206001
Etawah - राजपाल यादव के शांति हवन में परिवार के सभी लोग रहे मौजूद
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के चाचा राजपाल यादव की आत्मा की शांति हेतु सैफई में आयोजित किया गया शांति हवन . सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव 18 जनवरी को ही पहुंच गए थे, अपने पैतृक गांव सैफई . राजपाल यादव के शांति हवन में पूरा सैफई परिवार एक साथ दिखा. सैफई में आयोजित शांति हवन में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव , डिंपल यादव , शिवपाल सिंह यादव , धर्मेंद्र यादव आदित्य यादव , अपर्णा यादव समेत पूरा सैफई परिवार एक साथ दिखा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हल्द्वानी में भारी बारिश: भाखड़ा नदी पार हादसा टला, पुल निर्माण की मांग
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में लगातार भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी बीच हल्द्वानी के फतेहपुर क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भाखड़ा नदी पार करते समय दो लोग तेज बहाव की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों की तत्परता और समय रहते किए गए राहत प्रयासों से दोनों की जान बचा ली गई। बरसात के दिनों में भाखड़ा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ जाता है, लेकिन क्षेत्रवासियों के पास नदी पार करने के लिए कोई सुरक्षित विकल्प मौजूद नहीं है। पुल के अभाव में ग्रामीणों को हर वर्ष अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है। इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में पुल निर्माण की आवश्यकता और लोगों की सुरक्षा से जुड़ी गंभीर समस्या को उजागर कर दिया है.0
0
Report
बाकीपुर विधानसभा उपचुनाव: आख़िरी दिन प्रचार से किसके दावे होंगे प्रभावी?
Noida, Uttar Pradesh:बाकीपुर विधानसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। आज प्रचार का आखिरी दिन है और सभी राजनीतिक दल मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। अंतिम के दो दिनों में भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल ने मेगा रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया, जबकि जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर लगातार मोहल्ला बैठकों और जनसंपर्क अभियान के माध्यम से लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। आज भी एनडीए और महागठबंधन दोनों की ओर से चुनाव प्रचार को धार देने के लिए बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में 3 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में दोनों प्रमुख दल अलग-अलग मुद्दों के साथ जनता के बीच हैं। भारतीय जनता पार्टी सुशासन, विकास और कानून व्यवस्था को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि और चुनावी एजेंडा बता रही है। वहीं राष्ट्रीय जनता दल बढ़ते अपराध, बेरोजगारी और शिक्षा जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेर रही है। ऐसे में अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि चुनाव प्रचार के अंतिम दिन किसकी रणनीति मतदाताओं पर ज्यादा असर छोड़ती है। आखिर जनता किसके मुद्दों और दावों पर भरोसा जताती है, इसका फैसला अब मतदान के दिन ही होगा।0
0
Report
नरसिंहपुर में अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल बरामद
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर के थाना स्टेशनगंज क्षेत्र में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियार बेचने की फिराक में है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ग्राम धुवघट निवासी 24 वर्षीय आरोपी आजाद जाट को धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद की गई है, जिन्हें पुलिस ने विधिवत ज़ब्त कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के बाद आरोपी पर आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस इस बात की गहनता से जाँच कर रही है कि आरोपी यह हथियार कहाँ से लाया था और किसे बेचने जा रहा था।0
0
Report
Advertisement
मनोज सिन्हा ने घायल तीर्थयात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने की पुष्टि की
