icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Santkabirnagar में फायरिंग हत्या के प्रयास: ग्राम प्रधान सहित 8 गिरफ्तार

Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- संतकबीरनगर में कोतवाली पुलिस ने फायरिंग कर हत्या के प्रयास के मामले में ग्राम प्रधान सहित 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त एक अवैध पिस्टल-एक जिंदा कारसूं, एक खाली खोखा सहित तीन चार पहिया वाहन बरामद किया है। मामला कोतवाली क्षेत्र के उतरावल गांव का है जहाँ पैसे के लेन-देन के विवाद को लेकर अभियुक्तों ने बीती रात प्रधान प्रतिनिधि वीर बहादुर राय पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। मामले की सूचना पर पहुचीं कोतवाली पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
0
0
Report

आजमगढ़: साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख फ्रीज

Azamgarh, Uttar Pradesh:साइबर ठगी नेटवर्क के मामलों में 448 शिकायतों से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़, फर्जी फर्मों और म्यूल खातों के जरिए करोड़ों की ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख की रकम फ्रीज। आजमगढ़ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की निगरानी में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पाया कि फर्जी फर्मों के नाम पर खोले गए बैंक खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि के लेन-देन के लिए किया जा रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि एक बैंक खाते में मात्र 3 दिनों के भीतर लगभग 40 लाख रुपये का संदिग्ध लेन-देन किया गया था। पुलिस ने तकनीकी एवं वित्तीय जांच के आधार पर दुर्वासा मंदिर के पास घेराबंदी कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान लगभग 10 लाख रुपये की साइबर ठगी से जुड़ी धनराशि फ्रीज कराई गई। आरोपियों के कब्जे से 6 एटीएम/डेबिट कार्ड, कूटरचित मुहरें, फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं वोटर आईडी कार्ड, 2 ब्लैंक चेक, विदेशी सिम कार्ड, 4 मोबाइल, विभिन्न व्यक्तियों के नाम से जारी पहचान पत्र, महिन्द्रा थार रॉक्स और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार गिरोह भोले-भाले लोगों के नाम पर फर्म और बैंक खाते खुलवाकर उनके दस्तावेज अपने कब्जे में ले लेते थे और उन्हीं खातों के माध्यम से साइबर ठगी की रकम का लेन-देन करते थे। इस मामले को लेकर थाना अहरौला में संबंधित धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर आगे की कार्रवाई की जा रही है, वहीं अन्य सम्मिलित तथा फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है。
0
0
Report

उमराह पर जाने बाले जायरीनों का किया इस्तकबाल फूल मालाओं के साथ शाॅल पहनाकर किया सम्मानित किया

Adil AhmadAdil AhmadFollow3m ago
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी प्रेमनगर के पास स्थानीय विवाह घर जुगनू मैरिज हाॅल में भारतीय एकता सदभावना मिशन के तत्वावधान में उमरा पर जाने बाले जायरीनों का पुरखुलूश इस्तकबाल किया गया पीरो मुर्शीद हज़रत मोहम्मद गांजी मियां हुजूर नूरानी कादिरी की सरपरस्ती में झाॅसी से सक़लैनी कांरवा मक्का मदीना की पवित्र यात्रा के लिए जा रहा है।इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद शिक्षक नेता अब्दुल नोमान ने उमरा के सफर और अरकान पर रोशनी डाली। वहीं विशिष्ट अतिथि इलाही बक्स सक़लैनी ने कहा कि क्षेत्र के लोग जायरीनों की हौसला अफजाई के लिए एकत्रित हुए हैं।और उनसे दुआएं कराने की चाह रखते हैं ‌विशिष्ट अतिथि सैय्यद मुजफ्फर अली ने कहा कि मक्का मदीना की जियारत करना हर किसी की चाहत होती है। और खुशनसीब लोग इस चाहत को पूरा कर पाते हैं। उन्होंने मुल्क में अमन-चैन और तरक्की की दुआओं की गुजारिश की इस दौरान जायरीनों की गुलपोशी की गई। उनके इस मुबारक सफर की मकबूलियत के लिए दुआ की गई इस मौके पर सैय्यद हामिद अली,सरफराज वक्स , केदारनाथ राय, शमी हैदर,अनिल कुमार,हाजी अनीस,इंजी,आर,के, राव,अनीस सक़लैनी,अंसार अहमद, सरफराज सक़लैनी,वीरू साहू, मुख़्तार अहमद,राजू सक़लैनी,शहीद उल्लाह, लल्ला मास्टर, राजेन्द्र पुनीत,शफीक उद्दीन, रमजान खान, सुनील कुमार,मानूं सक़लैनी,सैफ सक़लैनी, मोहम्मद शब्बीर आदि मौजूद रहे संचालन जिला अध्यक्ष सैय्यद माबूद अली ने किया और आभार अब्दुल मजीद सक़लैनी ने व्यक्त किया।
0
0
Report
Advertisement

