icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
206124
DSDevesh Sharma PatrkarFollow27 Dec 2024, 02:01 pm

इटावाः पैर फिसलने से यमुना नदी में डूबा युवक, माता का अंतिम संस्कार करने गया यमुना किनारे

Bakewar, Uttar Pradesh:

लवेदी थाना क्षेत्र के महेवा ब्लाक के यमुना के बीहड़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत नदगवां के मजरा ग्राम नगला मरदान निवासी स्व. विष्णु दयाल बाथम की पत्नी बैकुंठी देवी का 75 वर्ष की आयु में गुरुवार को बीमारी के चलते निधन हो गया। बैकुंठी देवी ग्राम पंचायत की सदस्य भी थीं। शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे बैकुंठी देवी के शव का अंतिम संस्कार करने गांव से एक किमी. दूर यमुना नदी के घाट पर परिजन और ग्रामीण गए हुए थे। शव के अंतिम संस्कार के लिए नदी किनारे चिता बनाया गया था। चिता में आग लगने के कुछ मिनट बाद ही मृतका का एक पुत्र अनिल बाथम (42) शव के किनारे से निकलने के चक्कर में उसका पैर फिसल गया और वह यमुना नदी में डूब गया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इटावा सफारी में दूसरी पीढ़ी की शेरनियों का दीदार, बाल दिवस पर 1273 पर्यटकों ने किया भ्रमण

VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow18m ago
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा सफारी पार्क में वन्यजीव प्रेमियों के लिए खुशखबरी है।सफारी पार्क में जन्मी दूसरी पीढ़ी की चार शेरनियों—आशी, जया, निक्की और किन्नी—को पर्यटकों के दीदार के लिए लॉयन सफारी क्षेत्र में बनाए गए बड़े क्राल में खोल दिया गया है। अब पर्यटक सफारी में पहली पीढ़ी के शेरों के साथ-साथ दूसरी पीढ़ी के शेरों को भी करीब से देख सकेंगे। वहीं, दीपावली और अन्य त्योहारों के चलते इटावा और आसपास के जिलों से सफारी पार्क पहुंचने वाले पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बाल दिवस के मौके पर सफारी पार्क में कुल 1273 पर्यटक पहुंचे। इनमें इटावा और आसपास के जिलों के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र बड़ी संख्या में शामिल रहे। छात्रों ने सफारी में वन्यजीवों का दीदार किया, तो वहीं ईको टूरिज्म क्षेत्र में लगे झूलों का भी जमकर आनंद लिया। सफारी प्रशासन के छोटे-छोटे प्रयास अब पर्यटकों को लगातार अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

