icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
274001
SSANDEEPFollow23 Nov 2024, 02:58 pm

देवरिया जनपद के समस्त थानों पर समाधान दिवस का किया गया आयोजन डी एम और एस पी ने सुनी समस्यायें

Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया । समस्त थानों पर राजस्व के अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारीओ ने जनता की समस्याओं को सुना और संयुक्त रूप से राजस्व व पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर कई समस्याओं का निस्तारण भी कराया गया । इसी क्रम में डीएम दिव्या मित्तल व एस पी संकल्प शर्मा द्वारा थाना गौरीबाजार में जनसमस्याओं को सुना गया थाना गौरीबाजार पर कुल 5 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ 2 का निस्तारण कराया गया जनपद में 148 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 58 का निस्तारण कराया गया
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मैनपुरी कांग्रेस की प्रेसवार्ता लखनऊ में 'संविधान रक्षा मार्च' की तैयारी और सीट बंटवारे पर

Devendra Singh PalDevendra Singh PalFollow27m ago
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी ​मैनपुरी 'वोट बचाओ - देश बचाओ' और 'संविधान रक्षा मार्च' को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने पार्टी की आगामी रणनीतियों, राजनीतिक मुद्दों और सीट बंटवारे को लेकर ​लखनऊ में संविधान रक्षा मार्च वक्ता ने बताया कि संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए लखनऊ में मार्च आयोजित किया जा रहा है, जिसका नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे. उत्तर प्रदेश से कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, पूर्व विधायकों, पूर्व एमएलए और आईसीसी से जुड़े लोगों को बड़ी संख्या में लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया गया है. (नोट ऑडियो में वक्ता ने पहले '26 तारीख' और बाद में '26 दिसंबर को संविधान दिवस' का उल्लेख किया है) ​सोनिया गांधी और भाजपा-आरएसएस पर टिप्पणी सोनिया गांधी से जुड़े विषय और उन पर की जा रही टिप्पणियों को लेकर वक्ता ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सटीक और प्रमाणिक बात करती है, जबकि पूर्व में अटल बिहारी वाजपेयी और सुषमा स्वराज के दौर में ऐसी भाषा की परिपाटी नहीं रही. पाकिस्तान से बातचीत के मुद्दे पर वक्ता ने कहा कि राहुल गांधी के रुख के अनुसार वार्ता तभी संभव है जब पाकिस्तान आतंकवाद से दूरी बनाए और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लिखित आश्वासन दे. उन्होंने कहा कि जब तक आतंकी घटनाएं रुकती नहीं हैं, तब तक विरोध जारी रहेगा. ​सीट बंटवारे में मैनपुरी और भोगांव की मांग सीट बंटवारे की बैठकों पर हाई कमांड के निर्णय को स्वीकार करने की बात कहते हुए उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं की मांग रखी. उन्होंने कहा कि मैनपुरी और कन्नौज में भी कांग्रेस को हिस्सेदारी मिलनी चाहिए, जैसा कि अमेठी और रायबरेली को लेकर समीकरण बताए गए, और मैनपुरी जिला अध्यक्ष, युवा अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों की ओर से मैनपुरी व भोगांव सीट की मांग की गई.
0
0
Report

सिकंदरा राव में-नगला जलाल के पास टेंपो-बाइक की भिड़ंत, तीन घायल

Mohammad RajaMohammad RajaFollow29m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस-सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के नगला जलाल के पास शनिवार दोपहर टेंपो और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार नगला जलाल निवासी बलवीर पुत्र सोवत सिंह तथा टेंपो सवार नौरंगाबाद पश्चिमी निवासी वसीम पुत्र मुशीर (32 वर्ष) और राशिद पुत्र उस्मान (42 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को सीएचसी सिकंदराराऊ पहुंचाया। चिकित्सकों ने बलवीर और राशिद की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया, जबकि वसीम का उपचार किया गया। हादसे की सूचना पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