जींद में भाजपा अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का कानून-व्यवस्था पर सख्त संदेश

Jhanj Kalan, Haryana:एंकर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने आज अपने जींद आगमन पर लोक निर्माण विश्राम गृह में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने संगठन की मजबूती, नए नेताओं के पार्टी में शामिल होने और राज्य की कानून व्यवस्था जैसे कई ज्वलंत मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी। प्रेस वार्ता के दौरान जब डॉ. अर्चना गुप्ता से दलबदलुओं और केवल सत्ता के साथ चलने वाले लोगों को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बेहद सधे हुए अंदाज में कहा, "यह बात ठीक है कि कुछ लोग केवल सत्ता के साथ चलते हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के पास वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ताओं की एक बहुत बड़ी फौज है। हमारे कई कार्यकर्ता ऐसे भी हैं जो पर्दे के पीछे रहकर काम करते हैं, सामने दिखाई नहीं देते। हमारी नीतियां कैसी होंगी, कार्य करने की दिशा क्या होगी और किसे कितना आगे बढ़ाना है, यह सब संगठन मिल-बैठकर तय करता है।" उन्होंने आगे कहा कि भाजपा आज एक बहुत बड़ा परिवार बन चुकी है। परिवार का मुखिया होने के नाते वह हर एक कार्यकर्ता को बखूबी पहचानती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी के लिए 'ब्लैक शीप' (काली भेड़) जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करेंगी। बाहर से आने वाले नेताओं का बचाव करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने दिग्गज नेत्री किरण चौधरी और श्रुति चौधरी का विशेष रूप سے उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, "हम हर किसी पर यह लेबल नहीं लगा सकते कि वे केवल स्वार्थ के लिए आ रहे हैं। किरण चौधरी दूसरी पार्टी से हमारे साथ आईं, लेकिन लोकसभा और विधानसभा चुनावों में उन्होंने संगठन के हर निर्देश का पालन करते हुए बेहतरीन 'डिलीवरी' (परिणाम) दी। आज श्रुति भी हमारे मूल कार्यकर्ता की तरह समर्पित होकर काम कर रही हैं। बाहर से आने वाले लोग भाजपा की रीति-नीति और ईमानदारी को सीखकर हमारे साथ पूरी तरह रम चुके हैं।" प्रदेश की कानून व्यवस्था के सवाल पर डॉ. अर्चना गुप्ता ने हरियाणा पुलिस और सरकार की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि आज के समय में कुछ लोग 'इजी मनी' (शॉर्टकट से पैसा कमाने) के चक्कर में अपराध के नए-नए तरीके अपना रहे हैं, लेकिन हमारी सरकार बेहद संवेदनशील और गंभीर है। हाल ही की एक घटना का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया, "अभी तीन-चार दिन पहले पानीपत में एक 12 साल के बच्चे का अपहरण हुआ था। हमारी तत्पर पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के भीतर बच्चे को सकुशल ढूंढकर उसके माता-पिता से मिला दिया। मैं खुद हाल ही में यमुनानगर के एसपी से मिली हूं; पुलिस हरियाणा को 'क्राइम फ्री' बनाने के लिए दिन-रात काम कर रही है और नशे के खिलाफ भी हमारी सरकार बेहद मजबूती से कदम उठा रही है." विपक्ष या अन्य हलकों से उठने वाले 'फेक एनकाउंटर' के सवालों पर कड़ा रुख अपनाते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि वह सरकार में नहीं बल्कि संगठन में हैं, लेकिन सरकार के कामकाज पर उनकी पूरी नजर रहती है। उन्होंने फेक एनकाउंटर के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।"आज के दौर में मानवाधिकार संगठन सक्रिय हैं, मीडिया लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में सजग है और सोशल मीडिया इतना मजबूत है कि हर व्यक्ति के हाथ में स्मार्टफोन है। हर समय वीडियो बन रही हैं, तस्वीरें खिंच रही हैं। ऐसे में यह सोचना भी गलत है कि पुलिस कोई गलत काम करके बच निकलेगी और कोई नोटिस नहीं करेगा। ऐसी कोई भी बात नहीं है, हमारी पुलिस पूरी पारदर्शिता और मुस्तैदी से काम कर रही है।" — डॉ. अर्चना गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
0
0
Report