Aram Pora, Ganderbal, In a Post On X Lieutenant Governor Manoj Sinha Said " Spoke with Deputy Commissioner, Ganderbal and health officials and inquired about the health condition of Shri Amarnathji Yatra pilgrims injured in the unfortunate road accident earlier this morning at Ganiwan, Ganderbal. 39 pilgrims returning after Darshan of Baba Barfani sustained injuries and are currently undergoing treatment at SKIMS. I have directed the health officials to ensure all necessary assistance and the best possible medical care. I pray to Lord Shiva for the speedy recovery of the injured devotees.0
0
Report
शोपियां वाची में CRPF बंकर के पलटने से 8 सुरक्षाकर्मी घायल
Shopian, शोपियां के वाची में CRPF बंकर गाड़ी के लुढ़कने से 8 सुरक्षाकर्मी घायल शोपियां, जुलाई सोमवार शाम को शोपियां जिले के ज़ैनापोरा इलाके में वाची मेन रोड पर CRPF 178वीं बटालियन की BP बंकर गाड़ी के लुढ़कने से जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक जवान समेत eight सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि गाड़ी, जो ज़ैनापोरा के पुलिस पोस्ट वाची पर तैनात थी, कंट्रोल खोकर मेन रोड पर लुढ़क गई। इस घटना में आठ सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों में एक J&K पुलिस का जवान और सात CRPF के हैं。 अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) ज़ैनापोरा ले जाया गया。 आगे की जानकारी का इंतज़ार है。0
0
Report
दंतेवाड़ा: भांसी में यात्री बस पलटी, 10-12 घायल
Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरली के पास मंगलवार तड़के करीब सुबह 4:30 बजे ट्रेवल्स की एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 10 से 12 यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद भांसी के जवानों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। जवानों ने बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। कुछ घायलों को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल, जबकि अन्य को बचेली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। भांसी थाना क्षेत्र की घटना。0
0
Report
Advertisement
650 करोड़ के हेल्थ स्कैम की फाइलें गायब, दिल्ली सरकार पर बड़ा सवाल
Noida, Uttar Pradesh:650 करोड़ के हेल्थ स्कैम पर अपडेट दवाइयों, बेडशीट, ORS, एक्स-रे मशीनों और उपकरणों की खरीद में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ी सबसे अहम फाइलें दिल्ली सरकार के दफ्तर से गायब हो गई हैं। सरकार को जवाब देना होगा कि ये फाइलें कहाँ गायब हो गईं?0
0
Report
गंगा जल स्तर बढ़ने से किनारे स्थित मंदिर और निचले घाट के कदम डूब रहे हैं। पूजा-अर्चना बदलेगी जैसी संभावनाएं बन रही हैं
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी (उत्तर प्रदेश): गंगा जल स्तर बढ़ने से किनारे स्थित मंदिर और निचले घाट के कदम डूब रहे हैं। पानी का स्तर बढ़ने की बात 24 घंटों में लगभग 10 इंच पानी जमा होने से कही जा रही है। कैलाश साहनी नाम के व्यक्ति बताते हैं कि मंदिर धीरे-धीरे पानी में डूब रहे हैं, हालांकि पूजा-अर्चना (आरती) की जगह अभी तक नहीं बदली गई है। उम्मीद है कि पानी का स्तर तेज़ी से बढ़ने के कारण जल्द ही पूजा-अर्चना की जगह भी बदली जाएगी।0
0
Report
गया में नकली दवाओं के बड़े नेटवर्क का खुलासा, CBN छापेमारी में बड़ी मात्रा बरामद
Gaya, Bihar:गया में कथित नकली दवाइयों के बड़े नेटवर्क का खुलासा! मुरारपुर में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स की छापेमारी, भारी मात्रा में दवाइयां बरामद गया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मुरारपुर मोहल्ले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (CBN) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में कथित नकली दवाइयों का जखीरा बरामद किया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों के अनुसार, पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और दवाओं की वास्तविकता की पुष्टि परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। जांच अधिकारी सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने बताया कि यह छापेमारी पहले से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर की गई। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी मानपुर, खजाहांपुर और बजाजा रोड समेत कई स्थानों पर छापेमारी की जा चुकी है, जहां से भी बड़ी मात्रा में कथित नकली दवाइयां और एक महत्वपूर्ण डायरी बरामद हुई थी। सूत्रों के अनुसार, बरामद डायरी में कई डॉक्टरों और अस्पतालों के नाम दर्ज हैं, जहां इन दवाइयों की सप्लाई किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इन नामों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। जांच एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं और यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि यह गिरोह कब से सक्रिय था और इसमें किन-किन लोगों की संलिप्तता हो सकती है। प्रारंभिक जांच में यह भी आशंका जताई गई है कि इन कथित नकली दवाइयों का इस्तेमाल बच्चों के इलाज में भी किया जा सकता था, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। हालांकि, इस संबंध में भी अंतिम पुष्टि जांच और परीक्षण रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। बरामद दवाइयों को गुणवत्ता और असलियत की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे नेटवर्क, संबंधित लोगों और आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकर स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी। मुरारपुर में हुई इस बड़ी कार्रवाई के बाद दवा कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप का माहौल है। जांच एजेंसियां पूरे मामले की तह तक पहुंचने में जुटी हैं और आगे की कार्रवाई जारी है.0
0
Report
Advertisement
मुरैना शिक्षा विभाग के जर्जर भवन से सुरक्षा खतरा, तत्काल नया भवन चाहिए
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में शिक्षा व्यवस्था संभालने वाला जिला शिक्षा विभाग खुद बदहाल व्यवस्था का शिकार है। विभाग का अपना भवन नहीं है और वर्षों से कार्यालय डाइट के छात्रावास भवन में संचालित हो रहा है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि जिस भवन में अधिकारी और कर्मचारी बैठते हैं, वह पूरी तरह जर्जर हो चुका है। टपकती छत, उखड़ता प्लास्टर और कमजोर होती दीवारें किसी बड़े हादसे को न्योता देती नजर आ रही हैं। शिक्षा विभाग का यह कार्यालय वर्षों से डाइट छात्रावास भवन में संचालित हो रहा है। बरसात के दिनों में भवन की हालत और भी खराब हो जाती है। जगह-जगह से छत टपकती है, कमरों में पानी भर जाता है और दीवारों से प्लास्टर झड़ रहा है। भवन की जर्जर हालत के बावजूद अधिकारी और कर्मचारी रोज उसी में काम करने को मजबूर हैं। हालात ऐसे हैं कि कभी भी छत का हिस्सा गिरने जैसी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। शिक्षा व्यवस्था की निगरानी करने वाला विभाग ही असुरक्षित भवन में संचालित हो रहा है, जिससे कर्मचारियों के साथ-साथ यहां आने वाले लोगों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस जर्जर भवन से शिक्षा विभाग को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने या नए भवन की व्यवस्था करने के लिए कब तक ठोस कदम उठाते हैं.0
0
Report
नासरीगंज में पारिवारिक विवाद के कारण महिला ने जहर खाकर खुदकुशी, शव सासाराम भेजा
Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला से है। जहां नासरीगंज में एक महिला ने पारिवारिक विवाद में जहर खाकर खुदकुशी कर ली है । मृतक महिला का नाम गंगा देवी था, जो मुकेश कुमार गुप्ता के की पत्नी थी। बता दे की 10 वर्ष पहले डेहरी के रहने वाली गंगा देवी की शादी नासरीगंज के धुस निवासी मुकेश कुमार गुप्ता से हुई थी। इन दोनों के दो पुत्री भी थी। घर में सभी लोग खेत में काम करने गए थे। इस दौरान गंगा देवी ने जहर खा कर खुदकुशी कर ली। बाद में लोग उसे अस्पताल ले जाना चाहा, तब तक गंगा की मौत हो गई। अब मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है।0
0
Report
बाग में विशाल अजगर ने पक्षी को निगला, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू किया
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर ब्रेक बाग में विशाल अजगर मिलने से मची सनसनी अजगर ने बड़े पक्षी को निगला, रेस्क्यू के दौरान उगला बाहर. सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू. नैमिष थाना क्षेत्र के फूलपुर झरिया गांव की बाग का मामला।0
0
Report
Advertisement
मूंग खरीदी में प्रशासनिक अव्यवस्था से किसान परेशान, तेज खरीद की मांग
