207001
साड़ी की दुकान से ग्राहक बनकर आई महिलाओं ने साड़ी की चोरी
Etah, Uttar Pradesh:एटा के प्रमुख बाजार बाबूगंज स्थित नारायण साड़ी सेंटर पर ग्राहक बनकर आई पांच महिलाओं ने दुकानदार को बातों में उलझा कर 3 साड़ी चोरी कर ली, जब उसे शक हुआ तो उसने महिलाओं का पीछा कर उन्हें जिला अस्पताल के सामने जीटी रोड पर पकड़ लिया. और सूचना पर पहुंची पुलिस महिलाओं को कोतवाली नगर ले गई। महिलाओ से चोरी की तीन साड़ी भी बरामद कर ली गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अयोध्या में भक्तों की भारी भीड़: हनुमाधी मंदिर दर्शन के लिए जुटे
Noida, Uttar Pradesh:मंगलवार के अवसर पर भगवान हनुमान के दर्शन के लिए अयोध्या आ रहे श्रद्धालु। हनुमान जी के दर्शन के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं।0
0
Report
अमरौहा के जैकेट फैक्ट्री में भीषण आग, साजिश की आशंका से पुलिस जांच तेज
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के नौगावां सादात थाना क्षेत्र में स्थित जैकेट फैक्ट्री में सोमवार की रात भीषण आग लग गई। आग शॉर्ट सर्किट के कारण शुरू हुई बताई गई, लेकिन फैक्ट्री मालिक आसिफ अली ने साजिश की आशंका जताई है और कहा है कि उनके भाई ने आग लगते समय कुछ युवकों को फैक्ट्री के पास से भागते देखा था।अब पुलिस इस एंगल से भी जांच करेगी कि आग वास्तव में शॉर्ट सर्किट थी या किसी ने जानबूझकर आग लगाई। फैक्ट्री में लगभग 40 से 45 लाख रुपए का माल जलकर राख हो गया, सारा तैयार माल, कच्चा माल और मशीनरी नुकसान की खबर है। आग बुझाने के लिए छह से अधिक दमकल वाहन कई घंटों तक मेहनत करते रहे। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आगजनी की घटना का पीछे कारण क्या था और इसमें कौन लोग शामिल हो सकते हैं।0
0
Report
मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अंतराज्यीय गिरोह के पांच लोग 102 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद आगरा जोन की ए एन टी एफ टीम और थाना रासूलपुर पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सोमवार को मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास एक कुंटल 2 किलो अवैध गांजा भी बरामद किया गया है। जिसकी बाजार में कीमत 70 लाख रुपए के लगभग है। एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया है कि आगरा जौन की ए एन टी एफ टीम के प्रभारी हरविंदर मिश्रा ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को एक ट्रक मैं पेन्ट के बॉक्स के बीच छिपाकर ले जाये जा रहे बोरी में गांजा बरामद किया गया। जिसका वजंन 102किलो 66ग्राम है। जिसकी बाजार में कीमत लगभग 70 लाख रुपए होगी ट्रक के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें उड़ीसा के जनपद कटक निवासी चंदन सिंह और चिरंजीवी हैं तथा हाथरस निवासी सौरभ ,विजय कुमार तथा सुभाष सिंह शामिल है जबकि गिरोह का मुख्य सरगना अंकित फरार हो गया है। गिरफ्तार गिरोह के लोगों ने बताया है वे लोग उड़ीसा से गंजा लाकर विभिन्न क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर सप्लाई करते थे वह लोग ट्रक में छुपा कर मादक पदार्थ गाज लाते है रास्ते में बीच में उतार कर कार द्वारा विभिन्न जगहों पर सप्लाई करते हैं।पुलिस ने तस्करी में प्रयोग किया गया ट्रक को गंजा सहित तथा पांच मोबाइल फोन एटीएम कार्ड आधार कार्ड तथा नगदी भी बरामद की है गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एन डी पीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करके जेल भेजा गया है।0
0
Report
Advertisement
प्रधानमंत्री आवास योजना( ग्रामीण) पात्रता चयन को लेकर खुली बैठक का हुआ आयोजन
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर तहसील अंतर्गत भरखनी ब्लाक के ग्राम पंचायत के पंचायत घर गौरखेड़ा में सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्रता चयन संबंधी खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक में सचिव ने सर्वे सूची में शामिल 35 नाम पढ़कर सुनाए। सचिव ने बताया कि पूर्व में कराए गए सर्वे के आधार पर यह सूची तैयार की गई है। ग्रामीणों से सूची पर आपत्तियां और सुझाव भी मांगे गए। सचिव ने कहा कि सूची में शामिल पात्रो व अपात्रो के चयन के बाद शासन से लक्ष्य प्राप्त होने पर पात्र लाभार्थियों को योजना के तहत आवास आवंटित किए जाएंगे। बैठक में प्रशासक विनीता देवी रोजगार सेवक सर्वेशपाल पंचायत सहायक शिल्पी, रामनिवास छोटे भैया आदि मौजूद रहे।0
0
Report
फिरोजाबाद में ऑटो बचाने के चक्कर में बीच सड़क पर पलटा ट्रक घायलों को अस्पताल पहुंचाया
