206124
Etawah: समाधान दिवस पर प्रशासनिक अधिकारियों की गैरमौजूदगी, शिकायतों का निस्तारण नहीं
Bakewar, Uttar Pradesh:बकेवर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में कोई भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह राठी ने शिकायतों को सुना। थाने में कुल 6 शिकायतें दर्ज हुईं, लेकिन किसी का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। इस दौरान पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इरफान अंसारी का मोदी पर तीखा हमला: राहुल गांधी के साथ डिबेट की मांग
Ranchi, Jharkhand:राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक डिबेट की चुनौती दिए जाने के मामले पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जी राहुल गांधी के सामने डिबेट में खड़े भी नहीं हो सकते। देश आज डिबेट मांग रहा है और प्रधानमंत्री को राहुल गांधी के साथ आमने-सामने बैठकर देश के मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए। इरफान अंसारी ने अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां डिबेट के आधार पर जनता नेताओं का प्रदर्शन देखती है। उन्होंने 40 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के सड़क पर होने और ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को इन मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी युवाओं को संयमित रख रहे हैं और देशहित में प्रधानमंत्री को उनकी बात सुननी चाहिए।0
0
Report
अयोध्या में 10वां दीपोत्सव: राम कथा पार्क हेलिपैड मार्ग से राम के आगमन की तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:Ayodhya (Uttar Pradesh): Preparations in final stage for 10th Deepotsav/Rangoli on Ram Katha Park helipad route for Lord Ram's symbolic arrival / Visuals0
0
Report
दुमका पुलिस ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, राम विवेक शर्मा गिरफ्तार
Dumka, Jharkhand:दुमका पुलिस ने वाहन चोरों के एक अन्तर्राज्यीय गिरोह को बेनकाब कर दिया है। पुलिस ने गिरोह में शामिल एक सदस्य को चोरी की गई स्कॉर्पियो के साथ धर दबोचा है। उक्त स्कॉर्पियो बीते 31 जुलाई को दुमका नगर थाना क्षेत्र के रसिकपुर से चोरी हुई थी। सफेद रंग की स्कॉर्पियो का झारखण्ड का नम्बर प्लेट बदलकर बिहार में खपाया जा रहा था लेकिन पुलिस ने आरोपी राम विवेक शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश में है। दुमका के पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए कहा कि बीते 31 जुलाई को रसिकपुर बड़ा बांध के दिलीप कुमार राउत ने नगर थाना में अपनी स्कॉर्पियो की अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। एसपी ने कहा कि अनुसंधान के दौरान बिहार के मुजफ्फरपुर के रतवारा से राम विवेक शर्मा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई स्कॉर्पियो को मुज्जफरपुर के करजा थाना से बरामद किया। एसपी ने कहा कि इस गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के करोल बाग में पुरी प्लाजा में आग, 22 दमकल मौके पर
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: करोल बाग के गफ्फार मार्केट स्थित पुरी प्लाजा में सुबह-सुबह आग लग गई। लगभग 22 दमकल गाड़ियां मौके पर तैनात की गई हैं और आग बुझाने का काम जारी है।0
0
Report
पाकुड़ कोयला रूट से भटकने पर डंपरों पर भारी जुर्माना, नियम कड़ाई से लागू
Pakur, Jharkhand:पाकुड़-कोयला रूट से भटककर दूसरे रास्तों पर चलने वाले कोयला डंपरों के खिलाफ परिवहन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है... हिरणपुर में डीटीओ मुजाहिद अंसारी ने जांच अभियान चलाकर करीब सात खाली कोयला डंपरों पर 76 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है... और आगे कारवाई जारी है... डीटीओ ने साफ निर्देश दिया है कि खाली कोयला डंपरों को भी अपने निर्धारित कोयला रूट से ही गुजरना होगा... रूट डायवर्ट कर दूसरे रास्तों पर चलने वाले वाहन चालकों की अब खैर नहीं... डीटीओ ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार जुर्माने की कार्रवाई जारी रहेगी... यानी अब कोयला रूट से हटकर चलना पड़ेगा महंगा... परिवहन विभाग ने साफ कर दिया है की नियम तोड़ेंगे तो जुर्माना भरना पड़ेगा...0
0
Report
