206124
इटावाः बाइक से जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने पीछे से मारा टक्कर, लोगों ने अस्पताल में कराया भर्ती
Bakewar, Uttar Pradesh:शनिवार की दोपहर बाइक से इटावा जा रहे प्रमोद गुप्ता निवासी गांधी नगर भरथना को राधे-राधे ढाबा के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दिया। स्थानीय लोगों ने प्रमोद को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं टक्कर मारने वाला चालक वाहन सहित भागने में सफल रहा। प्रमोद गुप्ता पेशे से पत्रकार हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ट्रांसपोर्ट नगर हमला: पांच दोषियों को 10-10 साल की सजा, अर्थदंड समेत फैसला
Alwar, Rajasthan:ट्रांसपोर्ट नगर जानलेवा हमला मामला: पांच दोषियों को 10-10 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया अर्थदंड अलवर के एडीजे कोर्ट संख्या-3 ने करीब सात साल पुराने जानलेवा हमला मामले में पांच आरोपियों को दोषी करार देते हुए 10-10 साल के कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने सभी दोषियों पर अर्थदंड भी लगाया है। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 22 गवाहों के बयान कराए गए और 63 दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए गए। सरकारी वकील अजीत यादव के अनुसार, 13 अगस्त 2019 को शाम करीब 4 बजे अलवर के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में हमला हुआ था। घटना को लेकर परिवादी नवाब खान ने एनईबी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, उसके भाई तैयब और कुर्शीद की ट्रांसपोर्ट नगर में दुकान थी। आरोप था कि जमालु, महबूब, गुलाम मोहम्मद, मुबारिक उर्फ मुब्बा और तालीम करीब 15 से 20 लोगों के साथ दो-तीन कारों में सवार होकर दुकान पर पहुंचे। आरोपियों के पास तलवार, हॉकी और डंडे थे। दुकान पर पहुंचते ही आरोपियों ने तैयब, कुर्शीद और वहां मौजूद अन्य लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले के दौरान मुबारिक उर्फ मुब्बा ने कुर्शीद पर तलवार से वार किया। कुर्शीद ने तलवार के वार को हाथ से रोकने का प्रयास किया, जिससे उसकी उंगली कट गई। इसके बाद आरोपियों ने कुर्शीद और तैयब के साथ भी मारपीट की, जिसमें दोनों के पैरों में गंभीर चोटें आईं। पीड़ितों को बचाने पहुंचे आसपास के लोगों के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप था। अभियोजन के अनुसार, दोनों पक्षों की दुकानें ट्रांसपोर्ट नगर में आमने-सामने थीं और घटना से कुछ दिन पहले उनके बीच विवाद हुआ था। इसी पुराने विवाद को हमले की वजह बताया गया। मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद एडीजे कोर्ट संख्या-3 की न्यायाधीश ज्योति के. सोनी ने पांचों आरोपियों को दोषी करार दिया। कोर्ट ने जमालु, महबूब, गुलाम मोहम्मद, मुबारिक उर्फ मुब्बा और तालीम को 10-10 साल के कारावास की सजा सुनाने के साथ अर्थदंड से भी दंडित किया।0
0
Report
रामशरण नौटियाल ने भाजपा छोड़ा, कांग्रेस की राह की अटकलें तेज
भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे रामशरण नौटियाल के पार्टी से इस्तीफे की अटकलों के बाद अब उनका एक बयान सामने आया है, जिससे साफ हो गया है कि उन्होंने भाजपा को अलविदा कह दिया है और वह जल्द ही अपनी आगे की रणनीति का खुलासा करने वाले हैं। मशहूर बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने ठीक विधानसभा चुनाव से चंद माह पहले भाजपा को अलविदा कहकर अपनी नई राह तलाश ली है। बता दें कि 2014 में भाजपा का दामन थामने वाले रामशरण नौटियाल कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे हैं और वह पूर्व में कांग्रेस के बैनर तले ही देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष का पदभार भी संभाल चुके हैं। 