सरकार और संतों के बीच दादूधाम मामले में जल्द सहमति की संभावना

Jaipur, Rajasthan:ओएफसी एँकर वीओ भैराणा के दादूधाम को लेकर सरकार और संतों के बीच जल्द सहमति बनती दिख रही है. आज सरकार के मंत्रियों की कमेटी ने संतों, रीको और जयपुर जिला प्रशासन के साथ मैराथन बैठक कर मामले के समाधान की दिशा में सार्थक चर्चा की. मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, सुमित गोदारा जवाहरसिंह बेढम बैठक में मौजूद रहे. इसके बाद सीएम भजनलाल शर्मा को मंत्रियों ने अब तक के घटनाक्रम और सरकार की ओर से किये जा रहे प्रयासों के साथ संतों की मांगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. माना जा रहा है कि सीएम भजनलाल शर्मा फैसले पर मुहर लगाकर इस मामले का पटाक्षेप करेंगे. मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने दावा कि जल्द संतों और सरकार के बीच बात बन जायेगी.
0
0
Report
Advertisement

सुशील गुप्ता बोले: भाजपा की साजिश, मतदाता सूची का पुनर्गठन

Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ हरियाणा आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता का बयान। मतदाता सूची के पुनर्गठन निरीक्षण को बताया भाजपा की साजिश। चुनाव आयोग बीजेपी के हाथों की बन चुका है कठपुतली। छांट छांट कर वोट काटे जा रहे हैं, ताकि भाजपा को मिले फायदा। गहन रिवीजन को लेकर पूरे देश में आ रहे हैं शिकायतें। अब बारी है हरियाणा की। सितंबर तक हरियाणा में राजनीतिक कार्यक्रमों पर रॉक पर डॉक्टर सुशील गुप्ता का बयान। सरकार का यह आदेश संकुचित मानसिकता को दिखाती है। प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ रही है, पेपर लीक हो रहे हैं। क्या विपक्ष भी ना विरोध ना करें। बीजेपी चाहती है कि युवा नशे में फंसे रहे, अपने हक की मांग ना करें। विपक्ष को जनता के सहयोग करने से रोका जा रहा है। यह एक डरी हुई सरकार है, पूरे प्रदेश में जंगल राज बना हुआ है। मुख्यमंत्री नायक सैनी के पंजाब दौरे पर डॉक्टर सुशील गुप्ता ने साधा निशाना। मुख्यमंत्री नकली सरदार बनकर पंजाब में जाते हैं और खाली कुर्सियों को संबोधित करके आ जाते हैं। इससे पहले बिहारी बनाकर बिहार में भी गए थे। मुख्यमंत्री को हरियाणा में परेशान हो रही जनता का कोई ध्यान नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 12 साल पर डॉक्टर सुशील गुप्ता की प्रतिक्रिया। मोदी सरकार में रुपया कमजोर हुआ है, देश पीछे जा रहा है। सिर्फ जाति और धर्म की लड़ाई लड़कर देश आगे नहीं बढ़ सकता।
0
0
Report

