icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
206125
Mukesh SinghMukesh SinghFollow25 Dec 2024, 01:49 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मंडावा में चार दिन से सीवरेज गंदगी: मोहल्ले में दुर्गंध, धरने की चेतावनी

Jhunjhunu, Rajasthan:मंडावा, झुंझुनूं मंडावा के वार्ड नंबर 1 में सीवरेज का गंदा पानी फैलने से लोग परेशान चार दिन से चेंबर से निकल रहा गंदा पानी, मोहल्ले में दुर्गंध का माहौल गंदगी और मच्छरों के प्रकोप से लोगों का जीना हुआ दुश्वार skrev शिकायत और फोन पर सूचना देने के बावजूद समाधान नहीं कस्बे में कई जगह लगे कचरे के ढेर, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल समस्या का समाधान नहीं होने पर मोहल्लेवासियों ने दी धरना-प्रदर्शन की चेतावनी झुंझुनूं जिले के मंडावा कस्बे के वार्ड नंबर 1 में सीवरेज की समस्या से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले चार दिनों से सीवरेज के चेंबर से गंदा पानी बाहर निकलकर सड़क और आसपास के क्षेत्र में फैल रहा है। इससे पूरे मोहल्ले में दुर्गंध का माहौल बना हुआ है। गंदगी और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से लोगों का घरों में रहना तक मुश्किल हो गया है। वहीं कस्बे में कई अन्य स्थानों पर भी कचरे के ढेर लगे होने से आमजन को परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सीवरेज का गंदा पानी लगातार बाहर निकल रहा है। इसकी वजह से रास्ते से आवागमन करना मुश्किल हो गया है। घरों के आसपास गंदगी फैलने से भोजन करना और सामान्य दिनचर्या निभाना भी मुश्किल हो रहा है। लोगों का आरोप है कि गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि समस्या को लेकर प्रशासन को कई बार अवगत करवाया जा चुका है। लिखित में शिकायत देने के साथ ही फोन और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भी जिम्मेदार अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन चार दिन बीतने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बार-बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होने से वे परेशान हैं। यदि जल्द ही सीवरेज की समस्या का समाधान और सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो मोहल्लेवासी धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। वहीं मंडावा कस्बे के कई अन्य स्थानों पर भी कचरे के ढेर लगे होने से सफाई व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सीवरेज की सफाई करवाने, गंदे पानी की निकासी सुनिश्चित करने और कस्बे में नियमित सफाई करवाने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

मकान की चिनाई के दौरान दबंग ने ढाया कहर, दूसरी मंजिल से गिरकर राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल;