2022 में भाजपा ने उन्हें चकराता विधानसभा से अपना उम्मीदवार बनाया था, जहां उन्होंने भाजपा को काफी बढ़त दिलाई थी, लेकिन वह करीब पांच हजार मतों से पराजित हो गए थे। ऐसे में पार्टी के लिए लगातार सक्रिय रहने वाले रामशरण नौटियाल ने पार्टी पर उनकी अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को अपना इस्तीफा भेज दिया है, हालांकि पार्टी की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन रामशरण नौटियाल ने मीडिया को जारी अपने एक बयान में साफ कर दिया है कि पार्टी लगातार उनकी अनदेखी कर रही है और कुछ लोग सार्वजनिक मंचों से उनका अपमान कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने वीडियो बयान में भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान का नाम लिए बिना ही इशारों ही इशारों में आरोप लगाया कि कुछ लोग सार्वजनिक तौर पर पार्टी और प्रधानमंत्री के खिलाफ बयानबाजी करते हैं, पार्टी विरोधी गतिविधियां करते हैं लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं होती। बहरहाल रामशरण नौटियाल के इस इस्तिफे के बाद चकराता विधानसभा के राजनीतिक समीकरण बदल चुके हैं, साथ ही कयास लगाए जा रहे हैं कि रामशरण नौटियाल जल्द ही कांग्रेस का फिर से हाथ थाम सकते।0
0
Report
रावतभाटा में मोदी के 25 साल सेवा-सरकार यात्रा के साथ सेवा संकल्प यात्रा निकली
Begun, Rajasthan:#रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - एंकर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 25 वर्षों की यात्रा के उपलक्ष्य में भाजपा नगर मंडल रावतभाटा की ओर से सेवा संकल्प यात्रा निकाली गई। यात्रा में चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी मौजूद रहे। एनएफसी कॉलोनी से शुरू हुई यात्रा चारभुजा जी, एनटीसी, न्यू मार्केट और चेतक मार्केट होते हुए हाट चौक पहुंची। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक रथ के साथ मौजूद रहे। हाट चौक पर आयोजित कार्यक्रम में रावतभाटा के बच्चों ने सांस्कृतिक गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। नगर पालिका अध्यक्ष अनुसूया नागर और उपाध्यक्ष विजय गुप्ता ने उपस्थितजनों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता भुवनेश नागर, नगर अध्यक्ष हर्ष जैन सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नगरवासी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
करौली के सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल के सोने का वीडियो वायरल
Karauli, Rajasthan:टोडाभीम(करौली) स्कूल समय में प्रिंसिपल के सोने का कथित वीडियो वायरल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भंडारी अंदरूनी का बताया जा रहा वीडियो, विद्यालय समय में एक व्यक्ति के सोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति प्रिंसिपल होने का किया जा रहा दावा, शिक्षक का नाम डयोडीराम मीना बताया जा रहा, वीडियो वायरल होने के बाद सरकारी स्कूल की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग कर रहे कमेंट, विद्यार्थियों की पढ़ाई और स्कूल में निगरानी को लेकर चर्चा, वीडियो कब और किन परिस्थितियों में बनाया गया, स्पष्ट नहीं, शिक्षा विभाग की ओर से कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी नहीं,0
0
Report
eKYC नहीं तो गैस सिलेंडर का नया हिसाब: 5/10 किलो फ्री-ट्रेड
Jaipur, Rajasthan:एंकर- एलपीजी गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी चूके तो अब चूल्हा जलाना महंगा पड़ेगा। 30 सितंबर की मोहलत खत्म हो चुकी है और बिना ई-केवाईसी वाले उपभोक्ताओं के लिए नियमित 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर का रास्ता बंद हो गया है। अब विकल्प 5 या 10 किलो का महंगा फ्री-ट्रेड सिलेंडर है। राजस्थान में 29 लाख से ज्यादा कनेक्शन इसकी जद में बताए जा रहे हैं। राहत सिर्फ इतनी है जिस दिन ई-केवाईसी कराएंगे, उसी दिन से घरेलू सिलेंडर की सुविधा फिर बहाल हो जाएगी।0
0
Report
चूरू में डोटासरा के जन्मदिन पर अस्पताल-विद्यालयों में सेवा कार्य, केक और भोजन का आयोजन