गुरुग्राम साइबर हब कॉमेडी शो विवाद: FIR दर्ज, महिला आयोग ने कार्रवाई

Gurugram, Haryana:गुरुग्राम साइबर हब कॉमेडी शो विवाद में FIR दर्ज महिलाओं पर कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में गुरुग्राम पुलिस की बड़ी कार्रवाई स्टैंड-अप कॉमेडियन प्राणित मोरे और वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा के खिलाफ डीएलएफ फेज-2 थाने में मामला दर्ज राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष की शिकायत पर हुई कार्रवाई 12 अप्रैल को साइबर हब में आयोजित कॉमेडी शो का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणियों पर सोशल मीडिया में भड़का था गुस्सा महिला आयोग ने कहा- मनोरंजन के नाम पर महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं विवाद बढ़ने के बाद कॉमेडियन प्राणित मोरे ने सोशल मीडिया पर मांगी माफी पुलिस ने वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर शुरू की तकनीकी जांच दोनों आरोपियों को जल्द पूछताछ के लिए भेजा जाएगा नोटिस जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी गुरुग्राम पुलिस
0
0
Report

रोडवेज निजीकरण पर चर्चा, सरकार से कर्मचारियों की पक्की भर्ती और वेतन भत्ता मांग

Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा वर्कर्स यूनियन और परिवहन मंत्री अनिल विज के साथ हुई बातचीत करीब 2 घंटे से ज्यादा परिवहन मंत्री के साथ हुई बातचीत बैठक में कर्मचारियों से जुड़े 34 मांगों पर हुई चर्चा 1 महीने के बाद फिर होगी बातचीत बातचीत के बाद यूनियन के महासचिव समर श्रीवास्तव का बयान बातचीत के दौरान रोडवेज के निजीकरण बंद करने पर चर्चा हुई है मंत्री ने रोडवेज में नई बस और इलेक्ट्रॉनिक बस खरीदने का आश्वासन दिया है इसके अलावा रोडवेज में कार्यरत कर्मचारियों को पक्का करने पर भी बात हुई कर्मचारियों की अर्नड लीव भी शुरू करने पर बात हुई अगर सरकार अरंड लीव डिलीवरी नहीं शुरू करती तो 5 डेज वीक शुरू किया किया जाए रोडवेज डिपो में कार्यरत कर्मचारियों में इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, क्लर्क, सुपरीटेंडेंट के प्रमोशन लंबे समय से रुके हुए हैं, इनको भी शुरू करने पर बात हुई है सरकार के अन्य विभागों की तर्ज पर रोडवेज कर्मचारियों के जोखिम भत्ता शुरू करने पर चर्चा हुई है कर्मचारी नेता ने कहा मंत्री से बात बहुत अच्छे माहौल में हुई है परिवहन मंत्री अनिल विज ने आश्वासन दिया है जल्द ही बैठक की मिनिटस जारी कर दी जाएगी
0
0
Report
Advertisement

