नेशनल हाइवे पर सवारियों से भरी आटो दुर्घटना का हुईं शिकार,चार घायल
इटावा-बकेवर थाना कस्बा के कुङरिया माइनर के पास एनएच-19 पर आज अज्ञात कार ने सवारियों से भरे ऑटो में टक्कर मार दी,जिससे ऑटो पलट गया। हादसे में चार सवारी घायल हो गईं,राहगीरों ने ऑटो को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी,पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से बकेवर 50 शैय्या अस्पताल भेजा। टक्कर के बाद ऑटो चालक और अज्ञात कार मौके से फरार हो गए,घायल सवारियों में नीतू सिंह पत्नी रविंद्र सिंह,निवासी रतनपुर बिजौली, जो अजीतमल (औरैया) के सीएचसी में एएनएम हैं; खुशी पुत्री सुभाष निवासी ललितपुर बिजौली; सनी उर्फ हर्ष तिवारी पुत्र राजू तिवारी निवासी नागरी लोलपुर और एक अज्ञात सवारी शामिल है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|