Churu, Rajasthan:विभिन्न सेवा कार्य कर कांग्रेसजनों ने मनाया डोटासरा का जन्मदिन चूरू। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का जन्मदिन चूरू जिला मुख्यालय पर विभिन्न सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। कार्यक्रमों का आयोजन प्रदेश सचिव मुस्ताक खान के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में किया गया। इस दौरान भरतिया अस्पताल चूरू के मातृ-शिशु वार्ड में मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित किए गए। इसके बाद देपालसर रोड़ स्थित निजी शिक्षण संस्थान में दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटकर व स्पेशल बच्चों को खाना खिलाकर जन्मदिन मनाया गया। संस्था प्रधान एवं दिव्यांग बच्चों ने गोविंद सिंह डोटासरा को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रमों की इसी कड़ी में रेस्ट हाउस के पास स्थित अन्नपूर्णा रसोई में एक दिन के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे सेवा और जनकल्याण के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने गोविंद सिंह डोटासरा को जन्मदिन की शुभकामनाएं دیتے हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।0
0
Report
Advertisement
नीर प्रजापति के वायरल स्टंट पर नरसिंहपुर में FIR, पुलिस पर सवाल
Narsinghpur, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग नरसिंहपुर - ZEE मीडिया की खबर का बड़ा असर... रीलबाज नेता पुत्र पर FIR नरसिंहपुर में नेता पुत्र की रीलबाजी का वीडियो हुआ वायरल पुलिस की भूमिका पर खड़े किए सवाल चलती फॉर्च्यूनर का गेट खोलकर स्टंट करता रहा नीर प्रजापति, पीछे चलता रहा पुलिस का काफिला इस खवर को ZEE मीडिया ने प्राथमिकता से दिखाया था जिसका बड़ा असर हुआ कांग्रेस नेता ओर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष NP प्रजापति के पुत्र नीर प्रजापति समेत एक अज्ञात पर नरसिंहपुर के मुगवानी थाने में केस दर्ज BNS की धारा 281, 285 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत मामला दर्ज हूटर लगी चलती फॉर्च्यूनर से स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई गोटेगांव के शेड नदी पुल के पास जंगली रास्ते में बनाया गया था वीडियो शंकराचार्य के आगमन के दौरान की घटना का FIR में जिक्र FIR में 26 अक्टूबर की देर शाम का बताया गया वायरल वीडियो लेकिन आरोपी के पीछे चल रहे पुलिस काफिले की जिम्मेदारी अबतक नहीं हुई तय बाइट- संदीप भूरिया एडिशनल एसपी नरसिंहपुर0
0
Report
धमतरी में एंबुलेंस-ट्रैक्टर-ट्रॉली भिड़ंत, नर्स की मौत हो गई
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले में रायपुर-संबलपुर नेशनल हाईवे पर एंबुलेंस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार भिड़ंत में महिला नर्स की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसा संबलपुर के पास हुआ. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वेंटिलेटर एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए. मृतका की पहचान शबाना खान के रूप में हुई है, जो महारानी अस्पताल जगदलपुर में स्टाफ नर्स पद पर पदस्त थीं. महारानी अस्पताल जगदलपुर से एक मरीज को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया था, और उसे रायपुर के एसएमसी हॉस्पिटल ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन शव को लेकर एंबुलेंस से वापस जगदलपुर लौट रहे थे. नर्स शबाना खान भी मरीज के परिजनों के साथ रायपुर गई थीं और वापसी के दौरान संबलपुर के पास एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में नर्स शबाना खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एंबुलेंस में सवार मरीज के तीन परिजन घायल हुए हैं. हादसे के बाद पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.0
0
Report
हिंदू राव अस्पताल में नसों की कमी पर 5 तारीख से 2 घंटे हड़ताल
New Delhi, Delhi:दिल्ली नगर निगम के सबसे बड़े अस्पताल हिंदू राव में नसों की भारी कमी के चलते विरोध में नर्सें काली पट्टी बांधकर काम कर रही हैं। नसों की कमी को दूर नहीं किया गया तो 5 तारीख से 2 घंटे हड़ताल होगी। नर्सों ने कहा अगर जल्द ही अस्पताल में नर्सों की कमी दूर नहीं हुई तो 12 अक्टूबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल। दिल्ली नगर निगम का सबसे बड़ा अस्पताल हिंदू राव में नसों की भारी कमी है जिसके चलते नर्सें लगातार पिछले 28 तारीख से काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। 