यवाही के लिये डीएम की शासन से सिफारिश के 23 दिन बाद भी कोई कार्यवाही नहीं .... योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर DPO चंद्र भूषण यादव का रसूख पड़ रहा भारी .. जांच कमेटी ने जांच रिपोर्ट में योगी सरकार की मिशन वात्सल्य , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कल्याण कारी योजनाओं में 60 लाख से अधिक के घोटाले की डीएम को सौंपी थी जांच रिपोर्ट । Zee मीडिया के पास DPO चंद्रभूषण यादव के घोटाले की जांच रिपोर्ट की कॉपी मौजूद .. जांच रिपोर्ट में मिशन वात्सल्य ,बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ योजना का बजट काजू ,मेवा चाय नाश्ते और योजनाओं के प्रचार प्रसार के फर्जी बिल बनाकर बजट हड़पने की पुष्टि। जांच रिपोर्ट में सामान को तीन गुना कीमत पर प्रशासन के द्वारा अधिकृत जैम पोर्टल के द्वारा न खरीदने के आरोप ... बिना टेंडर के 1 लाख से अधिक की जमकर कर डाली फर्जी खरीददारी । Zee यूपी यूके ने DPO के भ्रष्टाचार का खुलासा किया था ...जिसके बाद तत्कालीन डीएम राजेंद्र पेंसिया ने DPO के घोटाले की जांच के लिए डिप्टी कलेक्टर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी । जांच रिपोर्ट में घोटाले की पुष्टि के बाद डीएम अंकित खंडेलवाल ने 4 मई को शासन को पत्र लिखकर DPO के जनपद से ट्रांसफर और कठोर कार्यवाही की सिफारिश की थी । शिक्षा मंत्री गुलाब देवी भी शासन से भ्रष्टाचार के आरोपी DPO की शिकायत कर चुकी है आरोपी जिला प्रोवेशन अधिकारी चंद्रभूषण यादव का रसूख योगी सरकार के जीरो टॉलरेंस पर भारी.. योगी सरकार की योजनाओं ने बड़े घोटाले के आरोपी के खिलाफ कोई एक्शन न होने पर उठ रहे है सवाल ।0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड में वनाग्नि: 394 घटनाएं, 331 हैक्टेयर जंगल जलकर राख
Dehradun, Uttarakhand:ब्रेकिंग देहरादून वन मंत्री सुबोध उनियाल की प्रेस वार्ता फॉरेस्ट फायर की स्थिति को लेकर प्रेस वार्ता मुख्य वन संरक्षक ने वन विभाग के फारेस्ट फ़ायर की कारवाई को किया साझा अल्मोड़ा पिथौरागढ़ नैनीताल पौड़ी टिहरी और उत्तरकाशी सबसे संविधान सेल जिले घटनाएं 15 फरवरी से 25 मई तक 394 घटनाएं हुई है जिसमें 331 हैकटेयर जंगल जल कर राख 2025 राष्ट्रीय परिपेक्ष के तहत वन अग्नि अलर्ट के संदर्भ में उत्तराखंड राज्य में 14व स्थान वनाग्नि के कारण मानव शक्ति पर चार लाख आपदा मोचक निधि से मिलती है राहत mockdrill समुदाय सहभागिता के जन जागरूकता अभियान भी वन विभाग द्वारा किया जाता है 13085 से अधिक फायर लाइन उत्तराखंड के पास यू प्रिपेयर विश्व बैंक पोषित परियोजना के तहत पर्सनल प्रोटेक्टिव गियर्स, कस्टमाइज फोर व्हीलर विथ वाटर टैंकर, कम्युनिकेशन इक्विपमेंट और फायर टूल्स खरीदे जा रहे हैं चीड पिरूल एकत्रीकरण से लोगो प्रोत्साहन0
0
Report
नवाबाद तालपुरा में दबंगों की लाठीचार्ज वीडियो वायरल, युवक घायल
Noida, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र से दबंगई का एक वीडियो सामने आया है। तालपुरा मोहल्ले में मामूली कहासुनी के बाद दबंग पक्ष के लोगों ने एक युवक को बीच सड़क पर लाठियों से बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। यह नजारा देख लोगों ने दौड़कर बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग-अलग किया और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस वीडियो के आधार पर पहचान कर आरोपी की तलाश में जुटी है। घटना नवाबाद थाना क्षेत्र के तालपुरा मोहल्ले की है। जहां किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दबंग पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक पर लाठियों से हमला कर दिया। बीच सड़क पर युवक को बेरहमी से पीटा गया, मारपीट और हंगामे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। लेकिन मारपीट से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं जाते-जाते दबंग पक्ष के लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस दौरान किसी ने दबंगों की गुंडागर्दी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरपुर में विजय सिन्हा का दर्द: परीक्षा में सब्जेक्ट क्यों बदला?