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद जनपद क्षेत्र जसराना। घिरोर की तरफ से गेंहू लेकर फिरोजाबाद जा रहा ट्रक एटा शिकोहाबाद मार्ग पर ऑटो को बचाने के प्रयास में बीच सड़क पर पलट गया। ट्रक पलटने से हडकंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस एवं नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। काफी समय तक यातायात बाधित रहा। नगला इमरती थाना घिरोर निवासी संजय यादव ट्रक संख्या यूपी 83सीटी 6390 में गेंहू भरकर फिरोजाबाद जा रहा था। संजय काफी अनियंत्रित तरीके से ट्रक चला रहा था। एटा शिकोहाबाद मार्ग के अतुर्रा के पास ऑटो के सामने आने पर उसे बचाने के चक्कर में ट्रक असंतुलित हो गया। असंतुलित होकर ट्रक बीच सड़क पर पलट गया। ट्रक पलटने से चीख पुकार मच गई। चालक ने कूदकर खुद को बचा लिया। पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराया। पुलिस ने बताया चालक की गलती से ट्रक पलट गया है। कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध ढोल नगाड़ों के साथ में नगर निगम कार्यालय पर व्यापारियों प्रदर्शन किया।
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद फिरोजाबाद में व्यापारियों ने सोमवार को घंटाघर चौराहे के पुनर्निर्माण और अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध ढोल नगाड़ों के साथ में नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। घंटाघर बाजार समिति और फिरोजाबाद व्यापार मंडल के बैनर तले बड़ी संख्या में व्यापारी ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे और नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों के अनुसार, चार पिलर वाला घंटाघर बनने से चौराहे पर लगने वाले जाम की समस्या कम होगी। इससे धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों कीव्यापारियों ने नगर निगम द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान पर भी अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि अभियान के नाम पर दुकानदारों का उत्पीड़न किया जा रहा है और कई स्थानों पर दुकानों के टिनशेड व सामान को नुकसान पहुंचाया गया है, नगर निगम के इस अभियान लेकर लोगों में भी आक्रोश है जिससे उन्हें आर्थिक क्षति हो रही है व्यापारियों ने चेतावनी दी कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
फिरोजाबाद में हाईवे पर बड़ा हादसा टला, डिवाइडर से टकराई कार में लगी आग, चार घायल
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद। मक्खनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को हाईवे पर एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब सिरसागंज से आगरा जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद कार में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पूरा वाहन आग की लपटों में घिर गया। घटना से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।बताया गया है कि कार चालक को चलते समय झपकी आ गई थी, जिसके कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि सभी लोग समय रहते कार से बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के कुछ ही क्षण बाद कार से धुआं निकलने लगा और फिर उसमें आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरी कार जलकर खाक हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।थाना प्रभारी चमन शर्मा ने बताया कि हादसे के बाद कार में आग लग गई थी। मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
सोनभद्र में तेज रफ्तार हादसे में 6 घायल, अस्पताल रेफर
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग पर चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रेलर ट्रक में तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से 3 की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसा भोर करीब 3 बजे का बताया जा रहा है। सभी लोग रॉबर्ट्सगंज से हाथीनाला की ओर जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है。0
0
Report
उन्नाव में आंधी-तूफान से वृद्ध की दर्दनाक मौत, पेड़ गिरने से छह दशक पुराने ग्रामीण इलाके में त्रासदी
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव: तेज आंधी और तूफान ने मचाई तबाही। आंधी और तूफ़ान में पेड़ गिरने से 70 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत। माखी थाना क्षेत्र के भिनकीपुर गांव निवासी झूरी पेड़ की चपेट में आने से दर्दनाक मौत। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। वृद्ध क़ी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मचा। सफीपुर तहसील क्षेत्र के भिनकीपुर गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
ताज़ा खबर: अभी सामने आई बड़ी खबर
Begun, Rajasthan:0
0
Report
छत्तीसगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर को शौर्य चक्र, राष्ट्रपति सम्मान
