207001
भैंस चराने गए युवक का मिला शव
Etah, Uttar Pradesh:थाना मलावन क्षेत्र के ग्राम अगर में युवक का शव मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक 18 अगस्त को भैंस चराने के लिए घर से निकला था और 20 अगस्त को उसके शव को गांव के पास ही पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ओसियां में सवारी बस पर हमला, 15 से अधिक घायल—भीड़ में भगदड़
Jodhpur, Rajasthan:सवारी से भरी बस पर हमला, 15 से अधिक घायल पत्थरों, लाठियों व लोहे की सरियों से किया ताबड़तोड़ हमला, दरगाह इबादत के लिए जा रहे मुस्लिम समुदाय के लोग ओसियां कस्बे में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सवारी से भरी एक बस पर बदमाशों ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार ओसियां से पाली जिले के बुसी गांव स्थित दरगाह पर इबादत के लिए जा रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों की बस को अम्बेडकर चौक के पास रोककर कुछ लोगों ने पत्थरों, लाठियों व लोहे की सरियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में महिला, बच्चे व युवकों सहित 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई तथा आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर ओसियां पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उनका उपचार जारी है। प्रारंभिक जानकारी में हमले का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है।0
0
Report
खानपुर में तेज बस-कार भिड़ंत, तीन यात्री घायल, कार चालक घायल
Jhalawar, Rajasthan:खानपुर (झालावाड़) खानपुर क्षेत्र के भटखेड़ी तिराहे के समीप झालावाड़-बारां मेगाहाईवे पर एक तेज रफ्तार बस और कार के बीच आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा उस समय हुआ जब किसी शादी समारोह से कोटा की ओर से आ रही बस के सामने भटखेड़ी तिराहे से एक कार अचानक मेगाहाईवे की ओर मुड़ गई। अचानक सामने आई कार बस की चपेट में आ गई और जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण रही कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक भटखेड़ी निवासी गोलू मीणा घायल हो गए, वहीं बस में सवार तीन यात्री भी चोटिल हुए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही खानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से खानपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद कुछ देर तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।0
0
Report
फलोदी में मंदिर तोड़कर चोरी: अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Jodhpur, Rajasthan:फलौदी में चोरों ने मंदिर को निशाना बनाकर ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने फलोदी थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दी।0
0
Report
Advertisement
जयपुर में तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार को टक्कर दी, ड्राइवर मौके से फरार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में ओवर स्पीड थार जीप ने आज बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सहित युवक करीब 10 फीट दूर उछलकर जा गिरा। हादसे के बाद 5 KM दूर तक टायर फटने पर जीप को छोड़कर ड्राइवर भाग निकला। खोह नागोरियान थाना पुलिस ने घायल युवक को जेएनयू हॉस्पिटल में एडमिट करवाया।हादसे में भरतपुर के अटारी गांव निवासी अशरफ घायल हो गया। सुबह करीब 9:30 बजे वह बाइक से आरटीओ की ओर से जेएनयू हॉस्पिटल की तरफ जा रहा था। इसी दौरापरि सर्किल पर ओवर स्पीड थार जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। टककर लगने से बाइक सहित अशरफ करीब 10 फीट दूर उछل कर रोड पर गिरा। घायल हालत में रोड पर पड़ा देखकर ड्राइवर मौके से थार जीप लेकर फरार हो गया। हादसे की सूचना पर खोह नागोरियान थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल अशरफ को जेएनयू हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। पुलिस ने घटनास्थल से करीब 5 KM दूर रोड किनारे खड़ी मिली थार जीप को जब्त कर लिया है। पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि टक्कर मारने के बाद ड्राइवर ओवर स्पीड थार को घटनास्थल से भगा ले गया। टायर फटने के कारण जीप ज्यादा दूर तक नहीं जा पाई। करीब 5 KM चलने के बाद थार जीप रुकने पर ड्राइवर छोड़कर फरार हो गया।0
0
Report
विष्णु नगर में 3 किमी सड़क का 45 लाख लागत से नवीनीकरण शुरू