बाल दिवस पर कान्हा में उत्सव के बीच जंगलों की चुनौतियाँ पर सवाल

Mandla, Madhya Pradesh:एंकर - मंडला के कान्हा टाइगर रिजर्व में बाल दिवस का जश्न... बच्चों के साथ थिरकती नजर आईं वन विभाग की Senior अधिकारी... मौका था बच्चों में प्रकृति, वन्यजीव संरक्षण और रचनात्मकता का जुनून जगाने का। लेकिन इस खुशनुमा तस्वीर के बीच कुछ ऐसे सवाल भी हैं, जो कान्हा के जंगलों की हकीकत जानने के लिए बेहद जरूरी हैं। वीओ - बाल दिवस पर कान्हा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने और उनके भीतर प्रकृति के प्रति प्रेम जगाने की अनूठी पहल की। प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यप्राणी समिता राजोरा खुद बच्चों के साथ डांस करती नजर आईं। मौका था कान्हा टाइगर रिजर्व के भूरसिंह विद्यालय में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का, तो ग्राम खुर्सीपार में कान्हा बाल उद्यान का शुभारंभ किया गया। इको विकास समितियों के माध्यम से आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों को वन, वन्यजीव और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के साथ उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है। लेकिन तस्वीर का दूसरा पहलू भी है... बच्चों के साथ नृत्य, बाल उद्यान और रचनात्मक गतिविधियां निश्चित तौर पर सराहनीय हैं, मगर सवाल यह है कि क्या जंगलों की जमीनी चुनौतियों पर भी उतनी ही गंभीरता से काम हो रहा है? सवाल जो जवाब मांगते हैं... कान्हा में केनाइन डिस्टेंपर virus यानी CDV की मौजूदा स्थिति क्या है? बाघों और तेंदुओं की मौतों पर प्रबंधन की जवाबदेही क्या है? यदि जागरूकता और रचनात्मकता के इतने सफल आयोजन हो रहे हैं, तो वन्यजीवों की लगातार हो रही मौतों पर प्रभावी नियंत्रण क्यों नहीं हो पा रहा? कान्हा से शिकार और शिकारियों की गिरफ्तारी की खबरें आखिर क्यों सामने आती रहती हैं? और सबसे बड़ा सवाल... क्या प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यप्राणी समिता राजोरा मानती हैं कि कान्हा में सब कुछ ठीक चल रहा है, या फिर इन गंभीर चुनौतियों पर जवाबदेही और ठोस कार्रवाई की जरूरत है? क्लोजिंग - बच्चों के साथ डांस के जरिए वन्यजीव संरक्षण का संदेश देना एक अच्छी पहल है... लेकिन असली सफलता तब होगी, जब यही बच्चे भविष्य में कान्हा के जंगलों को सुरक्षित, बाघों को संरक्षित और वन्यजीवों को महफूज देख सकें। क्योंकि जंगल की खूबसूरती सिर्फ उत्सवों से नहीं, बल्कि उसके वन्यजीवों की सलामती से कायम रहती है। फिलहाल उम्मीद यही है कि बाल दिवस की यह पहल वन्यजीव संरक्षण की मुहिम को नई ऊर्जा देगी... लेकिन कान्हा के इन अनुत्तरित सवालों के जवाब भी प्रबंधन को देने होंगे।
0
0
Report

चरणदास महंत ने जनचौपाल में सरकार पर हमला, किसान मुआवजे बिजली दरों के मुद्दे

Muju, Jeonbuk State:जनचौपाल में चरणदास महंत ने सरकार पर हमला किया। उन्होंने मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिलों के दौरे पर लोगों की समस्याएं सुनीं। किसानों के फसल नुकसान, धान खरीदी, पटवारी हड़ताल, महिला आरक्षण और बढ़ते बिजली बिल को लेकर उन्होंने सरकार को घेरा। महंत ने कहा कि कांग्रेस जनता की समस्याओं को लेकर चुप नहीं बैठेगी और जल्द ही सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगा। साथ ही उन्होंने EVM की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग भी उठाई। चरणदास महंत ने किसानों को मुआवजा देने, पटवारियों की मांगें पूरी करने और संविदाकर्मियों के हित में कदम उठाने की मांग की। उन्होंने बिजली दरों में बढ़ोतरी और औद्योगिक विकास के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। महंत ने कहा कि जनता की आवाज बुलंद करने के लिए कांग्रेस जल्द सड़क पर उतरेगी।
0
0
Report

शराब के नशे में दबंगों का तांडव,वीडियो हुआ वायरल

VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow27m ago
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में शराब के नशे में दबंगों की दबंगई का मामला सामने आया है। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के नारायण अड्डा स्थित सती मंदिर के पास 5 नवंबर की रात करीब 9 बजे कुछ युवक शराब के नशे में हुड़दंग कर रहे थे। आरोप है कि युवकों ने मकान मालिक के घर के गेट पर पेशाब किया। विरोध करने पर गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते करीब 15 से 20 युवक मौके पर जुट गए। आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर मकान मालिक समेत परिवार के करीब पांच सदस्यों को घेर लिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवकों की भीड़ और मारपीट का दृश्य दिखाई दे रहा है। मामले में पुलिस ने विशाल, सतेंद्र और संजय समेत करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