Damoh, Madhya Pradesh:मूंग बेंचने परेशान किसान, व्यवस्थाएं फेल... एंकर/ एमपी में समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी को लेकर अलग अलग जिलों में किसानों की नाराजगी देखने को मिल रही है तो मेहनत से फसल उगाने वाला किसान अपनी ही फसल को आसानी से नहीं बेच पा रहा है। दमोह जिले के बटियागढ़ में कल हुए मूंग किसानों के प्रदर्शन के बाद अब जिले के हटा से कुछ तस्वीरें सामने आई है जो खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्थाओं को असलियत बयान कर रही हैं। हटा में कृषि उपज मंडी में मूंग खरीदी केंद्र बनाया गया है और किसान यहाँ खरीदी के लिए बनाए गए नियमों के तहत ही पहुंच रहे है मतलब को ई टोकन व्यवस्था सरकार ने की है उस टोकन को लेकर आ रहे है और कायदे से कुछ घंटों में किसानों की मूंग की खरीदी हो जाना चाहिए लेकिन यहाँ बड़ी संख्या में किसान है जो चार और पांच दिन से खरीदी का इंतजार कर रहे है। अपनी फसल को ट्रेक्टर ट्राली से उतार चुके किसान अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं लेकिन दिन बीत जाता है रात होती हे अगला दिन आता है लेकिन उनकी बारी नहीं आती। खुले आसमान के नीचे फसल रखे किसानों की रातें बमुश्किल कट रही है। हर पल उन्हें डर सता रहा है कि कहीं आसमान से पानी न गिरने लगे वरना उनकी कड़ी मेहनत की कमाई मूंग की फसल चौपट हो जाएगी। किसानों ने एक बार फिर सरकार और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि व्यवस्थाएं बनाई जाएं और खरीदी तेज हो ताकि किसान को परेशान न होना पड़े।0
0
Report
Amarnath यात्रा पर भीषण बस हादसा: 31 घायल, बचाव दल जुटे
Chaka, Around 31 Amarnath pilgrims were injured on Tuesday after a bus carrying nearly 40 devotees skidded off the road and plunged into a deep gorge in the early hours in central Kashmir’s Ganderbal district, top police official said. The accident took place near the S-Mode area of Hariganiwan in the Gund area when the bus, bearing registration number AR11 D5655, An official said that the bus, was on its way to the Holy Amarnath Cave Shrine reportedly lost control before veering off the road and falling into the gorge. Soon after the accident, rescue operation was launched by the CRPF, ITBP, Jammu and Kashmir Police and State Disaster Response Force (SDRF), along with local volunteers. The injured passengers were pulled out of the damaged vehicle and were initially shifted to Sub-District Hospital Kangan for treatment later all the injured pilgrims were shifted to SKIMS Soura for advanced treatment. The injured pilgrims are from Madhya Pradesh, Rajasthan and Delhi, the official said, adding that no loss of life was reported in the incident. Two of the injured sustained head injuries but were reported to be in stable condition. The remaining injured passengers were also said to be stable and are receiving medical care. The cause of the accident was not immediately known. Police have registered the incident and started an investigation to determine the actual circumstances that led to the bus skidding off the road, officials said0
0
Report
नशे से दूरी के संदेश के साथ नरसिंहपुर के आश्रम में जागरूकता रैली
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-मध्यप्रदेश पुलिस के अभियान "नशे से दूरी है जरूरी" के तहत नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में एक अनोखी पहल देखने को मिली। धर्म और संस्कृति के केंद्र, परमहंसी गंगा आश्रम में पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। गोटेगांव एसडीओपी के नेतृत्व में थाना प्रभारी प्रदीप सर्राफ, झौतेश्वर चौकी प्रभारी और ठेमी थाना प्रभारी सहित पुलिस बल ने आश्रम पहुंचकर विद्यालय के बच्चों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इस दौरान आश्रम परिसर में बच्चों की एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। विशेष रूप से, ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज की पवित्र तपोभूमि 'विचार शिला' से बच्चों को नशे से होने वाले नुकसान और इसके दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बाइट- मनीष त्रिपाठी (SDOP गोटेगाव)0
0
Report
Advertisement