विधायक का बयान, किसी एक योजना का लाभ अगर किसी को नही मिला हो, वो बता दे मैं इस्तीफा दे दूंगा

SANTOSH KUMARSANTOSH KUMARFollow34m ago
Bhinga, Uttar Pradesh:#Shravasti - यूपी के श्रावस्ती से बीजेपी विधायक राम फेरन पांडेय ने एक कार्यक्रम के दौरान बड़ा बयान दिया है। विधायक ने कहा कि अगर कोई एक व्यक्ति भी यह बता दे कि उसे सरकार की किसी एक योजना का लाभ नहीं मिला है, तो वह तत्काल अपनी विधायिकी से इस्तीफा दे देंगे। गिलौला में आयोजित एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक ने अपनी सरकार और अपने कार्यकाल के कामकाज का जमकर बखान किया। दरअसल, गिलौला में आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी विधायक राम फेरन पांडेय कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि अगर कोई एक व्यक्ति भी यह बता दे कि उसे किसी एक सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला है, तो वह तुरंत विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे। विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी जी कहते हैं कि न खाऊंगा, न खाने दूंगा। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए कहा कि योगी जी कहते हैं कि न सोऊंगा और न सोने दूंगा। इतना ही नहीं, विधायक ने मुख्यमंत्री योगी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा जनता के हित में काम किया है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि कोई यह बता दे कि उन्होंने एक भी दिन छुट्टी ली हो। गौरतलब है कि राम फेरन पांडेय लगातार दूसरी बार श्रावस्ती विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक हैं। अब उनके इस बयान को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो सकती है।
0
0
Report
Advertisement

नाबालिग को भगाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

SSSumant SinghFollow58m ago
Bhadaura, Uttar Pradesh:सेवराई (गाजीपुर)। गहमर थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपहृता को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, थाना गहमर क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की को बीते 9 नवंबर को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया था। इस संबंध में पीड़िता की मां ने 22 नवंबर को थाना गहमर में लिखित तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। घटना के बाद से पुलिस टीम नाबालिग लड़की की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में देवल चौकी प्रभारी शिवपूजन ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम के साथ रविवार की रात कार्रवाई की। पुलिस ने रात करीब 11:20 बजे भदौरा स्टैंड से नाबालिग लड़की को बरामद करते हुए आरोपी बृजेश कुमार पुत्र मुन्ना राजभर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बरामदगी एवं गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामले में आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है।
0
0
Report

मिर्जापुर: मड़िहान के दो धान क्रय केंद्रों पर 13 किसानों से 500 क्विंटल धान की खरीद

Brijendra DubeyBrijendra DubeyFollow58m ago
Bedauli, Uttar Pradesh:मिर्जापुर : जिले में धान खरीद व्यवस्था को पारदर्शी और किसानों के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से क्रय केंद्रों का निरीक्षण संतोष ओझा उप जिलाधिकारी किया जा रहा है। इसी क्रम में खाद्य विभाग के अधिकारी ने मड़िहान तहसील क्षेत्र के कलवारी स्थित राजकीय धान क्रय केंद्र प्रथम और द्वितीय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खरीद व्यवस्था और किसानों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उप जिलाधिकारी ने बताया कि कलवारी के दोनों क्रय केंद्रों पर अब तक करीब 13 किसानों से 500 क्विंटल धान की खरीद की गई है। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर मौजूद किसानों से खरीद प्रक्रिया में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। किसानों ने धान खरीद में किसी तरह की परेशानी नहीं होने और व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होने की बात कही। जिलाधिकारी के 10 किलोमीटर के दायरे में धान खरीद संबंधी आदेश पर अधिकारी ने स्पष्ट किया कि फिलहाल क्रय केंद्रों के आसपास रहने वाले किसानों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि उन्हें अपनी उपज बेचने में सहूलियत मिल सके। उन्होंने कहा कि व्यवस्था में आगे कोई बदलाव होने पर किसानों को इसकी जानकारी दी जाएगी।
0
0
Report