अंबिकापुर: थर्मल ड्रोन में कैद हुई उत्पाती 'कबरा' हाथी की लड़ाई, दल के अन्य हाथियों को पछाड़कर गिराय

Ambikapur, Chhattisgarh:Ambikapur: Thermal Drone Captures Fierce Fight of Rogue 'Kabra' Elephant Knocking Down Herd Members समाचार (लगभग 80 शब्द): अंबिकापुर में उत्पाती 'कबरा' हाथी की लड़ाई का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। कल रात थर्मल ड्रोन से कैद किए गए इस फुटेज में कबरा हाथी अपने ही दल के अन्य हाथियों से भिड़ता और उन्हें धक्का देकर गिराता नजर आ रहा है। वन विभाग के अनुसार, कबरा अभी भी इसी दल के आसपास मौजूद है। अन्य हाथियों के साथ घिरे रहने के कारण सुरक्षा दृष्टि से फिलहाल उसका ट्रैंकुलाइजेशन (बेहोश करने की प्रक्रिया) नहीं हो पा रहा है।
0
0
Report

मोती नगर में युवती की गला रेतकर हत्या, आरोपी सूरज की तलाश जारी

New Delhi, Delhi:दिल्ली के मोती नगर में एक गारमेंट्स शॉप के चेंजिंग रूम में एक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई है और आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान शबनम के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी सूरज की तलाश में जुटी है। हत्या के बाद काफी संख्या में रिश्तेदार और लोग एकत्रित हो गए हैं। वहीं पुलिस के खिलाफ नारेबाजी और हंगामा कर रहे हैं। शबनम शोरूम में काम करती थी और आज अचानक से आरोपी सूरज इस दुकान में घुसा और फिर चेंजिंग रूम में शबनम की हत्या कर दी और उसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

बक्सर लेजर शो में विधायक का गलत चित्रण, नाराजगी से प्रशासन हलकान

Buxar, Bihar:छठ महापर्व के पूर्व संध्या के अवसर पर बक्सर जिला प्रशासन की एक बड़ी चूक सामने आई है। गंगा घाट पर आयोजित लेजर शो के माध्यम से बक्सर के इतिहास और वर्तमान की जानकारी दी जा रही थी। इसी दौरान लेजर शो में बक्सर के पूर्व विधायक संजय तिवारी को वर्तमान विधायक के रूप में प्रदर्शित कर दिया गया। इस गलती को देखकर मौके पर मौजूद विधायक के समर्थक और कार्यकर्ता नाराज हो गए। बताया जा रहा है कि जिस समय यह प्रस्तुति चल रही थी, उस समय विधायक के साथ जिला प्रसाशन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। उनके सामने ही कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन की इस लापरवाही पर आपत्ति जताई। मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में हलचल मच गई। इसके बाद जिला प्रशासन अपनी गलती को संभालने और विधायक की नाराजगी दूर करने में जुट गया। छठ जैसे बड़े आयोजन में इस तरह की चूक को लेकर अब प्रशासन की तैयारी और जानकारी की सत्यता पर सवाल उठ रहे हैं
0
0
Report
Advertisement

