Back
मथुरा हाईवे पर ट्रक ड्राइवर की मौत, कार सवारों की बेरहमी का वीडियो वायरल
HDHARSH DWIVEDI
Feb 05, 2026 07:48:17
Etah, Uttar Pradesh
धर्मनगरी मथुरा से एक बेहद सनसनीखेज और अमानवीय घटना सामने आई है। मथुरा हाईवे पर एटा जिले के एक ट्रक ड्राइवर को अज्ञात कार सवारों ने लोहे की रॉड से बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इलाज के दौरान ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। इस बर्बरता का वीडियो भी अब सामने आ चुका है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना मथुरा जनपद के थाना हाईवे क्षेत्र में जयगुरुदेव आश्रम के पास की है। जानकारी के मुताबिक, अज्ञात कार सवारों ने ट्रक को ओवरटेक कर जबरन रोका। ट्रक ड्राइवर ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे ट्रक से घसीटकर नीचे उतार लिया और लोहे की रॉड से सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। हमलावरों ने ड्राइवर के दोनों पैर भी तोड़ दिए। पीड़ित ड्राइवर रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन हाईवे से गुजर रहे कई लोग तमाशबीन बने रहे। कुछ वाहन चालकों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन हमलावर लगातार उसे पीटते रहे और लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। घायल अवस्था में ट्रक के हेल्पर ने ड्राइवर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वीडियो फुटेज : मारपीट का वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह कार सवार युवक लोहे की रॉड से ट्रक ड्राइवर को बेरहमी से पीट रहे हैं। मृतक की पहचान : मृतक की पहचान अनूप यादव (28 वर्ष) पुत्र राकेश कुमार, निवासी ग्राम कुंजलपुर, तहसील जलेसर, जनपद एटा के रूप में हुई है। अनूप यादव मंगलवार को गुरुग्राम से बेंगलुरु के लिए ट्रक लेकर जा रहा था। शाम करीब 8:30 बजे यह वारदात हुई। मृतक के पिता राकेश कुमार का कहना है कि शाम 7:30 बजे बेटे से आखिरी बार बात हुई थी। उसके बाद यह दिल दहला देने वाली घटना हो गई। भाई का बयान : मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि कार सوار युवक शराब के नशे में थे और उनके पास धारदार हथियार भी थे। सरेराह की गई इस बेरहमी ने उनके भाई की जान ले ली। पुलिस का पक्ष : मथुरा पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया और शव पैतृक गांव भेज दिया गया। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। गांव में मातम : जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। मां बेसुध हो गई, पिता बदहवाश हैं। बुधवार को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VRVIJAY RANA
FollowFeb 16, 2026 08:31:420
Report
CRCHANDAN RAI
FollowFeb 16, 2026 08:31:280
Report
DBDURGESH BISEN
FollowFeb 16, 2026 08:30:350
Report
RIRamawatar Isran
FollowFeb 16, 2026 08:30:150
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RKRampravesh Kumar
FollowFeb 16, 2026 08:22:390
Report
NZNaveen Zee
FollowFeb 16, 2026 08:21:400
Report
SKSandeep Kumar
FollowFeb 16, 2026 08:21:230
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowFeb 16, 2026 08:20:310
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 16, 2026 08:20:140
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowFeb 16, 2026 08:20:000
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 16, 2026 08:19:450
Report