लौहगढ़ साहिब की बदहाली: सिख समाज ने सरकार से बुनियादी सुविधाओं की ठोस मांग

Yamuna Nagar, Haryana:ऐतिहासिक लौहगढ़ साहिब बदहाल, सिख समाज ने सरकार से मांगी मूलभूत सुविधाएं, बाबा बंदा सिंह बहादुर की विरासत उपेक्षित! लौहगढ़ गुरुद्वारा में बिजली-पानी को तरसे श्रद्धालु एंकर : सिखों के महान योद्धा और खालसा राज के संस्थापक वीर शिरोमणि बाबा बंदा सिंह बहादुर से जुड़ा ऐतिहासिक लौहगढ़ गुरुद्वारा साहिब आज मूलभुत सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। इसको लेकर सिख समाज में रोष बढ़ता जा रहा है। समाज के प्रतिनिधियों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से गुरुद्वारा परिसर में बिजली, पानी, सड़क और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। वीओ-1 : यमुनानगर स्थित लौहगढ़ साहिब सिख इतिहास का एक महत्वपूर्ण धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल है। माना जाता है कि यह स्थान बाबा बंदा सिंह बहादुर के संघर्ष और शौर्य से जुड़ा हुआ है। बावजूद इसके, यहां आज भी बिजली, स्वच्छ पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बाइट : मनदीप रोड छप्पर, डायरेक्टर, भारतीय किसान यूनियन वीओ-2 : भारतीय किसान यूनियन के डायरेक्टर मनदीप रोड छप्पर ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में नियमित बिजली और पर्याप्त पानी की व्यवस्था नहीं है। गर्मी के मौसम में श्रद्धालुओं की परेशानियां और बढ़ जाती हैं। उन्होंने कहा कि लौहगढ़ साहिब केवल धार्मिक स्थल नहीं बल्कि सिख इतिहास और वीरता का प्रतीक है, इसलिए इसका विकास और संरक्षण जरूरी है। वीओ-3 : सिख समाज ने मुख्यमंत्री, बिजली मंत्री और संबंधित विभागों से मांग की है कि लौहगढ़ साहिब को धार्मिक पर्यटन और ऐतिहासिक विरासत स्थल के रूप में विकसित किया जाए। यहां स्थायी बिजली कनेक्शन, स्वच्छ पेयजल, बेहतर सड़क, पार्किंग, शौचालय, विश्राम स्थल और हाईमास्ट लाइट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। बाइट : मनदीپ रोड छप्पर, डायरेक्टर, भारतीय किसान यूनियन वीओ-4 : समाज के लोगों का कहना है कि यदि जल्द सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं तो सिख संगत और सामाजिक संगठन आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर हो सकते हैं। उनका कहना है कि लौहगढ़ गुरुद्वारा साहिब सिख इतिहास, वीरता और बलिदान की अमूल्य धरोहर है, जिसके संरक्षण और विकास के लिए सरकार को जल्द ठोस कदम उठाने चाहिए।
0
0
Report

नेहरू स्टेडियम में गर्ल्स खिलाड़ियों के चेंज रूम की कमी पर रोष

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा के नेहरू स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुविधा पर सवाल, गर्ल्स खिलाड़ियों के लिए चेंज रूम तक नहीं, एंकर हरदा जिला मुख्यालय के सबसे बड़े खेल मैदान नेहरू स्टेडियम में खेल सुविधाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं। यहां अभ्यास करने आने वाली गर्ल्स खिलाड़ियों को कपड़े बदलने के लिए चेंज रूम की सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिसके चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खिलाड़ियों का कहना है कि मैदान पर नियमित रूप से अभ्यास करने के लिए आने वाली बेटियों को मजबूरी में अपने घर से ही तैयार होकर आना पड़ता है। स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए मूलभूत सुविधाओं की कमी बनी हुई है।गर्ल्स खिलाड़ियों ने बताया कि खेलों को बढ़ावा देने की बात तो की जाती है, लेकिन मैदान पर जरूरी व्यवस्थाएं नहीं होने से खिलाड़ियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से चेंज रूम सहित अन्य सुविधाओं की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं हो पाई है।
0
0
Report