अवैध कब्जे का विरोध करने पर दबंगों ने बुजुर्ग को पीट कर किया मरणासन्न

Itia Thok, Uttar Pradesh:गोंडा(इटियाथोक)। मकान पर कब्जे के विवाद में एक बुजुर्ग की घर में घुसकर पिटाई का मामला सामने आया है।इस घटना में इटियाथोक बाजार निवासी चेतराम पासवान पुत्र शिवनाथ के पैर में गंभीर चोटें आने की खबर है।पीड़ित ने इटियाथोक थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तहरीर के मुताबिक चेतराम पासवान और मोहनपुर असिधा गांव निवासी मेवालाल के बीच भूमि व मकान का विवाद है। आरोप है, कि 22 नवंबर के दोपहर में विपक्षी अपने कुछ सहयोगियों को लेकर चेतराम के घर पहुंचे और मकान पर कब्जा करने का प्रयास किया।विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है, कि चेतराम का गला पकड़कर पटक दिया और घूंसे व लाठी-डंडे से पीटा। मारपीट की घटना में चेतराम गंभीर रूप से घायल हो गए।शोर सुनकर चेतराम की बहू रीता देवी बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।आसपास के लोगों के पहुंचने पर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए ।प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

उन्नाव में ईवीएम जागरूकता अभियान शुरू, जिला मुख्यालय समेत सभी तहसीलों में बने प्रदर्शन केंद्र

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow1h ago
Unnao, Uttar Pradesh:20 नवंबर से चुनाव अधिसूचना जारी होने तक चलेगा अभियान, दो-दो प्रशिक्षित ट्रेनर देंगे ईवीएम की कार्यप्रणाली की जानकारी उन्नाव। मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की कार्यप्रणाली से परिचित कराने और मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद में ईवीएम प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिला मुख्यालय सहित जनपद की सभी तहसीलों में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक प्रदर्शन केंद्र पर दो-दो प्रशिक्षित ट्रेनरों की तैनाती की गई है। ये ट्रेनर आईटीआई के अनुदेशक बताए जा रहे हैं, जो आमजन को ईवीएम के संचालन और मतदान प्रक्रिया की जानकारी दे रहे हैं। अभियान के नोडल अधिकारी एसडीएम अजेंद्र सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम 20 नवंबर से शुरू होकर आगामी चुनाव की अधिसूचना जारी होने तक सभी प्रदर्शन केंद्रों पर संचालित किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने नजदीकी प्रदर्शन केंद्र पर पहुंचकर स्वयं ईवीएम के माध्यम से वोट डालने का अभ्यास करें और यह समझें कि मतदान के दौरान उनका वोट सही तरीके से दर्ज हो रहा है या नहीं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण केंद्रों पर भेजी गई ईवीएम मशीनों पर पीले रंग का स्टीकर लगाया गया है, ताकि उनकी पहचान प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल होने वाली मशीनों के रूप में की जा सके। साथ ही प्रदर्शन केंद्रों पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा चयनित ईवीएम मशीनों को ही प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम के लिए लगाया गया है। प्रशासन का उद्देश्य है कि मतदाता मतदान से पहले ईवीएम की प्रक्रिया को समझें और किसी भी प्रकार की भ्रांति या आशंका के बिना जागरूक होकर मतदान में भाग लें। बाइट एस डी एम अजेंद्र सिंह नोडल अधिकारी
0
0
Report

AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान ने सपा नेता आजम खान पर निशाना साधते हुए तीखी टिप्पणी की

