274001
CM योगी से न्याय की उम्मीद: 80 वर्षीय शांति देवी की जमीन पर दबंगों का कब्जा
Deoria, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र स्थित नरसिंह डांड गांव की 80 वर्षीय शांति देवी अपनी 55 बीघा पैतृक जमीन पर दबंगों का कब्जा हटवाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। शांति देवी, जो भूतपूर्व प्रधान भी रही हैं, का कहना है कि उनकी और उनकी बहू का नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है, फिर भी दबंगों ने उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। अपने पति और बेटे को खोने के बाद शांति देवी न्याय की उम्मीद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की अपील कर रही हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यूपी ATS ने जफर को गिरफ्तार किया; मदरसे से चंदा पाकिस्तान भेजने के आरोप
यूपी एटीएस द्वारा मोहम्मद जफर पुत्र मोहम्मद जहीर, निवासी ग्राम मीरगंज, थाना रौटा, जनपद पूर्णिया, बिहार बताया जा रहा है कि मोहम्मद जफर मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र के जामा मस्जिद में 2016 से 2023 तक उसने मदरसे से ही पढ़ाई की है. उत्तर प्रदेश ATS ने 24 साल के मोहम्मद ज़फ़र को गिरफ़्तार किया, जिसके तार कथित तौर पर जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे। ज़फ़र पर आरोप था कि वह एक मदरसे के नाम पर चंदा इकट्ठा करता था और उसे पाकिस्तान भेजता था। ATS ने बताया कि वह मसूद अज़हर के भाषणों से प्रभावित था और कथित तौर पर सोशल मीडिया के ज़रिये लोगों को हिंसक जिहाद के लिए उकसाता था। उसे 16 अगस्त को गिरफ़्तार किया गया और उस पर UAPA और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।0
0
Report
युवती के अश्लील फोटो-वीडियो वायरल केस: आरोपी पालघर से गिरफ्तार, आजमगढ़ पुलिस की कार्रवाई
Azamgarh, Uttar Pradesh:अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोपी महाराष्ट्र के पालघर से गिरफ्तार, पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई, तकनीकी निगरानी से बोइसर में मिली आरोपी की लोकेशन। पुलिस के अनुसार आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी 23 वर्षीय पुत्री के संबंध में तहरीर दी थी। आरोप है कि अभियुक्त प्रमोद गोंड ने युवती से दोस्ती की और संबंधों के दौरान उसके अश्लील फोटो एवं वीडियो बना लिया। इसके बाद इन फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवती पर दबाव बनाया गया। बाद में आरोपी द्वारा अश्लील फोटो एवं वीडियो वायरल किए जाने की शिकायत पुलिस से की गई। तहरीर के आधार पर 13 जुलाई 2026 को थाना रौनापार में मुकदमा अपराध संख्या 195/2026 दर्ज किया गया। मामले में धारा 64(2)(ड), 108 बीएनएस एवं 67ए आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। मामले की विवेचना निरीक्षक अपराध एवं विवेचक द्वारा की जा रही है। विवेचना के दौरान आरोपी की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से गैर-जमानती वारंट प्राप्त किया गया। इसके बाद साइबर सेल की तकनीकी टीम ने आरोपी के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की। तकनीकी जांच में आरोपी की लोकेशन बोइसर, पालघर, महाराष्ट्र में मिली। लोकेशन की पुष्टि होने के बाद रौनापार पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम महाराष्ट्र पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से टीम ने श्रीराम फेडरेशन कंपनी, बोइसर, पालघर में दबिश देकर आरोपी प्रमोद गोंड निवासी हैदराबाद, थाना रौनापार, उम्र 34 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया और उसे संबंधित न्यायालय पालघर, महाराष्ट्र के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त करने के बाद पुलिस आरोपी को आजमगढ़ लेकर आयी। आरोपी को थाना रौनापार में दाखिल कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी का उपलब्ध आपराधिक इतिहास इसी मामले से संबंधित है। प्रकरण में आगे की विवेचनात्मक एवं विधिक कार्रवाई जारी है。0