980 बेड के इस अस्पताल में इस समय नर्सों की संख्या 62 है जबकि जरूरत 300 नर्सों की है, नर्सों पर कार्य का काफी बोझ है, कमी की वजह से उन्हें डबल डबल शिफ्ट करनी पड़ रही है जिससे उन पर भारी दबाव भी देखा जा रहा है। साथी बढ़ते दबाव की वजह से उनकी सेहत और मानसिक दबाव बढ़ रहा है। नर्सों ने साफ कहा है कि अगर जल्द ही अस्पतालों में नसों की कमी दूर नहीं हुई तो पहले वे सोमवार 5 तारीख से 2 घंटे की स्ट्राइक पर जाएंगे और अगर तब भी उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो 12 तारीख से उन्होंने आह्वान किया है कि वे निश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। अगर नर्स हड़ताल पर जाती है तो मरीजों पर इसका असर भी पड़ेगा, उनका कहना है कि प्रशासन से लिखित शिकायतें दी जा चुकी हैं लेकिन अभी तक ठोस जवाब नहीं मिला है।0
0
Report
Advertisement
मुरादाबाद मेले में युवती से दुष्कर्म: दो युवक नामजद, मुकदमा दर्ज
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में दो युवकों द्वारा मेला देखने गयी एक युवती को उठाकर लेजाने और फिर 24 घंटे अपने कब्जे में रखकर जंगल में उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तरफ से अपने गांव के ही 2 युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। परिवार का आरोप है कि बेटी भाई के साथ मेला देखने गयी थी जिसे 2 युवक बाइक पर उठाकर ले गए थे और जब बेटी घर नहीं आयी बेटा अकेला घर आया तो सब तरफ ढूंढा लेकिन बेटी नहीं मिली। मामले में जब पुलिस में शिकायत की तो अगले दिन शाम को बेटी को गांव के बाहर बने खंडर मकान में छोड़ गए जहाँ से बेटी मिली तो उसने आपबीती बताई, वहीँ पुलिस ने बिना देरी किए पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर गांव के ही 2 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में टीमें लगा दी है। फिलहाल आरोप ये भी है कि जब बेटी घर पहुंची तो परिवार पर आरोपियों ने पंचायत कर फैसला करने का दबाब बनाया़. फिलहाल अब पीड़िता के परिवार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाही की मांग की है तो वहीँ पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर उसको कोर्ट के सामने पेश किया है और आगे की कार्यवाही में जुट गयी है।0
0
Report
जबलपुर में स्कूल वैन पर कार की टक्कर, आठ घायल, चालक गिरफ्तार
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज़ स्कूली वैन को कार ने मारी टक्कर आठ बच्चे हुए घायल मेडिकल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती लगभग 15 छात्र सवार थे वैन में कार ने मारी पीछे से टक्कर कर की टक्कर से अनियंत्रित होकर वैन पलटी कर चालक को किया गिरफ्तार जबलपुर कलेक्टर और एसपी भी पहुंचे घायलों का हाल जानने0
0
Report
स्वच्छता सेवा अभियान-2026: एक दिन, एक घंटा, एक साथ—जिलेभर में सफाई अभियान शुरू
Jaipur, Rajasthan:स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत गुरुवार को अहिंसा सर्किल पर ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ राष्ट्रव्यापी स्वैच्छिक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद सभापति भरत शर्मा ने किया। सफाई मित्रों, नगर परिषद अधिकारियों-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आमजन ने श्रमदान कर सार्वजनिक स्थल की सफाई की। जिलेभर की ग्राम पंचायतों में भी सार्वजनिक, धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों सहित सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों के आसपास सफाई अभियान चलाया गया। 2 अक्टूबर को बेहतर कार्य करने वालों को जिला स्वच्छ अवार्ड-2026 से सम्मानित किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
रतुड़ा डायट में रक्तदान शिविर से समाज सेवा की नई पहल