Devendra Singh PalDevendra Singh PalFollowJust now
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी जनपद में दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला न्यू बस्ती गाड़ीवान निवासी एक गरीब महिला ने पुलिस अधीक्षक (SP) को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि मकान की चिनाई के दौरान मना करने पर एक दबंग किस्म के व्यक्ति ने जबरन काम करवाया, जिसके चलते दूसरी मंजिल से गिरकर राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल घायल व्यक्ति की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और पूरा परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। ​क्या है पूरा मामला? ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला न्यू बस्ती गाड़ीवान निवासी श्रीमती रामकली (पत्नी श्री जितेन्द्र) ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उनका पति राजमिस्त्री का काम कर परिवार का पालन-पोषण करता है। उनके परिवार में दो छोटी नाबलिग पुत्रियां (साक्षी, उम्र-13 वर्ष और प्रज्ञा, उम्र-02 वर्ष) हैं। रामकली का पति और उनका भांजा अनमोल, दीपक उर्फ दीपू यादव (पुत्र श्री कृष्ण यादव, निवासी मोहल्ला छपट्टी, मैनपुरी, थाना कोतवाली) के यहां पिछले तीन महीने से मकान की चिनाई का काम कर रहे थे। ​घटना गत 6 नवंबर 2026 की है। दीपक के मकान में दूसरी मंजिल पर नया छज्जा बना हुआ था। राजमिस्त्री ने दीपक से कहा कि अभी नए छज्जे पर चिनाई करना ठीक नहीं है, छज्जा गिर सकता है। लेकिन आरोपी दीपक उर्फ दीपू यादव ने उनकी बात अनसुनी कर दी और जबरन दबाव बनाकर वहीं चिनाई करवाने लगा। ईंटों और मजदूरों का भारी वजन पड़ने के कारण अचानक छज्जा टूट गया, जिससे राजमिस्त्री और भांजा अनमोल नीचे आ गिरे। इस भीषण हादसे में राजमिस्त्री के पूरे शरीर में गंभीर और अंदरूनी चोटें आईं। ​इलाज के दौरान खर्च से किया इंकार, मजदूरी मांगने पर दी धमकी ​घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत जिला अस्पताल मैनपुरी ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई सैफई (PGI Etawah) रेफर कर दिया। इलाज के दौरान जब पीड़ित परिवार ने आरोपी दीपक से खर्चे की बात कही, तो वह छुट्टी कराकर मरीज को घर ले आया और इलाज का पूरा खर्च उठाने से साफ मना कर दिया। ​जब पीड़ित महिला रामकली अपने पति और भांजे की 30 दिन की मजदूरी के पैसे मांगने दीपक उर्फ दीपू यादव के पास गई, तो आरोपी ने उसे बुरी तरह धमकाया और पैसे देने से इंकार कर दिया। महिला का रो-रोकर बुरा हाल है, क्योंकि उसके पति अभी भी मर्डर (अचेत/गंभीर) अवस्था में बिस्तर पर हैं और परिवार के सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ​पुलिस अधीक्षक से सख्त कार्रवाई की गुहार ​पीड़ित महिला रामकली ने पुलिस अधीक्षक से विनम्र अपील की है कि इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से संज्ञान में लिया जाए। उन्होंने आरोपी दीपक उर्फ दीपू यादव पुत्र श्री कृष्ण यादव के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा अपने गरीब परिवार को न्याय व आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। घटना के बाद से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और पुलिस प्रशासन से त्वरित एक्शन की उम्मीद की जा रही है।
0
0
Report