हरियाणा रोडवेज कर्मियों के लिए नए स्थानांतरण नियम और सुरक्षा पर जोर

Noida, Uttar Pradesh:चण्डीगढ़, 16 जून - हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की कि राज्य 정부 द्वारा नई स्थानांतरण नीति लागू किए जाने तक रोडवेज कर्मचारियों को आपसी सहमति के आधार पर एक बार स्थानांतरण का अवसर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से कर्मचारियों की वास्तविक आवश्यकताओं का समाधान होगा तथा विभिन्न डिपो में कार्यबल की उपलब्धता और कार्य क्षमता भी प्रभावित नहीं होगी। इसके साथ ही श्री विज ने घोषणा की कि प्रदेश की सभी रोडवेज कार्यशालाओं इत्यादि में कर्मचारियों की सुविधा के लिए पंखों, बैठने की समुचित व्यवस्था, वाटर कूलर तथा महिला एवं पुरुष कर्मचारियों के लिए अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि कार्यरत कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। श्री विज आज यहां चण्डीगढ़ में परिवहन विभाग के अधिकारियों, हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन तथा हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के साथ आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजा शेखर वुंडरू भी उपस्थित रहे। प्राईवेट बस आपरेटर को वर्तमान किलोमीटर स्कीम के तहत नियमों का पालन करना होगा - विज बैठक के दौरान किलोमीटर स्कीम तथा स्टेज कैरिज स्कीम के अंतर्गत निजी परमिटों से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस संबंध में श्री विज ने कहा कि यह मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है, किंतु जब तक मामला लंबित है, तब तक सभी निजी बस संचालकों को वर्तमान प्रचलित नीति एवं नियमों का पूर्णतः पालन करना होगा अन्यथा नियमों की अवहेलना करने वाले संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी अन्यथा उनकी बस को खडा करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा रोडवेज एक व्यावसायिक संस्था होने के साथ-साथ जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम भी है क्योंकि हम सेवा प्रदाता हैं। इसलिए निर्धारित सभी रूटों पर परिवहन सेवाओं का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा, चाहे बसें सरकारी हों अथवा किलोमीटर स्कीम के तहत संचालित की जा रही हों। चालकों की टेस्टिंग प्रक्रिया होंगी जल्द आरंभ, यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि- विज परिवहन मंत्री ने कहा कि सड़क सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए विभाग शीघ्र ही चालकों की टेस्टिंग प्रक्रिया प्रारंभ करेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वाेपरि है और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चालक परीक्षण प्रणाली को प्रभावी एवं पारदर्शी ढंग के साथ सख्ती से लागू किया जाएगा। श्री विज ने अधिकारियों को बसों के रूट एवं समय-सारिणी की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जहां संभव हो, पहले सरकारी बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा उसके लगभग 20 से 25 मिनट बाद निजी बसों को चलाया जाए, ताकि सरकारी परिवहन सेवाओं को अनावश्य‌क प्रतिस्पर्धा का सामना न करना पड़े। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के संबंध में उन्होंने कहा कि हरियाणा में एक प्रभावी एवं व्यावहारिक मॉडल विकसित किया जाएगा, जिससे भविष्य में सार्वजनिक परिवहन को अधिक आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल एवं टिकाऊ बनाया जा सके। परिवहन विभाग की भूमि से हटेंगें नाजाजय कब्जे, सभी महाप्रबंधकों को निर्देश- विज बैठक में हरियाणा परिवहन विभाग की भूमि पर संभावित अतिक्रमणों के विषय को गंभीरता से लेते हुए श्री विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी बस अड्डों एवं बस डिपो की भूमि का व्यापक सर्वेक्षण कराया जाए। यदि कहीं भी अवैध कब्जा पाया जाता है तो उसे तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। उन्होंने सभी महाप्रबंधकों को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में स्थित परिसंपत्तियों की नियमित निगरानी करने तथा मुख्यालय को रिपोर्ट भेजने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि बस अड्डों के परिसरों में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण पाए जाने पर उसे भी तत्काल हटाया जाए, ताकि वहां इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन सहित अन्य जनहितकारी सुविधाएं विकसित की जा सकें। परिवहन विभाग में सभी पात्र कर्मचारियों की होगी समय पर पदोन्नति- विज श्री विज ने हरियाणा रोडवेज इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन, गुरुग्राम में कर्मचारियों की भर्ती एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजने के निर्देश भी दिए। साथ ही, यूनियनों की मांग पर रोडवेज कर्मचारियों के लिए आवासीय कॉलोनियों के निर्माण की संभावनाओं का अध्ययन कर प्रस्ताव तैयार करने को भी कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्तमान नियमों के अनुसार सभी पात्र कर्मचारियों की पदोन्नति समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी कर्मचारी अपने वैधानिक अधिकारों से वंचित न रहे। लंबित मुददों के निपटान के लिए जल्द होगी संबंधित विभागों के साथ बैठक- विज बैठक में अर्जित अवकाश, तकनीकी वेतनमान, बोनस, सेवानिवृत्त कर्मचारियों की कम्यूटेड पेंशन के निस्तारण की समयसीमा, पदोन्नति प्रक्रिया, जोखिम भत्ता, वर्दी एवं जूता भत्ते, वार्षिक वेतन वृद्धि, विश्राम गृह, दैनिक भत्ता संबंधी शक्तियां तथा दिल्ली स्थित आईएसबीटी में टिकट काउंटर हेतु स्थान जैसे विभिन्न कर्मचारी हितों से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस पर, श्री विज ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सभी विषयों का विस्तृत अध्ययन कर एक समग्र एजेंडा तैयार किया जाए तथा संबंधित विभागों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित कर लंबित मुद्दों का एकमुश्त समाधान सुनिश्चित किया जाए।
0
0
Report
Advertisement