0
Report
बुराड़ी के क्राइम स्पॉट से सूटकेस में बहन की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:बुराड़ी में सूटकेस से लड़की का शव मिला. आरोपी को पकड़ा गया. अपनी बहन की हत्या के बाद आरोपी बाहरी उतरी दिल्ली में पकड़ा गया. चेकिंग के दौरान आरोपी की गतिविधियाँ संदिग्ध लगीं; इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया. पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह अपनी बहन की हत्या करके आया है. उसके बाद पुलिस ने उसे डिटेन किया. और उसी की निशानदेही पर बुराड़ी के क्राइम स्पॉट से सूटकेस से शव बरामद किया है. इज़्ज़त के लिए हत्या की आशंका0
0
Report
Advertisement
पंजाब के भू-विज्ञान मंत्री वरिंदर कुमार गोयल ने श्री आनंदपुर साहिब लंगर में भाग लिया
Anandpur Sahib, Punjab:ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮਾਈਨਿੰਗ ਅਤੇ ਭੂ-ਵਿਗਿਆਨ ਮੰਤਰੀ ਵਰਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਗੋਇਲ ਅੱਜ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਪਹੁੰਚੇ। ਇੱਥੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਜੈ ਮਾਂ ਨੈਣਾ ਦੇਵੀ ਲੰਗਰ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸਾਉਣ ਅਸ਼ਟਮੀ ਮੇਲੇ ਮੌਕੇ ਲਗਾਏ ਗਏ ਲੰਗਰ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਸਿਆਸੀ ਮੁੱਦਿਆਂ 'ਤੇ ਵੀ ਆਪਣੀ ਪ੍ਰਤੀਕਿਰਿਆ ਦਿੱਤੀ। VO1 - ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਪਹੁੰਚੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮਾਈਨਿੰਗ ਅਤੇ ਭੂ-ਵਿਗਿਆਨ ਮੰਤਰੀ ਵਰਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਗੋਇਲ ਨੇ ਜੈ ਮਾਂ ਨੈਨਾ ਦੇਵੀ ਲੰਗਰ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸਾਉਣ ਅਸ਼ਟਮੀ ਮੇਲੇ ਮੌਕੇ ਲਗਾਏ ਗਏ ਲੰਗਰ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਕੀਤੀ।ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਲੰਗਰ ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਸੰਗਤ ਲਈ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦੀ ਸ਼ਲਾਘਾ ਕੀਤੀ।ਇਸ ਮੌਕੇ ਜਦੋਂ ਮੰਤਰੀ ਵਰਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਗੋਇਲ ਤੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਿਆਸਤ ਅਤੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ-ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਸੰਭਾਵਿਤ ਗਠਜੋੜ ਬਾਰੇ סਵਾਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਤਿੱਖਾ ਸਿਆਸੀ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ।ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਅਤੇ ਭਾਜਪਾ ਆਪਣਾ ਆਧਾਰ ਖੋ ਚੁੱਕੀਆਂ ਪਾਰਟੀਆਂ ਹਨ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਗਠਜੋੜ ਨਾਲ ਵੀ ਕੁਝ ਨਹੀਂ ਹੋਣਾ। ਵਰਿੰਦਰ ਗੋਇਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕ ਇਨ੍ਹਾਂ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੀ sਿਆਸਤ ਨੂੰ ਚੰਗੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਸਮਝ ਚੁੱਕੇ ਹਨ ਅਤੇ ਸਿਰਫ਼ ਗਠਜੋੜ ਕਰਨ ਨਾਲ ਸਿਆਸੀ ਤੌਰ 'ਤੇ ਕੋਈ ਵੱਡਾ ਬਦਲਾਅ ਨਹੀਂ ਆਉਣ ਵਾਲਾ ।0
0
Report
झुंझुनूं में Navy जवान पूरणमल मेहरा का परिवार के साथ अंतिम संस्कार