गुजराती सैलानियों ने जैसलमेर में जमकर रंग जमाया, स्वर्णनगरी पर्यटन सीजन चमका

Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर / गुजराती सैलानियों से रोशन स्वर्णनगरी / पर्यटन सीजन परवान पर एंकर- स्वर्णनगरी इन दिनों गुजराती सैलानियों से रोशन है। सुबह शाम के समय शहर के पर्यटन स्थलों बाजार में कदम रखने तक की जगह नहीं मिल रही है। जानकारों के अनुसार हजारों की संख्या में गुजराती सैलानी जैसलमेर पहुंच रहे हैं। सैलानियों की आवक से पर्यटन व्यवसायी उत्साहित है और आगामी दिनों में बेहतर सीजन की उम्मीद लगाए बैठे हैं। पेश है शंकर दान की एक रिपोर्ट स्वर्णनगरी में हर साल हजारों की संख्या में गुजराती सैलानी आते हैं। इनकी शुरूआती दिवाली के एक दिन बाद से होती है। इस बार भी बड़ी तादाद में गुजराती सैलानी जैसलमेर पहुंच रहे हैं। हालांकि पर्यटन व्यवसायियों के अनुसार गत वर्षों की तुलना में उनकी आवक ज्यादा है। जैसलमेर में गत तीन चार दिनों से शहर में रौनक छाई हुई है। आगामी नये साल तक यह सीजन जारी रहेगी। पर्यटन स्थल हो या सड़क, गलियो हो या मुख्य चौराहा, होटल हो या रेस्टोरेंट.. स्वर्णनगरी हर जगह गुजराती सैलानी ही नजर आ रहे हैं। हर दिन सैकड़ो गुजराती लंबा फासला तय कर यहां पहुंच रहे हैं। पर्यटन से जुड़े व्यवसायी अब गुजराती पर्यटकों के आगमन का इंतजार कर रहे थे और अब उनकी बांछे खिली हुई नजर आ रही है। -स्वर्णनगरी मे गुजराती पर्यटकों के आगमन से व्यवसायियों के चेहरों पर छाई उदासी दूर हुई है। गुजराती सैलानियो के आगमन ने पर्यटन व्यवसाय में फिर से जान फूंक दी है। अच्छी सीजन की संभावना को देखते हुए अधिकांश व्यवसाइयों ने अपनी होटलों और रेस्टोरेंट में नये वर्ष के आगमन से पूर्व ही रंग-रोगन करवा दिया था और सजावट कर तैयारियां पूरी कर ली थी। पर्यटन से जुड़े व्यवसायी अब गुजराती पर्यटकों के आगमन का इंतजार कर रहे थे और अब उनकी बांछे खिली हुई नजर आ रही है। सीजन को देखते हुए होटलों में मरम्मत, रंगरोगन और सजावट का कार्य भी पूरा हो गया है। इधर, पर्यटन व्यवसाइयों ने इस कारोबार से जुड़े गाइड, कैमल सफारी संचालक और लोक कलाकारों की मंडलियों को बुक करना शुरू कर दिया है। वही पर्यटकों के खिले चेहरे ये बता रहे है की उनको स्वर्णनगरी की छटा कितनी भा रही है। बाइट- पर्यटक - 1 से 2 बाइट - जीतेन्द्र सिंह - गाइड यह स्वर्णनगरी की कलात्मक सुंदरता, बारीक नक्काशी कार्य व उत्कृष्ट स्थापत्य कला का ही चुंबकीय आकर्षण है कि सैलानी यहां बड़ी संख्या मे उमड़ रहे हैं। यहीं नहीं गुजरात के साथ कही राज्यों से स्कूली और कॉलेज विद्यार्थियों के दल यहां पहुंचने लगे हैं। जैसलमेर मे बिताए गए आनन्द के पलों को अविस्मरणीय यादों के रूप में संजोए ये मेहमान जब यहां से रवाना होते है तो फिर से आने का मानस अवश्य बनाते है। यूं तो शारदीय नवरात्रा से पहले ही देशी-विदेशी सैलानियो की रेलमपेल शुरू हो गई थी। दुर्गा पूजा के बाद बंगाली सैलानी यहां पहुंच रहे हैं। अब दीपावली के दिन से ही गुजराती सैलानियों की बंपर संख्या में आगमन यहां होने लगा है। नये साल के जश्न को लेकर स्वर्णनगरी मे गुजराती सैलानियो का सैलाब इन दिनो अपने उफान पर दिखाई दे रहा है। शहर के प्रमुख रेस्टोरेंट, हैण्डीक्राफ्ट की दुकान व रेडीमेड शोरूम पर गुजराती पर्यटकों की आवाजाही लगी रहती है। सम के विख्यात रेतीले टीलों पर भी ये पर्यटक रेगिस्तानी जहाज की सवारी करने पहुंच रहे हैं। और सम के रीतेले टीलों पर मखमली शाम भी बिताते है।
0
0
Report

बगहा के रामनगर रामरेखा घाट पर छठ महापर्व की भव्य तैयारी, मंत्री पहुंचे

Bagaha, Bihar:रामनगर के रामरेखा नदी किनारे छठ घाट को भव्य सजावट किया गया है, जहां पौराणिक मान्यताओं से जुड़े छठ पर्व की भव्यता हर साल की तरह इस बार भी देखने को मिलती है। नारायणी गंडक नदी तट पर स्थित बगहा के दीनदयाल नगर छठ घाट और रामनगर स्थित रामरेखा नदी छठ घाट को आकर्षक तरीकों से भव्य लाइटिंग कर सजाया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि लोक आस्था का केंद्र बिहार का महापर्व छठ पूजा है, जिसे देश-विदेश में बिहारी पहचान के तौर पर मनाया जाता है। चार दिनों तक चलने वाला महापर्व आज नहाय-खाये के साथ शुरू हो रहा है और प्रशासनिक व स्थानीय स्तर पर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं ताकि छठ घाटों की निरीक्षण के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा सके। भगवान छठी मइया से समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

बिहार पुलिस ने AI तकनीक से धोखाधड़ी रोकने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई

Patna, Bihar:बिहार पुलिस के साइबर सुरक्षा इकाई के आईजी रंजीत कुमार मिश्रा ने अपनी प्रेसवार्ता और विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों में मुख्य रूप से निम्नलिखित जानकारियां और बातें साझा की उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी वर्तमान में एआई तकनीक का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। ऑनलाइन धोखाधड़ी और ठगी के मामलों में काफी तेजी आई है। सोशल मीडिया के दुरुपयोग, महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध, डीपफेक/एआई कंटेंट, भ्रामक खबरों तथा संवैधानिक पदों या न्यायपालिका के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों के खिलाफ पुलिस 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर 24 घंटे काम कर रही है और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने साइबर अपराध से जुड़ी बड़ी कार्रवाइयों की जानकारी दी थी, जिसमें अवैध वेबसाइटों और सॉफ्टवेयर (जैसे ईसीएमपी सॉफ्टवेयर) के माध्यम से फर्जी आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और पैन कार्ड बनाने वाले गिरोहों का भंडाफोड़ किया गया था। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी या साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। उनका जोर इस बात पर रहा कि साइबर अपराधों से बचने के लिए तकनीकी सुरक्षा के साथ-साथ आम जनता में जागरूकता का होना सबसे ज्यादा जरूरी है।
0
0
Report

हाथरस में दबंगों के हौसले बुलंद, पुलिस के सामने दो पक्षों में मारपीट वायरल

Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में दबंगों के हौसले बुलंद पुलिस के सामने दो पक्षों में जमकर मारपीट वायरल हुआ मारपीट का वीडियो सदर क्षेत्र के बीएच ऑयल मिल रोड का मामला हाथरस में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें पुलिस का भी कोई खौफ नहीं है। इसका नजारा हाथरस सदर क्षेत्र के बीएच ऑयल मिल रोड पर देखने को मिला, जहां दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हो गई। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर पहुंची पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लात-घूंसे और थप्पड़ बरसाते रहे। पुलिसकर्मी लगातार उन्हें रोकने का प्रयास करते रहे, लेकिन मारपीट करने वालों पर इसका कोई असर दिखाई नहीं दिया। दरअसल, हाथरस सदर क्षेत्र के बीएच ऑयल मिल रोड पर गुरुवार शाम दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के सामने ही मारपीट का सिलसिला जारी रहा। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर थप्पड़, लात और घूंसे बरसाते नजर आए। बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों की संख्या महज दो थी, जबकि मारपीट करने वालों की संख्या एक दर्जन से अधिक बताई जा रही है। ऐसे में पुलिसकर्मी काफी देर तक अकेले ही दोनों पक्षों को समझाने और अलग करने का प्रयास करते रहे, लेकिन कोई भी पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं था। इस दौरान किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। गुरुवार शाम की बताई जा रही इस मारपीट का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में घटना की चर्चा हो रही है। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच मारपीट की असली वजह क्या थी, इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं, पुलिस के सामने ही इस तरह खुलेआम मारपीट होने का वीडियो कानून के खौफ को लेकर भी सवाल खड़े कर रहा है।
0
0
Report
Advertisement

अलीगढ़ के सराय काबा में अवैध कुट्टू बिक्री के विरोध में भारी प्रदर्शन

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग अवैध कुट्टू की बिक्री से परेशान होकर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष पहुंचे कोतवाली, अलीगढ़ के ऊपरकोट इलाके की सराय काबा में अवैध कुट्टू की बिक्री को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश, स्थानीय लोगों का आरोप, दलित और मलिन बस्ती में लंबे समय से खुलेआम बेचा जा रहा अवैध कुट्टू, कुट्टू के सेवन से एक व्यक्ति की मौत होने का भी स्थानीय लोगों ने लगाया आरोप, बड़ी संख्या में महिला और पुरुषों ने कोतवाली पहुंचकर किया विरोध, अवैध कुट्टू की बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध लगाने और बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग, स्थानीय लोगों ने पुलिस से लगाई गुहार, आखिर कब रुकेगा अवैध कुट्टू का कारोबार, मामला अलीगढ़ के ऊपरकोट क्षेत्र स्थित सराय काबा का
0
0
Report