लोहरदगा के कुम्हार: महंगाई-बारिश से जूझे दीपावली दीप अब बाजार में उतरे
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा के कुम्हार इस वर्ष बढ़ती महंगाई की मार झेलने के बाद अपने पुरखो की परम्परा और रोजगार को बचाकर दीपावली की रौनक लाने का काम कर रहे हैं। इनका कहना है कि एक तरफ महंगाई तो दूसरी तरफ बारिश इन्हें परेशान कर रखी है। बेमौसम बारिश ने इनके बनाए दीपावली के खिलौने और मिट्टी के कच्चे दीपक को काफी नुकसान पहुंचाया है। जिसकी वजह से इनका दीपक बनाने का टारगेट पूरा नहीं हुआ है। दीपावली को लेकर काफी लंबे समय इन कुम्हारों की चाक दौड़ रही है। अब जाकर इन्हें राहत मिली है। आज धनतेरस के दिन से बनाएं गए दीप और खिलौने ये बाजार में उतारने का काम करेंगे। कुम्हारों का कहना है कि इनकी परम्परा और सांस्कृतिक को बचाने के लिए सरकार को सहयोग प्रदान करना चाहिए। फिलहाल ये दीपक 250 रूपए सैकड़ा और खिलौने बढ़े हुए मूल्य से बेचने का ये काम करेंगे।0
0
Report
Advertisement
वनटांगिया बच्चों के लिए प्राथमिक विद्यालय उद्घाटन और दीपावली उत्सव
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले में दीपावली से 3 दिन पहले एक अनूठी पहल के तहत गुरुवार देर रात वनटांगिया समुदाय के लोगों को योगी सरकार और जिला प्रशासन द्वारा एक बड़ी सौगात देते हुए वनटांगिया समुदाय के साथ भव्य तरीके से दीपावली मनाई गई है। सीडीओ दयानंद प्रसाद और बीएसए अमित कुमार सिंह द्वारा लाखों रुपए की लागत से वन ग्राम महेशपुर में बने प्राथमिक विद्यालय का उद्घाटन करके वनटांगिया समुदाय के बच्चों के पढ़ने के लिए एक बड़ी सौगात दी गई। आजादी के 79 साल बीत जाने के बावजूद भी यहां पर कोई भी बच्चों के पढ़ने के लिए विद्यालय नहीं था डीएम प्रियंका निरंजन के विशेष पहल पर यहां पर प्राथमिक विद्यालय बना जिसका अब उद्घाटन भी कर दिया गया है। प्राथमिक विद्यालय उद्घाटन के बाद अधिकारियों द्वारा 501 दीपक जला करके बांटा गया समुदाय परिवार के लोगों के साथ दीवाली मनाई गई है। सीडीओ सहित सभी अधिकारियों ने अपने हाथों में फुलझड़ियां जलाकर वनटांगिया समुदाय के लोगों के साथ खुशियां साझा कीं। दीपोत्सव के दौरान,वनटांगिया गांवों को आकर्षक रंगों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था,जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया है। जिला प्रशासन द्वारा वनटांगिया समुदाय के लोगों को दीपावली के उपहार भी वितरित किए गए है। इन उपहारों में कपड़े, बर्तन, मिठाई, दीये और मोमबत्तियां शामिल थीं, जिससे बच्चों और महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया।महिलाओं और बच्चों को दीपावाली से संबंधित सामग्री उपहार स्वरूप दी गई, जिससे उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।इस तरह के आयोजनों से वनटांगिया समुदाय में खुशी की लहर है। वहीं इस पहल के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गोंडा की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की सराहना कर रहे हैं। क्योंकि यह उनके लिए न केवल एक पर्व बल्कि सामाजिक पहचान का प्रतीक भी है। बल्कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही इस वनटांगिया समुदाय को एक नई पहचान मिली है। उन्हें जमीन और आवास प्रदान कर स्थापित किया गया है और गोंडा जिले की मनकापुर तहसील में स्थित रामगढ़ और महेशपूर गांवों में हजारों वनटांगिया लोगों को स्थायी निवास मिला है。0
0
Report
मधेपुरा में सांप डसने के बाद युवक ने उसे पकड़ा, अस्पताल लेकर इलाज आसान
Madanpur, Bihar:साँप के डसने की घटना के बाद आमतौर पर लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगते हैं, लेकिन मधेपुरा में एक युवक ने ऐसा कारनामा किया कि लोग हैरान रह गए। जहरीले साँप के डसने के बाद युवक ने उसे ही पकड़कर प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर दिया और लेकर सीधे सदर अस्पताल पहुंच गया। घटना शहर के शिवपुरी मोहल्ले की है। यहाँ मजदूरी करने वाले विजय कुमार को एक जहरीले सांप ने डस लिया। बताया जाता है कि काम खत्म करने और खाना खाने के बाद विजय टहल रहा था। इसी दौरान साँप ने उसे डस लिया। हैरानी की बात यह रही कि विजय ने साँप को पकड़ लिया और इसकी जानकारी अपने मालिक गौतम कुमार को दी। इसके बाद गौतम कुमार ने साँप को प्लास्टिक के डिब्बे में बंद किया और विजय को लेकर सदर अस्पताल पहुंच गए। उनका कहना था कि साँप को अस्पताल लाने का उद्देश्य डॉक्टरों को उसकी पहचान बताना था, ताकि इलाज में सहूलियत हो सके। अस्पताल में डॉक्टरों ने विजय को आवश्यक दवाएँ और इंजेक्शन दिए। फिलहाल उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है और उसकी स्थिति ठीक बताई जा रही है。0