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं मुंबई में मृत मिले नौसेना जवान व परिवार से जुड़ी खबर पूरणमल मेहरा समेत परिवार के 4 सदस्यों का ककराना में अंतिम संस्कार जवान पूरणमल, पत्नी ओमा और दो मासूम बच्चों को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई सेना के वाहन से ककराना पहुंचाए गए चारों के शव, गांव में छाया मातम नौसेना जवान पूरणमल मेहरा को अंतिम संस्कार से पहले दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर सेना के जवानों ने पिता शंभू दयाल को सौंपा तिरंगा मुंबई में मृत मिले भारतीय नौसेना के जवान पूरणमल मेहरा , उनकी पत्नी ओमा मेहरा और दोनों बच्चों का सोमवार को झुंझुनूं जिले के ककराना गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। चारों के शव गुढ़ागौड़जी थाने से सेना के वाहन से गांव लाए गए। शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई।जवान पूरणमल की अंतिम यात्रा सेना के वाहन से निकाली गई, जबकि उनकी पत्नी ओमा की अर्थी परिजनों ने कंधे पर उठाई। तीन वर्षीय बेटे यश और तीन महीने की मासूम बेटी के शवों को परिजन और ग्रामीण गोद में लेकर अंतिम संस्कार स्थल तक पहुंचे। बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे।श्मशान घाट पर नौसेना जवान पूरणमल मेहरा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सेना के जवानों ने उनके पिता शंभू दयाल मेहरा को तिरंगा सौंपा। इसके बाद पति-पत्नी का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। जवान के छोटे भाई मुकेश कुमार ने मुखाग्नि दी।पूरणमल के छोटे भाई मुकेश कुमार ने बताया कि पूरणमल वर्ष 2015 में जोधपुर से नौसेना में भर्ती हुए थे। वर्ष 2020 में उनकी शादी सीकर जिले के खंडेला निवासी ओमा मेहरा से हुई थी। पूरणमल करीब नौ महीने पहले गांव ककराना आए थे। परिजनों की करीब छह दिन पहले उनसे फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद पिछले तीन दिनों से परिवार के लोग उन्हें फोन कर रहे थे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।पूरणमल तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनके बड़े भाई बृजलाल मेहरा सेना में हैं, जबकि छोटा भाई मुकेश गांव में ही रहता है। पिता शंभू दयाल गांव में किराना दुकान चलाते हैं।बताया गया है कि 15 अगस्त को मुंबई के हाई-सिक्योरिटी नेवी नगर स्थित सरकारी आवास में पूरणमल मेहरा फंदे से लटके मिले थे। उनकी पत्नी ओमा मेहरा, तीन वर्षीय बेटे यश और तीन महीने की बेटी के शव कमरे में बिस्तर पर मिले थे।प्रारंभिक जांच में पुलिस परिवारिक विवाद, मानसिक तनाव और अन्य संभावित कारणों को लेकर जांच कर रही है। बच्चों और महिला की मौत के मामले में जहर दिए जाने या सेवन किए जाने की आशंका सहित अलग-अलग पहलुओं की जांच की जा रही है।मौके से अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं होने की बात सामने आई है। पुलिस हत्या और आत्महत्या सहित सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल किसी बाहरी व्यक्ति की संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है।ककराना गांव में चारों शव पहुंचने के बाद माहौल बेहद गमगीन हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम संस्कार में शामिल हुए और परिवार को ढांढस बंधाया। एक साथ जवान, उनकी पत्नी और दो मासूम बच्चों की अंतिम विदाई ने हर किसी को भावुक कर दिया.0
0
Report
झुंझुनूं में सतीश पूनिया के राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं की जश्न भरी प्रतिक्रिया