हरियाणा महिला आयोग का कड़ा संदेश: महिलाओं के अपमान पर होगी कड़ी कार्रवाई

Panchkula, Haryana:महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वालों की अब खैर नहीं, हरियाणा राज्य महिला आयोग सख्त gezek... सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म संचालकों को भी चेतावनी... कैची कैप्शन और थंबनेल के नाम पर महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई... सामाजिक मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ अभद्र, अशोभनीय और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वालों के खिलाफ अब हरियाणा राज्य महिला आयोग सख्त रुख अपनाने जा रहा है। आयोग ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि महिलाओं की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली किसी भी तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शनी ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाले लोगों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया न्यूज प्लेटफॉर्म और उनके संचालकों को भी आगाह किया है कि खबरों को वायरल करने के लिए महिलाओं की छवि और मर्यादा से समझौता न करें। आयोग ने विशेष रूप से उन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म संचालकों को चेताया है, जो व्यूज और लाइक्स बढ़ाने के लिए महिलाओं से जुड़ी खबरों में भड़काऊ कैप्शन, अशोभनीय भाषा और आपत्तिजनक थंबनेल का इस्तेमाल करते हैं। आयोग का स्पष्ट संदेश है कि पत्रकारिता और सोशल मीडिया के नाम पर महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने की छूट किसी को नहीं दी जा सकती। चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शनी ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आयोग सख्ती से निपटेगा。
0
0
Report

इंदौर पुलिस ने ट्रैफिक साथी ऐप से नागरिक सहयोग से यातायात सुधार शुरू किया

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए इंदौर पुलिस ने एक नई पहल की शुरुआत की है। अब शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने में आम जनता भी पुलिस की मदद कर सकेगी। इसके लिए इंदौर ट्रैफिक साथी ऐप लॉन्च किया गया है। इस ऐप के माध्यम से आम नागरिक शहर में कहीं भी यातायात नियमों का उल्लंघन होते देख उसकी फोटो या वीडियो बनाकर सीधे ऐप पर अपलोड कर सकेंगे। यानी अब ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आम जनता की नजर भी रहेगी और शिकायत मिलने पर पुलिस संबंधित मामले में कार्रवाई करती नजर आएगी। इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को ट्रैफिक अवेयरनेस से जोड़ना और शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाना है। इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने आज इस ऐप की शुरुआत करते हुए शहरवासियों को ट्रैफिक सुधार की इस मुहिम से जुड़ने का संदेश दिया。
0
0
Report

नवागढ़ गुरु घासीदास जयंती महोत्सव तैयारी: मंत्री की बैठक में मुख्यमंत्री आमंत्रण पर चर्चा

Bemetara, Chhattisgarh:एंकर बेमेतरा जिले के नवागढ़ में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय गुरु घासीदास जयंती महोत्सव की तैयारियों को लेकर आज प्रदेश के खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने समाज के प्रमुखों एवं सदस्यों की बैठक ली。 बैठक में महोत्सव के आयोजन, कार्यक्रमों की रूपरेखा और तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आमंत्रित करने के संबंध में भी विशेष चर्चा हुई。 आपको बता दें कि नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रतिवर्ष दिसंबर महीने में परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इसी आयोजन को भव्य रूप देने और आवश्यक तैयारियों को लेकर आज यह बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के प्रमुख पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। बाइट 1 खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल।
0
0
Report
Advertisement

पानीपत बैठक में अजय चौटाला की झपकी चर्चा बनी, दुष्यंत ने योजनाओं पर जोर

Panipat, Haryana:जनकल्याण योजनाओं पर दुष्यंत चौटाला दे रहे थे जानकारी, मंच पर गहरी नींद में नजर आए अजय चौटाला पानीपत में जेजेपी की कार्यकर्ता बैठक के दौरान दिखा दिलचस्प नजारा, पूर्व उपमुख्यमंत्री के संबोधन के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष की झपकी बनी चर्चा का विषय पानीपत। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शनिवार को पानीपत में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे। बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और जनकल्याण योजनाओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जब कार्यकर्ताओं को जनकल्याण योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे थे और पार्टी की आगामी रणनीति पर अपनी बात रख रहे थे, उसी दौरान मंच पर बैठे जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला गहरी नींद में नजर आए। दुष्यंत चौटाला का संबोधन जारी रहा, जबकि अजय चौटाला की झपकी बैठक में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई। राजनीतिक दलों की बैठकों में जहां नेता कार्यकर्ताओं में जोश भरने और संगठन को मजबूत करने का संदेश देते हैं, वहीं इस बैठक का यह दृश्य एक अलग ही वजह से सुर्खियों में आ गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top