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर (जोधपुर) क्षेत्र के विष्णु नगर में 45 लाख की लागत से 3 किमी सड़क नवीनीकरण का कार्य प्रारंभ, विधायक बाबूसिंह राठौड़ की अनुशंसा पर जोधपुर विकास प्राधिकरण ने विष्णु नगर सर्कल से राबड़िया चौराया तक सड़क नवीनीकरण का कार्य किया प्रारंभ, लंबे समय से स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों द्वारा की जा रही इस मांग के पूरा होने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमाराम चौधरी, गुलाराम भादु सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने विधायक राठौड़ का जताया आभार विकास की इस राह से क्षेत्र के आवागमन में आएगी सुगमता।0
0
Report
जननी एक्सप्रेस ठप, चार महीनों से एम्बुलेंस सेवाओं में भारी बाधा
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर (जोधपुर) सीएचसी सहित 'जननी एक्सप्रेस' के थमे पहिए, प्रसूताएं परेशान, क्षेत्र में महिला स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ा बड़ा असर नई टेंडर प्रक्रिया के कारण पिछले 4 महीनों से 104 जननी सुरक्षा एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप, 7 जनवरी से ही एम्बुलेंस को पीएचसी आगोलाई में कर दिया खड़ा, इसके चलते आगोलाई, केतु कला, तेना, सोमेसर और नाथडाऊ सहित कई गांवों में प्रसूताओं और नवजात शिशुओं के आवागमन पर पड़ा बुरा असर, टेंडर के इंतजार में खड़ी ये एम्बुलेंस राज्य प्रशासन की कार्यप्रणाली पर खड़े कर रही है गंभीर सवाल।0
0
Report
Advertisement
न्यायालय के आदेश के बाद लक्सर के 9 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, विभाग में हड़Quer
Haridwar, Uttarakhand:माननीय न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई एंकर लक्सर शिक्षा विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा एक साथ लक्सर के 9 शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई । लक्सर की खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई हुई है इन सभी के खिलाफ माननीय उच्च न्यायालय में याचिका डाली गई थी जिसका आदेश आने के बाद इन सभी शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है उनकी सेवा समाप्त कर दी गई है साथ ही विनोद कुमार ने कहा कि इन शिक्षकों की नियुक्ति भी गलत तरीके से हुई थी मामला जांच में सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई है खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इनमें से पांच उर्दू शिक्षक हैं जबकि चार प्राइमरी शिक्षक हैं इनमें से कई लोगों ने जम्मू से शिक्षा प्राप्त की थीऔर इन लोगों ने जिला हरिद्वार में अपलाई किया था वर्तमान में शिक्षा विभाग में कार्यरत थे इनके स्नातकोत्तर स्तर पर अंक कम थे मानक स्तर से कम अंक होने के कारण इनकी सेवाएं समाप्त की गई है ।0
0
Report
Mindaugas Piečaitis के निर्देशन में बिल्ली Nora से प्रेरित संगीत ने दर्शकों के होश उड़ा दिए
Noida, Uttar Pradesh:Lithuanian composer and conductor Mindaugas Piečaitis led an orchestra performing a piece inspired by Nora the cat, who famously “plays” the piano. The unusual performance was met with enthusiastic applause and a standing ovation.0
0
Report
गाजीपुर के ताड़ीघाट में गोलीकांड: डीएलएड छात्र पर चार नामजद आरोपी
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर तेरही से लौट रहे डीएलएड छात्र को मारी गोली, मामूली कहासुनी बनी खूनी वारदात, गाजीपुर में दहशत सिर के पीछे से आर-पार हुई गोली, 4 नामजद आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज तेरही कार्यक्रम से लौट रहे राजू यादव पर गांव के बाहर बदमाशों ने झोंका फायर सिर के पीछे से आर-पार हुई गोली, लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल में भर्ती वारदात के बाद हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हुए हमलावर गोलीकाण्ड से ताड़ीघाट गांव में मचा हड़कंप, देर रात तक दहशत का माहौल पीड़ित की मां की तहरीर पर 4 नामजद आरोपियों पर केस दर्ज शत्रुघ्न उर्फ बुद्धन, दुर्गा सिंह, हिमांशु सिंह और राहुल पर हत्या के प्रयास का मुकदमा पुलिस ने कई गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर शुरू की ताबड़तोड़ दबिश सीओ जमानियां बोले- आरोपियों की जल्द होगी गिरफ्तारी गाजीपुर के ताड़ीघाट गांव में मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। डीएलएड के छात्र राजू यादव को उस वक्त गोली मार दी गई जब वह तेरही कार्यक्रम से अपने घर लौट रहे थे। गोली उनके सिर के पीछे से आर-पार हो गई। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दरअसल गाजीपुर जिले के ताड़ीघाट गांव में गुरुवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब डीएलएड छात्र राजू यादव को गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि राजू यादव गांव में आयोजित एक तेरही कार्यक्रम से अपने घर लौट रहे थे। तभी घर से करीब 150 मीटर पहले गांव के उत्तरी छोर पर कुछ युवकों से उनकी कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने तमंचा निकाल लिया और राजू यादव पर फायर झोंक दिया। गोली सिर के पीछे दाहिनी ओर से आर-पार हो गई, जिससे राजू मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद को घिरता देख हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल छात्र को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। राहत की बात यह है कि फिलहाल छात्र खतरे से बाहर बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित की मां की तहरीर के आधार पर शत्रुघ्न उर्फ बुद्धन, दुर्गा सिंह उर्फ गांधी, हिमांशु सिंह और मनीष सिंह उर्फ राहुल के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में सीओ जमानिया अनिल कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि ग्राम ताड़ीघाट थाना सुहवल क्षेत्र में बीती रात मामूली कहासुनी के बाद युवक राजू यादव को गोली मारने की घटना सामने आई है। घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और वह खतरे से बाहर है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।0
0
Report
Advertisement
जालौन: पुलिस कार्रवाई से परेशान अधेड़ ने कुएं में कूदकर आत्महत्या की
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पुलिस कार्रवाई से परेशान होकर अधेड़ व्यक्ति ने किया सुसाइड, मंदिर की दीवार पर सुसाइड नोट लिखकर लगाई कुएं में छलांग, बीते कुछ माह पूर्व दो पक्षों के बीच विवाद में पुलिस ने मृतक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, मृतक कल शाम से घर से था लापता परिजन कर रहे थे खोजबीन, खेत में मंदिर के पास बने कुएं से बरामद हुए मृतक के कपड़े और छड़ी, सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की मदद से शव को कुएं से निकाला बाहर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पुलिस ने शुरू की पूरे मामले की जांच पड़ताल, जालौन के कोनच कोतवाली क्षेत्र के पुष्पा गार्डन के पास की घटना। बाइट:- प्रखर हिंगवासिया--म्रतक का पुत्र0
0
Report
झांसी: आरटीई के तहत निजी स्कूलों में 4010 बच्चों का दाखिला, 5850 सीटें खाली
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी जनपद में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत इस साल बड़ी संख्या में बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश मिला है। जिला बेसिक शिक्षा विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार, जिले में कुल 683 निजी स्कूल RTE पोर्टल पर पंजीकृत हैं। इन स्कूलों में RTE के तहत कुल 9860 सीटें आवंटित थीं। इनमें से 471 निजी स्कूलों में 4010 बच्चों का दाखिला पूरा हो चुका है। ये सभी बच्चे अब निजी स्कूलों में निशुल्क शिक्षा हासिल कर रहे हैं। और झांसी शहर के ड्रीम इंडिया इंटरनेशनल स्कूल में। यहां प्री-प्रैमोरी में RTE के तहत दाखिला पाने वाले नन्हे-मुन्ने बच्चे बाकी बच्चों के साथ एक ही बेंच पर, एक ही टेबल-कुर्सी पर बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। सरकार की ओर से इन बच्चों को निशुल्क किताबें, यूनिफॉर्म, स्कूल बैग और पूरी पढ़ाई मुफ्त दी जा रही है। वी/ओ.1- झांसी के ड्रीम इंडिया इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई कर रहे राघव और विजय मौर्य की तरह ही सैकड़ों बच्चे आज निजी स्कूलों में बेहतर शिक्षा पा रहे हैं। ये वो बच्चे हैं जिनके माता-पिता की सालाना आय 1 लाख से कम है और जो शायद कभी निजी स्कूल का सपना भी नहीं देख सकते थे। स्कूल की प्रिंसिपल प्रिया शर्मा ने बताया कि आरटीई के तहत हमारे यहां इस साल 22 छात्र अलॉट हुए हैं जिसमें 12 बच्चों ने अभी प्रवेश नहीं लिया है उनसे लगातार हम संपर्क कर रहे हैं। सरकार अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का प्रयास कर रही है। हम भी उस सहयोग में पूरी तरह से आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं। RTE के तहत आए बच्चों के लिए हमारे यहां अलग से कोई व्यवस्था या भेदभाव नहीं है। सभी बच्चे एक क्लास में, एक साथ बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। उन्हें सभी सुविधाएं, समान रूप से मिल रही हैं। हमारा उद्देश्य है कि हर बच्चा आगे बढ़े। बाइट- राघव......