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं सतीश पूनिया को भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर झुंझुनूं में जश्न भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विश्वम्भर पूनिया की अगुवाई में मनाया जश्न भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जताई खुशी, जमकर छोड़े पटाखे सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह राजस्थान के नेताओं को राष्ट्रीय टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर जताया आभार भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम में राजस्थान के नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने पर झुंझुनूं में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विश्वम्भर पूनिया की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस दौरान मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी गई और पटाखे छोड़कर खुशी का इजहार किया गया।कार्यकर्ताओं ने सतीश पूनिया को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर विशेष खुशी जताई। विश्वम्भर पूनिया ने कहा कि राजस्थान के नेताओं को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आभार जताते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।उन्होंने कहा कि पार्टी ने इस बार संगठन और जमीन से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर संगठन को मजबूती देने का संदेश दिया है। सतीश पूनिया लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से काम करते रहे हैं और राजस्थान में पार्टी संगठन को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विश्वम्भर पूनिया ने कहा कि सतीश पूनिया से झुंझुनूं जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का विशेष जुड़ाव और स्नेह रहा है। जैसे ही उनके राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने की सूचना कार्यकर्ताओं को मिली, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए और खुशी मनाई।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी, पटाखे छोड़े और सतीश पूनिया के समर्थन में नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजस्थान के नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने से प्रदेश में भाजपा संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।जश्न के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि राजस्थान के नेताओं की राष्ट्रीय टीम में मौजूदगी से प्रदेश की आवाज को राष्ट्रीय संगठन में और मजबूती मिलेगी।कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजस्थान के नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने से प्रदेश में पार्टी संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा।0
0
Report
Advertisement
परीक्षा रद्द: अभ्यर्थियों ने प्रोजेक्ट भवन के बाहर जोरदार हंगामा किया
Ranchi, Jharkhand:परीक्षा रद्द किए जाने के बाद प्रोजेक्ट भवन के मुख्य गेट पर परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थी जो नौकरी कर रहे थे 8 महीने से परीक्षा रद्द होने पर जोरदार हंगामा0
0
Report
हरदोई मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पानी-पानी, छत से टपकना मरीजों के लिए खतरा
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी का हाल देखकर सवाल उठना लाजिमी है।जिस इमरजेंसी में मरीज जिंदगी बचाने पहुंचे हैं,उसी के गेट पर बारिश का पानी मुसीबत बन गया है। मरीजों को लाने-ले जाने वाले तीमारदार पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। बुजुर्ग और गंभीर मरीजों के फिसलने का खतरा बना हुआ है। लेकिन असली तस्वीर इमरजेंसी के अंदर पहुंचते ही सामने आ जाती है, जहां बारिश से छत टपक रही है और फर्श पानी से गीला हो गया है। बाहर से आने वाले मरीजों और तीमारदारों के जूतों के साथ पानी और गंदगी भी वार्ड के अंदर पहुंच रही है। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को भी इसी माहौल में काम करना पड़ रहा है। हैरानी की बात ये है कि इमरजेंसी वार्ड में साल 2025 में टीन शेड का निर्माण कराया गया था। इसके बावजूद तेज बारिश में छत से पानी टपकने लगा। देखते ही देखते फर्श गीला हो गया और वार्ड के अंदर फिसलन के साथ गंदगी फैल गई। जिस जगह मरीजों को साफ-सुथरा और सुरक्षित इलाज मिलना चाहिए, वहां बारिश का पानी व्यवस्थाओं की पोल खोल रहा है। मरीज परेशान हैं, तीमारदार परेशान हैं और मेडिकल स्टाफ भी इस अव्यवस्था के बीच काम करने को मजबूर है। यानी बाहर जलभराव और अंदर टपकती छत... सवाल सिर्फ बारिश का नहीं, इंतजामों का है। बात सिर्फ इमरजेंसी तक सीमित नहीं है। मेडिकल कॉलेज के कक्ष संख्या 19 में सीएमएस डॉ. चंद्र कुमार का कार्यालय भी बारिश से अछूता नहीं है। यहां दीवारों से पानी रिस रहा है और छत से लेकर दीवारों तक प्लास्टर खराब हो रहा है। सीएमएस का कहना है कि अत्यधिक बारिश के कारण यह समस्या हुई है और इसे जल्द दुरुस्त कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रिंसिपल डॉ. जे. बी. गोगोई से इस संबंध में बात हुई है और सुधार का आश्वासन मिला है। लेकिन बड़ा सवाल यही है—ये वही हरदोई है, जो प्रदेश के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक का गृह जनपद है। ऐसे में अगर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी ही बारिश में पानी-पानी हो जाए, तो फिर व्यवस्थाओं की निगरानी और जवाबदेही पर सवाल उठना स्वाभाविक है.0
0
Report
मुरैना के कृष्णा पैलेस होटल में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, युवतियाँ समेत एक युवक गिरफ्तार
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना - मुरैना में अय्याशी के अड्डे पर छापेमार कार्यवाही मुरैना पुलिस ने होटल में चल रहे सेक्स रैकेट पर डाला छापा, पुलिस को देखकर कई युवक कूद कर भागे, पुलिस ने होटल के कमरों से चार युवती सहित एक युवक को पकड़ा, पुलिस को लंबे समय से होटल में मिल रही थी अनैतिक कार्यों की सूचना, मुरैना की दो थाना के पुलिस बल एवं सीएसपी के नेतृत्व में की गई कार्यवाही, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के होटल कृष्णा पैलेस में की गई कार्यवाही, कार्रवाई के दौरान होटल से पुलिस को भारी मात्रा में मिला अनैतिक सामान, पुलिस होटल संचालक को भी किया गिरफ्तार, भागे गए पुलिस होटल संचालक से कर रही है पूछताछ....0
0
Report
Advertisement
नाबालिग के साथ दुष्कर्म: गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अदालत में पेशी
Raipur, Chhattisgarh:बालोद ब्रेकिंग रॉन्ग नंबर से हुआ नाबालिग युवती से पहचान युवती को बुलाया अपने शहर फिर नाबालिग युवती से किया बार बार दुष्कर्म परिजनों ने नाबालिग की गुमशुदगी की डौंडी थाने में करवाई रिपोर्ट दर्ज डौंडी पुलिस ने आरोपी युवक को उसके घर ग्वालियर से गिरफ्तार किया पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में आरोपी युवक अजय प्रजापति को न्यायालय में पेश कर भेजा ज्यूडिशियल रिमांड में जेल0
0
Report
पेटलावद हीरालाल हत्याकांड: चारों आरोपी गिरफ्तार, प्रेम संबंध वजह बना