झुंझुनूं के वार्ड-5 चुनाव में कांग्रेस-NSUI आंतरिक कलह, भाजपा से भिड़ंत तय

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं - वार्ड-5 के चुनाव में कांग्रेस की अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने - कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीटा चौधरी और एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल जाखड़ में जुबानी जंग - रीटा बोलीं— सांसद बृजेंद्र ओला और मेरे सहयोग से बने जिलाध्यक्ष - राहुल का पलटवार— क्या मुझे मेरी मां ने जन्म नहीं दिया? - रीटा ने कहा— टिकट मांगा, लेकिन पांच साल काम करने की सलाह दी - राहुल बोले— गरीब युवाओं के सपनों को रगड़ने की बात कर रहे नेता - दोनों के बयान वाले वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल। - कल मतदान, भाजपा प्रत्याशी हर्षिनी कुलहरि और कांग्रेस के शीशराम बुरड़क आमने-सामने झुंझुनूं जिला परिषद के वार्ड नंबर पांच में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई। मंडावा विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीटा चौधरी और एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल जाखड़ के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। दोनों के एक-दूसरे पर निशाना साधते हुए दिए गए बयानों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी के बीच होने वाले मुकाबले के साथ कांग्रेस की अंदरूनी बयानबाजी भी चुनावी चर्चा का प्रमुख विषय बन गई है। दरअसल, मंडावा विधानसभा क्षेत्र के इस वार्ड से भाजपा ने पूर्व जिला प्रमुख एवं वर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि को प्रत्याशी बनाया है। जबकि कांग्रेस ने शीशराम बुरड़क को टिकट दिया है। इसी सीट पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल जाखड़ के बागी तेवरों ने कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंडावा विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीटा चौधरी ने राहुल जाखड़ पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें यह वहम नहीं रखना चाहिए कि वे अपने दम पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष बने हैं। सांसद बृजेंद्र ओला और उनके सहयोग से ही राहुल जाखड़ इस पद पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल जाखड़ जिला परिषद चुनाव का टिकट मांगने आए थे। तब उन्हें पांच साल तक जनता के बीच रहकर काम करने और अगली बार मौका मिलने की बात कही थी। रीटा चौधरी ने कहा कि जिला परिषद का चुनाव बड़ा चुनाव है और राहुल पर मुकदमे भी हैं, ताकि उन्हें चुनाव नहीं लड़ने की सलाह दी गई थी, लेकिन वे नहीं माने। दूसरी ओर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल जाखड़ ने विधायक रीटा चौधरी का नाम लिए बिना पलटवार किया। उन्होंने कहा कि एक नेता कह रहे हैं कि राहुल जाखड़ को रगड़कर रख देंगे। क्या रख देंगे? क्या मुझे मेरी मां ने जन्म नहीं दिया, क्या मैं ऊपर से पड़ा हुआ हूं? राहुल ने कहा कि आम और गरीब परिवारों के युवा जब आगे बढ़ने और सपने देखने की कोशिश करते हैं, तो कुछ परिवारों को परेशानी होने लगती है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं को रगड़ने की बात की जा रही है। यह राहुल जाखड़ को नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को रगड़ने की बात है। वार्ड नंबर पांच में अब चुनावी मुकाबला भाजपा की हर्षिनी कुलहरि और कांग्रेस के शीशराम बुरड़क के बीच है, लेकिन कांग्रेस के दो नेताओं के बीच सार्वजनिक बयानबाजी ने चुनाव को नया राजनीतिक मोड़ दे दिया है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सामने आए इन बयानों के बाद अब सबकी निगाहें कल होने वाले मतदान पर टिकी हैं। सवाल यही है कि इस चुनाव में कांग्रेस को भाजपा के साथ-साथ अपनी अंदरूनी चुनौती का भी सामना करना पड़ेगा? बाइट 01 : रीटा चौधरी, विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष बाइट 02 : राहुल जाखड़, जिलाध्यक्ष, एनएसयूआई
0
0
Report
Advertisement

कोटा ग्रामीण पुलिस राजस्थान में स्मार्ट पुलिसिंग में नं.1, 97.16 अंकों से पहला स्थान

Kota, Rajasthan:कोटा - CHATEN GURJAR स्मार्ट पुलिसिंग में कोटा ग्रामीण राजस्थान में नंबर-1, 97.16 अंकों के साथ हासिल किया पहला स्थान कोटा। स्मार्ट पुलिसिंग के क्षेत्र में कोटा ग्रामीण पुलिस ने राजस्थान में पहला स्थान हासिल किया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी ताजा कार्यकुशलता रैंकिंग में कोटा ग्रामीण प्रदेश में अव्वल रहा है। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के नेतृत्व में जिले ने 97.16 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है। प्रशासनिक सुधार, ऑपरेशनल एफिशियोंसि और तकनीकी दक्षता सहित विभिन्न मानकों पर किए गए मूल्यांकन में कोटा ग्रामीण ने प्रदेश के अन्य जिलों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि को जिले की बेहतर पुलिसिंग, कार्यप्रणाली और तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल का परिणाम माना जा रहा है। इंटरव्यू - कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर
0
0
Report