जबलपुर में ओबीसी आरक्षण मामले की डे-टू-डे सुनवाई 24 जून से शुरू

Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज़ ओबीसी आरक्षण के प्रकरणों की अगली सुनवाई 24 जून को हुई नियत हाईकोर्ट ने कहा आगामी तारीख़ से होंगी डे -टू -डे हीयरिंग ! सुप्रीम कोर्ट ने दिनाँक 19 Februaryको आदेश पारित कर तीन माह नियत किया था समय सुनवाई पर संसय की स्थिति रोस्टर के अनुसार प्रकरणों की सुनवाई होना थी कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति की खंड पीठ मे सुप्रीम कोर्ट मे अवकाश के कारण आज की सुनवाई मे याचिका कर्ताओ के सभी बड़े वक़ील रहे नदारद जबलपुर 16 जून को ओबीसी आरक्षण के 91 मामले आज डिवीजन बैच क्रमांक 2 के जस्टिस आनंद पाठक एवं जस्टिस भगवती प्रसाद शर्मा की खंड पीठ मे सीरियल क्रमांक 47 पर थे नियत लंच के बाद 2:30 पर होनी थी सुनवाई वरिष्ठ अधिवक्ता ठाकुर के उक्त तर्कों को कोर्ट ने बेहद गंभीरता से लेते हुए कहा की आज मुख्य याचिका क्रमांक 5901/2019 के अधिवक्तागण अनुपस्थित हैं तथा प्रकरण पहली बार इस बैच मे लिस्ट हुए हैं इसलिए मामलो की अगली सुनवाई दिनाँक 24 जून से डे टू डे हियरिंग की जाएगी ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों की ओर से दायर याचिकाओ मे वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ठाकुर,विनायक प्रसाद, परमानद साहू ,अभिलाषा लोधी, ने रखा पक्ष बाइट रामेश्वर सिंह एडवोकेट हाई कोर्ट जबलपुर
0
0
Report

Shadi ka jhaansa dekar 10 saal tak shoshan: Yuvti ne kiya pradhaan ke khilaf aarop