Muzaffarpur, Uttar Pradesh:मुजफ्फरपुर से कह दिया बड़ी बात, पढ़ाई पूरी करता हूं, लेकिन परीक्षा के समय सब्जेक्ट बदल जाता है”; विभाग बदलने पर छलका मंत्री विजय सिन्हा का दर्द, उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अब राजस्व से हट गए हैं तो लोगों ने समझा कि राहत मिल गई है, लेकिन अब विजय सिंहा नहीं अब विजय बिहारी हो गए हैं, अब पूरे बिहार की चिंता हैAnchor - मुजफ्फरपुर पहुंचे बिहार सरकार के कृषि मंत्री Vijay Kumar Sinha का सोमवार को विभाग बदलने को लेकर दर्द छलक पड़ा. राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र में आयोजित बिहार लीची संगम : बाग से निर्यात तक कार्यक्रम के दौरान खुले मंच से उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि वह पूरी तल्लीनता से पढ़ाई करते हैं, लेकिन परीक्षा देने के समय उनका सब्जेक्ट ही बदल दिया जाता है.कार्यक्रम के दौरान मंत्री विजय सिन्हा ने कहा, मैं तो तल्लीनता से पढ़ाई करता हूं, लेकिन परीक्षा देने के समय सब्जेक्ट ही बदल जाता है। फिर भी परीक्षा देने की कोशिश करता हूं. पढ़ाई करता है तो पढ़ने वाले लोग ही बेईमान निकलते हैं और जब उन पर कार्रवाई करता हूं तब तक सब्जेक्ट बदल जाता है. उन्होंने खुले मंच से लोगों को संदेश दिया कि लोग बदल जाते हैं लेकिन स्वभाव नहीं बदलता है. उन्होंने कहा लोगों ने सोचा की राजस्व से हट गए हैं तो राहत मिल गई है लेकिन हमने साफ तौर पर कहा कि अब विजय सिन्हा नहीं रहा अब विजय बिहारी हो गया है इसलिए पूरे बिहार की लोगो चिंता है इसलिए उनका जमीन उनके सुरक्षित रखने का संकल्प हमने छोड़ा नहीं है. मंत्री के इस बयान को विभाग बदलने के संदर्भ में देखा जा रहा है। उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोग भी एक-दूसरे से चर्चा करते नजर आए. बाइट - विजय सिन्हा, कृषि मंत्री, बिहार सरकार0
0
Report
उन्नाव में “महिला विरोधी सपाई” लिखी होर्डिंग पर सियासत तेज
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव शहर में रातोंरात लगाए गए एक विवादित होर्डिंग को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया। होर्डिंग में अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ मुंह छुपाए महिलाओं की फोटो लगाई गई थी। साथ ही उस पर स्लोगन लिखा था — “बेटियों की सुरक्षा शर्मसार, गूंगी-बहरी थी सपा सरकार”। मामले पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि यह भारतीय जनता पार्टी से जुड़े अराजक तत्वों द्वारा समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान करने के उद्देश्य से किया गया घृणित कार्य है। उन्होंने कहा कि शहर में देर रात अंधेरे का फायदा उठाकर होर्डिंग लगाई गई। सपा जिलाध्यक्ष ने इसे “घटिया मानसिकता और राजनीतिक साजिश” करार देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के साथ खड़ी रही है। राजेश यादव ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर भाजपा वास्तव में महिलाओं के हित की बात करती है तो 2027 के चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर दिखाए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने कभी महिला आरक्षण का विरोध नहीं किया, बल्कि भाजपा सिर्फ राजनीतिक प्रोपेगेंडा कर रही है। बाइट राजेश यादव जिलाध्यक्ष सपा0
0
Report
भीलवाड़ा के उल्लाई मामले में मौत संदिग्ध: 4 दौर वार्ता के बावजूद सहमति नहीं बनी
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा-किशन लाल खटीक निवासी उल्लाई की संदिग्ध परिस्थितियों में कोई मौत के बाद 4 घंटे में तीन वार्ताओं के दौर चलने के बाद भी नहीं बने सहमति मौके पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र पालीवाल, सहाड़ा तहसीलदार विजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी लीलाधर मालवीय पुलिस सट्टा मौके पर तैनात, खटीक समाज के लोग चिकित्सालय में डेरा डालकर बैठे हुए हैं。0
0
Report
Advertisement
हरियाणा शिक्षा मंत्री ने मेधावी छात्रों को ISRO भ्रमण का मौका देने की घोषणा की