Shahrukh HusainShahrukh HusainFollow1h ago
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट शादाब चौहान ने सपा नेता आजम खान पर निशाना साधते हुए तीखी टिप्पणी की। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि कोई भी मुसलमान दाढ़ी का अपमान नहीं सहेगा। आजम खान के अब्दुल नाम को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि आजम खान खुद पहले अब्दुल को लेकर टिप्पणी कर चुके हैं। हैदराबादी बिरयानी को लेकर दिए गए बयान पर शादाब चौहान ने कहा कि यह जनता को तय करना है, आप ठेकेदार क्यों बन रहे हैं। उन्होंने मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र करते हुए आजम खान से सवाल किया कि जब मुजफ्फरनगर में दंगे हो रहे थे, उस समय आप प्रभारी मंत्री थे, लेकिन वहां क्यों नहीं गए? इसके साथ ही उन्होंने आजम खान को इलाज की जरूरत बताते हुए भी टिप्पणी की। वहीं, चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के सामाजिक परिवर्तन मोर्चे को लेकर उन्होंने कहा कि यह मोर्चा प्रदेश में सरकार बनाने जा रहा है। 26 नवंबर को लखनऊ में बड़े पैमाने पर रैली होगी और उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री दलित बेटा बनने जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

नोएडा ब्रेकिंग:- सेक्टर-6 स्थित प्लास्टिक के फूल बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आ

PBParveen BehlFollow2h ago
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा ब्रेकिंग:- सेक्टर-6 स्थित प्लास्टिक के फूल बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, चार मंजिला फैक्ट्री के बेसमेंट में लगी आग। रात करीब एक बजे फैक्ट्री में लगी थी आग, करीब 12 घंटे का समय लगे आग बुझाने में आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में लिया, कंपनी जलकर पूरी तरह खाक। दमकल विभाग की 25 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं थी शुरुआत में दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं, आग पर अब तक पूरी तरह काबू पाया जा सका। फैक्ट्री में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की टीमें लगातार कर रही हैं मशक्कत। बाइट:- प्रदीप चौबे, सीएफओ गौतमबुद्ध नगर।
0
0
Report
Advertisement

पुलिस झंडा दिवस पर एसएसपी ने फहराया पुलिस ध्वज, जवानों को दिलाया कर्तव्यनिष्ठा का संदेश

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow3h ago
Unnao, Uttar Pradesh:**पुलिस की गौरवशाली परंपरा, अनुशासन और जनसेवा के संकल्प को बनाए रखने का किया आह्वान** **उन्नाव।** पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर सोमवार, 23 नवंबर को रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने पुलिस ध्वज फहराकर सलामी दी। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विभाग की गौरवशाली परंपराओं, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में एसएसपी ने पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के संदेश को उपस्थित पुलिसकर्मियों के समक्ष पढ़कर सुनाया। उन्होंने कहा कि पुलिस ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि पुलिस बल के शौर्य, साहस, कर्तव्यपरायणता और जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। प्रत्येक पुलिसकर्मी का दायित्व है कि वह अपने आचरण और कार्यशैली से विभाग की प्रतिष्ठा को बनाए रखे। उन्होंने पुलिसकर्मियों से पूरी ईमानदारी, निष्ठा और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की। साथ ही आमजन की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और न्यायपूर्ण पुलिसिंग को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। एसएसपी ने कहा कि पुलिस विभाग की गरिमा और गौरवशाली इतिहास को अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक पुलिसकर्मी की जिम्मेदारी है। जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास कायम रखने के लिए संवेदनशीलता और जिम्मेदार व्यवहार आवश्यक है। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी लाइन व बीघापुर प्रदीप कुमार, प्रतिसार निरीक्षक सचिन राय सहित पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। बाइट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह
0
0
Report

चुनावी आहट के बीचसियासत में हलचल, भाजपा के सामने किला बचाने की चुनौती तो विपक्ष की नज़र सत्ता पर