0
Report
नारायणपुर: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
Narayanpur, Jharkhand:नारायणपुर जिले में नाबालिग बालिकाओं के साथ हो रहे अपराधों पर कार्रवाई करते हुए एडका पुलिस ने नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में 19 वर्षीय आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम झारा निवासी महिला ने अपनी नाबालिग भतीजी के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसके बाद बालिका नारायणपुर के सखी सेंटर में मिली। पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर थाना एडका में POCSO Act सहित संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए आरोपी जागेश वड्डे, निवासी ग्राम कुमगांव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।0
0
Report
Advertisement
रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर में धनतेरस पर खजाने की वर्षा, सुरक्षा हाई अलर्ट
Ratlam, Madhya Pradesh:आज धनतेरस है... और इसी के साथ शुरू हो गया है धन की देवी मां महालक्ष्मी की आराधना का विशेष पर्व। रतलाम में मां महालक्ष्मी कुबेर के खजाने के साथ विराजमान हो चुकी हैं। जी मीडिया आज आपको करवाएगा मां महालक्ष्मी और कुबेर के इस अद्भुत खजाने के दिव्य दर्शन। दरअसल, रतलाम के प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर में वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार धनतेरस से पांच दिनों तक श्रद्धालु अपनी नकदी और सोने-चांदी के आभूषण मां के चरणों में अर्पित करते हैं। देखते ही देखते मंदिर में इतना धन और जेवरात एकत्रित हो जाते हैं कि यहां कुबेर के खजाने जैसा अद्भुत नजारा दिखाई देने लगता है। इस अनूठी परंपरा के दर्शन के लिए रतलाम ही नहीं, बल्कि दूसरे प्रदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। मन्दिर में महालक्ष्मी के दर्शन और हर तरफ नकदी , नोट की लाडिया , ऊपर नोट का झूमर , नीचे नोट और जेवरात से भरे बर्तन , कही मोतियों की माला ऐसा लगता है मानो महालक्ष्मी धन की वर्षा कर रही हो , वहीं, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और खजाने की सुरक्षा को लेकर पुलिस बल, सीसीटीवी कैमरे और अग्निशमन सहित सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।0
0
Report
वैशाली के लालगंज में अवैध शराब निर्माण पर कार्रवाई; 4100 लीटर महुआ शराब नष्ट
Hajipur, Bihar:बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब निर्माण का कारोबार लगातार पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। इसी बीच वैशाली में शराब माफिया के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। लालगंज में हजारों लीटर अर्धनिर्मित महुआ शराब को नष्ट करते हुए शराब बनाने की भट्ठियों को ध्वस्त किया गया है। कार्रवाई एसएसपी शुभांक मिश्रा के निर्देश पर की गई।वैशाली के लालगंज में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। लालगंज थाना और उत्पाद इकाई की संयुक्त टीम ने लालगंज थाना क्षेत्र के जाफराबाद वार्ड नंबर-3 में छापेमारी की। इस दौरान मौके से करीब 4100 लीटर अर्धनिर्मित जावा यानी महुआ शराब बरामद कर विनष्ट किया गया। पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली आधा दर्जन भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान 70 लीटर तैयार देसी शराब भी जब्त की गई।वैशाली एसएसपी शुभांक मिश्रा के आदेश पर की गई इस कार्रवाई को अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। अवैध शराब के ठिकानों पर नजर रखी जा रही है।फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई से शराब निर्माण के अवैध ठिकानों पर बड़ा प्रहार हुआ है। अब देखना होगा कि शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस का अभियान आगे कितनी तेजी से जारी रहता है।0
0
Report
लुधियाना हैंडलूम मार्केट में शॉर्ट सर्किट से आग, दुकानों में लाखों के वस्त्र जलकर राख