Panchkula, Haryana:पंचकूला हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा मंगलवार को पंचकूला स्थित शिक्षा सदन पहुंचे, जहां उन्होंने शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। शिक्ष शिक्षा मंत्री ने कहा कि हरियाणा में जिन विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप किया है, उन मेधावी बच्चों को सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए प्रयास कर रही है ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान और तकनीक से जोड़ा जा सके। उन्होंने बताया कि इस बार हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट में विशेष प्रावधान करते हुए मेधावी विद्यार्थियों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की दुनिया से रूबरू कराने की घोषणा की है। इसके तहत चयनित विद्यार्थियों को इसरो के विभिन्न केंद्रों का शैक्षणिक भ्रमण कराया जाएगा, जहां वे अंतरिक्ष विज्ञान, सैटेलाइट तकनीक और रॉकेट प्रणाली जैसी आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्रत्यक्ष रूप से हासिल कर सकेंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए यह विशेष योजना तैयार की गई है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान, तकनीक और नवाचार के प्रति रुचि बढ़ाना है। योजना के तहत वर्ष 2026 में 10वीं कक्षा के टॉप 100 विद्यार्थियों, चयनित शिक्षकों और अन्य मेधावी छात्रों को इसरो केंद्रों का भ्रमण कराने का अवसर मिलेगा। उन्होंने 2026 के 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणामों में बेटियों द्वारा शानदार प्रदर्शन करने पर खुशी व्यक्त करते हुए सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं और सरकार उन्हें हर संभव प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है।0
0
Report
महँगाई ने आम जनता के घर चलाना मुश्किल कर दिया
Faridabad, Haryana:लगातार बढ़ रही महंगाई के कारण लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं उनका कहना है कि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है और कमाई वही की वहीं पर है। महंगाई बढ़ने से घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है हालत लगातार खराब होते जा रहे हैं। महंगाई के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है एक तरफ जहां बच्चों की पढ़ाई की फीस देना भी उनके लिए मुश्किल है वहीं दूसरी तरफ खाने-पीने की चीजों पर भी अब पैसे बढ़ रहे हैं तो उसके कारण उनकी परेशानी और ज्यादा बढ़ गई। पेट्रोल डीजल और दूध के दामों में भी वृद्धि की जा रही है。0
0
Report
मलिहाबाद के कसमण्डी कला में हिन्दू महासभा ने विवादित स्थल पर आरती रोकी
Noida, Uttar Pradesh:मलिहाबाद के कसमण्डी कला में आज हिन्दू महासभा ने विवादित स्थल पर सुंदर कांड पढ़ने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया जिसके बाद विवादित स्थल परिसर में ही हिन्दू महासभा ने सांकेतिक आरती की0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी: ग्राम प्रधान ब्रजेश बाबू की हाथापाई, नशे में धुत बताने पर पुलिस जांच
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी ब्रेकिंग g्राम प्रधान की दबंगई का वीडियो वायरल g्राम प्रधान ब्रजेश बाबू ने की हाथापाई मारपीट gांव का मामला बातचीत से सुलझाने पर ग्राम प्रधान हुआ नाराज नशे में धुत ग्राम प्रधान ने फोन करके बुलाया था पीड़ित को पीड़ित राधेश्याम के साथ ग्राम प्रधान ने की हाथापाई मारपीट कार्यवाई को एसपी ऑफिस पहुंचा पीडित राधेश्याम किशनी पुलिस पूरे मामले की जाँच पड़ताल में जुटी थाना किशनी के नगला महोली की घटना0
0
Report
मालदा के होल्डिंग सेंटर का फर्स्ट लुक: स्थानीय रिपोर्टर रंजीय सिंह की खास कवरेज
Noida, Uttar Pradesh:मालदा के होल्डिंग सेंटर का वॉकथ्रू: स्थानीय रिपोर्टर रंजीय सिंह की खास कवरेज0
0
Report
బుగ్గ దేవాలయ పూజారిని సస్పెండ్ చేయడం అన్యాయం
Bellampalle, Telangana:బెల్లంపల్లి శివారు కన్నాల బుగ్గ దేవాలయ పూజారి వేణుగోపాల శర్మను ఎండోమెంట్ అధికారులు సస్పెండ్ చేయడంపై కౌన్సిలర్ తిరుమల వాసు ఆగ్రహం వ్యక్తం చేశారు. గత కొన్నేళ్లుగా సౌకర్యాలు లేకపోయినా నిబద్ధతతో పనిచేస్తున్న పూజారిని, అనారోగ్యం వల్ల ఒక్కరోజు ఆలస్యంగా వస్తే తొలగించడం సరికాదన్నారు. ఆలయ ఈఓ తక్షణమే ఈ సస్పెన్షన్ ఉత్తర్వులను వెనక్కి తీసుకుని, ఆయనను విధుల్లోకి చేర్చుకోవాలని డిమాండ్ చేశారు.0
0
Report
Advertisement