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow4h ago
Unnao, Uttar Pradesh:**छह विधानसभा सीटों पर सियासी समीकरणों की चर्चा तेज, जनता पूछ रही विकास और जनप्रतिनिधियों के कामकाज का हिसाब** **उन्नाव।** उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के साथ ही उन्नाव जिले की राजनीतिक गतिविधियां भी तेज होने लगी हैं। एक ओर सत्ताधारी भाजपा अपनी राजनीतिक पकड़ और संगठनात्मक ताकत के दम पर आगामी चुनाव में जीत दोहराने की तैयारी में जुटी है, वहीं विपक्षी दल समाजवादी पार्टी भी अपनी जमीन मजबूत करने और सत्ता पक्ष को चुनौती देने की रणनीति बना रहे हैं। उन्नाव की राजनीति में इस समय सबसे बड़ी चर्चा जिले की छह विधानसभा सीटों को लेकर है। बांगरमऊ, सफीपुर, मोहान, उन्नाव सदर, भगवंतनगर और पुरवा विधानसभा सीटों पर फिलहाल भाजपा के विधायक हैं। ऐसे में भाजपा के सामने अपनी मौजूदा राजनीतिक बढ़त बरकरार रखने की चुनौती है, जबकि विपक्ष के सामने इस मजबूत स्थिति में सेंध लगाने का सवाल है। भाजपा की ओर से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, नए मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दिया जा रहा है। जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी के नेतृत्व में पार्टी आगामी चुनाव की तैयारियों को धार देने में जुटी है। पार्टी की कोशिश है कि मौजूदा राजनीतिक आधार को और मजबूत करते हुए सभी छह सीटों पर जीत का लक्ष्य हासिल किया जाए। दूसरी ओर समाजवादी पार्टी भी अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने में जुटी है। जयचंद्र विमल को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की चुनौती है। सपा के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि वह सरकार की नीतियों का विरोध करने के साथ-साथ जनता के बीच अपनी मजबूत मौजूदगी और चुनावी विकल्प के रूप में कितनी प्रभावी भूमिका बना पाती है। हालांकि उन्नाव की सियासत केवल राजनीतिक दलों की रणनीतियों और नेताओं के बयानों तक सीमित नहीं है। जनता के बीच असली सवाल विकास और बुनियादी सुविधाओं को लेकर हैं। शहरी क्षेत्रों में सड़क, जलनिकासी, पेयजल और सफाई व्यवस्था जैसे मुद्दे लगातार चर्चा में रहते हैं, वहीं ग्रामीण इलाकों में किसानों की समस्याएं, सिंचाई, स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा व्यवस्था प्रमुख चुनौतियां हैं। शुक्लागंज और गंगाघाट क्षेत्र में यातायात, सीवर व्यवस्था, जलभराव और गंगा घाटों की व्यवस्थाएं भी स्थानीय राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। इसके अलावा युवाओं के लिए रोजगार और स्थानीय स्तर पर अवसरों की उपलब्धता भी राजनीतिक दलों के सामने बड़ा सवाल है। ऐसे में सवाल यह है कि चुनावी तैयारियों में जुटे राजनीतिक दल जनता के इन मुद्दों को कितना महत्व देते हैं? क्या जनप्रतिनिधि अपने कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखेंगे? क्या विपक्ष इन समस्याओं को लेकर केवल बयानबाजी करेगा या समाधान के लिए कोई ठोस विकल्प भी पेश करेगा? लोकतंत्र में केवल विधानसभा सीटों की संख्या किसी जनप्रतिनिधि के कामकाज का पैमाना नहीं होती। जनता यह जानना चाहती है कि चुनाव जीतने के बाद उसके क्षेत्र में कितना विकास हुआ, कितने वादे पूरे हुए और कौन सी समस्याएं अब भी समाधान का इंतजार कर रही हैं। फिलहाल 2027 का चुनाव भले ही कुछ दूर हो, लेकिन उन्नाव में राजनीतिक बिसात बिछने लगी है। सत्ता पक्ष अपनी उपलब्धियों के साथ जनता के बीच जाने की तैयारी में है तो विपक्ष सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है। इस राजनीतिक मुकाबले में अंतिम फैसला जनता के मुद्दे, विकास कार्य और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही ही तय करेंगे। **अब उन्नाव की जनता को चुनावी नारों से ज्यादा काम का हिसाब चाहिए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top