Katni, Madhya Pradesh:शादी का झांसा देकर 10 साल तक शोषण, युवती पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप पीड़िता ने कहा- स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से नहीं हुई कार्यवाही, एसपी से लगाई गुहार* कटनी जिले के बड़वारा तहसील अंतर्गत एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर 10 वर्षों तक शारीरिक शोषण करने, धोखे से गर्भपात कराने और बाद में जान से मारने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। इस पूरे मामले में पीड़िता ने स्थानीय थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े करते हुए आरोपियों से मिलीभगत और कार्यवाही न करने के आरोप लगाए हैं, जिसके बाद उसने कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा को लिखित शिकायत सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है बड़वारा तहसील के ग्राम संकरीगढ़ की रहने वाली 24 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि ग्राम गणेशपुर निवासी प्रभात पटेल उर्फ छोटू पटेल (25 वर्ष) पिछले 10 सालों से उसे शादी का झांसा दे रहा था। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि इस बीच वह कई बार गर्भवती भी हुई, लेकिन आरोपी ने उसकी जानकारी के बिना धोखे से कोई दवा (गोली) देकर उसका बच्चा गिरवा दिया, जिससे उसका स्वास्थ्य लगातार खराब रहने लगा। इस गंभीर प्रताड़ना और जानलेवा हमले के के प्रयास की शिकायत लेकर जब वह स्थानीय थाना पुलिस के पास पहुंची, तो उसे वहां से न्याय नहीं मिला। पीड़िता ने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि स्थानीय थाना पुलिस आरोपियों से मिली हुई है। पुलिस की इसी कथित मिलीभगत और उदासीनता के कारण आरोपियों के हौसले बुलंद हैं और वे खुलेआम घूम रहे हैं। स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने और आरोपियों को मिल रहे कथित संरक्षण से परेशान होकर ही पीड़िता को कटनी एसपी कार्यालय के चक्कर काटने पर मजबूर होना पड़ा।
0
0
Report

सूरजपुर अस्पताल में गर्भवती महिला और बच्चे की मौत, जांच टीम गठित

Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर के जिला अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती महिला और उसके होने वाले बच्चे की मौत का बेहद दुखद मामला सामने आया है. घटना के बाद मृतिका के परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है. इस मामले को लेकर विपक्ष भी पूरी तरह सक्रिय हो गया. कांग्रेस नेता पंकज तिवारी ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ CMHO कार्यालय का घेराव किया. दूसरी ओर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए CMHO डी. पैकरा ने पांच सदस्यीय टीम बना कर मामले की जांच टीम बना दी है, जो पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपेगा. जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. मृतिका के पति सूरज मानिकपुरी का आरोप है कि अस्पताल की डॉक्टर गरिमा की घोर लापरवाही के कारण उन्होंने अपनी पत्नी और अजन्मे बच्चे की मौत हुई है. पीड़ित परिवार अब आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है. डॉ. गरिमा ने भी स्वीकार किया है कि मरीज को इंजेक्शन लगाने के बाद अचानक उसकी स्थिति बिगड़ने लगी थी, डॉक्टर के अनुसार इंजेक्शन देने के बाद मरीज की तबीयत में अप्रत्याशित गिरावट आई और तमाम कोशिशों के बावजूद जच्चा और बच्चा दोनों की जान नहीं बचाई जा सकी. मृतक के परिजन सूरजपुर कलेक्टर से मिलने पहुंचे और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग किए, जिसके बाद कलेक्टर सूरजपुर रेना जमाल ने पोस्टमार्टम के लिए तीन डॉक्टरों की टीम बनाई है जो पोस्टमार्टम करेगी और उसका बिसरा भी जप्त करेगी ताकि कोई शंका होने पर बिसरा रिपोर्ट भेज कर उसकी भी जांच कराई जा सके. घटना के बाद CMHO के. डी. पैकरा ने पांच सदस्यीय विशेष जांच टीम गठित की है, जो पूरे घटनाक्रम और इलाज के दस्तावेजों की जांच कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच दल की रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. ये निहायत दुखद घटना सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य व्यवस्था और डॉक्टरों की संवेदनशीलता पर सवाल उठाती है; गरीब मरीजों को निजी क्लिनिकों में भेजने के आरोप भी उठते हैं, पर अब यह देखना होगा कि पांच सदस्यीय जांच टीम कब तक इंसाफ दिला पाएगी.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top