Ratlam, Madhya Pradesh:झाबुआ जिले के पेटलावद में 2 अगस्त को हुए सनसनीखेज हीरालाल हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्याकांड के फरार दो इनामी मुख्य आरोपियों, देवा उर्फ देवीसिंह और नरसिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का जुलूस भी निकाला。 इससे पहले पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। आरोप है कि 2 अगस्त को चारों आरोपियों ने एक घर में घुसकर हीरालाल के साथ मारपीट की और उसकी हत्या कर दी थी। घटना में उसके साथ मौजूद महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई थी। आरोपियों ने वारदात का वीडियो बनाकर उसे वायरल भी कर दिया था。 पुलिस जांच में सामने आया कि हत्याकांड के पीछे प्रेम संबंधों का विवाद था। मुख्य आरोपी देवा उर्फ देवीसिंह के पूर्व में एक महिला से प्रेम संबंध बताए गए हैं। बाद में उसी महिला के मृतक हीरालाल के साथ संबंध होने की जानकारी आरोपी को मिली। इसी बात को लेकर देवा और उसके साथियों ने कथित तौर पर हीरालाल को निशाना बनाया。 दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल सभी चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। बाइट - देवेंद्र पाटीदार ( एसपी झाबुआ )0
0
Report
चरण दास महंत के नक्सलवाद बयान पर विपक्ष का तीखा पलटवार
Muju, Jeonbuk State:मनेंद्रगढ़ ब्रेक. नक्सलवाद विचार धारा को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव के बयान पर नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत का पलटवार। महंत ने कहा इनके मंत्री पड़े लिखे नहीं है जो जी में आता हैं बोल देते हैं। महंत ने कहा नक्सलवाद एक सोच और विचार था जो भारत देश में आया था पूरी तरीके से अभी खत्म नहीं हुआ है। नक्सलवाद एक सोच और विचारधारा है जो अभी धीरे धीरे समाप्त हो रहा है इस बात की हमे ख़ुशी है। छत्तीसगढ़ में अभी से ये मान लेना नक्सलवाद खत्म हुआ है ये उनकी दिमागी कमजोरी है बुद्धिमानी नहीं है। बाइट - चरण दास महंत.0
0
Report
Advertisement
छिंदवाड़ा में युवती ने ट्रेन के सामने कूद कर दे दी जान
Chhindwara, Madhya Pradesh:ऑटो से उतरकर आती ट्रेन को देख युवती ने पटरी पर लगाई छलांग अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित छिंदवाड़ा के देहात थाना क्षेत्र के पोआमा रेलवे ट्रैक के पास सोमवार को एक युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी. हादसे के बाद ट्रेन मौके पर ही रुक गई .घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती परासिया की ओर से ऑटो से पोआमा पहुंची थी जहां रेलवे ट्रैक के पास उतरने के बाद वह कुछ देर वहां खड़ी रही और अचानक सामने आ रही ट्रेन के आगे कूद गई .हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई. स्थानीय लोगों ने युवती को पटरी से हटाकर सड़क किनारे पहुंचाया और तत्काल जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. अभी तक युवती की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस के अनुसार मृतका की अभी पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस आसपास के लोगों और ऑटो चालक से पूछताछ कर युवती की पहचान के प्रयास कर रही है .साथ ही उसने यह कदम क्यों उठाया. इसकी भी जांच की जा रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.0
0
Report
Ajmer में वार्ड आरक्षण लॉटरी शांतिपूर्ण; कांग्रेस-भाजपा हंगामे के बीच पूरी
Ajmer, Rajasthan:Ajmer जिले में निकाय चुनाव को लेकर वार्डों के आरक्षण की लॉटरी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर लोकबंधु की मौजूदगी में सम्पन्न हुई. Ajmer नगर निगम ने सभी 80 वार्डों को सामान्य, महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के आरक्षण नियमों के तहत लॉटरी निकाली गई. एक स्कूली छात्र और छात्रा ने पर्ची से भरे डिब्बे से पर्ची निकाली और वार्ड आरक्षण का खुलासा किया. वीडियो ग्राफी के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय ने चुनाव आयोग के दिशा निर्देश में सम्पूर्ण प्रक्रिया निष्पादन की. इस प्रकार किशनगढ़, पुष्कर, केकड़ी, सरवाड़, पीसांगन, सांवर और