CM SAI POST छत्तीसगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर श्री लक्ष्मण केवट जी एवं श्री रामेश्वर प्रसाद देशमुख जी को उनके अदम्य साहस, असाधारण वीरता और राष्ट्रसेवा के प्रति अटूट समर्पण के लिए माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा शौर्य चक्र प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गर्व और गौरव का क्षण है। नक्सल विरोधी अभियान के दौरान विषम परिस्थितियों में प्रदर्शित आपके अदम्य साहस, रणनीतिक कौशल और कर्तव्यनिष्ठा ने न केवल अभियान को सफल बनाया, बल्कि नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई ऊर्जा भी दी है। यह सम्मान आपकी वीरता के साथ-साथ छत्तीसगढ़ पुलिस सहित हमारे अन्य सुरक्षा बलों के अदम्य मनोबल और राष्ट्रसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का भी सम्मान है। आप दोनों को समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। विश्वास है कि आप भविष्य में भी इसी समर्पण, साहस और निष्ठा के साथ राष्ट्र एवं प्रदेश की सेवा करते रहेंगे। जय हिंद!0
0
Report
सनातन संस्कृति के समर्थन में निकली "गविष्ठि शंकराचार्य पहुंचे फिरोजाबाद
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद में आज गौ रक्षा और सनातन संस्कृति के समर्थन में निकली "गविष्ठि (गोरक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा" का भव्य स्वागत किया गया। गौ माता को "राष्ट्रमाता" का दर्जा दिलाने और देशभर में गो-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर ज्योतिषपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज शहर पहुंचे। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गौ भक्त और सनातन प्रेमी मौजूद रहे। इस अवसर पर शंकराचार्य जी ने गौ संरक्षण, गौ सम्मान और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ उनका स्वागत किया और यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया।0
0
Report
Advertisement
Ballia में भाभी के साथ डकैती की साजिश; आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:Ballia (Uttar Pradesh): Wife Conspires With Brother To Stage Robbery At Home To Target Husband; Police Solve Case / Visuals / Dinesh Kumar Shukla (ASP, Ballia) S/B 6 जून, 2026 को खेजुरी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत खारास गांव में एक रिपोर्ट प्राप्त हुई। अमीना खातून ने डायल 112 को सूचना दी कि कुछ नकाबपोश लोग उसके घर में घुस आए, उसकी भाभी पर हमला किया और नकदी एवं गहने चुरा लिए। तुरंत तीन टीमें गठित की गई और सीसीटीवी फुटेज, निगरानी और क्षेत्र अधिकारी के नेतृत्व में पता चला कि अमीना खातून ने अपने भाइयों के साथ मिलकर डकैती की साजिश रची थी। उसके भाइयों ने उसकी भाभी पर हमला किया और नकदी एवं गहने छीन लिए। अमीना खातून और उसके भाई शीम को गिरफ्तार कर लिया गया और चोरी की गई सारी नकदी एवं गहने बरामद कर लिए गए। इस घटना के पीछे अमीना खातून का अपने पति अली मोहम्मद से विवाद था, जो एक महीने पहले दुबई गया था। उसने डकैती की आड़ में अपनी भाभी से नकदी एवं गहने लेकर अली मोहम्मद से अलग होने की कोशिश की थी।0
0
Report
सीकर के फतेहपुर में नाबालिग से 28 ग्राम गांजा बरामद; धारदार छूरा भी जब्त
Sikar, Rajasthan:फतेहपुर सीकर अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्यवाही एकर सीकर के फतेहपुर, कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्यवाही करते हुए विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से 28 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किया जब्त पुलिस ने बताया कि शहर कोतवाल महेन्द्र मीणा के नेतृत्व में कोतवाली थाना पुलिस ने उच्च अधिकारियो के दिशा निर्देशो के तहत सोमवार को विशेष अभियान के दौरान कोतवाली थाना इलाके में गश्त के दौरान विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे मे अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर स्कूटी से परिवहन करना पाया जाने पर तथा कब्जे मे धारदार छूरा रखना पाया जाने पर तलाशी की गई, तलाशी के दौरान विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से 28 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया तथा एक स्कूटी व धारदार छूरा जब्त किया गया। विधि से संघर्षरत बालक को धारा निरूद्ध किया गया। जिससे अनुसंधान किया जा रहा है。0
0
Report
जळगाव में MD ड्रग केस: अवैध इमारत पर नगरपालिका ने जेसीबी चलवा दी
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव में एमडी ड्रग प्रकरणातील आरोपींच्या नियमबाह्य अतिक्रमित घराच्या बांधकामावर महापालिकेते कारवाई MD ड्रग प्रकरणातील अटकेतील आरोपी रईस देशमुख याच्या MIDC परिसरातील नियमबाह्य घरावर जेसीबी ने कारवाई महापालालिकेच्या अतिक्रमण विभागाच्या अधिकारी कर्मचाऱ्यांच्या पथकासह मोठ्या पोलिस बंदोबस्तात कारवाई जळगाव जिल्ह्यात पहिल्यांदाच अशा प्रकारे एमडी ड्रग्स प्रकरणातील आरोपीच्या अतिक्रमित घरावर कारवाई केली जात असल्याची माहिती घरांमधील दुकानांचे पक्के बांधकाम जेसीबीच्या सहाय्याने पडण्यात आले स्थानिक गुन्हे शाखेने छापा टाकून सहा लाखांचे एमडी ड्रग जप्त केल असून तीन आरोपींना अटक केली असून दोन आरोपी फरार आहे.. उद्या अटकेतील आरोपीसह फरार आरोपींच्या नियमबाह्य बांधकाम केलेल्या घरावर देखील महापालिकेच्या वतीने कारवाई केली जाणार आहे...0
0
Report
Advertisement