Routhiya, Uttarakhand:रुद्रप्रयाग के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रतूड़ा में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डीएलएड प्रशिक्षुओं और शिक्षकों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। संस्थान के प्रभारी प्राचार्य हरिबल्लभ डिमरी ने स्वयं रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। वीओ : राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद यानी एससीईआरटी उत्तराखंड के दिशा-निर्देशों के तहत डाइट रतूड़ा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। वीरा फाउंडेशन और परिवर्तन चैरिटेबल ब्लड सेंटर ऋषिकेश के सहयोग से आयोजित शिविर में डीएलएड प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं तथा शिक्षकों ने भाग लिया। शिविर में कुल 21 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण पत्र और जलपान देकर सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान प्रशिक्षुओं ने रक्तदान को समाज सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए बढ़-चढ़कर भागीदारी की। बाईट: हरिबल्लभ डिमरी, प्रभारी प्राचार्य डायट रतूड़ा बाईट: डॉ0 सूरज विश्वकर्मा, बीरा फाउंडेशन बाईट: अमन बिष्ट, प्रशिक्षु0
0
Report
रेलवे चिकित्सालय में शुरू किया जाए बच्चों का वार्ड - NCRES
Jhansi, Uttar Pradesh:नार्थ सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाईज संघ की 28वी मंडली स्थाई वार्ता तंत्र की सभा का आयोजन के मंडल रेल प्रबंधक महोदय के सभागार में किया गया । इस सभा मे NCRES के मंडल सचिव श्री गौरव श्रीवास्तव ने मंडल रेल प्रबंधक महोदय को बताया कि मंडल रेल चिकित्सालय, झांसी में पिछले कई वर्षों से बच्चों के डॉक्टर की कमी के कारण बच्चों का वार्ड बंद हो गया हैं जिससे झांसी मंडल के कर्मचारियों के बच्चों इलाज सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा हैं ओर नवजात शिशुओं तथा बच्चों को तत्काल इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही हैं जिससे न केवल उनको परेशानी हो रही हैं बल्कि उनमें अत्यधिक रोष व्याप्त हो रहा हैं । मंडल सचिव श्री गौरव श्रीवास्तव के द्वारा अपनी मांग को मंडल रेल प्रबंधक महोदय को बड़ी मजबूती से साथ प्रस्तुत किया ओर मंडल रेल प्रबंधक महोदय के द्वारा इसकी गंभीरता को देखते हुए उन्होंने सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन भी दिया मंडल श्री गौरव श्रीवास्तव जी के द्वारा निम्न ओर माँगो को वृस्तित रूप मंडल रेल प्रबंधक महोदय के समक्ष रखा ओर उन्होंने सकारात्मक रुख अपनाते हुए शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया । मांगे निम्न प्रकार से हैं :- शीतकालीन गश्त (Patrolling Beat) 16 कि.मी. से घटाकर अन्य 12 कि.मी. किया जाए . इंजीनियरिंग विभाग के Artisan और हेल्पर वर्ग को बकाया ड्रेस भत्ते और एरियर का शीघ्र भुगतान किया जाए . आवासीय कॉलोनियों में जलापूर्ति की समस्या को हल कार्य जाये . रेल आवासों की सुरक्षा हेतु 4 फीट बाउंड्री वॉल तथा छत पर टीन शेड लगाकर लीकेज की स्थायी रोकथाम की जाए . मरीजों को रात्रि पाली के दौरान झाँसी से बाहर रेफर करने की प्रक्रिया को सुगम बनाया जाए. झाँसी अस्पताल में हेल्प डेस्क का निर्माण किया जाए तथा लम्बित मेडिकल बोर्ड का निस्तारण प्रतिदिन की प्रक्रिया के तहत किया जाए. झाँसी मण्डल में पॉइंट्समैन (Pointsman) के 338 रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए . पॉइंट्समैन वर्ग को अनिवार्य रूप से ट्राई-कलर टॉर्च (Tri-color torch) उपलब्ध कराई जाए . विभिन्न स्टेशनों/गेटों (जैसे - पामा, रसूलपुर, मलासा, भिंड, सोनी, गोहद, जोरा आदि) पर स्थित गुमटियों में पीने का पानी, बिजली, शौचालय एवं मरम्मत की तत्काल व्यवस्था हो . HOER के तहत वर्गीकरण दोहरीकरण के बाद कार्यभार बढ़ने के कारण रोड साइड स्टेशनों पर ड्यूटी समय 12 घंटे से घटाकर continuous (8 घंटे) किया जाए।0
0
Report
मैनपुरी: प्रेमी ने कार से कुचलकर हत्या की, आरोपी गिरफ्तार
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी - ब्रेकिंग महिला की हत्या का सनसनीखेज खुलासा प्रेमी ने ही कार से कुचलकर की थी हत्या आपसी विवाद के चलते गुस्से में आकर की हत्या आरोपी अरविंद उर्फ डंकू को पुलिस ने पकड़ा हत्या को एक्सीडेंट का रूप देने की साजिश की गई थी हत्या में इस्तेमाल कार पुलिस ने की बरामद मृतक महिला का बच्चा ही बना घटना का चश्मीदिद गवाह मामला थाना कुरावली क्षेत्र के चंदाई गांव का था मामला अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने दी खुलासे की जानकारी0
0
Report
Advertisement