टांटोटी के निकाय चुनाव के लिए लॉटरी निकली. अजमेर की लॉटरी के बाद जवाहर रंग मंच पर हंगामा हुआ. मौके पर मौजूद पुलिस व निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल कर्मचारियों ने शांति बनाए रखी. कांग्रेस के कार्यकर्ता नाराज़ होकर हॉल से बाहर चले गए और प्रशासन पर पक्षपातर होने के आरोप लगाए. वहीं लॉटरी के दौरान हंगामे पर लोकतंत्र की स्वच्छ छवि को खराब करने का आरोप भाजपा के शहर अध्यक्ष ने कांग्रेस पर किया. जिला निर्वाचन अधिकारी लोकबंधु ने बताया कि संपूर्ण प्रक्रिया निष्पक्ष और सभी की मौजूदगी में शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाई गई.0
0
Report
हाईकोर्ट ने तबादलों के लिए व्यापक नीति बनवाने को कमेटी गठित किया
Jaipur, Rajasthan:हाई कोर्ट के शॉट और याचिकाकर्ता के वकील रामप्रताप सैनी की बाईट इंट्रो- राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के अफसरों और कर्मचारियों के तबादलों को लेकर बडी संख्या में याचिकाएं दायर होने को गंभीरता से लिया है। इसके साथ ही अदालत ने हाईकोर्ट के पूर्व जज आलोक शर्मा की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय कमेटी गठित करने के आदेश दिए हैं। यह कमेटी व्यापक और समान तबादला नीति बनाकर दो माह में राज्य सरकार के समक्ष रखेगी। कमेटी में महाधिवक्ता और मुख्य सचिव को भी शामिल करने को कहा गया है। जस्टिस समीर जैन ने यह आदेश तबादलों से जुडी 468 याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए दिए। बॉडी- अदालत ने सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए सभी संबंधित विभागों में सात कार्य दिवस में ट्रांसफर शिकायत समितियां गठित करने का भी निर्देश दिया है। वहीं याचिकाकर्ताओं को अंतरिम राहत देते हुए उनके ट्रांसफर आदेशों की क्रियान्विति पर फिलहाल रोक लगा दी। जस्टिस समीर जैन की एकलपीठ ने यह आदेश जयपाल रातावल व अन्य की याचिकाओं पर दिए। अदालत ने स्पष्ट किया है कि तबादला नीति में कर्मचारियों के कार्यकाल, समय पूर्व स्थानांतरण, काउंसलिंग, पति-पत्नी के मामले, मेडिकल, दिव्यांगता, सेवानिवृत्ति के निकट कर्मचारी, विधवा, तलाकशुदा कर्मचारी, दुर्गम क्षेत्रों में सेवा, पारदर्शिता, स्थानांतरण प्राधिकारी, अभ्यावेदन की प्रक्रिया और बार-बार होने वाले मनमाने स्थानांतरण से सुरक्षा इत्यादि को भी शामिल करने के लिए कहा है। वहीं अदालत ने रेट की प्रभावी कार्यप्रणाली के लिए राज्य सरकार को अस्थाई व्यवस्था के तौर पर हाईकोर्ट के रिटायर जज की नियुक्ति के लिए तत्काल कदम उठाने और खाली पदों को भरने व न्यायिक सदस्यों की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने के लिए कहा है। हालांकि अदालत ने कहा कि तबादला सेवा का सामान्य हिस्सा ही है और कर्मचारी को किसी विशेष स्थान पर बने रहने का कानूनी अधिकार नहीं है, लेकिन ट्रांसफर की शक्ति असीमित भी नहीं है। यदि ट्रांसफर दुर्भावनापूर्वक, मनमाना व सक्षम अधिकारी के बिना वैधानिक तौर पर व नियम के खिलाफ किया गया है तो अदालत उसकी न्यायिक समीक्षा कर सकता है। अदालत ने याचिकाकर्ताओं को कहा कि वे 15 दिन में सभी दस्तावेजों सहित अपने सक्षम अधिकारी के समक्ष अभ्यावेदन दें। वहीं सक्षम अधिकारी अभ्यावेदन प्राप्त होने से 15 दिन की अवधि में प्रार्थी को सुनवाई का पूरा मौका देते हुए उसका निस्तारण करेंगे। यदि किसी प्रार्थी के खिलाफ केवल नए स्थान पर ज्वाइन नहीं करने के कारण अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू की गई है, तो सक्षम अधिकारी को आगे कार्रवाई करने से पहले कर्मचारी के अभ्यावेदन और उस पर लिए गए निर्णय को ध्यान में रखना होगा।0
0
Report
Advertisement