राजस्थान बोर्ड 2026-27 से डाक विभाग के जरिए उत्तर-पुस्तिकाओं का परिवहन करेगा

Jaipur, Rajasthan:माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और कुछ एग्जाम के फाइल विजुअल लगाए,, डाक विभाग के विजवल और पीटीसी OFC se भेजी हैं,,, जयपुर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं की उत्तर-पुस्तिकाओं के परिवहन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। अब तक निजी वाहनों के जरिए नोडल केंद्रों से बोर्ड तक पहुंचाई जाने वाली कॉपियां आगामी सत्र से डाक विभाग के पार्सल वाहनों के जरिए मंगवाई जा सकती हैं। इससे न केवल परिवहन व्यवस्था अधिक सुरक्षित होगी, बल्कि ऑनलाइन ट्रैकिंग के जरिए प्रत्येक पार्सल की लोकेशन और डिलीवरी की जानकारी भी मिल सकेगी। इस संबंध में बोर्ड और डाक विभाग के अधिकारियों के बीच बैठक हो चुकी है। डाक विभाग की ओर से प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है और बोर्ड स्तर डाक विभाग द्वारा बिछाए जाने वाली गोपियों के एंगल पर मंथन चल रहा है, अब दोनों विभागों के बीच एमओयू होना है। संभावना है कि सत्र 2026-27 से ठेका प्रथा समाप्त कर डाक विभाग के माध्यम से उत्तर-पुस्तिकाओं का परिवहन शुरू किया जाएगा। अब बोर्ड की कॉपीयां डाक विभाग के जिम्मे, दसवीं-बारहवीं की उत्तर-पुस्तिकाएं अब निजी वाहनों से नहीं आएंगी। 41 जिलों के नोडल केंद्रों से डाक पार्सल वाहनों में होगा परिवहन। ऑनलाइन ट्रैकिंग से हर पार्सल की लोकेशन पर रहेगी नजर। कॉपियों की सुरक्षा बढ़ेगी, गुम होने और बदलने की आशंका होगी कम। निजी वाहनों के टेंडर खत्म होने से सालाना 2.50 करोड़ रुपए तक की बचत की उम्मीद। वर्तमान व्यवस्था में बोर्ड को सालाना करीब 2 से 2.50 करोड़ रुपए खर्च करने पड़ते हैं। प्रदेश के 41 जिलों के नोडल केंद्रों से कॉपियां लाने के लिए 12 से 15 निजी वाहनों की व्यवस्था करनी पड़ती है। प्रत्येक वाहन के साथ दो से तीन कार्मिक भी तैनात रहते हैं। नई व्यवस्था लागू होने पर निजी वाहनों के टेंडर, कार्मिकों की तैनाती और लोडिंग-अनलोडिंग की व्यवस्था से भी राहत मिलेगी। डाक विभाग की स्पीड पोस्ट और रजिस्टर्ड पार्सल सेवा के जरिए उत्तर-Pustikाओं का परिवहन किया जाएगा। प्रत्येक पैकेट की ऑनलाइन ट्रैकिंग संभव होगी। इससे कॉपियों के गुम होने, बदलने या परिवहन में देरी जैसी आशंकाएं कम होंगी। डाक वाहनों की रवानगी और निर्धारित स्थान पर पहुंचने का रिकॉर्ड भी उपलब्ध रहेगा। सीबीएसई पहले से ही परीक्षा सामग्री और उत्तर-पुस्तिकाओं के सुरक्षित परिवहन के लिए डाक विभाग की सेवाएं ले रहा है। इसी मॉडल को राजस्थान बोर्ड भी अपनाने की तैयारी में है। बोर्ड सचिव कैलाशचन्द्र शर्मा के का कहना हैं कि कॉपियों को डाक विभाग से मंगवाने की योजना पर बात की जा रही हैं, डाक विभाग की तरफ से प्रस्ताव आया है । तकनीकी पहलुओं पर चर्चा के बाद जल्द निर्णय किया जाएगा.... PTC
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top