छात्र बाइट- विजय मौर्य.... छात्र बाइट-- प्रिया शर्मा .....प्रिंसिपल ड्रीम इंडिया इंटरनेशनल स्कूल वी/ओ.2- लेकिन इस सकारात्मक तस्वीर का एक दूसरा पहलू भी है। आंकड़े बताते हैं कि जिले की 9860 सीटों में से सिर्फ 4010 सीटों पर ही दाखिले हो पाए हैं। यानी 5850 सीटें खाली रह गई हैं। और चौंकाने वाली बात ये है कि 683 में से 212 निजी विद्यालयों के लिए एक भी आवेदन नहीं आया। इस वजह से इन स्कूलों की 5850 सीटें खाली रह गईं। वही बेसिक शिक्षा विभाग के आंकड़ो के मुताबिक 471 निजी स्कूलों में 4010 बच्चों का दाखिला हुआ है इसके अलावा RTE के तहत शहर के जाने-माने स्कूल शीरवुड में 28 छात्रों का एडमिशन हुआ, ब्लू बेल्स स्कूल में 30 सीट में से 28 छात्रों ने प्रवेश लिया, जय अकादमी स्कूल में 25 छात्रों का प्रवेश हुआ, वही सन इंटरनेशनल स्कूल में भी 25 सीट पर दाखिला हुआ है, लेकिन ड्रीम इंडिया इंटरनेशनल स्कूल में 22 सीटों में से महज 10 छात्रों ने ही RTE के तहत प्रवेश लिया है। बीएसए विपुल शिवसागर ने बताया कि हमारे जनपद में RTE पोर्टल पर 683 स्कूल दर्ज है, जिसमें 471 स्कूलों में 4010 बच्चों को प्रवेश हुआ है, स्कूलों को 11 महीने की फीस के रूप में 5400 दिए जाते हैं, साथ ही बच्चों की किताबें और ड्रेस के लिए 5000 एक मुश्त रकम दी जाती है बाइट- विपुल शिवसागर..... बेसिक शिक्षा अधिकारी, झांसी पी टी सी.......0
0
Report
लखनऊ में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा स्मार्ट मीटर के विरोध पर जनगणना सहयोग
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): A.K. Sharma (Energy Minister) On Opposition To Smart Meters / Appeal To Public Regarding Census/ Akhilesh Yadav's Vote Theft Allegations In West Bengal/ Akhilesh Yadav's Social Media Post On Supporting Own People0
0
Report
Advertisement
नवीन जैन ने 181 हेल्पलाइन और नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया
Jaipur, Rajasthan:जयपुर। प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन नवीन जैन ने किया निरीक्षण। संपर्क हेल्पलाइन 181 कंट्रोल रूम का निरीक्षण। हेल्पलाइन संचालन व्यवस्था, शिकायत निस्तारण और मॉनिटरिंग सिस्टम की ली जानकारी। 181 पर परिवादियों की फोन पर सुनी समस्या। अधिकारियों को आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान के दिए निर्देश। कॉल रिस्पॉन्स टाइम और फीडबैक मैकेनिज्म की समीक्षा की। नागरिक सेवाओं को और प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने पर दिया जोर।0
0
Report
भोपाल: RKMP क्राइम ब्रांच ने 9.57 किलोग्राम गांजे समेत तस्कर गिरफ्तार किया
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल क्राइम ब्रांच में RKMP स्टेशन से एक गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार किया पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 9.570 किलोग्राम अवैध गांजा और एक मोबाइल फोन किया जब्त बरामद सामग्री की कुल कीमत लगभग 2 लाख 65 हजार रुपये प्लेटफॉर्म नंबर 5 के पास एक युवक ट्रॉली बैग के साथ संदिग्ध हालत में बैठा हुआ था जो मादक पदार्थ की सप्लाई की फिराक में था आरोपी की पहचान 27 वर्षीय आयुष शिवहरे, निवासी झांसी (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई तलाशी के दौरान ट्रॉली बैग से खाकी टेप में लिपटे 10 पैकेट गांजा बरामद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज0
0
Report
श्याम बिहारी मिश्रा की 88वीं जयंती पर बच्चों को कराया गया जलपान
Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में पूर्व सांसद एवं व्यापारियों के नेता स्वर्गीय श्याम बिहारी मिश्रा की 88वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम श्री चंडी दास आदर्श प्राथमिक पाठशाला फरीदपुर में नगर अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्त के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस दौरान बच्चों को इमरती, समोसा, बिस्कुट, टॉफी, आइसक्रीम, केला आदि वितरित कर जलपान कराया गया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल पदाधिकारियों, विद्यालय परिवार एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।0
0
Report
Advertisement