Aligarh, Uttar Pradesh:लुधियाना हैंडलूम मार्केट में आज शॉर्ट सर्किट के कारण मार्केट के अंदर कई दुकानों में आग लग गई. दमकल की पांच गाड़ियों ने काफी देर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग लगने के कारण लाखों रुपये के वस्त्र जलकर राख हो गए. थाना क्वार्सी रोड स्थित रामघाट रोड की घटना0
0
Report
Advertisement
अयोध्या में दीपोत्सव की रोशनी: लता मंगेशकर चौक व शहर सड़कों पर चमक
Noida, Uttar Pradesh:Ayodhya (Uttar Pradesh): Lata Mangeshkar Chowk And City Streets Illuminated With Grand Decorative Lighting For Deepotsav / Visuals अयोध्या (उत्तर प्रदेश): दीपोत्सव के लिए लता मंगेशकर चौक और शहर की सड़कों को शानदार सजावटी रोशनी से जगमगाया गया / दृश्य0
0
Report
सासाराम: रांची से दिल्ली जा रही विजय रथ बस में आग, यात्रীরা सुरक्षित
Sasaram, Bihar:बड़ी खबर सासाराम से है। जहां सासाराम के शिवसागर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर अचानक एक बस में आग लग गई। बताया जाता है कि रांची से दिल्ली जा रही यात्री बस राष्ट्रीय राजमार्ग- 19 पर शिवसागर थाना क्षेत्र के घोरघट के पास आग लगी है। बस के नीचे से धुआं निकलता देख ड्राइवर ने तत्काल बस को रोक दी तथा समय रहते सभी यात्री बस से बाहर निकल गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची तथा दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग को आगे फैलने से रोक लिया। जिस कारण बस पूरी तरह से जलने से बच गई। बता दे की रांची से दिल्ली जा रही विजय रथ नामक बस में आग लगी है।0
0
Report
हजारीबाग में राहुल दुबे गिरोह के सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद; सुरक्षा कर्मी घायल
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग जिले गिद्दी (उरीमारी) थाना क्षेत्र में राहुल दुबे गिरोह के विरूद्ध हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक अपराधी गिरफ्तार एवं गिरफ्तार अपराधी से हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस के ऊपर फायरिंग करने में पुलिस के द्वारा जवाबी फायरिंग में घायल। उरीमारी सैनिक माईनिंग कम्पनी में राहुल दुबे गिरोह के सदस्यों के द्वारा रंगदारी का पैसा न दिये जाने पर सैनिक माईनिंग कम्पनी के गेट पर तैनात कम्पनी के निजी सुरक्षार्मी के ऊपर जान मारने के नियत से गोली फायरिंग किया गया था और राहुल दुबे गिरोह का पर्चा फेंका गया था, जिसमें सुरक्षाकर्मी गंभीर रुप से घायल हो गया था, जो रांची के अस्पताल में ईलाज़ है। उक्त काण्ड का उदभेदन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अमित आनंद, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकरी, बड़कागॉव के नेतृत्व में एक SIT टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा काण्ड के अनुसंधान के क्रम में राहुल दुबे गैंग के सदस्य अंशु दुबे उम्र 22 वर्ष पिता-राकेश कुमार द्विवेदी सा०-दुबे मराठीया, थाना-गढ़वा, जिला-गढ़वा की भूमिका संदिग्ध पायी गयी, जिसे गठित SIT टीम के द्वारा आवश्यक पूछताछ हेतु उरीमारी ओपी लाया गया। संदिग्ध अंशु दुबे को उक्त काण्ड के संदर्भ में कड़ाई से पूछताछ करने पर इन्होंने बताया कि ये राहुल दुबे गैंग के सक्रिय सदस्य हैं और राहुल दुबे के कहने पर इनके द्वारा अलग-अलग जगहों में घटना को अंजाम दिया गया हैं। इनके द्वारा उरीमारी क्षेत्र में दिनांक-26.10.2026 की रात्रि में राहुल दुबे गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर गोलीबारी की घटना में शामिल होने की बात बतायी गयी तथा घटना में प्रयुक्त हथियार एवं बचा हुआ पर्चा को करमाटिला जंगल में छुपकर रखा गया है, जिसे साथ चलने पर बरामद करवा सकते हैं। तत्पश्चात गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर हथियार बरामदगी के लिए करमाटिला जंगल में अंशु दुबे के साथ छापामारी टीम गयी। हथियार बरामदगी की कार्रवाई कि जा रही थी. इसी दौरान अंशु दुबे के द्वारा पुलिस बल के जवानों को अचानक धक्का देते हुए छुपा कर रखे गए हथियार से पुलिस बल की ओर लक्षित करते हुए फायर किया गया। जवाबी कार्रवाई में थाना प्रभारी के द्वारा भी आत्मरक्षार्थ फायर किया गया, जिसमें अंशु दुबे के बायें पैर में गोली लगी है। घायल अपराधी को प्राथमिकी उपचार करने हेतु सदर अस्पताल हजारीबाग लाया गया है.0
0
Report
Advertisement
